241402
Hardoi - विधायक के साथ पहुंचकर ग्राम प्रधान ने 21 किलो का दुर्गा मंदिर पर चढ़ाया घंटा
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर विकासखंड की दयालपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने सवायजपुर विधायक माघबेंद्र प्रताप सिंह रानू के साथ पहुंचकर कीर्तियापुर स्थित मां भगवती के मंदिर में 21 किलो का घंटा चढ़ाया है. इस मौके पर मुन्नू लाल अग्निहोत्री समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेलाकुई में चोरी के माल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिलेंडर-चूल्हा बरामद
Dehradun, Uttarakhand:सेलाकुई थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से चोरी किया गया सिलेंडर व इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा बरामद हुआ है...दरअसल बीती 3 जून को शशि पठानिया नामक व्यक्ति ने थाने पर आकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनके घर की रसोई से एक सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा चोरी हो गया है... मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की... मुखबिर की सूचना पर सेलाकुई डिक्शन ग्राउंड के पास से आरोपी जब्बार को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया...42 वर्षीय शातिर अपराधी जब्बार थाना सेलाकुई का A श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है... आरोपी सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर इलाके का रहने वाला है... जिस पर पूर्व में... गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है...0
0
Report
झांसी के बराठा में झूले की रस्सी से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बराठा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के अंदर झूले की रस्सी गले में फंसने से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे की माँ कमरे में सो रही थीं। जब उनकी नींद खुली तो बेटा झूले की रस्सी से लटका मिला। माँ के शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बच्चे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झांसी के ग्राम बराठा निवासी मृतक बच्चे के पिता बिहारी एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। घटना के समय वे ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी रंजना, 10 साल का बेटा ऋतिक और बेटी ऋतिका मौजूद थे। रंजना बेटी के साथ कमरे में सो रही थीं, जबकि कक्षा 4 में पढ़ने वाला ऋतिक घर के अंदर अकेला खेल रहा था। घर के अंदर रस्सी बांधकर बनाये गए झूले पर ऋतिक अक्सर झूलता था। बताया जा रहा है कि झूलते समय अचानक ऋतिक का हाथ छूट गया और रस्सी उसके गले में फंस गई। उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी और कस गई। कुछ देर बाद जब मां रंजना की नींद खुली और वे कमरे के अंदर गई तो बेटे को रस्सी से लटका देख शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बच्चे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
सीतापुर पहुंचे प्रभारी मंत्री मनोज पांडे: केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल, सपा पर हमला
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का PWD गेस्ट हाउस में DM और प्रभारी SP ने स्वागत किया. इसके बाद मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे. जहां उन्होंने जन प्रतिनिधियों सहित DM SP के साथ कोर कमेटी की एक बड़ी बैठक की. बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया के आर्थिक संपन्न तीन देशों की श्रृंखला में आकर खड़ा है. इतना ही नहीं दल बदल और 2027 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने सपा पर जोरदार हमला किया. मंत्री ने कहा ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे, देश इसकी मान्यता नहीं देता, जो राष्ट्र के खिलाफ काम करें वह दल बदलू है. जो रामचरितमानस को जलवाये है वह दल बदलू है. ऐसे दल जहां राम का सवाल आ जाएगा राष्ट्र का सवाल आ जाएगा मनोज पांडे उसको ठोकर मार कर बाहर करने का काम करेंगे. वहीं बैठक में कारागार राज्य मंत्री की कुर्सी पीछे लगाने को लेकर हुई कहासुनी के सवाल को टाल गए.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में अजय राय ने केंद्र-राज सरकार पर किया निशाना
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना. जब मैं BJP में था तो अपराधी नहीं लगता था- अजय राय. आज विपक्ष में आते ही अपराधी बताया जा रहा. मैंने कोई अपराध किया तो जेल भेज दीजिए- राय. मैं डरने वाला नहीं हूं और ना ही भगोड़ा नहीं हूं-राय. दिल्ली अग्निकांड को अजय राय ने दुखद बताया.0
0
Report
दिल्ली हादसे के बाद प्रयागराज के होटलों में सुरक्षा चेकिंग तेज आग-बचाव इंतजाम भी जाँच
