241123
हरदोईः पाली के मां पंथवारी देवी मंदिर पर खाटू श्याम बाबा का कीर्तन हुआ शुरू
Pali, Uttar Pradesh:पाली के मां पंथवारी देवी मंदिर पर नव वर्ष के अवसर पर भक्तों ने खाटू श्याम बाबा का कीर्तन आयोजित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलपाइगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन पर अंडे फेंके गए, चेंबर में विरोध उठा; बोर्ड मीटिंग रद्द
Jalpaiguri, West Bengal:जलপाइगुड़ी পুরসভার পুরসভার ভেতরেই চেয়ারম্যানের উপর ডিম থেরাপি। এবার পুরসভায় চেম্বারে ঢুকে চেয়ারম্যানকে লক্ষ্য করে ডিম ছুড়লেন বাসিন্দারা। এ ঘটনা তুমুল আলোড়ন ছড়াল জলপাইগুড়ি পুরসভায়। বাতিল হয়ে গেল বোর্ড মিটিং। অভিযোগ, এদিন যাঁরা চেয়ারম্যানকে উদ্দেশ করে ডিম ছোড়েন, তাঁদের নিয়ে আসেন বিজেপির যুব মোর্চা ও যুব কংগ্রেসের দুই নেতা। যদিও এই অভিযোগ অস্বীকার করেছেন তাঁরা। গতকালই চেয়ারম্যানের বিরুদ্ধে অনাস্থা এনেছেন দলের একাংশের কাউন্সিলার।0
0
Report
पत्नी की हत्या के छह दिन बाद पति की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का हंगामा
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी गांव में गुरुवार को 45 वर्षीय शिव नारायण पुत्र रामअवध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिव नारायण मानसिक रूप से मंदबुद्धि बताए जा रहे थे। खास बात यह है कि छह दिन पहले ही उनकी पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में पति की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की मां रंजना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक शिव नारायण की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने का परिजनों ने विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी देर तक गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा। परिजनों का आरोप है कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका यह भी आरोप है कि विरोध के दौरान वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल भी पुलिसकर्मियों ने छीन लिए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। गौरतलब है कि 24 जुलाई की भोर में शिव नारायण की पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जांच अभी जारी है। अब पति की संदिग्ध मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
कोहका में विवाद के बाद मारपीट, घायल युवक की मौत, हत्या की धारा जुड़ी
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के कोहका स्थित इंदिरावती नगर में पुराने विवाद के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्मृति नगर पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने फरार आरोपी को जबलपुर से अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। असल में पूरी घटना 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे मृतक की पत्नी संतोषी सोनवानी अपनी जेठानी कुंती सोनवानी के साथ दवा लेने इंदिरावती नगर, कोहका जा रही थीं। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी के पास उनकी मुलाकात आरोपी श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई से हुई। पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर संतोषी के पति मुत्जरर कुमार सोनवानी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोपी ने पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर गाड़ी के पहिए खोलने वाले पना-पेंचीस से कुमार सोनवानी के सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल श्री शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद प्रकरण में बीएनएस की धारा 103 (हत्या) जोड़ दी गई है। पुलिस ने फरार आरोपी श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई को जबलपुर से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना जारी है.0
0
Report
Advertisement
गोंडा: सरकारी जमीन पर कब्जे हटे, बुलडोजर से ढाई बीघा खाली
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर लगातार योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है और सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। आज गोंडा सदर तहसील प्रशासन द्वारा एसडीम सदर जितेंद्र गौतम और तहसीलदार सदर मनीष वर्मा के नेतृत्व में सराय जरगर ग्राम पंचायत में बुलडोजर के माध्यम से बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई बीघा ग्राम सभा की जमीन को खाली कराया गया है। यहां पर बीते 15 सालों से अवैध रूप से कब्जा करके छह दुकानें बनाकर सरकारी ग्राम समाज की जमीन को कब्जा किया गया था। तहसीलदार कोर्ट से सरकारी जमीनों पर बने इन अवैध दुकानों को हटाने के लिए कई बार नोटिस दी गई थी लेकिन उसके बावजूद यह लोग नहीं हटा रहे थे। आज गुरुवार देर शाम 4:00 बजे से 6:30 तक यहां पर लगातार ढाई घंटे तक बुलडोजर कार्रवाई करके इन 6 दुकानों को पूरी तरीके से ध्वस्त करके ढाई बीघा सरकारी ग्राम सभा की जमीन खाली कराई गई है। अवैध रूप से कब्जा करके दुकान बनाने वाले इन लोगों पर सदर तहसील प्रशासन द्वारा और कार्रवाई भी की जा रही है। बीते 20 सालों से इन लोगों द्वारा अवैध रूप से यहां पर कब्जा किया गया था गांव के रहने वाले लोग कई बार शिकायत किए थे। शिकायत के आधार पर ही तहसीलदार कोर्ट गोंडा में यहां पर बेदखली को लेकर के कार्रवाई चल रही थी। जहां सदर तहसीलदार मनीष वर्मा की कोर्ट द्वारा बेदखली का आदेश देते हुए सरकारी जमीन खाली कराई जाने को लेकर के निर्देश दिया गया था। सरकारी ग्राम समाज की जमीन खाली होने के बाद अब यहां पर ग्राम सभा की तरफ से अन्य सरकारी भवन का निर्माण किया जाएगा। जो जनता के लिए उपयोगी होगा और यह सरकारी जमीन अब अवैध कब्जे से मुक्त रहेगी। वहीं गोंडा एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम सराय जरगर में आज पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गई है। ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया गया था कोर्ट द्वारा बेदखली की कार्रवाई करते हुए इसके बाद इसे गिराने का काम किया गया है।0
