icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालाघाट: मधु भगत का विवादित बयान वायरल, जंगली जानवरों के शिकार की बात

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– कांग्रेस विधायक मधु भगत का तीखा और विवादित बयान हो रहा जमकर वायरल... एक विशेष समुदाय के तरफ इशारा करते हुए कह रहे है कि इनका निशान है तीर कमान... अगर तीर कमान इनके हाथ में आया तो गिन गिन कर जंगली जानवरों का शिकार करेंगे... जब ये जंगली जानवरों को मारेंगे तो मैं इनके साथ चलूँगा... मै सबसे आगे रहूंगा और जंगली जानवरों का शिकार करूंगा... एक तरफ सरकार जंगली जानवरों को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयासरत है... वही दूसरी ओर कांग्रेस विधायक भगत उनके शिकार करने के लिए कह रहे है.. इतना ही विधायक यह भी कहते नजर आ रहे है कि यह मेरी वीडियो अधिकारियों तक भेजना... बाघ के हमले के बाद पीड़ित से और उसके परिवार से मिलने के बाद दिया यह बयान.. विधायक मधु भगत का अब यह बयान जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है..
0
0
Report

दौसा में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव सम्पन्न

Dausa, Rajasthan:दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव सम्पन्न नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर में हुआ आयोजन जहां प्रदेश से लाखों की तादाद में पहुंचे लोग कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में हुआ आयोजन सांसद मुरारीलाल मीणा, लालसोट विधायक रामबिलास मीणा, महुवा विधायक राजेंद्र मीणा, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, जगमोहन मीणा, कन्हैयालाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल कार्यक्रम में स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने आदिवासी संस्कृति को सहेजने को लेकर प्रस्तुतियां दीं तो वही बाल कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक का भी बेहतर प्रदर्शन किया गया । कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है लेकिन मीणा हाईकोर्ट परिसर में जो आयोजन हुआ वह दुनिया में सबसे बड़ा और अनोखा है या एक ओर नई पीढ़ी को आदिवासी संस्कृति से रूबरू करवाया जा रहा है तो वहीं आदिवासी समाज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा भी पैदा किया जा रहा है ताकि समाज के साथ-साथ देश भी उच्च शिखर पर पहुंच सके और इसी को लेकर बाहर से आए कलाकारों ने आदिवासी संस्कृति की यहां छंटा बिखेरी डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा मेरे लिए पद कोई अहमियत नहीं रखता मैं पद के लिए राजनीति नहीं करता मेरा लक्ष्य हमेशा जनता की सेवा करना रहा है लोग मुझे लेकर क्या कहते हैं इस पर मैं कभी ध्यान नहीं देता मेरा मकसद है दिन, हीन, गरीब, मजदूर, दुखी की हर संभव मदद कर सकूं मैं पार्टी से जुड़ा तो मेरी विचारधारा भी वही है और इस विचारधारा के अनुरूप में काम कर रहा हूं किरोड़ी ने कहा मीणा हाईकोर्ट परिसर को शिक्षा का केंद्र बनाएंगे जहां बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए स्किल डेवलपमेंट पर भी फोकस रहेगा । वही कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विपक्ष पर आरक्षण को लेकर करारा हमला बोलते हुए कहा अटल जी ने आरक्षण बढ़ाया तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आरक्षण को बढ़ाया कांग्रेस केवल गुमराह करती है राजनीति करती है लेकिन सच जनता जानती है कांग्रेस की बातों में कोई दम नहीं वह सिर्फ सियासत हासिल करने के लिए पैंतरे चलती है लेकिन धरातल पर उन चालों का कोई वजूद नहीं ।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर तीन दिवसीय दौरे पर मंदिर दर्शन और विकास घोषणाओं की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। गोरखपुर पहुंचते ही वे गोरखनाथ मंदिर गए और गुरु गोरक्षनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में संतों और महंतों से मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछा। गोरखनाथ मन्दिर में रात्री विश्राम किया। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे और जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन काल भैरव मंदिर में आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा के बीच भक्त दर्शन