Prayagraj, Uttar Pradesh:दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद संगम नगरी प्रयागराज के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। फायर सेफ़्टी विभाग की टीमों ने शहर के होटलों में चेकिंग के दौरान सुरक्षा उपकरणों के साथ होटल के इंट्री और एग्जिट प्वाइंट और आपातकालीन स्थिति में एग्जिट प्वाइंट की जांच की। फायर ऑफिसर राकेश चौरसिया की अगुवाई में शहर के कई होटलों में चेकिंग की गई। इस दौरान जहां पर खामियां मिली उन्हें दुरुस्त करने के लिए होटलों के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। फायर ऑफिसर राकेश चौरसिया ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद शासन से निर्देशों के क्रम में यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में दो अलग अलग टीमें बनाकर चेकिंग शुरू की गई है। जिसमें होटलों में मानकों के साथ नियमों के पालन किए जा रहें हैं या नहीं, इसकी जांच की गई है। साथ ही होटल में आग लगने पर जरूरी बचाव के इंतजाम हैं या नहीं, अगर कोई आपातकालीन स्थिति बनती है तो होटल में निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था को देखा गया है। होटल में कार्यरत कर्मियों को फ़ायर इक्यूपमेंट चलाने आता है या नहीं। इन सभी चीजों की जांच की गई है, फायर ऑफिसर राकेश चौरसिया ने कहा कि जहां पर खामियां पाई गईं हैं, उन्हें नोटिस देकर दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी अगर व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गईं तो फिर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोटपूतली के श्योपाल गड़वाल: होटल-रिटेल से उभरती सफलता की कहानी
Jaipur, Rajasthan:6 जून 2026....कोटपूतली.....कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर की धरती से निकलकर अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और व्यवसायिक कौशल के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रहे श्री श्योपाल गड़वाल आज क्षेत्र के उभरते हुए युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं। हॉस्पिटैलिटी और रिटेल सेक्टर में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व में होटल आरजी इन, होटल राजधानी और होटल पदमा इन जैसे प्रतिष्ठित होटल सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, वहीं पन्याला मोड़, कोटपुतली में एक नया आधुनिक होटल भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही एलएनके वाइन्स के मंडा, बड़नगर और भांकरी स्थित प्रतिष्ठान उनके सफल रिटेल नेटवर्क का हिस्सा हैं। श्योपाल गड़वाल का मानना है कि ग्राहक संतुष्टि, गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन ही किसी भी व्यवसाय की असली ताकत होती है। अपनी विनम्रता, नेतृत्व क्षमता और प्रगतिशील सोच के कारण वे आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं。0
0
Report
Advertisement
बगहा नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक समस्या पर नियंत्रण दिखाया
Bagaha, Bihar:बगहा से है जहाँ नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा सर्विस लेन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। ख़ुद बुलडोजऱ लेकर ईओ सरोज़ कुमार बैठा सड़कों पर उतरे औऱ कई कच्चे औऱ झोपड़ी नुमा मकान समेत दुकान जमींदोज़ किये गए। शहर की सरकार के इस एक्शन से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है । इस मामले की जानकारी देते हुए बगहा नगर पालिका परिषद के ईओ सरोज़ बैठा ने बताया कि प्रशासन की यह कार्रवाई चल रही है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी । कार्यपालक पदाधिकारी के मुताबिक अतिक्रमणकारियों को पूर्व में तीन से चार बार लिखित नोटिस जारी किया जा चुका है और माइक के जरिए मुनादी भी करवाकर चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों द्वारा सर्विस लेन खाली नहीं की गई। लिहाजा शहरी क्षेत्र ख़ास NH 727 गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क किनारे लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक की समस्या और निर्माण कार्य को देखते हुए प्रशासन ने बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया है। यहीं वज़ह है की अब एक्शन बुलडोजऱ के तहत कार्रवाई तेज़ की गईं है। बता दें की अवैध कब्ज़ा औऱ अतिक्रमण को लेकर ईओ ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी बदस्तूर जारी रहेगी ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आये औऱ शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो सकें । बाइट - सरोज़ कुमार बैठा, ईओ, नगर पालिका परिषद बगहा0
0
Report
एसकेआर रियलटेक ने कोटपूतली में 15 साल में 25 से अधिक कॉलोनियाँ विकसित कीं