0
Report
बस्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बहाव में लोग लकड़ियाँ निकालने को जोखिम में
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, क्षेत्र की नारंगी नदी और बड़े आमबाल पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है, इसके बावजूद कुछ युवक नदी में बहकर आ रही सूखी लकड़ियों को निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती धारा में कूद रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है。0
0
Report
बरसात से सीपत–बलौदा मार्ग बदतर, प्रशासन ने तुरंत राहत व वैकल्पिक यातायात के निर्देश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बारिश ने सीपत–बलौदा मार्ग की हालत बेहद खराब कर दी है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसके चलते भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। घंटों तक वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है और कलेक्टर ने संबंधित विभागों व एजेंसियों को तत्काल राहत और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीपत–बलौदा मार्ग पर लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से भारी वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। छोटे वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सड़क निर्माण कार्यों और बरसात के कारण उत्पन्न हालात को लेकर जिला प्रशासन ने भी स्थिति का संज्ञान लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन लगातार बारिश के कारण निर्माण प्रभावित हुआ है और आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि जहां सड़कें अधिक खराब हैं, वहां तत्काल अस्थायी मरम्मत, गड्ढों की भराई और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन सड़कों का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है, वहाँ भी स्थानीय स्तर पर तात्कालिक उपाय कर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान यातायात यथासंभव सुचारु बना रहे।0
0
Report
Advertisement
वंदे मातरम् बिल पर बड़ी चर्चा: कल 2:30 PM बैठक तय
Morena, Madhya Pradesh:वंदे मातरम् बिल को लेकर 2:30 PM tomorrow0
0
Report
Kanwar Yatra सुरक्षा के लिए इंटर-राज्य समन्वय बैठक; तीन जिलों में हजारों पुलिस तैनात
Noida, Uttar Pradesh:सावन के पवित्र महीने में होती है और 11 तारीख तक चलेगी। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई, जिसमें गाजियाबाद का दौरा और ट्रैफिक के लिए पहले से इंतजाम करने जैसी बातें शामिल थीं। तीर्थयात्रियों या स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग स्तरों (जैसे SHO, ACP और DCP स्तर) पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं ताकि तुरंत बातचीत हो सके। ट्रैफिक को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन जिलों में लगभग दो से तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वक्ता_local निवासियों से अपील करते हैं कि वे इस दौरान आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें।0
0
Report
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के MoU पर हस्ताक्षर कराया
Noida, Uttar Pradesh:JYOTIRADITYA SCINDIA ON MOU SIGNING FOR TELECOM MANUFACTURING ZONE AT GWALIOR केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं, "आज टेलीकॉम सेक्टर, मध्य प्रदेश, ग्वालियर और पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और मैंने मिलकर मध्य प्रदेश सरकार और दूरसंचार विभाग के बीच देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन स्थापित करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं..."0
0
Report
Advertisement
साइबर अपराध रोकथाम के लिए प्रदेश में निगरानी तेज, ADGP की उच्चस्तरीय समीक्षा
Ajmer, Rajasthan:साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम को लेकर प्रदेश भर में पुलिस ने सख्ती के साथ निगरानी बढ़ा दी है.. यह कहना हे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपिंदर सिंह का.. अजमेर के एक दिवसीय दौरे पर आए एडीजीपी सिंह ने पुलिस लाओ पर पुलिस अधिकारियों को उच्च स्तरीय बैठक लेकर अपराध ग्राफ को समीक्षा की.. उन्होंने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों के बीच पुलिस का विश्वास मजबूत करने की अपील की.. आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के सख्त दिशा निर्देश दिए..0
0
Report
रेवाड़ी पुलिस ने कोसली में नशा तस्करी रोकथाम के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन: कोसली में झुग्गियों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक चला सर्च ऑपरेशन। नठेड़ा और साल्हावास रोड समेत कई इलाकों में पुलिस की रेड, नशे की तस्करी रोकने के लिए आमजन से भी मदद मांगी गई। सीआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार बोले: जीरो टॉलरेंस के साथ जारी रहेगा एक्शन। नशा तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोसली क्षेत्र में व्यापक सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। कोसली सीआईए और थाना कोसली पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी लेकर नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया। संयुक्त अभियान के तहत नठेड़ा रोड, साल्हावास रोड, हुडा के पास स्थित झुग्गी बस्तियों, कोसली गांव के एक मोहल्ले सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला गया। अभियान का नेतृत्व थाना कोसली के थाना प्रभारी मनोज कुमार और सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार ने किया। पुलिस की टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की। पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लक्षित क्षेत्रों में दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कई स्थानों पर गहन तलाशी ली। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जिले में नशा तस्करी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं नशे की खरीद-फरोख्त या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
