241303
Hardoi - चोरी की पायल व नगदी के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Mallawan, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के गांव सदरपुर में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी अंकित पुत्र अहिबरन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो जोड़ी पायल सफेद धातु व 3000 की नगदी बरामद की है .पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं ।आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सवाई माधोपुर में तृतीय चरण के मतदान के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, 498 केंद्र
Sawai Madhopur, Rajasthan:हेडलाईन-पंचायतीराज चुनाव-2026, तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कल 03 नवम्बर को, 498 मतदान केंद्रों पर 4 लाख 35 हजार 677 मतदाता करेंगे मतदान। एंकर-पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में तृतीय चरण का मतदान कल मंगलवार 3 नवम्बर को होगा, जिसके लिए आज जिला मुख्यालय के साहुनगर नगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान सामग्री देकर सभी पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। पंचायतीराज संस्थाओं के तृतीय चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर एवं खण्डार के मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले की बामनवास, मलारना डूंगर, खण्डार एवं बौंली पंचायत समिति की 145 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद की 16 सीटों के लिए एवं पंचायत समिति की 82 सीटों एवं ग्राम पंचायतों के 1379 वार्डों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में तृतीय चरण में होने वाले मतदान में 4 लाख 35 हजार 677 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2 लाख 32 हजार 267 पुरुष तथा 2 लाख 3 हजार 410 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 498 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वहीं 5 नवम्बर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान सामग्री देकर पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में खण्डार, मलारना डूंगर, बामनवास एवं बौंली पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल 3 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं पंच एंव सरपंच के लिए 5 नवम्बर को और उप सरपंच के लिए 6 नवम्बर, जिला प्रमुख के लिए 25 नवम्बर और उप जिला प्रमुख के लिए 26 नवम्बर को प्रधान के लिए 27 नवम्बर एवं उप प्रधान के लिए 28 नवम्बर को चुनाव होगा। जिला निर्वाचन विभाग के मुताबिक तृतीय चरण में शामिल कुल 82 पंचायत समितियों में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से बामनवास सबसे आगे है। यहां 156 मतदान केंद्रों पर 70 हजार 898 पुरुष तथा 61 हजार 372 महिला सहित कुल 1 लाख 32 हजार 270 मतदाता हैं। वहीं मलारना डूंगर पंचायत समिति में 102 मतदान केन्द्रों पर 45 हजार 106 पुरूष एवं 39 हजार 818 महिला सहित कुल 84 हजार 924 मतदाता शामिल है। इसी प्रकार खण्डार पंचायत समिति में 134 मतदान केन्द्रों पर 63 हजार 232 पुरूष एवं 55 हजार 679 महिला सहित कुल 1 लाख 18 हजार 911 मतदाता है। बौंली पंचायत समिति में 106 मतदान केंद्रों पर 53 हजार 31 पुरूष एवं 46 हजार 541 महिला सहित कुल 99 हजार 572 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। तृतीय चरण में जिला परिषद के 31 वार्डों के लिए 90 प्रत्याशी के बीच मुकाबला हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य के 80 निर्वाचन क्षेत्रों में 245 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बामनवास पंचायत समिति के 23 वार्डो में 70 प्रत्याशी, बौंली के 19 वार्डो में 67 प्रत्याशी, खण्डार के 23 वार्डो में 67 और मलारना डूंगर के 15 वार्डो में 41 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मलारना डूगर पंचायत समिति के वार्ड 10 व 11 में निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चूने गये हैं। कल होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बात कल होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की सभी तैयारियां पूरी हैं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों को चिन्हित कर लिए गए हैं। 68 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों ओर एक चार का हथियार बंद पुलिस जाब्ता तैनात रखा गया है, इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट लगातार पोलिंग बूथों के दौरे पर रहेंगे, रिजर्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी रखा गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर काम लिया जा सकेगा, आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों पर पहुंच जायेगी और कल सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।0
0
Report
बिहार में नशामुक्त भारत और दिव्यांगता पर कार्यशाला, ड्रग डिमांड रिडक्शन पर जोर
Patna, Bihar:बिहार में नशा मुक्त भारत और दिव्यांगता के मुद्दे पर कार्यशाला का आयोजन किया गया... सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया....नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की रोकथाम और ड्रग डिमांड रिडक्शन की रणनीति बनाई गई.. दिव्यांगता का बोझ कम करने के लिए शुरुआती हस्तक्षेप और जागरूकता पर भी जोर दिया गया.. दिव्यांग और प्रबुद्ध लोग इस कार्यशाला में शामिल हुए जहां राज्य में नई पीढ़ी के युवाओं को नशा से कैसे दूर रखा जाए इस पर विचार विमर्श भी किया गया...0
0
Report
दिवाली से पहले जयपुर: सिंधीकैम्प बस स्टैंड 3–9 नवंबर तक बंद?
