Hardoi: दबंगो ने बजरंगबली की मूर्ति मंदिर से हटाई, जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के पाली क्षेत्र के गदरिया गांव में दबंगों ने दीवार में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को तोड़ दिया और उसके बाद दीवार पर प्लास्टर कर दिया। शनिवार को जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर कई वर्ष पहले स्थानीय लोगों ने मिलकर बनवाया था जिसमें एक चबूतरा बनाकर बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