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र में रियल एस्टेट के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एसकेआर रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड पिछले 15 वर्षों से लोगों के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है। कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक श्री रमेश कुमार रैया ने अपनी दूरदर्शी सोच, तकनीकी ज्ञान और मेहनत के बल पर इसे क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में स्थापित किया है। वर्ष 2006 से सक्रिय कंपनी अब तक 25 से अधिक कॉलोनियों का सफल विकास एवं विक्रय कर चुकी है। 2000 से अधिक संतुष्ट ग्राहक, 40 से अधिक कर्मचारी और 200 से अधिक सेल्स पार्टनर कंपनी की सफलता की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं। पारदर्शिता, गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए एसकेआर रियलटेक प्रॉपर्टी, फार्महाउस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। कंपनी का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देना है। SRK ग्रुप के डायरेक्टर बेखुबी रूप से अपना काम कर रहे है।0
0
Report
राजस्थान में सड़क सुरक्षा के लिए बनेगा डेडिकेटेड कैडर, 7 संभागों में DTOs
Jaipur, Rajasthan: Rajasthan सरकार, परिवहन विभाग में बनेगी डेडिकेटेड रोड सेफ्टी टीम - परिवहन विभाग में कैडर रिव्यू, जल्द सड़क सुरक्षा के लिए होगा समर्पित कैडर - जिला स्तर पर लगाए जाएंगे परिवहन निरीक्षक, संभाग स्तर पर DTO लगाए जाने की तैयारी जयपुर। परिवहन विभाग में जल्द ही सड़क सुरक्षा के लिहाज से एक समर्पित टीम होगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से नए पदों के सृजन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भिजवाया गया है। मंजूरी मिलते ही राज्य में समर्पित सड़क सुरक्षा अधिकारी-कर्मचारी कार्य करने लगेंगे। आपको बता दें कि परिवहन विभाग में लम्बे समय से चली आ रही कैडर रिव्यू की मांग अब धरातल पर उतरने वाली है। करीब 4 वर्ष पूर्व परिवहन विभाग का नाम बदलकर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग किया गया था। तभी से विभाग में सड़क सुरक्षा के लिए अलग से कैडर गठित करने की मांग उठती रही है। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने भी समय-समय पर कैडर रिव्यू की मांग उठाई है। इसे लेकर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाया है। प्रस्ताव के तहत राज्य में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अलग से समर्पित सड़क सुरक्षा स्टाफ लगाया जाएगा। हालांकि परिवहन विभाग ने पूर्व में जो प्रस्ताव भिजवाया था, उस पर वित्त विभाग ने कुछ आपत्तियां जताई हैं। पूर्व में परिवहन विभाग ने मौजूदा RTO लेवल पर सड़क सुरक्षा के लिए अलग से RTO लगाए जाने और प्रत्येक जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा का अलग डीटीओ लगाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें प्रत्येक आरटीओ स्तर पर पीडबल्यूडी के अधिशासी अभियंता, चिकित्सा अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, शिक्षा विभाग के प्राचार्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, परिवहन निरीक्षक और उप निरीक्षक सहित मंत्रालयिक कर्मचारी लगाने का प्रस्ताव भिजवाया था। लेकिन इस प्रस्ताव को वित्त विभाग ने अधिक खर्चीला मानते हुए कुछ आपत्तियां व्यक्त की हैं। Naye प्रस्ताव में किस तरह होगा पदस्थापन - परिवहन विभाग में सड़क सुरक्षा के लिए नए पद सृजित करने की तैयारी - अब प्रत्येक संभाग स्तर पर जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी लगाए जाएंगे - इस पद पर मौजूदा DTO को पोस्टिंग दी जाएगी - हालांकि 7 संभाग में परिवहन विभाग के 13 RTO हैं - ऐसे में प्रत्येक रीजन स्तर पर एक DTO लगाए जाने की है मांग - लेकिन वित्त विभाग शुरुआत में 7 संभाग के लिए 7 DTO की दे सकता मंजूरी - वहीं राज्य के 41 जिलों में हैं परिवहन विभाग में कुल 58 DTO कार्यालय - लेकिन फिलहाल 41 राजस्व जिलों में ही लगाए जाएंगे परिवहन कार्मिक - प्रत्येक राजस्व जिले में एक सड़क सुरक्षा परिवहन निरीक्षक लगाया जाएगा - इस तरह 7 नए डीटीओ, 41 परिवहन निरीक्षक के पद हो सकते मंजूर Practical problems हालांकि मौजूदा सड़क सुरक्षा कैडर में परिवहन विभाग के सामने परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। संभाग स्तर पर डीटीओ लगाए जाने से दूसरे विभागों के जो अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर लगाए जाएंगे, वह वेतन श्रृंखला में डीटीओ से उच्च स्तर के होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर भी परिवहन निरीक्षक की वेतन श्रृंखला एल-11 होती है, जबकि जेईएन सहित शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य महकमों के अधिकारियों की वेतन श्रृंखला इनसे अधिक होती है। ऐसे में कनिष्ठ अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर के अधिकारियों को निर्देशित करने में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि परिवहन विभाग किस तरह से नए कैडर में कार्मिकों का पदस्थापन करेगा ?0
