241405
हरदोई-एडीएम के न आने से फीका रहा संपूर्ण समाधान दिवस
Kaurha, Uttar Pradesh:हरदोई जनपद की सवायजपुर तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिला अधिकारी प्रियंका सिंह की अनुपस्थिति ने कार्यक्रम की प्रभावशीलता कम कर दी। प्रशिक्षु एसडीएम माधव उपाध्याय ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। यहां कुल 13 शिकायत दर्ज की गई ,जिसमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया जा सका, शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में आए, लेकिन उच्च अधिकारी के न आने से निराशा हाथ लगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
के.एल. शर्मा ने चंदे मामले में FIR की मांग, SIT पर उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा ने कहा, "इसको राजनीति से अलग सोचना चाहिए। सब बोल रहे हैं SIT बन गई, क्या बिना FIR हुए SIT का गठन होता है? पहले FIR दर्ज करें। क्राइम हुआ है? तो FIR दर्ज क्यों नहीं होगा? ये कवरअप के लिए कहानी है। असली आरोपी छिप जाएगा...SIT गठन अगर करना है? तो जज की निगरानी होनी चाहिए। ये जनता की भावनाओं और आस्था को छला गया है। ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बताया कि हमने कितना किलो चांदी दिया है, उसका कोई हिसाब नहीं है। लोग अब सामने आ रहे हैं। 3-4 करोड़ का चंदा अमेठी क्षेत्र से गया है। हमारी मांग है? कि FIR दर्ज कर जांच होनी चाहिए।"0
0
Report
मुम्बई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और 6MP नंदनवन छोड़ते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MH): MAHARASHTRA DEPUTY CHIEF MINISTER EKNATH SHINDE AND 6MP LEFT FROM NANDANVAN VISUALS0
0
Report
राजस्थान ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क की महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई\n\nजैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े नेटवर्क की महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार\n\nराजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी महिला की पहचान बबीता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली है और पिछले कुछ समय से जयपुर के वाटिका क्षेत्र में अपने रिटायर्ड पिता के साथ रह रही थी।\n\nATS की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बबीता उर्फ़ खदीजा जैसे अलग अलग नामों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप अकाउंट्स पर सक्रिय थी। जांच एजेंसियों को उसके जैश-ए-मोहम्मद और अन्य कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं।\n\nमहिला लंबे समय से आतंकी संगठन जैश ए मोह्मद के हैंडलर के संपर्क में थी। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका इस तरह से ब्रेनवॉश किया गया था कि वह पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट के देशों तक जाने के लिए तैयार हो चुकी थी।\n\nबाईट - मनीष त्रिपाठी, एसपी ATS\n\nATS की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि महिला को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के लिए लगातार प्रभावित किया गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की गई थी। महिला अपने पति से कई वर्ष पहले अलग हो चुकी थी और अकेले रह रही थी।\n\nवन टू वन मनीष त्रिपाठी, एसपी ATS\n\nसुरक्षा एजेंसियां अब महिला के डिजिटल डिवाइस, सोशल मीडिया गतिविधियों और उसके संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी अन्य बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी या फिर उसे भविष्य में किसी साजिश के लिए तैयार किया जा रहा था।\n\nATS अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से आतंकवादी संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के तरीकों को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।\n\nफिलहाल ATS महिला से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। महिला को कोर्ट में पेश कर 27 जून तक रिमांड पर लिया गया है।\n\nपिछले दिनों जयपुर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ खरगोश के जयपुर में रहकर जाने की बात सामने आयी थी। जयपुर में उसने फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया। फिर देश से भाग निकला। भागने के बाद उसके सऊदी अरब में छिपने की आशंका है। साल 2023 में आतंकी खरगोश नूंह-मेवात से जयपुर आया था और अगस्त 2024 तक जयपुर में रहा।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में आदिवासी युवती हत्या: न्याय के लिए रैली, नौकरी और फांसी की मांग
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: बानो थाना इलाके में पिछले दिनों एक आदिवासी युवती की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया । इधर उक्त मामले को लेकर ही आज आदिवासी समाज के लोगों ने बानो में जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर समाज के लोगों ने कहा कि मृतका के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। मृतका के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई जाए । इस मांग को लेकर रैली में नारेबाजी भी की गई। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से मांगपत्र सौंपा।0
