241001
हरदोई सर्विलांस टीम ने बरामद किए 88 मोबाइल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई सर्विलांस सेल ने बरामद किए 88 मोबाइल,विगत 3 माह में 88 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किये गए.यह मोबाइल फोन पुलिस ने उनके स्वामियों को वितरित किए,सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि इन फोनों की कीमत 15 लाख रुपये,सीओ सिटी ने बताया कि सर्विलांस सेल हरदोई में लगातार है एक्टिव ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूदू के बिजली कार्यालय में आग बुझाकर दमकल ने बड़ा नुकसान टाला
Dudu, Rajasthan:दूदू में बिजली निगम कार्यालय में आग से मचा हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दूदू कार्यालय में लगी आग। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर पालिका दूदू की दमकल गाड़ी। दमकल कार्मिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। समय रहते नियंत्रण से टला बड़ा हादसा, नुकसान का आकलन जारी0
0
Report
झुंझुनूं के शहीद सिपाही हवा सिंह रोजाडिया की वीरगाथा
Jhunjhunu, Rajasthan:है नमन के लिए.... सिपाही हवा सिंह झुंझुनूं शहीद: नं. 3188794, सिपाही हवा सिंह पata: ग्राम–बास माना, पोस्ट–भाटीवाड़, तहसील–उदयपुरवाटी शहादत दिनांक: 07.07.1999 यूनिट: 17 जाट, ऑपरेशन विजय वीरांगना: श्रीमती मनोज देवी शहीद सिपाही हवा सिंह रोजाडिया सिपाही हवा सिंह रोजाडिया का जन्म 17 फरवरी 1978 को झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के ग्राम बास माना में हुआ। उनके माता-पिता श्री फूलचंद रोजाडिया एवं श्रीमती रुकमा देवी ने उन्हें देशभक्ति, अनुशासन और साहस के संस्कार दिए। देशसेवा के जज्बे के साथ उन्होंने 28 अक्टूबर 1995 को भारतीय सेना में भर्ती होकर जाट रेजिमेंट की 17वीं बटालियन में सेवाएं दीं। वे एक कुशल एवं साहसी सैनिक तथा बेहतरीन निशानेबाज के रूप में पहचाने जाते थे। कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में प्वाइंट 4875 पर दुश्मन के बंकरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया। दुश्मन की भारी गोलीबारी के बावजूद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर चार बंकरों को नष्ट किया। इसी वीरतापूर्ण कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हुए और 7 जुलाई 1999 को 21 वर्ष की आयु में राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद हवा सिंह की वीरांगना श्रीमती मनोज देवी हैं। उनका बलिदान झुंझुनूं की वीरभूमि और देश की सैन्य परंपरा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।0
0
Report
गिरिडीह में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Giridih, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन और मार्च निकाला है. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस और माले के कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इंडिया गठबंधन का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जबरन विपक्षी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च गाँधी चौक स्थित गाँधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सिंह, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, धनंजय सिंह, मुखिया मो समीम, राजेश सिन्हा समेत हजारों की संख्या में माले और कांग्रेस का कार्यकर्त्ता मौजूद थे. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च का करवा नटराज चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष ठहराव हुआ और तमाम नेताओं भीमराव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर भ्रमण के लिए निकल पड़े. प्रतिवाद मार्च टावर, काली बाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंचा इसके बाद यह करवा गांधी चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ. यहाँ गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष एक सभा का आयोजन हुआ. सभा को सम्बोधित करते हुए माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारत सरकार के चुनाव आयुक्त की भूमिका में है जबकि चुनाव आयोग का यह पद संवैधानिक है और ज्ञानेश कुमार देश के चुनाव आयुक्त होना चाहिए. इन्होने फर्जी तरीके से चुनाव कराकर भाजपा को जीत दिलाने का काम किया है जिसका खुलासा हो गया है. ऐसे में ज्ञानेश कुमार को अविलम्ब बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर लोगों का नाम काटने का काम किये है. इन्होने फॉर्म 6 के नाम पर नया अधिसूचना जारी कर दिया जिसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने संविधान के धारा 326 के खिलाफ काम करने का काम किया है. कांग्रेस मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार की अविलम्ब गिरफ्तारी हो और उसपर कानूनी कार्यवाई की प्रक्रिया शुरू की जाये. प्रतिवाद मार्च में मनोज यादव, डॉ समीर राज चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, जयंती कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के महंत राजू दास लखनऊ में भारत-वीस्टइंडीज टी20 देखने पहुंचे
Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास अपनी कई गाड़ियों के काफिले के साथ आज लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 मैच देखने पहुंचे। इकाना स्टेडियम के बाहर ज़ी मीडिया से बातचीत उन्होंने कहा कि हमें क्रिकेट का भी बहुत शौक है और यह एक राष्ट्र प्रेम की बात है और जब भी राष्ट्र के प्रति प्रेम की बात आएगी तो हम वहां पर मौजूद रहेंगे। हम विशेष तौर पर सिर्फ मैच देखने के लिए ही अपने तमाम समर्थकों के साथ लखनऊ आए हैं और कोई राजनीतिक कारण नहीं है।0
0
Report