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में बाबा महाकाल के बाद सेनापति काल भैरव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। ट्रैफिक व्यवस्था को भेरूगढ़ जेल के पहले रोका गया। यहां से पैदल श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने की व्यवस्था की गई। काल भैरव मंदिर में वेरी गेट लगाकर श्रद्धालुओं को सुगमिता से दर्शन कराए जा रहे हैं। कतार में लगकर श्रद्धालु लाइन से दर्शन कर रहे हैं। काल भैरव मंदिर के पुजारी नीरज ने बताया कि मंदिर के समस्त पुजारी, बड़े पुजारी और छोटे-छोटे अन्य मंदिरों के पुजारी के सेवक भी श्रद्धालुओं को सुगमिता से दर्शन कर रहे हैं। एसडीएम एल एन गर्ग ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करने के लिए वेरी गेटिंग के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा गार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है। सीएसपी पुष्प प्रजापत ने बताया कि सबसे अधिक पुलिस जवान सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं, एलाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है; मंदिर के सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए हैं। श्रद्धालु लाइन में लगकर बेरी गेट के द्वारा सुगंध से दर्शन कर रहे हैं।
0
0
Report

हल्द्वानी की रैली के बाद कांग्रेस-बीजेपी में जुबानी जंग तेज

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कांग्रेस की शंखनाद रैली के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेताओं के एसएसपी कार्यालय में धरने और कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। रामलीला मैदान से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरएसएस और बीजेपी पर दिए गए बयानों ने भी सियासी पारा चढ़ा दिया है। शनिवार को बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर देवभूमि की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। नारेबाजी में भाजपा के लोगों ने कहा "अल्लाह हू अकबर नहीं चलेगा"
0
0
Report
Advertisement

जागतिक आदिवासी दिवस: गडचिरोली पुलिस ने विद्यार्थियों को सायकिल व शिक्षा सामग्री वितरित

Gadchiroli, Maharashtra:जागतिक आदिवासी दिनाचे औचित्य साधुन गडचिरोली पोलीस दलाच्या वतीने अतिदुर्गम भागातील शालेय विद्यार्थी व युवक-युवतींसाठी सायकली, शैक्षणीक साहित्य व स्वयंरोजगार साहित्य वितरण समारंभाचे आयोजन पोलीस मुख्यालय येथील एकलव्य हॉल येथे झाले. जिल्ह्यातील युवक-युवतींना शिक्षण, कौशल्य विकास तसेच रोजगाराच्या संधी उपलब्ध करून देत त्यांना विकासाच्या मुख्य प्रवाहात आणण्यासाठी पोलीस दादालोरा खिडकीच्या माध्यमातून प्रोजेक्ट उडान अंतर्गत कार्यक्रम राबवला गेला. या आयोजनात 90 शालेय विद्यार्थ्यांना सायकली आणि शालेय साहित्य वितरित करण्यात आले. 60 प्रशिक्षणार्थींना टूव्हीलर दुरुस्ती व फास्टफूड व्यवसाय शिक्षणानंतर किट वितरित झाले. 03 बचत गटांना वाद्य साहित्य संच देखील वाटप झाले.
0
0
Report