0
Report
RVUNL ग्रुप-I भर्ती का रिजल्ट आज घोषित हो सकता है, 2000 अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
Jaipur, Rajasthan:RVUNL भर्ती अपडेट, ग्रुप-I इलेक्ट्रीशियन-लाइनमैन का रिजल्ट आज संभव, लगभग 2000 अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा जयपुर, 21 जून 2026 राजस्थान की विद्युत कंपनियों में चल रही तकनीकी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ग्रुप-I इलेक्ट्रीशियन, पावर इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, लाइनमैन और SBA पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम आज जारी होने की संभावना है। लगभग 2000 परीक्षार्थियों का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है, जिसके बाद महीनों से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। ग्रुप-II, III, IV के बाद अब ग्रुप-I की बारी - राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम RVUNL और अन्य विद्युत कंपनियों में तकनीकी संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थी। इसमें कुल चार ग्रुप बनाए गए थे। ग्रुप-II, ग्रुप-III और ग्रुप-IV के फाइनल परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब सिर्फ ग्रुप-I का रिजल्ट बाकी था, जिस पर आज मुहर लग सकती है। ग्रुप-I में इलेक्ट्रीशियन, पावर इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, लाइनमैन और सब स्टेशन अटेंडेंट SBA के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए लगभग 2000 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं की निगाहें आज RVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं। सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी सुबह से हलचल तेज है।0
0
Report
शाहपुरा गैंग के चार गिरफ्तार: UP, हरियाणा, MP में सक्रियता का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा जयपुर जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई शाहपुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय कड़िया सांसी गैंग का पर्दाफाश गैंग में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी सुमित,ओम,रितिक,और आतिश सांसी को किया गिरफ्तार गैंग के सदस्य राजस्थान के अलावा UP, हरियाणा MP में भी सक्रिय कार का शीशा तोड़कर आरोपी ले गए थे 1 लाख 10 हजार रुपये बाइक की डिग्गी, कार के शीशे तोड़कर आरोपी करते थे चोरी दौसा,बीकानेर,चुरू,डीडवाना,उदयपुर,कोटपूतली,जयपुर में कई वारदात करना किया शाहपुरा SHO रिया चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई पुलिस ने गैंग में शामिल चार आरोपियों सुमित सांसी, ओम सांसी, रितिक सांसी और आतिश सांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी सक्रिय थे तथा चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने हाल ही में शाहपुरा क्षेत्र में एक कार का शीशा तोड़कर 1 लाख 10 हजार रुपये चोरी किए थे। गैंग के सदस्य बाइक की डिग्गी और कारों के शीशे तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी करने में माहिर हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा दौसा, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, उदयपुर, कोटपूतली और जयपुर सहित कई जिलों में वारदातें करना स्वीकार किया गया है। शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना हैं。0
0
Report
Advertisement
मुंबई: शाइना एनसी ने ऑपरेशन टाइगर पर शिवसेना (शिंदे गुट) का पक्ष रखा
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SHAINA NC (SHIV SENA, SHINDE FACTION) ON OPERATION TIGER0
0
Report
डूंगरपुर में दो अवैध ट्रक ज़ब्त, गीली लकड़ियाँ मामला वन विभाग के हवाले
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की गीली लकड़ियों के परिवहन के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाकेबंदी के दौरान दो ट्रकों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही गीली लकड़ियाँ पाई गईं। पुलिस ने दोनों ट्रकों को ज़ब्त कर चालकों को हिरासत में लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए मामला वन विभाग को सौंप दिया है। वही वन विभाग की ओर से मामले में अब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
*ग्रेटर नोएडा:-* पापा की परी ने सड़क को समझा अपना घर बीच सड़क पर लेट कर मचाया उत्पाद
Noida, Uttar Pradesh:*ग्रेटर नोएडा:-* पापा की परी ने सड़क को समझा अपना घर बीच सड़क पर लेट कर मचाया उत्पाद देखिए साइड में बोतल और सड़क पर सिगरेट के छल्ले उड़ती हुई पापा की परी कुछ लोगों द्वारा लड़की को सड़क से साइड हटाने को भी कहा गया किसके चलते रोड पर भी लगा जाम वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
