icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय के सिउरी पुल से नदी में छलांग की खबर, पुलिस तलाश में जुटी

Begusarai, Bihar:एंकर को छोड़कर Begusarai के Siuri पुल के बूढ़ी गंडक नदी में एक लड़की के छलांग लगाकर अफरा-तफरी मचने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की की तलाश में जुट गई है। यह मामला मंझौल थाना क्षेत्र के Siuri पुल पर स्थित बूढ़ी गंडक नदी का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक लड़की अचानक Siuri पुल पर पहुंची और चप्पल उतारकर बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग हड़कंप मचा बैठे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और मंझौल थाना की पुलिस मौके पर आकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से लड़की की चप्पल की एक जोड़ी बरामद की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि नदी में छलांग लगाने वाली लड़की कौन है और वह कहां की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार नदी में छलांग की सूचना मिलना के बाद खोजबीन जारी है। घटनास्थल से चप्पल मिलना के बावजूद यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वास्तव में किसी लड़की ने नदी में छलांग लगाई है या नहीं। पुलिस क्षेत्र में लगातार तलाश कर रही है और आसपास के इलाकों में भी चर्चा है। पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। बाइट – पुलिस पदाधिकारी; बाइट ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

पलामू के मेदिनीनगर में जन्माष्टमी महोत्सव ने दही हांडी और कृष्ण लीला से मचाया धमाल

Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर पुलिस स्टेडियम ग्राउंड में मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई जिसमें गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। इसके बाद कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रास लीला का आकर्षक मंचन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। जन्माष्टमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रही। इसमें ग्रीन वैली स्कूल, सेंट मैरियम स्कूल के साथ पलामू पुलिस की टीम ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए जमकर जोर आजमाइश की और दर्शकों ने तालियों व जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया। संगीत, नृत्य, दही हांडी और कृष्ण लीला की प्रस्तुतियों से पूरा स्टेडियम परिसर भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगा रहा।
0
0
Report

पाकुड़ में आलमगीर आलम का खनिज संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

Pakur, Jharkhand:एकर इंट्री--पाकुड़ शहर के कांग्रेस भवन पहुचे राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने कहा कि MMDR को लेकर कॉंग्रेस का जोरदार आंदोलन होगा...उन्होंने कहा कि खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में आगामी 7 सितंबर को धरना प्रदर्शन होगा...आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार कई 'काले कानून' लाकर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है...उन्होंने कहा कि हमें इसका विरोध करना होगा, क्योंकि खनिज संशोधन बिल का सीधा असर यहां के लोगों पर पड़ेगा...इसलिए हमें अपने हक के लिए आगे आना चाहिए...वहीं उन्होंने कहा कि उसी बिल के खिलाफ आगामी 9 सितंबर से प्रखंडों में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा... प्रखंड में आयोजित प्रदर्शन में उन्होंने सभी लोगों से इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाने की अपील की... पाकुड़ शहर के कांग्रेस भवन में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की...इस बैठक में उन्होंने सभी वार्डों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को दौरा करने का निर्देश दिया...साथ ही, शहर की अलग-अलग समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान की अपील की...आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान में एसआईआर के तहत जनसुनवाई हो रही है...इस जनसुनवाई के जरिए शहरी क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद करनी है...उन्होंने आम जनता की परेशानियों को सुनकर उन्हें दूर करने पर जोर दिया...उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन के साथ काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने को कहा...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से झामुमो में गहरा शोक

Ranchi, Jharkhand:ज़िंदगी की क्षणभंगुरता… कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियाँ ही हमारे साथ हैं। जीवन की अनिश्चितता ہمیں एक बार फिर गहरे दुःख और शोक में छोड़ गई है。 झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है। उनका जाना पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं सभी साथियों को इस कठिन घड़ी में संबल दें। अंतिम जोहार。
0
0
Report

