हरदोई:बाजार सब्जी लेने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के भोलापुरवा गांव निवासी अंकित रविवार शाम लगभग 4 बजे बाजार सब्जी लेने जा रहा था कि तभी खुटेहना गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें बाइक सवार अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस की मदद से घायल अंकित को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