ब्रह्मांड घाट से गूंजा संकल्प:- “हम सबने यह ठाना है—ब्रज को स्वच्छ बनाना है
Mathura, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं श्रमदान/ सफ़ाई कर दिया स्वच्छता का संदेश। हार्टफुलनेस स्वयंसेवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने चलाया विशेष सफाई अभियान मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलास्थली ब्रज को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र बनाए रखने के संकल्प के साथ सोमवार को तहसील महावन के गोकुल स्थित विश्व प्रसिद्ध, ऐतिहासिक एवं पौराणिक ब्रह्मांड घाट से व्यापक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। “हम सबने यह ठाना है—ब्रज को स्वच्छ बनाना है” अभियान के तहत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, हार्टफुलनेस संस्था, नगर पंचायत और छात्र-छात्राओं के साथ स्वयं श्रमदान / सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान घाट परिसर, सीढ़ियों, आवागमन मार्गों, यमुना जी के किनारे तथा आस-पास के क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं कूड़ा एवं मिट्टी को हटाया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर प्लास्टिक को एकत्रित करते हुए यमुना जी के घाटों को प्लास्टिक मुक्त किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर, कूड़ा एकत्रित कर और परिसर को व्यवस्थित कर यह संदेश दिया कि ब्रज की स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता का विषय भी है। अभियान का नेतृत्व करते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि ब्रजभूमि हम सभी की अमूल्य धरोहर है। नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, बलदेव, वृंदावन और मथुरा जैसे पावन तीर्थस्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ब्रज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन और पुण्य लाभ के लिए आते हैं, लेकिन अनजाने में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य कचरा फैला देते हैं, जिससे तीर्थस्थलों की पवित्रता प्रभावित होती है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि “ब्रज की रज अत्यंत पवित्र है। यहां पुण्य कमाने आएं, गंदगी फैलाने से बचें। हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होना होगा।” उन्होंने कहा कि यह अभियान एक दिन का नहीं है, बल्कि पूरे ब्रज में निरंतर चलता रहेगा। उक्त सफाई अभियान में हार्टफुलनेस स्वयंसेवक और विद्यार्थियों ने दिखाया सेवा का जज़्बा। अभियान में हार्टफुलनेस स्वयंसेवकों तथा सनराइज पब्लिक स्कूल मथुरा सहित 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने श्रमदान करते हुए ब्रह्मांड घाट और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की। विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने हाथों में झाड़ू लेकर घाट परिसर को स्वच्छ बनाया और सेवा, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। हार्टफुलनेस मथुरा के समन्वयक निशांत शर्मा ने बताया कि पद्मभूषण डॉ0 कमलेश डी0 पटेल (डाजी) के आह्वान पर यह अभियान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल सफाई कार्यक्रम नहीं, बल्कि ब्रज की पवित्रता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा का जनअभियान है।0
0
Report
इटावा में जुआ पकड़ा: 3 आरोपी गिरफ्तार, 38700 रुपये जप्त
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा ग्रामीण की इटावा थाना पुलिस की कार्रवाई ताश के पत्तों पर दाव लगाते 3आरोपी गिरफ्तार 38700 रुपये नकद जुआ उपकरण जप्त छोला का भैरुजी माल आमलदा में दी दबिश थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम कोटा कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में अवैध जुआ/सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज थाना इटावा पुलिस टीम ने छोला का भैरुजी माल आमलदा में दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 38700 रुपये की नकद राशि और जुआ उपकरण जप्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी जगदीश नागर, महावीर प्रसाद और सुरेश कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
रीवा के स्कूल में नीट पुनर्प्ररीक्षा के बाद आग; रिकॉर्ड जलने से सुरक्षा पर सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के स्कूल में नीट पुनर्परीक्षा के बाद आग; रिकॉर्ड जलने से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। मार्तंड क्रमांक-2 विद्यालय में रविवार शाम नीट पुनर्परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद प्राचार्य कक्ष में आग लग गई, जहां सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे। आग में यह सभी सामग्री जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि परीक्षा संचालन से जुड़ा कुछ रिकॉर्ड भी इसी सिस्टम में सुरक्षित था। विद्यालय प्राचार्य का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और उसे पीने