वाराणसी के चौसठी घाट किनारे होटल ओंकार पैलेस की दीवार ढह, जनहानि नहीं

JPJai Pal18m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में चौसठी घाट के पास गंगा किनारे स्थित होटल का पिछला हिस्सा गिरा。 • हादसा दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के चौसठी घाट स्थित होटल ओंकार पैलेस में हुआ。 • यह हादसा रात करीब 10:00 बजे अचानक घटित हुआ。 • यह होटल विजय द्विवेदी का बताया जा रहा है。 • पांडे घाट से सटे दिगपतिया घाट की ओर होटल की दो मंजिला पोर्शन की पूरी दीवार ढह गई। • होटल पुराना होने के कारण पहले से खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई。 • पास के गेस्ट हाउस में निर्माण कार्य चलने और इमारत के काफी पुराने होने की बात सामने आई。 • जान-माल के कुल नुकसान का सही अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है。 • सूचना मिलते ही दशाश्वमेध पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची。 • थानाध्यक्ष दशाश्वमेध ने आधिकारिक रिपोर्ट भेजकर स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की।
0
0
Report
Advertisement

MP सरकार 2028-29, 2029-30 के रोलिंग बजट से वित्तीय दिशा तय करेगी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमपी में दो साल के रोलिंग बजट की तैयारी 2028-29 और 2029-30 का रोलिंग बजट तैयार करेगी सरकार 8 सितंबर से शुरू होगा बजट को लेकर विभागवार मंथन 2027-28 के बजट अनुमान और 2026-27 के पुनरीक्षित अनुमान पर भी होगी चर्चा वित्त विभाग सभी विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेगा मंथन चर्चा से तीन दिन पहले बजट मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल पर जानकारी देना अनिवार्य सितंबर में अलग-अलग विभागों के साथ चरणबद्ध बैठकें होंगी विकसित मध्यप्रदेश-2047 की वित्तीय रूपरेखा को ध्यान में रखकर होगी तैयारी सरकार का फोकस लंबी अवधि की योजनाओं और वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर
0
0
Report

पटना के बिहटा डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपी आनंदपुर का नीरज कुमार, देसी कट्टा-दो कारतूस बरामद

Danapur, Bihar:पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के आनंदपुर गांव के डुमरिया में बने वास्तु विहार में हुई डकैती मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नीरज कुमार के रूप में बताई जा रही है जो आनंदपुर गांव का रहने वाला है जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इधर पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया की बीते 20 -21 अगस्त की रात्रि में बिहटा थानाक्षेत्र के डुमरिया आनंदपुर गांव में बने वास्तु विहार में डकैती घटना अज्ञात अपराधियों के द्वारा दी गयी थी ।जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल का अपराधी आनंदपुर का ही रहने वाला है जिसका पुलिस की टीम के द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान नीरज कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है साथ ही एक मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जप्त किया है फिलहाल इस घटना में शामिल अन्य अपराधी की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

भोपाल-एमपी में ट्रैफिक तस्वीर बदलेगी; इंदौर में मंथन, समिट 2026

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालएमपी में बदल जाएगी ट्रैफिक की तस्वीर 11-12 सितंबर को इंदौर में होगा मंथन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी यात्री परिवहन विजन समिट-2026 सीएम डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा दो दिवसीय समारोह पीपीपी मॉडल के तहत बसों के संचालन की रूपरेखा होगी तय समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंथन करेंगे समिट का उद्देश्य प्रदेश में अधिक कनेक्टेड, वित्तीय रूप से साध्य, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन इकोसिस्टम के निर्माण पर चर्चा और साझेदारी को बढ़ावा देना मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना रहेगी चर्चा के केंद्र में यह है मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य मोबिलिटी के 12 उच्च संभावनाओं वाले मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने का मिलेगा अवसर समिट से 7 प्रमुख परिणामों की दिशा में बढ़ेगा कदम समिट में छह प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान ⦁ पीपीपी आधारित मोबिलिटी ⦁ इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मेनेजमेंट सिस्टम ⦁ वित्तीय स्थिरता ⦁ स्वच्छ मोबिलिटी ⦁ एकीकृत टिकटिंग ⦁ बेहतर यात्री अनुभव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top