241401
Hardoi: शीत लहर से बचाव के लिए लोगों को दिए गए टिप्स, डॉ. पराग कुमार ने की जागरूकता
Sawayajpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने क्षेत्र के लोगों को शीत लहर के दौरान बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने सलाह दी कि लोग अच्छे से वस्त्र पहनकर और अपने को पूरी तरह से ढककर घर से बाहर निकलें ताकि ठंड से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दिक्कत की स्थिति में लोग अस्पताल में चिकित्सकों से संपर्क कर इलाज कराएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर हमला; लोकतंत्र में विरोध की जगह पर सवाल
Ranchi, Jharkhand:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों के आंदोलन से डर गई है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो और इंटरनेट बंद होने की स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी के समर्थकों पर हुए हमले को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाले लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि पहले लोग अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और अपनी बात मनवाने के लिए आंदोलन करते थे, लेकिन आज की सरकार आंदोलन से ही डरने लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति के लिए जगह होनी चाहिए। जनता की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए。0
0
Report
पप्पू यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, ज्ञानेश कुमार जेल की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग की। पप्पू यादव ने ज्ञानेश कुमार को छोटी मछली बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी मछली करार दिया और उन्हें भी जेल भेजने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लवली बॉय कहते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक ही धारा में केस चलाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री बच्चों के आंदोलन से डर गए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि देश की आने वाली पीढ़ी आजादी के साथ जीना चाहती है और सरकार को इस आवाज को समझना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले पांच से छह महीने में नरेंद्र मोदी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी।0
0
Report
धनबाद में दुर्गा पूजा के लिए मोबाइल लैब से मिलावट रोकथाम; सुरक्षा अभियान तेज
Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---- दुर्गा पूजा के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के हीरापुर हटिया मोड़ पर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हलचल देखने को मिली।धनबाद के फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत रांची से धनबाद पहुंची मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है, ताकि उनकी गुणवत्ता का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल लैब दुर्गा पूजा तक धनबाद में रहेगी और विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार को नोटिस भेजने के साथ सख्त चेतावनी भी दी जा रही है। फूड सेफ्टी विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बाइट -- डॉ. राजा कुमार(फूड सेफ्टी अधिकारी, धनबाद)0
0
Report
Advertisement
अमेठी के DM ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर देर रात एक्शन में दिखे डीएम शशांक चौधरी. त्योहारों से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने देर रात सड़कों पर उतरे डीएम. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अमेठी के प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण. अमेठी-धम्मौर और ककवा रोड की बदहाल स्थिति देखकर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी. निरीक्षण के दौरान कई जगह सड़क पर मिले गहरे गड्ढे, आवागमन को लेकर जताई चिंता. डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं को दिए सख्त निर्देश. गड्ढों की तत्काल भराई कराने और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागागमन सुनिश्चित करने के निर्देश. डीएम ने साफ कहा—मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी. दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन अलर्ट. जनपद के अन्य खराब प्रमुख मार्गों को भी चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने के निर्देश. डीएम ने दी दो टूक चेतावनी दो दिन बाद खुद करेंगे सड़कों का दोबारा स्थलीय निरीक्षण. त्योहारों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता.0
0
Report
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त सड़कें: काशीपुर PWD ने तेज किया अभियान
Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद काशीपुर में लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। PWD की ओर से चिन्हित सड़कों और गड्ढों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार की तय समयसीमा तक काशीपुर की सड़कें वास्तव में कितनी गड्ढामुक्त हो पाती हैं। प्रदेश सरकार का अल्टीमेट—15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त को लेकर काशीपुर लोक निर्माण विभाग ने कमर कसते हुए अभियान को तेज कर दिया है। काशीपुर क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विवेक सक्सेना ने बताया कि काशीपुर, जसपुर और बाजपुर को गड्ढामुक्त करने के लिए हमारी ओर से जो टार्गेट रखा गया था उसमें 73 प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है, बाकी पर काम जारी है, जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।0
