Hardoi - युवक को नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Harpalpur, Uttar Pradesh:जनपद के संडीला थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व नशीली सिगरेट पिला कर युवक से लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने आटो सहित दो लोगों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लघनिया निवासी दीपू पुत्र रघुनाथ ने 9 दिसंबर को वह बांगरमऊ से आटो से संडीला आ रहा था।ऑटो सवार चार अज्ञात लोगों ने उसे नशीली सिगरेट पिलाकर मोबाइल और नगदी लूट ली थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना-मसौढ़ी में देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के निशियावा गांव से लहसुना ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स अपने हाथ में देसी कट्टा लिए गांव के चौराहे पर फायरिंग करते हुए भोकाल जमा रहा था. घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी ने बताया कि उसने शौक से देसी कट्टा खरीदा था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से देसी कट्टा रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ।