शंकर मांझी की हत्या के बाद बैरागी मोहल्ले में दहशत, मंत्री संतोष सुमन पहुंचे
Patna, Bihar:गया जी के बैरागी मोहल्ले में 3 अक्टूबर की रात विकास मित्र शंकर मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी शंकर मांझी की हत्या से इलाके में लोगों के बीच गहरी चिंता देखने को मिल रही थी. शंकर मांझी की आवास पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन पहुंचे संतोष सुमन ने परिजनों से मुलाकात की और हर संभव और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया संतोष सुमन ने परिजनों से यह भी कहा कि राज्य में रूल ऑफ़ लॉ की सरकार है जो भी अपराधी होंगे और जहां भी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, दमकल ने बुझाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - स्लीपर बस में लगी भीषण आग, धू धू करके जली पूरी बस, बस से सभी सवारियों को उतारा गया नीचे, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी बस, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगी आग थाना नॉलेज पार्क कीघटना.0
0
Report
Advertisement
उदयपुर तीतरड़ी में ट्रक दुर्घटना से महिला की मौत, शव का अंतिम संस्कार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के तीतरड़ी इलाके में ट्रक की चपटे में आने से हुई महिला की मौत के बाद आज परिजनों ने हंगामे के बाद दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया। इसके कारण समाजजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी। घटना के बाद कुछ चौकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में भीड़ एक शौचालय में बंद ट्रक के परिचालक को दरवाजा तोड़ बाहर निकालती है और उसके साथ मारपीट करती है। एक एएसआई परिचालक वहां उपस्थित था जो बचाता दिख रहा है। स्कूटी सवार पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मारी थी; नीचे गिरने से महिला निर्मला की मौके पर मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भीड़ ने खलासी को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की।0
0
Report
दीपावाली से पहले जयपुर के वार्डों में साफ-सफाई और रोशनी पर मेयर का जोर
Jaipur, Rajasthan:दीपावली से पहले जयपुर के वार्डों में सफाई से लेकर रोड लाइट, सड़कों के पैचवर्क और सीएनडी वेस्ट हटाने तक पर नगर निगम کا फोकس रहेगा। इसके लिए वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मेयर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर जोन की दो घंटे से ज्यादा चली मैराथन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जोन के प्रशासनिक ढांचे, राजस्व बढ़ाने, सफाई व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मेयर ने कहा कि नगर निगम इतना होना चाहिए, जहां छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाए और योजनाओं व सेवाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए हर महीने बैठक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक ऐसा मंच तैयार करने की बात कही, जहां जोन के अधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षद एक साथ बैठकर स्थानीय समस्याओं का समाधान कर सकें। बैठक में पार्षदों ने हूपर व्यवस्था, रोड लाइट, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं रखीं। मेयर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। विद्युत शाखा को ऐसे स्थानों का सर्वे करने को कहा गया, जहां पर्याप्त रोशनी नहीं है। सर्वे के बाद जरूरत के मुताबिक उचित वॉट क्षमता की लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। मेयर ने दीपावली को देखते हुए सड़कों के पैचवर्क, सड़कों पर पड़े निर्माण एवं विध्वंस (सीएनडी) कचरे को हटाने, पेड़-पौधों की नियमित कटाई-छंटाई और फुटपाथ को साफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सफाई का मतलब केवल झाड़ू लगाना नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित बनाना है। वार्डों में साप्ताहिक सफाई अभियान भी चलाने को कहा गया। मेयर सुनील कोठारी और डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंगलवार को मीट-मांस की दुकानें खुली नहीं रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान-2026 के दौरान आमजन से जुड़े कामों को प्राथमिकता देने को कहा गया। त्योहारी सीजन में मेयर ने लोगों से भी शहर को साफ रखने में भागीदारी की अपील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जाए। बैठक में डिप्टी मेयर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित स्वास्थ्य, सतर्कता, पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारी और संबंधित वार्डों के पार्षद मौजूद रहे。0
0
Report
खाद की दुकानों पर DM अशोक कुमार की अचानक छापेमारी ! जिले के खाद विक्रेताओं में मचा हड़कंप ।
Deo Gaon, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी अशोक कुमार ने खाद की दुकानों पर अचानक छापेमारी शुरू कर दी। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है या फिर उन्हें तय दर से अधिक कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज सुमेरपुर ब्लॉक की कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर खाद की उपलब्धता और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले खाद विक्रेताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं किसानों को उम्मीद है कि उन्हें खाद निर्धारित दर पर आसानी से मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किशनगढ़बास में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, 45 किलो मसाला जब्त