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - क्या 1 सप्ताह के लिए बंद होगा सिंधीकैम्प ? - ट्रैफिक पुलिस के आदेशों को लेकर परेशानी - ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बसों के प्रवेश पर लगाई रोक - अलग-अलग रूट की बसें बाहरी स्टैंड से चलेंगी - 3 से 9 नवंबर के लिए बसों के रूट में बदलाव - आखिर शहरवासियों को कहां से मिलेंगी बसें ? एंकर दिवाली का त्यौहार नजदीक है। बसों के आवागमन से शहर में ट्रैफिक जाम नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के सिंधीकैम्प आवागमन पर रोक लगा दी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या एक सप्ताह की इस अवधि में सिंधीकैम्प बस स्टैंड पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वहीं शहर के बाहर से बसें पकड़ने जाने के चलते यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजधानी जयपुर में ट्रैफик जाम के हालातों से बचने के लिए इस बार ट्रैफिक पुलिस ने अजीबोगरीब तैयारी का आदेश निकाला है। आदेश में कहा गया है कि सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का आवागमन नहीं होगा। लेकिन ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लाखों बस यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सिंधीकैम्प बस स्टैंड से दिवाली के दिनों में रोजाना औसतन 50 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। दिवाली 10 दिन की अवधि में करीब 4 से 5 लाख यात्री यहां से यात्रा करते हैं। लेकिन इस बार इन लाखों यात्रियों को यहां से बसें नहीं मिलेंगी। दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दिवाली के दिनों में रोडवेज बसों का संचालन सिंधीकैम्प के बजाय शहर के बाहरी इलाकों में बने स्थाई या अस्थाई बस स्टैंड से किया जाए। इस आदेश के चलते रोडवेज प्रशासन के साथ ही यात्रियों के लिए चिंता बढ़ गई है। Gfx In क्या है ट्रैफिक पुलिस का अजीबोगरीब आदेश - 3 से 9 नवंबर तक सिंधीकैम्प से नहीं चलेंगी रोडवेज बसें - आगरा और दिल्ली रूट की बसें रोटरी सर्किल बस स्टैंड से चलेंगी - अजमेर रूट की बसें हीरापुरा बस स्टैंड से संचालित होंगी - टोंक रोड की बसें पुराना बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे से चलेंगी - सीकर रोड की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से होंगी संचालित - डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने दिए रोडवेज प्रशासन को निर्देश राजस्थान रोडवेज का गणित - रोज औसतन 13.80 लाख किमी संचालित होती हैं रोडवेज बसें - रोडवेज को रोजाना औसतन 6.50 करोड़ की आय - रोज 8.50 लाख यात्री करते हैं रोडवेज बसों में यात्रा - सिंधीकैम्प से दिवाली पर रोज करीब 50 हजार यात्री करते हैं यात्रा - 4 नवंबर से बढ़ेगा रोडवेज बसों में यात्रीभार Gfx Out वीओ- 2 यदि ट्रैफिक पुलिस के इस आदेश पर सिंधीकैम्प से रोडवेज बसों का संचालन बंद हुआ तो आम यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी। दरअसल शहर के मध्य में होने से सिंधीकैम्प तक पहुंचना यात्रियों के लिए आसान होता है। लेकिन शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हीरापुरा या ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ऑटो या टैक्सी सेवाओं की मदद लेनी होगी। ऐसे में दिवाली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की जेब ढीली होगी। सिंधीकैम्प बस स्टैंड तक बसें नहीं पहुंचने से रोडवेज प्रशासन को आर्थिक रूप से भी राजस्व का नुकसान होगा। सूत्रों की मानें तो लोक परिवहन की बसों या निजी स्टेज कैरिज बसों के लिए ऐसा کوئی आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके चलते ये बसें सिंधीकैम्प पर आवागमन करती रहेंगी। कुलमिलाकर ट्रैफिक police के इस आदेश से रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ना तय है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
Advertisement
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की भत्ता-भुगतान मांग पर हड़ताल, चक्का जाम की चेतावनी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का अपनी लंबित मांगों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। सिरसा रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी और बस स्टैंड परिसर में सरकार तथा रोडवेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कामकाज छोड़कर विरोध दर्ज करवाया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन साल से उन्हें दैनिक भत्ता नहीं मिला है, जबकि करीब चार साल से मेडिकल भत्ता भी लंबित पड़ा हुआ है। लंबे समय से भत्तों का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में सरकार और प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उनकी हड़ताल के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। प्राइवेट बस संचालकों को इस हड़ताल का फायदा मिला है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो पांच और छह नवंबर को रोडवेज का चक्का जाम रखा जाएगा। अधिकारी सतबीर कुमार और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका बकाया दैनिक तथा मेडिकल भत्ता तुरंत जारी किया जाए ताकि आंदोलन तेज न हो। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो सिरसा ही नहीं पूरे हरियाणा में डिपो हड़ताल तेज हो सकती है, जिससे बसें प्रभावित होंगी।0