0
Report
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन निधन पर रांची में नेताओं का शोक
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन निधन पर शोक जताने के लिए नेताओं के रांची पहुंचने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोकसभा सांसद पप्पू यादव रांची पहुंचे। दोनों नेता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे नेमरा गांव के लिए रवाना हुए। नेमरा पहुंचकर दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और रूपी सोरेन के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। भूपेश बघेल और पप्पू यादव ने कहा कि मां को खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है और वह मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में खाद्य सुरक्षा छापेमारी से हड़कंप, प्रसाद दुकानों में कमियाँ
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप। नवरात्रि को लेकर कालिकन धाम के आसपास प्रसाद की दुकानों पर हुई छापेमारी। महेश्वरी जनरल स्टोर से मखाने और वीमार्ट से मूंगफली की जांच के लिए एकत्रित किए गए नमूने। प्रसाद की दुकानों में मिली कमियों पर दुकानदारों को सुधार करने की दी गई सूचना। दुकानदारों द्वारा अखबारी कागज में प्रसाद देना पड़ेगा भारी। खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश। डीएम शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान।0
0
Report
CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर अमेठी पुलिस सख्त, कई लोग हाउस अरेस्ट
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दिल्ली जंतर मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट मोड पर। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों पर पुलिस की सख्ती। प्रोटेस्ट में जाने वाले कई लोगों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। इसी कड़ी में लोक गायक प्रदीप मौर्य को किया गया हाउस अरेस्ट। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज। CJP के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली से लेकर अमेठी तक हुई हलचल।0
0
Report
टोंक के किदवई पार्क की बदहाली: एक करोड़ के लागत के बावजूद सुविधाएँ धाराशायी
Tonk, Rajasthan:टोंक के किदवई पार्क की बदहाली के हालात यहीं दिखते हैं। वर्ष 2018-19 में तत्कालीन सभापति लक्ष्मी जैन के कार्यकाल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया यह पार्क अब प्रदर्शन नहीं कर रहा। पार्क में वॉकिंग ट्रैक उखड़ा पड़ा है, कुर्सियां और झूले टूटे हैं, सफाई व्यवस्था बदहाल है और कभी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही टॉय ट्रेन भी अब दिखाई नहीं देती। पार्क की स्थिति के बारे में स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां शराबियों और नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है, शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं। सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने से असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, साथ ही बाइक चोरी के भी मामले सामने आ रहे हैं। अब सवाल यह है कि एक करोड़ रुपये खर्च के बावजूद रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? नियमित सफाई, वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत, टूटे झूलों और कुर्सियों की मरम्मत तथा सुरक्षा व्यवस्था कब सुनिश्चित होगी? नागरिकों को बेहतर सुविधाएं कब मिलेंगी? किदवई पार्क की मौजूदा स्थिति शहर के सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत को उजागर करती है। शहरवासाओं की मांग है कि नगर परिषद पार्क की नियमित सफाई कराए, उखड़े ट्रैक और टूटे झूलों की मरम्मत करे, घास की कटाई सुनिश्चित हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों, ताकि पार्क फिर से बच्चों, बुजर्गों और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।0
0
Report
Advertisement
कपासन के शनिधाम के भंडार से 19.41 लाख रुपये की भेंट, सिक्कों की गिनती बाकी
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखण्ड में जहां मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनिधाम के मासिक भंडार खोले गए। भंडारों से नोटों की गिनती में 19 लाख 41 हजार 755 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है, जबकि सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडार खोले गए। कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में भेंट राशि की गणना की गई। यहाँ हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाते हैं। सिक्कों की गिनती पूरी होने के बाद कुल राशि का आंकड़ा बढ़ सकता है।0
0
Report
बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर हमला, जेसीबी शीशा टूटा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला जहां बुलडोजर के माध्यम से अवैध जमीनों को खाली करने पहुंचे पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया और जमकर रो रोड़ेबाजी की। हालांकि इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से जो जमीन पर घर बनाकर बसे हुए थे उसको बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर हटाया गया। इस घटना के बाद मौके पर भग डर जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची अंचल प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। दो अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान कथित तौर पर रोड़ेबाजी की गई, जिसमें जेसीबी का शीशा चकनाचूर हो गया। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार, दहिया गांव और जोकिया पंचायत के मामापारी टोला में अतिक्रमण से जुड़े मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई की। दहिया में जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में की गई, जबकि दूसरे मामले में तेघड़ा के डीसीएलआर के आदेश पर अंचल प्रशासन ने पहल की। संबंधित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। दहिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे लोगों और प्रशासनिक टीम के बीच नोकझोंक हुई। इसी दौरान रोड़ेबाजी किए जाने की बात सामने आई, जिसमें जेसीबी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।कार्रवाई के दौरान एसआई राहुल कुमार, रितेश कुमार सहित प्रतिनियुक्त पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि जेसीबी का शीशा तोड़े जाने और रोड़ेबाजी के मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
दिल्ली: मोहन एस्टेट के पास भारी सुरक्षा, CJP प्रदर्शन की तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Police maintain high security around Mohan Estate area ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Spike strips also installed here.0
0
Report
Advertisement
नागौर के मातासुख में रक्तदान शिविर: 360 यूनिट रक्त संग्रह, रामविलास धेडू की पुण्यतिथि
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के मातासुख गांव में जीएसटी इंस्पेक्टर रामविलास धेडू की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन । इस दौरान 360 युनिट रक्त हुआ संग्रहण । वहीं आयोजन समिति की और से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
झाड़ग्राम में PHE की पाइप फटने से जलभराव, 12 नंबर वार्ड के नृपेनपल्ली में जलजमाव
Jhargram, West Bengal:ঝাড়গ্রামে PHE-র পাইপ ফেটে বিপত্তি ঝাড়গ্রাম পুরসভার ১২ নম্বর ওয়ার্ডের নৃপেনপল্লী এলাকায়। পাইপ ফেটে প্রবল বেগে জল বেরোতে থাকায় এলাকায় তৈরি হয়েছে অকাল বন্যার মতো পরিস্থিতি। ইতিমধ্যেই এলাকার বেশ কয়েকটি বাড়ি ও রাস্তাঘাট জলমগ্ন হয়ে পড়েছে। স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ, গত ৬ থেকে ৭ ঘণ্টা ধরে একটানা এই পাইপ ফেটে তীব্র গতিতে জল বেরোচ্ছে। দেখতে দেখতে জল ঢুকে পড়ে বসতবাড়িগুলিতে, ফলে চরম দুর্ভোগে পড়েছেন area's মানুষজন। দীর্ঘক্ষণ ধরে জল অপচয় হলেও সংশ্লিষ্ট দপ্তরের পক্ষ থেকে দ্রুত কোনো পদক্ষেপ নেওয়া হয়নি বলে ক্ষোভ উগরে দিয়েছেন স্থানীয়রা। এলাকাবাসীর দাবি, অবিলম্বে যুদ্ধকালীন তৎপরতায় এই পাইপলাইন মেরামত করে জল সরবরাহ স্বাভাবিক করা হোক এবং এলাকা থেকে জল বের করার ব্যবস্থা নিক প্রশাসন.0
0
Report
देवी पक्ष के दिन खोयी माँ को बेटे के हवाले कर इंसानियत दिखी
Baruipur, West Bengal:দেবীপক্ষের সূচনার দিনে হারিয়ে যাওয়া মাকে উদ্ধার করে ছেলের হাতে তুলে দিলেন ক্যানিংয়ের কর্ণ নস্কর। ক্যানিং -মহালয়া মানেই পিতৃপক্ষের অবসান। দেবী পক্ষের সূচনার প্রাক্কালে হারিয়ে যাওয়া এক वृद्धা মা কে উদ্ধার করে তাঁর ছেলের হাতে তুলে দেন কর্ণ নস্কর। হারিয়ে যাওয়া মা কে খুঁজে পেয়ে আনন্দে উৎফুল্ল ছেলে স্বপন ওরফে রহমান আলি। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, উত্তর ২৪ পরগনার শাসন থানার অন্তর্গত সোন্দালিয়া। গ্রামেরই বৃদ্ধা ফুলমণি বিবি। তিনি ছেলের কাছেেই থাকতেন। স্বামী মারা যাওয়ার পর থেকে মানসিক ভারসাম্য হারিয়ে ফেলেন। বাড়ি থেকে বেশ কয়েকবার রেরিয়ে হারিয়ে গিয়েছিলেন। ফিরেও এসেছেন। গত সোমবার পরিবারের সকলে অলক্ষ্যে বাড়ি থেকে বেরিয়ে পড়েছিলেন ফুলমণি। এখানে ওখানে ঘুরতে ঘুরতে পথ ভুলে দক্ষিণ ২৪ পরগনার ক্যানিংয়ে হাজীর হয়েছিলেন। রাস্তার পাশে অসহায় ভাবে পড়েছিলেন। নজরের পড়ে স্থানীয় যুবক কর্ণ নস্কর। তিনি ওই বৃদ্ধা মাকে উদ্ধার করে বাড়িতে নিয়ে যাবেন। সেবাযত্ন করেন। বৃদ্ধা যাতে বাড়িতে ফিরতে পারে তারজন্য কর্ণ ক্যানিং থানার পুলিশের সাথে যোগাযোগ করেন। এরপর ওই বৃদ্ধার ঠিকানা উদ্ধার হয়। আজ ছেলে ক্যানিং থানায় হাজির হয়। তার হাতে বৃদ্ধা মাকে তুলে দেওয়া হয়। ঘটনার প্রসঙ্গে কর্ণ নস্কর জানিয়েছে, ‘দেবী পক্ষের সূচনার প্রাক্কালে হারিয়ে যাওয়া বৃদ্ধা মাকে তাঁর ছেলের হাতে তুলে দিতে পেরে খুব খুশি।’ বৃদ্ধার ছেলে জানিয়েছে, মা হারিয়ে বিমর্ষ হয়ে পড়েছিলাম। ক্যানিংয়ের সহৃদয় যুবকদের জন্য ফিরে পেয়েছি। তাঁদের অংসখ্য ধন্যবাদ। অন্যদিকে বৃদ্ধা মা তাঁর ছেলেকে কাছে পেয়ে স্নেহের চুম্বন করে ছেলের হাত ধরে বাড়ির পথে রওনা দেন। থানার চত্বরে এমন দৃশ্য দেখে সাধারণ মানুষজন আনন্দে উৎফুল্ল হয়ে পড়েন।0
0
Report
Advertisement