योगेश कदम का अमोल मिटकरी पर पलटवार: महायुती की बयानबाजी गरम

Shirdi, Maharashtra:अमोल मिटकरी आणि रायगड जिल्ह्याचा काही संबंध नाही.. अमोल मिटकरी यांचे त्यांच्याच पक्षात खच्चीकरण केलं जातंय.. त्यांनी त्यांच्या बद्दलच विचार केला तर बर होईल.. योगेश कदम यांचे अमोल मिटकरी यांच्यावर पलटवार.. संजय राऊत प्रधानमंत्री वक्तव्य.. प्रधामंत्र्यांनी संसदीय कार्यकाळ कसा हाताळावा, हे संजय राऊतांकडून शिकण्याची गरज नाही... प्रधानमंत्री योग्यवेळी योग्य निर्णय घेतात... अशा आरोपांना उत्तर देण्याची आवश्यकता नाही... गणेश नाईक एकनाथ शिंदे टिका.. गणेश नाईकांनी आता थांबलं पाहिजे... आपण महायुतीत एकत्र काम करतोय... एकनाथ शिंदेंनी उठाव केला नसता, तर गणेश नाईक मंत्री नसते..याची जाणीव ठेवली पाहिजे... महायुतीत कटुता येऊ नये याची जबाबदारी गणेश नाईकांसारख्या वरिष्ठ नेत्याने घेतली पाहिजे... मनातील खदखद त्यांनी त्यांच्या वरिष्ठांकडे मांडावी... राज ठाकरे मुंबई गोवा महामार्ग पाहणी आणि टिका.. मुंबई गोवा महामार्गाच काम राखलंय, ही वस्तुस्थिती... पेन पासून माणगाव पर्यंतच्या रस्त्याचे काम का रखडले, त्या राजकारणात मला जायचं नाही... गणपतीच्या आगोदर महामार्गाचे काम पूर्ण होणे अपेक्षित होते, मात्र ते होताना दिसत नाही... या कामाच्या बाबतीत निश्चित नाराजी आहे... आम्ही देखील समाधानी नाही... जरांगे पाटील कोयते, तलवारी वक्तव्य.. कुठेही कायदा सुव्यवस्थेचा प्रश्न निर्माण झाल्यास पोलिस त्यांची कारवाई करतील... अरेपोलिस त्यांची कारवाई करतील... असे आवाहन देण्यापेक्षा मुळ विषयावरून लक्ष विचलित करू नये... त्यांना अपेक्षित काम सरकार करत आहे... जे दाखले दिले जातील, त्यांची वैधता तपासूनच दिले जातील...
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ जंक्शन में 3 बजे से बिजली कट, शाम तक बाजारों की रफ्तार ठहरी

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh (Rajasthan) के Hanumangarh Junction क्षेत्र में देर रात लगभग 3 बजे विद्युत फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते जंक्शन क्षेत्र के बाजारों में दिनभर आमजन और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता गया। बिजली गुल होने का सीधा असर बाजार के कारोबार पर पड़ा, दुकानदारों के अनुसार बिजली के अभाव में दुकानें संचालित करना मुश्किल हो गया। कई दुकानों पर बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहे और ग्राहकों को भी खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि दिनभर की बिक्री प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। विद्युत फाल्ट की सूचना के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास करते रहे। फाल्ट को चिन्हित कर उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे, पर लंबा समय लगने के कारण आमजन की परेशानी बढ़ती गई। गर्मी के मौसम में इतनी लंबी बिजली कटौती से स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं, घरों के साथ-साथ दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका व्यापक असर पड़ा।
0
0
Report

अखंड रामधुन के 21 घंटे: अशोक नगर में भक्त निर्जला उपवास से बारिश की आशा

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर-आस्था का अनुष्ठान: अच्छी बारिश की कामना में हनुमान मंदिर में गूंजी "अखंड रामधुन"। - कठोर संकल्प: सुबह 9 से अगले day सुबह 6 बजे तक निर्जला और निराहार रहेंगे श्रद्धालु。 - भक्तों का विश्वास: भगवान हनुमान जी की कृपा से क्षेत्र में होगी भरपूर जल-वर्षा。 एंकर-मौसम के मिज़ाज और सूखे की चिंता के बीच आम जनता अब आस्था के शरण में है। क्षेत्र में अच्छी जन-वर्षा और समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। यहाँ भक्त बिना अन्न और जल ग्रहण किए लगातार 21 घंटे तक चलने वाली "अखंड रामधुन" में लीन हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी ख़बर.... कहा जाता है कि जहाँ तक इंसानी प्रयास काम नहीं आते, वहाँ से आस्था और प्रार्थना का दौर शुरू होता है। क्षेत्र में कम बारिश की आशंका और फसल की चिंता को देखते हुए अशोक नगर में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना अर्पण की है。 मंदिर परिसर में सुबह 9:15 बजे से 'अखंड रामधुन' की शुरुआत की गई, जो निरंतर अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इस कठिन साधना में बैठे श्रद्धालु पूरी तरह निर्जला और निराहार रहकर प्रभु की भक्ति कर रहे हैं। मंदिर में आने वाले अन्य भक्त उनके लिए फल-फूल और जलपान की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन साधना में लीन भक्तों ने किसी भी चीज़ को ग्रहण करने से साफ इनकार कर दिया है。 श्रद्धालुओं का दृढ़ विश्वास है कि उनकी इस अविरल प्रार्थना से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और क्षेत्र में भरपूर जल-वर्षा होगी。 श्रद्धालुओं की इस निस्वार्थ साधना और अटूट विश्वास की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि भगवान की कृपा से इस बार बारिश की कमी दूर होगी और किसानों के चेहरे पर دوبारा मुस्कान लौटेगी..!!
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

