Hardoi - सर्विलांस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जनपद की सर्विलांस टीम ने अपनी सतर्कता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए विगत तीन महीनों में गुम हुए 88 मोबाइल फोन बरामद कर,एक बड़ा सराहनीय कार्य किया है। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। गुमशुदा मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्र जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त हुए थे। इन प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सेल ने आधुनिक तकनीक और सूझबूझ का उपयोग करते हुए. मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस की और सफलतापूर्वक उन्हें बरामद किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