के पानी की मदद से बुझाया गया। हालांकि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहला, नीट जैसी संवेदनशील परीक्षा के दौरान अग्निशामक व्यवस्था पर्याप्त क्यों नहीं थी? दूसरा, स्कूल में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायरी होने के बावजूद उसका उपयोग क्यों नहीं किया गया? प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा के दौरान अलग से वीडियोग्राफी कराई गई थी, लेकिन सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड पूरी परीक्षा की सतत निगरानी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। वहीं, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के अनुसार पुलिस को आगजनी की सूचना रात 9 बजे के बाद दी गई, जबकि घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। सवाल यह भी है कि आग लगने के बाद न तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और न ही तत्काल पुलिस को अवगत कराया गया। फिलहाल पुलिस ने प्राचार्य कक्ष को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के तुरंत बाद सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सिस्टम का जल जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। अब सभी की निगाहें पुलिस और प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। BYTE________ सुदामा लाल गुप्ता, प्राचार्य BYTE________ हितेंद्र नाथ शर्मा, थाना प्रभारी....0
0
Report
Advertisement
अंबिकापुर में मीना बाजार आवंटन ऑडियो वायरल, भ्रष्टाचार के आरोप
Kusu, Chhattisgarh:एंकर अंबिकापुर शहर के कला केंद्र मैदान के मीना बाजार के लिए जमीन आवंटन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष और महापौर के द्वारा कथित रूप से रुपए के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस पार्टी भी एफआईआर दर्ज कर जांच करने की मांग कर रही है। दरअसल अंबिकापुर शहर के हृदय स्थल कला केंद्र मैदान में मीना बाजार का संचालन हर दो-तीन महीने में किया जाता है। लेकिन प्रतिस्पर्धा के बीच मीना बाजार संचालनकर्ता अनुराग मिश्रा को जगह का आवंटन नहीं किए जाने के बाद मीना बाजार संचालन कर्ता के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और नगर निगम महापौर मंजूषा भगत के बीच मीना बाजार संचालन कर्ता का अवैध रूप से लाखों रुपए की वसूली के गंभीर आरोप लगाते हुए का ऑडियो वायरल किया जाता है। जिससे परेशान होकर महापौर मंजूषा भगत ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, और कहा है कि इस तरह से मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि मैं आदिवासी महिला हूं, और महापौर चुनकर आई हूं, मुझे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मीडिया में बयान देते हुए महापौर भावुक नजर आई। इधर अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इस तरह से अवैध रूप से लेनदेन करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस तरह से अवैध रूप से लेनदेन करना शहर वासियों के लिए यह स्वीकार्य नहीं है। इस पूरे मामले में पहले एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
ऑपरेशन टाइगर पर शिवसेना के दीपक केसरकर का बयान
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Deepak Kesarkar (Shivsena) On Operation Tiger0
0
Report
शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन, दो दिन में जांच की घोषणा—हंगामे के संकेत
Shajapur, Madhya Pradesh:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शाजापुर में कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले के कालापीपल में अहिरवार कृषि फार्म गोलीकांड और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गेट पर हल्की नोकझोंक हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी रेलिंग कूदते हुए भी देखे गए। शुरुआत में प्रदर्शनकारी तहसीलदार सुनील पाटिल को ज्ञापन देने को तैयार नहीं हुए। बाद में डिप्टी कलेक्टर अंकिता भी मौके पर पहुंचीं और करीब 10-15 मिनट तक प्रदर्शनकारियों से जमीन पर बैठकर चर्चा की, लेकिन फिर भी ज्ञापन नहीं सौंपा गया। संयुक्त कलेक्टर आलोक वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और एडीएम से मुलाकात कराई, जिसके बाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। एडीएम ने मामले में दो दिन के भीतर जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और सड़क जाम किया जाएगा। ज्ञापन में 25 मई को अहिरवार कृषि फार्म पर हुई गोलीबारी और हमले की निष्पक्ष जांच, हथियारों और जेसीबी मशीनों की जब्ती, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने, प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप और ग्राम तिलावद मैना में अनुसूचित जाति बस्ती के समीप संचालित ईंट भट्टों से हो रहे प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया। पार्टी ने आठ दिन में इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.0
0
Report
Advertisement