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्सपायर डेट के मसालो को नष्ट करवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किशनगढ़बास में पाँच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है,इस दौरान टीम ने अलग अलग प्रतिष्ठानों से कुल पाँच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिसमे लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से कलाकंद, अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बर्फी, गुप्ता स्वीट्स एंड नमकीन से बर्फी और मित्तल मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले का सैंपल लिया गया। वही सखी मसाले के मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया और करीब 45 किलो मिर्च पाउडर के पाउच जब्त किए गए, कार्रवाई के दौरान दुकान से करीब 15 किलो अवधि पार मसाले भी मिले, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।0
0
Report
तालाब पर बने दस मकान को जेसीबी से ढहाया
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उच्च न्यायालय के आदेश पर सार्वजनिक तालाब पर बने दस अवैध मकानों को राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपी में स्थित सार्वजनिक तालाब को पाटकर इसी गाँव के दस लोगों ने वर्षों पूर्व मकान का निर्माण करा लिया था। अवैध कब्जे की शिकायत उच्च न्यायालय लखनऊ में एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर किया था।नायब तहसीलदार हरिशंकर सिंह ने ZEE media को बताया कि अवैध कब्जा हटवाया गया।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, कारणों पर EC की स्थिति अहम
Raipur, Chhattisgarh:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित. 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहने वाले थे ज्ञानेश कुमार. ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि घोषित करते हुए जारी किया गया था जरूरी प्रोटोकॉल. अपरिहार्य कारणों से दौरा स्थगित होना बताया गया. दौरा स्थगित होने को एलेक्शन कमीशन को लेकर मौजूदा परिस्थितियों से जोड़ कर भी देखा जा रहा है0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी के लिए किसानों का आंदोलन तेज: प्रशासन के समक्ष मांग
Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी 25 KYD ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया तहसीलदार हरिश टाक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा किसानों ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई पानी का संकट बना हुआ है और इसका खेती पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए सिंचाई पानी की व्यवस्था की मांगी। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सिंचाई पानी की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायतों में तालाबंदी और चुनाव बहिष्कार के बीच किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना हुआ है0
0
Report
हैदराबाद में मुस्लिम बाउंसरों पर नाम के आधार पर भेदभाव, समान अवसर की मांग
Hyderabad, Telangana:“Since 2024, Muslim bouncers have allegedly been denied work at some Dandiya events in Telangana based on their names. We request everyone not to divide us in the name of religion. We have always given work to Hindus and Muslims together, and we have all been living and working together in Hyderabad. We appeal to Telangana Chief Minister Revanth Reddy to intervene and ensure that bouncers are not discriminated against on the basis of religion. We have also spoken to Asaduddin Owaisi, and he has assured us of his support. We have seen Raja Singh’s statement as well. We request him to withdraw those remarks. We also appeal to event organisers: if there is any external pressure preventing you from employing bouncers, please inform the Telangana Police instead of denying us work. Hindus and Muslims have been working together for years. We want equal opportunities for everyone and want to protect Hyderabad’s Ganga-Jamuni Tehzeeb.” -Mohammad Feroz Fazal, Hyderabad, Bouncer Ekta Manch0
0
Report
धनबाद के समाहरणालय के सामने नाई समाज का प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय के सामने नाई समाज ने प्रदर्शन किया। गायक पर नाई समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील गीत गाने का आरोप लगाते हुए धनबाद जिला नाई समाज संघ ने मंगलवार को समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। नाई समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 सितंबर को धनबाद थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गायक ने नाई समाज को निशाना बनाते हुए अश्लील और समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला गीत गाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करते हैं लेकिन किसी समुदाय को कथित तौर पर सिर्फ प्रचार या टीआरपी के लिए निशाना बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीत के बोल बेहद आपत्तिजनक हैं और समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान नाई समाज ने प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी। इनमें संबंधित गायक के खिलाफ कार्रवाई, बिरसा मुंडा पार्क के समीप चौराहे पर जननायक ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने, नाई जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने तथा झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन करने की मांग शामिल है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने पर विचार करेंगे।0
0
Report
Advertisement
