Hardoi -रिपीटर बंदूक के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
Shahabad, Uttar Pradesh:रिपीटर बंदूक के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ बंदूक लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है. प्राप्त विवरण में कोतवाली शाहाबाद के अंतर्गत वायरल वीडियो में रिपीटर बंदूक लिए युवक की पहचान विकास कश्यप निवासी ग्राम दरियापुर बिक्कू के रूप में की गई है. कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की वीडियो में प्रदर्शित 12 बोर रिपीटरगन राजेश कुमार निवासी ग्राम मिठनापुर के नाम पर पंजीकृत है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
