241402
हरदोई-अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत
Harpalpur, Uttar Pradesh:सवाजपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे के कस्बा सवायजपुर में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिमांशु यादव 14 पुत्र रामदास निवासी नथानखेड़ा थाना बघौली जिला हरदोई की मौत हो गई। मृतक अपने फूफा बबलू यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था वह किसी कार्य से मोटरसाइकिल से सवायजपुर आ रहा था कि यह हादसा हो गया। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत बताई जा रही है जांच करके कार्रवाई की जाएगी, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन 2.0 से पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- “राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अगस्त महीने में 1,200 पेयजल योजनाओं का ‘जल अर्पण’ होगा, जिससे 2,500 गांवों को लाभ मिलेगा।” मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भारत सरकार से स्वीकृत 80 हजार 848 करोड़ रुपये की सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं, ताकि हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य जल्द हासिल हो सके। बैठक में आगामी तीन वर्षों में सौर ऊर्जा आधारित पंपिंग सिस्टम को बढ़ावा देने और 3 हजार सपोर्ट इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ एवं केमिस्ट की भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा ‘नल जल मित्रों’ की नियुक्ति और प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। 3,000 तकनीकी कार्मिकों की भर्ती नल जल मित्रों की नियुक्ति सोलर पंपिंग सिस्टम को बढ़ावा “सरकार का दावा है कि जल जीवन मिशन 2.0 के जरिए ग्रामीण राजस्थान में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। अब नजर अगस्त में होने वाले ‘जल अर्पण दिवस’ और इन योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर रहेगी。”0
0
Report
जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा: अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं को तेज करें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-JJM पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के निर्देश, जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा, काम में तेजी लाने के निर्देश अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं का ‘जल अर्पण’ 2,500 गांवों को मिलेगा सुरक्षित नल से जल ‘हर घर जल’ लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश ₹80,848 करोड़ की परियोजनाएं तय समय में पूरी हों ‘जल अर्पण दिवस’ पर ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएंगी योजनाएं ओएंडएम व्यवस्था होगी मजबूत, ग्राम जल समितियां होंगी सक्रिय 3 साल में सोलर पंपिंग सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा 3,000 सपोर्ट इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ और केमिस्ट की भर्ती जल्द ‘नल जल मित्र’ की नियुक्ति और प्रशिक्षण को प्राथमिकता0
0
Report
दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान, 3 अगस्त को मतगणना होगी
Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव: 71.44 प्रतिशत मतदान, अब 3 अगस्त को होगी मतगणना मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली。 मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दल ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा रहे हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस के हवाले रहेगी। 3 अगस्त को यहीं मतगणना होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की हैं。 उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भी दोनों प्रमुख दलों के समीकरणों को प्रभावित करने वाले मत हासिल कर सकते हैं। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं。 खास रिपोर्ट दतिया के ग्राम पंचायत गोविंद पुर के तुगलन खदेड़ा के 10 प्रतिशत मतदाता ही मतदान कर सके क्योंकि तुगलन का डेरा के मतदाताओं के लिए 6 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र बनाया गया था जबकि 800 मीटर पर ग्राम मोरेरा है जिसमें मतदान केंद्र था इस मामले में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही समझ में आई है ग्रामीणों ने मांग की है तुकलां के डेरा रहे निवासियों को ग्राम मोरेरा मतदान केंद्र से जोड़ा जाए0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस में गुटबाजी पर भाजपा का नया हमला: कई नेताओं के शामिल होने की खबर
Jaipur, Rajasthan:बाप पार्टी के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल कांग्रेस की गुटबाजी पर भाजपा का रिएक्शन0
0
Report
हवाला कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई, नकद बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने 39 लाख 22 हजार 660 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की। कार्रवाई सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में संचालित एक कार्यालय पर की गई। जहां से टीम ने नकदी के साथ नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त करने के साथ ही दो लोगों को डिटेन किया है। टीम ने इसकी जानकारी आयकर विभाग और पुलिस को दी। जो संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव के लिए कांग्रेस ने करौली में बोर्ड बनाने का संकल्प लिया
Karauli, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, करौली में बोर्ड बनाने का लिया संकल्प, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में एकजुट होकर अधिक से अधिक सीटें जीतने और जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं करौली जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, हिंडौन विधायक अनीता जाटव सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और पूरे उत्साह के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर पंचायत स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी को अधिकतम सफलता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
Advertisement