0
Report
धनेना गांव में चौकीदार की पेड़ से मौत, हत्या का दावा मामला तूल पकड़ता
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के गढ़ी पुख़्ता थाना गढ़ी पुख़्ता क्षेत्र के गांव धनेना में गांव के चौकीदार का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जहां आज पीड़ित का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। जहां पीड़ितों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। अब पुलिस आगे की जांच पड़ताल करते हुए और पोस्टमार्मेंट को भेज दिया है। गांव धनेना में आज सुबह ही एक चौकीदार का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है, जहां गांव के संजय के खेत में अमरूद के पेड़ से शव लटका हुआ मिला। मौके पर देखा तो उसकी पहचान गांव के चौकीदार मोहकम के रूप में हुई। इसके बाद मनोज ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि मोहकम की मौत सामान्य घटना नहीं, बल्कि उनकी हत्या की गई है। परिवार ने दूसरे समाज के कुछ लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मोहकम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। गांव धनेना में 26 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में राहुल, राजवीर और बीरसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले आरोपी मदन और कविता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद शुक्रवार को एक अन्य आरोपी लाल सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिसमें मृतक मोहकम ने ही मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन आज गांव में चौकीदार की मौत और परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि धनेना गांव में एक व्यक्ति का पेड़ पर लटका हुआ शव बरामद हुआ है, मृतक गांव का ही चौकीदार है, पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है और पीड़ितों के द्वारा दी गई तहरीर पर उचित कार्रवाई होगी। बाइट — पीड़ित मृतक का बेटा; बाइट — सुमित शुक्ला एएसपी0
0
Report
भिंड में पिता ने बेटे की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी
Bhind, Madhya Pradesh:हेडलर-भिंड में रिश्तों का कत्ल: 3 लाख की सुपारी देकर तेल कारोबारी पिता ने कराई बेटे की हत्या! एंकर-जिस पिता को बेटे की जिंदगी संवारनी थी, उसी ने उसकी मौत की सुपारी दे दी! नशे की लत से परेशान पिता ने कथित तौर पर तीन लाख रुपये में अपने ही बेटे की हत्या का सौदा कर लिया। बेटे को नशामुक्ति केंद्र से बाहर निकलवाया, शराब पिलाईं और फिर तीन हत्यारों के हवाले कर दिया। आरोपियों ने गला घोंटकर हत्या की और शव को नमक से भरी बोरी में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया। भिंड में सामने आई इस खौफनाक वारदात ने रिश्तों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। कहते हैं, दुनिया में पिता से बड़ा कोई सहारा नहीं होता, लेकिन भिंड की इस वारदात ने इस विश्वास को झकझोर दिया है। मामला 27अक्टूबर को देहात थाना अंतर्गत लहार रोड पर मिले एक युवक के शव से जुड़ा है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित सिबरी मोहल्ला वार्ड-21 उरई निवासी 25 वर्षीय रईस अहमद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, रईस नशे का आदी था और ग्वालियर के नशामुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा था। बेटे की नशे की आदतों से परेशान पिता राशिद अहमद ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। 