अशोक नगर में अखंड रामधुन से बारिश की उम्मीद जागी

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर-आस्था का अनुष्ठान: अच्छी बारिश की कामना में हनुमान मंदिर में गूंजी "अखंड रामधुन"। - कठोर संकल्प: सुबह 9 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक निर्जला और निराहार रहेंगे श्रद्धालु। - भक्तों का विश्वास: भगवान हनुमान जी की कृपा से क्षेत्र में होगी भरपूर जल-वर्षा। एंकर-मौसम के मिज़ाज और सूखे की चिंता के बीच आम जनता अब आस्था के शरण में है। क्षेत्र में अच्छी जन-वर्षा और समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। यहाँ भक्त बिना अन्न और जल ग्रहण किए लगातार 21 घंटे तक चलने वाली अखण्ड रामधुन में लीन हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी ख़बर.... कहा जाता है कि जहाँ तक इंसानी प्रयास काम नहीं आते, वहाँ से आस्था और प्रार्थना का दौर शुरू होता है। क्षेत्र में कम बारिश की आशंका और फसल की चिंता को देखते हुए अशोक नगर में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना अर्पण की है। मंदिर परिसर में सुबह 9:15 बजे से 'अखंड रामधुन' की शुरुआत की गई, जो निरंतर अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इस कठिन साधना में बैठे श्रद्धालु पूरी तरह निर्जला और निराहार रहकर प्रभु की भक्ति कर रहे हैं। मंदिर में आने वाले अन्य भक्त उनके लिए फल-फूल और जलपान की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन साधना में लीन भक्तों ने किसी भी चीज़ को ग्रहण करने से साफ इनकार कर दिया है। श्रद्धालुओं का दृढ़ विश्वास है कि उनकी इस अविरल प्रार्थना से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और क्षेत्र में भरपूर जल-वर्षा होगी। श्रद्धालुओं की इस निस्वार्थ साधना और अटूट विश्वास की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि भगवान की कृपा से इस बार बारिश की कमी दूर होगी और किसानों के चेहरे पर दोबारा मुस्कान लौटेगी..!!
0
0
Report

अमित शाह और सीएम के निम्बाहेड़ा दौरे में अटल स्मारक व वीरांगना पन्नाधाय का लोकार्पण

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - 16 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान जेके चौराहे पर स्थापित राज्य की सबसे ऊंची 21 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा और वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। वहीं कई नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सांसद सीपी जोशी और विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उद्घाटन स्थल एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।
0
0
Report

योगी ने सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास, कई योजनाओं की घोषणा

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर- सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के रतन सेन इंटर कॉलेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्याम धन ri राही, विधायक विनय वर्मा सहित मंच पर मौजूद भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले के बांसी और डुमरियागंज की 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पूरे जिले से हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री भारी भीड़ को देखकर काफी गदगद दिखे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जमकर बखान किया। साथ ही पूर्व की कांग्रेस और सपा की सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद पूर्व की गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए कोई भी काम नहीं किया। इन सरकारों में गरीब किसान मजदूर और युवा दर-दर भटकते रहे। लेकिन भाजपा के शासन आते हैं हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले सपा के शासनकाल में एक जिला एक माफिया हुआ करता था। लेकिन आज एक जिला और 1 मेडिकल कॉलेज है। इसी तरह पहले बहन बेटियां सपाईयों को देखकर डर जाती थी लेकिन अब वह भाजपा की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कानून तोड़ने वाले और बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वाले सलाखों के पीछे हैं या मिट्टी में मिला दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जिले में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सिद्धार्थनगर की 5 सीटों में से दो सपा की झोली में चली गई। वह भी मिली होती है तो आज सिद्धार्थनगर के विकास की गति और तेज होती। उन्होंने सिद्धार्थनगर जिले को मंच से कई और योजनाओं की सौगात दी जिसमें बहुचर्चित भड़रिया बढ़नी चाफा मार्ग के लिए 24 करोड़ 58 लाख और भड़रिया गौरा बाजार मार्ग बांसी से मिठवल मार्ग के लिए 28 करोड़ की धन राशि शामिल है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top