0
Report
Advertisement
चूरू में जल संरक्षण का जन-अभियान: पौधरोपण और शपथ
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू राजेंद्र राठौड़ ने किया पौधरोपण चूरू । वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान के तहत गुरुवार को तारानगर के नेचर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पर्यावरण संरक्षण व वर्षा जल संचय की शपथ दिलाकर पौधरोपण किया एवं तुलसी के पौधे वितरित किये। राठौड़ ने कहा, "जल है तो कल है। राजस्थान जैसे मरुस्थलीय राज्य में हर बूंद बचाना जरूरी है। अभियान के जिला समन्वयक राकेश जांगिड ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान जन-जन तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, पदम् भूषण देवेंद्र झाझड़िया, बीजेपी नेता राकेश जांगिड, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व वासुदेव चावला सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जी मीडिया चूरू0
0
Report
बीकानेर के श्मशान पास पेट्रोल बम हमला: दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ़्तार की तैयारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर पर फेंका पेट्रोल बम, नयाशहर थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती श्मशान के पास की घटना, 22 मई की रात करीब 12:30 बजे वारदात को दिया गया अंजाम, मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे आरोपी, हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें, गंडासे, तलवारें, सरिए और अन्य हथियार होने का आरोप, घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल बम फेंकने से हुआ जोरदार धमाका, धमाके से परिवार में मची दहशत, दरवाजे को पहुंचा नुकसान, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला, कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं अस्पताल का निरीक्षण: साफ-सफाई और पानी व्यवस्था पर जोर
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र का रावतभाटा अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज लक्ष्मी गहलोत ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्ड, शौचालय और अन्य सुविधाओं को देखा। गहलोत ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा वार्ड में कॉलर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों और परिजनों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, उप जिला स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश धाकड़ सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा。0
0
Report
Advertisement
नितिन नवीन के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक, आगामी चुनाव और नए संगठन पर चर्चा
Patna, Bihar:Patna भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री दिलीप जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता... आगामी चुनाव और नए संगठन को लेकर चर्चा...0
0
Report
कुचामन सिटी स्वच्छता अभियान से शहर मॉडल बन रहा है
Jaipur, Rajasthan:नगरपरिषद कुचामन सिटी द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान निरंतर जारी है। आयुक्त शिकेष कांकरिया के नेतृत्व में नगरपरिषद प्रशासन विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटा है।'हरित राजस्थान' और 'वन्दे गंगा' अभियानों के तहत शहर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि जनभागीदारी से कुचामन सिटी को एक आदर्श और विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। नगरपरिषद के इन प्रयासों का उद्देश्य शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ ही एक स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण तैयार करना है।0
0
Report
जयपुर में जिला रसद टीम की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।जयपुर में जिला रसद टीम की बड़ी कार्रवाई सांगानेर सदर में अवैध गैस कारोबार पर छापा 200 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त घरेलू-व्यावसायिक सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का खुलासा अवैध भंडारण और बिक्री का खेल पकड़ा गया सिलेंडरों से भरी पिकअप वाहन भी जब्त जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में कार्रवाई मौके से बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद0
0
Report
Advertisement