26 अक्टूबर को पिता बेटे को नशामुक्ति केंद्र से बाहर लेकर आया। फिर उसे उसी की पसंद की शराब पिलाई गई और तीन लाख रुपये की सुपारी लेकर आए उसी के पड़ोसी मुन्ना, गुड्डू और इजराइल नाम के आरोपियों के हवाले कर दिया गया। आरोपियों ने चितौरा के पास कार में ही रस्सी से रईस का गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में रखकर भिंड की ओर रवाना हुए। देर रात भिंड से करीब पांच किलोमीटर दूर मानपुरा पहुंचे। वहां शव को पॉलीथिन में पैक किया और उसमें नमक व डिटर्जेंट डाला। इसके बाद चलती कार से शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। अगले दिन शव मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पास के एक मैरिज गार्डन के कैमरे में संदिग्ध कार दिखाई दी। लेकिन इस पूरी साजिश का एक सिरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका था। पुलिस ने फुटेज खंगाले तो संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। साथ ही संदिग्धों के मोबाइल फोन की लोकेशन भी जांची गई। जांच आगे बढ़ी और आखिरकार पुलिस ने मृतक के पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नशे की लत एक बेटे की जिंदगी पर भारी पड़ी या फिर पिता के गुस्से ने उसे मौत के घाट पहुंचा दिया? सवाल कई हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस पिता की गोद बेटे के लिए सबसे सुरक्षित जगह होनी चाहिए थी, वही उसकी मौत की साजिश का ठिकाना कैसे बन गई? भिंड में हुई यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक कहानी है।0
0
Report
Advertisement
धीरेंद्र शास्त्री के राम-कृष्ण तुलना पर बृजवासियों का उग्र आक्रोश
Mathura, Uttar Pradesh:श्री कृष्ण के बारे में गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे बृजवासी. मथुरा—भोपाल: धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान. भगवान राम और कृष्ण की तुलना करते हुए कृष्ण के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज और अन्य संतों ने धीरेंद्र शास्त्री की कड़े शब्दों में निंदा की है.0
0
Report
मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने से शक्तिशाली धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटा गैस पाइपलाइन फटने से हुआ जोरदार धमाका दर्जनों घर का शीशा और दीवाल हुआ चकनाचूर एक लोगों की मौत कई लोगों के घायल होने की सूचना मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को काबू करने में जुटी0
0
Report
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव कल: 102 ग्राम पंचायतों में 924 वार्डों में मतदान
Sri Ganganagar, Rajasthan:तीसरे चरण के पंचायत चुनाव कल, 102 ग्राम पंचायतों के 924 वार्डों में होगा मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम श्रीगंगानगर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले में तीसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। इस चरण में सूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर पंचायत समितियों की 102 ग्राम पंचायतों के 924 वार्डों में मतदान करवाया जाएगा। मतदान दलों की रवानगी सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय से की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि मतदान दलों को सुबह 8 बजे से रवाना किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि सभी मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। तीनों क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच, सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी, जबकि 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जाएगा。 PTC पोलिंग पार्टी रवाना स्थल बाईट सुभाष कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाईट दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
बारां हादसे में बलगर की फिटनेस निरस्त, स्पीड गवर्नर नहीं मिला
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। बारां में हादसा, बलगर की फिटनेस निरस्त! सवाल यह कि जिस दिन नोटिस दिया, उसी दिन फिटनेस निरस्त। वाहन संख्या RJ13GC6223 पर कार्रवाई का मामला। बारां DTO डॉ. कल्पना शर्मा ने की सख्त कार्रवाई। दरअसल 22 सितंबर को बलगर और कार में हुई थी टक्कर। टक्कर में 4 जनों की मौके पर ही हाे गई थी मौत। बलगर की गलती मानते हुए 30 सितंबर को फिटनेस निरस्त की गई। DTO कल्पना शर्मा ने फिटनेस निरस्त के आदेशों में लिखा, परिवहन निरीक्षक ने मौके पर वाहन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में वाहन में स्पीड गवर्नर नहीं पाया गया। फिटनेस रद्द के साथ ही वाहन की आरसी, परमिट स्वत: निलंबित रहेंगे। रोचक यह कि बलगर में 31 मई 2026 का इंस्टॉलेशन सर्टिफिकेट। डू्यूनेक ऑटोमोबाइल्स कम्पनी का स्पीड गवर्नर पहले से लगा हुआ। वहीं निरस्त आदेश में नोटिस जारी करने की तारीख 30 सितंबर। और 30 सितंबर को ही फिटनेस निरस्त कर दी गई। तो क्या सुनवाई के लिए वाहन मालिक को एक दिन भी नहीं दिया?0
0
Report
तालेड़ा पंचायत समिति में कल मतदान, 1.22 लाख मतदाता वोट डालेंगे
