icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241201
SAShadab AliFollow25 Jan 2025, 09:46 am

HARDOI-बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Allipur Tandwa, Uttar Pradesh:कछौना बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है। 5 जनवरी 2025 को विशाल गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता, निवासी कछौना बाजार पूर्वी, ने थाना कछौना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने आभूषण और नगदी चोरी कर ली। इस शिकायत पर थाना कछौना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। कछौना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल अभियुक्तों की पहचान की और अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारियां कीं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-अज़हा: सुरक्षा के बीच शांति और भाईचारा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के मौके पर राजधानी पटना का गांधी मैदान नमाजियों की भारी भीड़ से गुलजार हो उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने के लिए गांधी मैदान पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 हज़ार से ज्यादा नमाजियों ने सामूहिक नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। नमाजियों ने बताया कि ईद-उल-अज़ाहा इस्लाम का एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हज़रत इब्राहीम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और कुर्बानी की भावना की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि हज़रत इब्राहीम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हज़रत इस्माईल की कुर्बानी देने का फैसला किया था, लेकिन उनकी नीयत और समर्पण को देखकर अल्लाह ने बेटे की जगह एक जानवर की कुर्बानी कबूल की। उसी घटना की याद में हर साल बकरीद मनाई जाती है। नमाजियों ने कहा कि बकरीद केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग और बराबरी का संदेश देने वाला पर्व है। इस दिन लोग अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी करते हैं और उसका मांस गरीबों, जरूरतमंदों और रिश्तेदारों में बांटते हैं, जिससे समाज में मदद और साझेदारी की भावना मजबूत होती है। लोगों ने बताया कि यह त्योहार इंसान को सिखाता है कि अल्लाह के प्रति सच्ची निष्ठा और विश्वास सबसे बड़ा धर्म है। बकरीद हमें त्याग, सेवा, भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। गांधी मैदान में नमाज़ के दौरान भी लोगों ने एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए देश में शांति और तरक्की की दुआ की。
0
0
Report
Advertisement

संभल में एसिड अटैक केस: आरोपी महिला को दोषी करार, सजा 1 जून

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल ।पति पर एसिड अटैक के दिल दहलाने वाले मामले में जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी करार दिया .. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी महिला कहकंशा की जमानत याचिका भी रद्द की । एसिड अटैक की आरोपी कहकंशा को फास्ट ट्रैक 1 जून को सुनायेगी सजा का फैसला। एसिड अटैक की आरोपी 2 बच्चों की मां कहकंशा ने 10 महीने पहले अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति मुजफ्फर अली पर बाल्टी में भर कर रखा गया तेजाब उड़ेल दिया था । तेजाब से मुजफ्फर अली की दोनों आँखों की रोशनी चली गई थी ..60 फीसदी शरीर झुलस गया था । जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मुजफ्फर अली का अभी भी अस्पताल में चल रहा है इलाज संभल थाना इलाके के बदायूं दरवाजा मोहल्ले का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर में ईद-उल-अजहा की नमाज के साथ सुरक्षा और कुर्बानी का संदेश

Munger, Bihar:हर्षौल्लास के साथ ईद-उल-अजहा पढ़ी नमाज। ईदगाह और मस्जिदों के आस पास पुलिस बल की तैनाती। मुंगेर: जिला में हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज में लोगों ने कौम व देश की तरक्की की दुआ मांगी। ईद उल अजहा के मौके पर कई मस्जिदों में नमाज अदा की। आर एंड डी कॉलेज स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज खानकाह रहमानी के सज्जादानशीं सह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ वोर्ड के सचिव सह बिहार झारखंड उड़ीसा के आमिर ए शरियत अहमद वली फैसल रहमानी ने अदा कराई। नमाज के बाद मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने कहा कुर्बानी का त्योहार त्याग और अल्लाह की रजा के लिए सब कुछ कुर्बान करने का पैगाम देता है। बकरीद असल में हजरत इब्राहिम व हजरते इस्माईल द्वारा कुर्बानी दिए जाने की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर की जाने वाली कुर्बानी से सबक मिलता है कि इंसान अपनी जान माल व चाहत की कुर्बानी करें। समाज की भलाई के लिए अपनी बुरी नियतों की कुर्बानी करनी चाहिए। इस मौके पर बकरीद को लेकर आम से लेकर खास तक ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इधर ईद उल अजहा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को सुरक्षा में लगाया गया। नमाज के दौरान ईदगाह के चारो ओर सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए थे सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। एसडीओ कुमार अभिषेक और एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थानाध्यक्ष मौजूद थे。
0
0
Report

पाकुड़ में ईद उल अजहा का त्योहार उमंग से मनाया गया, सुरक्षा चाकचौबंद

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में हर्षोउल्लास के साथ बकरीद त्योहार मनाया जा रहा है...नगर के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा का नमाज अदा किया...जिले में बकरीद को लेकर ख़ासा उत्साह देखा गया...शहर के तांतीपाड़ा स्थित ईदगाह, बड़ी मस्जिद, हाटपाड़ा मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित ग्रामीण इलाकों और जिले भर की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी...नमाज के बाद लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर बधाई दी...सभी की खुशियों के लिए अल्लाह से दुआ मांगा गया…ग्रामीण इलाकों में भी ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा किया गया...इस अवसर पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया था... दंडाधिकारी के साथ चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था... डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी मॉनीटरिंग करते देखे गए...साथ ही अतिसेवेदनशील जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे...
0
0
Report

कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ की संभावना, सुपौल प्रशासन ने तैयारी पूरी

Bihar:एक जून से बाढ़ की अवधि शुरू होने वाली है, ऐसे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ आपदा की संभावना को देखते हुए जिला प्रसाशन सतर्क है. संभावित बाढ़ आपदा को लेकर जिला प्रसाशन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है, सुपौल DM सावन कुमार ने कहा कि आपदा विभाग के SOP के तहत खाद्य सामग्री, पशु चारा, पॉलीथिन सीट जैसे महत्वपूर्ण सामग्रीयों की तैयारी कर ली गई है, बाढ़ आश्रय स्थल को चिन्हित कर लिया गया है.PHED विभाग से चापाकल और हेल्थ विभाग की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. कहा की इसको लेकर मीटिंग भी किया जा रहा है, जिसमें आपदा विभाग के नोडल को जिम्मेदारी दी जा रही है, उन्हें अलग अलग दायित्व दिया जा रहा है . कहा की किसी भी तरह की आपदा की स्थिति से हमलोग निबटने के लिए तैयार हैं, हमलोग उसका सामना करेंगे और उसका समाधान करेंगे, जिसकी तैयारी कर ली गई है. इतना ही नहीं नगर एरिया में जहां जल जमाव की स्थिति बनती है उसके लिए भी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं..
0
0
Report
Advertisement

केशव महतो का स्पष्ट दावा: कमेटी संतुलित, कांग्रेस बूथ तक मजबूती करेगी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के गठन के बाद पार्टी के भीतर शुरू हुआ विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस कोटे से संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इतनी बड़ी कमेटी बनाने के बजाय यदि संगठनात्मक नेतृत्व पर फैसला लिया जाता तो कांग्रेस को अधिक मजबूती मिलती। उन्होंने इस संबंध में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को पत्र भी लिखा था। अब इस पूरे विवाद पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई "जंबो-जेट कमेटी" नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई एक संतुलित टीम है। केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस संविधान के अनुरूप प्रदेश कमेटी में एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा और सामान्य वर्ग सभी को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कमेटी में कुल 222 पदाधिकारी हैं, जिनमें से 208 को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी में एक कोषाध्यक्ष हैं, जो वित्तीय कार्यों की देखरेख करते हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्षों को लोकसभा क्षेत्रों एवं अग्रणी संगठनों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 43 महासचिव, 37 पीसीसी कोऑर्डिनेटर, 81 सचिव और 44 संयुक्त सचिव विभिन्न जिलों, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों का दायित्व संभाल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को भौगोलिक और कार्यात्मक आधार पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। पहले भी बड़ी कमेटियां बनती थीं, लेकिन उनमें यह स्पष्ट नहीं होता था कि कौन किस क्षेत्र और किस कार्य के लिए जिम्मेदार होगा। इस बार प्रभारी के. राजू के निर्देश पर हर पदाधिकारी की भूमिका तय की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह टीम नियमित रूप से गांवों, नगर निकाय क्षेत्रों और शहरी इलाकों का दौरा करेगी, जनसंपर्क अभियान चलाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेगी। केशव महतो कमलेश ने कहा कि कमेटी को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया है।
0
0
Report

खंडवा में ईद-उल-अजहा शांति से मनाई गई, सुरक्षा बढ़ी और पुलिस तैनात

Khandwa, Madhya Pradesh:पूरे देश के साथ खंडवा में भी में ईद उल अजहा का पर शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। खंडवा में भी यह पर्व ईदगाह मैदान पर बड़ी नमाज के साथ आता किया जाएगा। त्योहार पर पुलिस ने माकूल सुरक्षा के इंतजाम बनाएं है। सभी प्रमुख मस्जिदों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रही जा रही है किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर काजी ने सभी लोगों से अपील की है कि ईद उल अजहा का पर शांति और शहर के साथ मनाएं उन्होंने देश और शहर के लिए शांति और अमन जैन की दुआ की है。
0
0
Report
Advertisement

ईद सुरक्षा के लिए North district में 40 पैरामिलिट्री कंपनियाँ तैनात, पुलिस अलर्ट

New Delhi, Delhi:ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है नॉर्थ जिला के ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा ने कहा कि 40 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात की गई है हमारे ऑफिसर्स फुट पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग लगातार कर रहे हैं हमारे डीसीपी एसीपी sho सभी लोग इलाके में पूरी तरीके से मुस्तैद हैं अभी तक किसी तरह की कोई घटना नहीं दर्ज की गई है उम्मीद है ईद बहुत आराम से और सकुशल गुजरेगी सुरक्षा के लिए आज से फिर भी हम निगरानी रखे हुए हैं। दूसरी तरफ जो जानवर प्रतिबंधित है जिनकी कुर्बानी देना मना है जो गाइडलाइन है उसे पर भी निगरानी की जा रही है कि ना तो खुले में कोई कुर्बानी करेगा जो जगह तय कर दी गई है उसे जगह पर कुर्बानी हो या फिर घरों के अंदर कुर्बानी हो इस बात का ख्याल रखा जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top