किसानों का महाराज गंगा सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना, नहर सुधार की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर में सिंचाई पानी की समस्या को लेकर किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी पांच अगस्त से शहर के महाराज गंगा सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। इस आंदोलन की औपचारिक घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान की गई। किसान नेताओं ने बताया कि नहरों में स्वीकृत शेयर के अनुसार पूरा पानी देने, गंगनहर का पुनर्निर्माण करवाने तथा पंजाब सीमा में नहरों से हो रही पानी की चोरी पर तुरंत प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कॉमरेड श्योपत मेघवाल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कालू थोरी, सतवीर सिंह और गंगनहर चेयरमैन हरविंदर सिंह सहित कई प्रमुख किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक महाराज गंगा सिंह चौक पर पड़ाव जारी रहेगा। बाइट श्योपत राम किसान नेता बाइट सतवीर सिंह किसान नेता0
0
Report
जलपाइगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन पर अंडे फेंके, बोर्ड मीटिंग रद्द
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ি পুরসভার পুরসভার ভেতরেই চেয়ারম্যানের উপর ডিম থেরাপি। এবার পুরসভায় চেম্বারে ঢুকে চেয়ারম্যানকে লক্ষ্য করে ডিম ছুড়লেন বাসিন্দারা। এ ঘটনায় তুমুল আলোড়ন ছড়াল জলপাইগুড়ি পুরসভায়। বাতিল হয়ে গেল বোর্ড মিটিং। অভিযোগ, এদিন যাঁরা চেয়ারম্যানকে উদ্দেশ করে ডিম ছোড়েন, তাদের নিয়ে আসেন বিজেপির যুব মোর্চা ও যুব কংগ্রেসের দুই নেতা। যদিও এই অভিযোগ অস্বীকার করেছেন তাঁরা। গতকালই চেয়ারম্যানের বিরুদ্ধে অনাস্থা এনেছেন দলের একাংশের কাউন্সিলার।0
0
Report
स्कूटी शोरूम से जादूगर सम्राट शिवम ने आंखों पर पट्टी बांधकर चलाई स्कूटी
Shahabad, Uttar Pradesh:जादूगर सम्राट शिवम ने गुरुवार को शाम 4:30 बजे जंगलिया स्थित स्कूटी शोरूम राजू इंटरप्राइजेज से आंखों पर पट्टी बांधकर स्कूटी चला कर सड़कों पर प्रदर्शन किया। जादूगर सम्राट शिवम ने भारी भीड़ के बीच राजू इंटरप्राइजेज पर अपनी आंखों पर मौजूद एक व्यक्ति से पहले रूई रखवाई उसके बाद पट्टी बांधी और जादूगर को काला नकाब पहनाया गया। तत्पश्चात जादूगर सम्राट शिवम ने बड़ी संख्या में स्कूटी और बाइक सवार युवाओं के साथ स्कूटी चलाना प्रारंभ किया। जादूगर शिवम सम्राट अल्लाहपुर तिराहा, सरांय दरवाजा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, गुलाब बैंड चौराहा, सिनेमा चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जहां पर स्कूटी यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर चौधरी उमेश गुप्ता, देवेश अवस्थी, जुनैद खान, सत्यवीर शुक्ला, शोरूम के संचालक राजू खान, फहद खान आदि मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
सुपौल में तेज रफ्तार कन्टेनर ने बुजुर्ग को कुचला, NH-27 पर 6 घंटे जाम
Bihar:सुपौल में तेज रफ्तार कन्टेनर ने एक बुजुर्ग को कुचला, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना NH-27 पर निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही के समीप घटी। मृतक की पहचान देव नारायण राऊत के रूप में हुई है जो खेत-खलिहान देखकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को NH-27 पर रखकर जाम कर दिया। जाम के कारण ट्रैफिक की लंबी कतार लग गई। एसडीएम, SDPO आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। उग्र लोगों ने डायल-112 वाहन में भी तोड़फोड़ की। ग्रामीण मुआवजे की मांग सहित दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लगभग 6 घंटे के बाद ADM के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।0
0
Report
CM साय ने मेदांता अस्पताल में किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- GURUGRAM, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज बाबत जरूरी निर्देश दिए. बता दें कि मध्यप्रदेश के ललितपुर में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से किरण सिंह देव जख्मी हो गए थे.0
0
Report
ग्वालियर PG में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली; जांच जारी
Morena, Madhya Pradesh:PG में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा विशाखा शाक्य ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से लटक कर की अपनी जीवन लीला समाप्त मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी हैं छात्रा विशाखा शाक्य ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित आयाम PG के 103 रूप में का कुछ दिनों पहले ही रहने आई थी छात्रा पड़ाव थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुँची शव को निगरानी में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल की शुरू0
0
Report
Advertisement
धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण सफल, 5 अगस्त से ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।0
0
Report
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दतिया उपचुनाव में भाजपा की भारी जीत की उम्मीद जताई
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दतिया उपचुनाव को लेकर विश्वास जताया है कि भाजपा भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि लगातार पिछले चुनाव से भाजपा हमेशा जीतती आ रही है और इस चुनाव में भी भाजपा को विजय हासिल हो. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के रूठने की बात पर उन्होंने कहा कि खुद नरोत्तम मिश्रा पूरे चुनाव प्रचार के दौरान साथ में रहे हैं उन्होंने बहुत मेहनत की है इस चुनाव को जितवाने के लिए इसलिए भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी. मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान भाषा के अमर्यादित प्रयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोगों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी आवश्यकता है. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ग्वालियर के मानस भवन, फूलबाग में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष के समापन समारोह में शिरकत करने यहां पहुंचे थे उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी यहां मौजूद रहे.0
0
Report
बीजापुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 31 और 1 अगस्त स्कूलों में छुट्टी
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले में जन जीवन प्रभावित होने लगा है। बिगड़ते हालातों को देखते बीजापुर जिला प्रशासन 31 और 1 अगस्त को शासकीय/ अशासकीय स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी। आज बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर छुट्टियों की की थी मांग।0
0
Report
Advertisement