Jaipur, Rajasthan:बून्दी तालेड़ा पंचायत समिति में कल मतदान, 1.22 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत तालेड़ा पंचायत समिति में कल मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सोमवार को चुनाव पर्यवेक्षक भावना शर्मा की मौजूदगी में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसके बाद मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू की गई। तालेड़ा पंचायत समिति के 25 वार्डों में मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 143 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 40 ग्राम पंचायतों के 402 वार्ड शामिल हैं। कुल 1 लाख 22 हजार 402 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही जिला परिषद के वार्ड संख्या 5, 6, 7, 8 और 27 में भी मतदान होगा। निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अंतिम प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारु शंकर शर्मा, एटीएम सेलिंग रमेश देव, हिंडोली पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी और बूंदी पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी भी मौजूद रहे। प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बून्दी0
0
Report
भीलवाड़ा पंचायत चुनाव में मतगणना गड़बड़ी: पुनर्मतगणना की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:जिला कलेक्टर के सामने मुखर्जी पार्क में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा भीलवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव में मतगणना गड़बड़ी के आरोप, पुन चुनाव की मांग उठी पांसल, पालड़ी, धुलखेड़ा , भादू सहित मांडल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे लोग धुलखेड़ा में पहले 218 वोटों से जीत, पुनर्मतगणना में 65 वोटों से हार घोषित करने का आरोप पांसल में मतपत्र जले हुए मिलना , मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को दूर रखने और मतपत्र नहीं दिखाने का आरोप राष्ट्रीय हिंदू भोज सेना अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग गुलाबपुरा पूर्व नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर भी पहुंचे0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में 3 साल की दलित बच्ची की हत्या, माँ ने इंसाफ की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 3 साल की मासूम दलित बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या का मामला, बच्ची की बदहवास मां बोली आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर दी जाए फांसी की सजा, मासूम बच्ची की मां ने रोते हुए मांगा योगी सरकार से इंसाफ, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर की गई तैनात, मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरालाल परिजनों के साथ बच्ची को खेतों में ढूंढ कर करता रहा गुमराह, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया है गिरफ्तार, घर के बाहर से मासूम को उठाकर खेत ले गया था आरोपी हीरालाल, आरोपी ने खेत में दिया था वारदात को अंजाम, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
चित्रकूट में खाद के लिए मारामारी ,प्राइवेट दुकानो से प्रति बोरी दो हज़ार की खाद लेने को मजबूर किसान
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट में खाद के लिए मारामारी मची है । सोसायटी केन्द्रों में सचिवों की हड़ताल के बीच किसानो को प्राइवेट दुकानों से प्रति बोरी दो हज़ार की खाद लेनी पड़ रही है ।0
0
Report
जालौन में लघु सिंचाई टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदार डीएम से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब, रपटा और चेकडैम निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित ई-निविदाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के पंजीकृत ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों पर नियमों के विपरीत उन्हें निविदा प्रक्रिया से बाहर करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी समीर से शिकायत की है。 ठेकेदारों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि विभाग द्वारा ई-निविदा के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें पंजीकृत ठेकेदारों ने निविदा की निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रतिभाग किया था। शिकायत के मुताबिक, निविदा की शर्त संख्या 2/12 और 2/13 के तहत 10 रुपये के स्टांप पर नोटरी सहित शपथ पत्र अपलोड किए गए थे। आरोप है कि इन शर्तों में संशोधन संबंधी कोई शुद्धिपत्र प्रकाशित किए बिना ही ठेकेदारों को अपात्र घोषित कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इससे बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ठेकेदारों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमविरुद्ध तरीके से अपात्र घोषित किए गए आवेदकों को पात्र मानकर निविदा प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