शुतराना में नहरी सिंचाई योजना से 56 गांवों को मिलेगा पानी, 68,500 एकड़ लाभ
Patran, Punjab:शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर गोयल - कहा, 80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई गईं - बादशाहपुर में घग्गर नदी के किनारे 2.46 करोड़ रुपये की लागत से पत्थर एवं जाली लगाकर तटबंध को किया गया मजबूत: गोयल - विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं जल संसाधन मंत्री का जताया आभार - जल संसाधन मंत्री एवं विधायक ने गांव बूटा सिंह वाला तथा बादशाहपुर में सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने आज शुतराना विधानसभा क्षेत्र के गांव बूटा सिंह वाला और बादशाहपुर में नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शुतराना के विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान एवं जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल का किसानों को यह बड़ा तोहफा देने के लिए धन्यवाद किया। श्री बरिंदर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को अधिक से अधिक नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शुतराना हलके में 80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण किया गया है, जिससे 56 गांवों की लगभग 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत दो नहरों तथा 14 माइनरों एवं सब-माइनरों का नवीनीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनों बिछाई गई हैं, जिन पर 8.89 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन पाइपलाइनों के माध्यम से 18 गांवों की लगभग 9,302 एकड़ भूमि को नहरी पानी की सुविधा मिलेगी। विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर गोयल तीसरी बार शुतराना हलके में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने आए हैं तथा पंजाब सरकार ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि घग्गर के पार स्थित गांवों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाएगी। इन परियोजनाओं से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा कृषि क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। बाईट बरिदर गोयल बाईट हल्का विधायक कुलवंत सिंह बाज़ीगर0
0
Report
Advertisement
SC से पैलेट गन SOP मांगने पर अशोक चव्हाण का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ASHOK CHAVAN ON RAHUL GANDHI SEEKS SC- MONITORED/ SC COURT SEEKS CENTRE’S SOP ON PELLET GUN USE ISSUES दिल्ली: भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने SC द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर केंद्र से SOP मांगने पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट में जाने से तो सरकार का उत्तरदायित्व बनता है, सरकार ने कभी भी अपनी भूमिका से कभी अलग भूमिका नहीं ली है, जो सच्चाई है वही रखी है, सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद में सरकार की यही भूमिका है कि निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो...हम छात्रों को न्याय देंगे और जो कानून लाया गया है वो पूरे शिक्षा सिस्टम को पारदर्शिता लाने की है.."0
0
Report
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत: हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर डिपो के समीप हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा निवासी योगेश निषाद (36) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी धनंजय शर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हैं और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के पांच अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार किया
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा संचालित आपराधिक संगठन कोयलांचल शांति सेना कुबेर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के आराहरा इलाके में बुधवार भोर (04:00 बजे) पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से पांच सक्रिय अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र में प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य कोयलांचल शांति सेना का विस्तार करने और नए-नए युवकों को आपराधिक गतिविधियों में जोड़ने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले आजाद नगर से मो शमशाद उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वकास हैदर को मंडई कोलघटी से पकड़ा गया, जिसके पास मार्क .303 की 20 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद इनकी निशानदेही पर बोकारो के चास निवासी अरुण कुमार सिंह और रौशन मालाकार को पकड़ा गया, जिनकी संलिप्तता पर चरही थाने के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां जब्त की गईं। गिरफ्तारी अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे लोग प्रिंस खान के करीबी अमन कुमार सिंह कोयलांचल शांति सेवा कुबेर के नेतृत्व में हजारीबाग के कोयला खनन क्षेत्रों में लीवी वसूलने और दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के आराहरा 13 मील, टीपी 0-5 के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। बुधना घाटी पुलिया के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस दल पर 6 से 7 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सैयद मोहम्मद जीशान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों में सैयद मोहम्मद जीशान पेलावल, हजारीबाग मुठभेड़ में घायल हैं, जबकि मो शमशाद उर्फ साहिल पेलावल, वकास हैदर, लोहसिंगना, अरुण कुमार सिंह चास और रौशन मालाकार चास, बोकारो गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 01 देसी पिस्तौल और 01 देसी कट्टा, 03 जिंदा गोलियां, 303 की 20 जिंदा गोलियां, 05 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।0
0
Report
Advertisement
