Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241402

हरदोईः हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर

Jan 08, 2025 11:31:48
Harpalpur, Uttar Pradesh

हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने हरपालपुर प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा और उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Mar 30, 2026 13:39:44
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान बार काउंसिल चुनाव-2026 की तैयारी के लिए सचिवालय में उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के चेयरमैन (सेवानिवृत्त) न्यायाधीश जे.आर. मिधा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एसडीओ रैंक के अधिकारी को को-ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रशिक्षित क्लेरिकल कर्मचारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी प्रत्येक बूथ पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। राज्य सरकार की ओर से चुनाव प्रक्रिया में हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में विधि विभाग को आवश्यक समन्वय और पत्राचार के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत, विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव राघवेंद्र काछवाल, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 30, 2026 13:39:19
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला。 युवक की हालत गंभीर बस्ती के एक निजी अस्पताल में चल रहा है उसका इलाज。 बीती रात करीब 11 बजे जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बसदिल्या मोदी नानकार गांव निवासी अशफाक पर हुआ यह हमला。 गांव के ही समीर अहमद अंसारी पर हमला करने का आरोप。 हमले के वक्त घायल अशफाक गांव के बाहर तालाब के पास गया था करने शौच。 अशफाक के घर वालों का बयान। आरोपी समीर ने पहले घर आकर अशफाक के बारे में ली पूरी जानकारी और फिर तालाब पर जाकर उसे पर किया हमला。 घायल अशफाक ने मोबाइल से घर वालों को दी इसकी सूचना । मौके पर पहुचे परिजन खून से लतपत घायल अशफाक को ले गए बस्ती जिला चिकित्सालय । वहाँ स्थिति गंभीर होने पर उसे बस्ती के एक निजी अस्पताल में किया गया भर्ती जहाँ उसका चल रहा है इलाज और उसकी स्थित है गंभीर。 घायल अशफाक ने मोबाइल पर बयान देकर उसे पर हमला करने वाले समीर अहमद अंसारी का बताया नाम । अशफाक के भाई सबरे आलम की तहरीर पर पथरा बाजार पुलिस में समुचित धाराओं में दर्ज किया मुकदमा और जांच में जुटी।
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 30, 2026 13:39:07
Hazaribagh, Jharkhand:हज़ारीबाग विष्णुगढ़ कुसुंबा में 12 वर्षीय मासूम बच्ची 'सीता' की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में और न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस नेत्री पूर्व बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एवं उनके पिता पूर्व बड़कागांव विधायक योगेंद्र साहब ने हजारीबाग के जिला बोर्ड चौराहे पर हजारीबाग प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह और हजारीबाग एसपी अंजनी अनजन का पुतला दहन किया। पूर्व बड़कागांव विधायक ने हजारीबाग प्रशासन को पूरी तरह से फैल बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के दौरान एक मासूम की निर्मम हत्या हो जाती है इसलिए उसका नाम सीता दिया गया और रामनवमी के जुलूस में भी कुछ लोगों को जान गंवानी पड़ती है इसका भी जिम्मेदार उन्होंने हजारीबाग प्रशासन को ठहराया। उन्होंने बताया कि जब तक कुसुंबा की बेटी सीता को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार से निर्मम हथियारों को फास्ट ट्रैक के जरिए जल्द से जल्द फांसी की मांग की है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 30, 2026 13:37:43
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 30, 2026 13:37:32
Jaipur, Rajasthan:जयपुर युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘नशा मुक्त विद्यालय क्षेत्र’ का दायरा बढ़ाने की योजना तैयार की है। अब तक शिक्षण संस्थानों के 100 गज दायरे में तंबाकू व नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक थी, जिसे बढ़ाकर 500 मीटर करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में 2026 से 2029 तक की विस्तृत कार्ययोजना सभी राज्यों को भेजी गई है और इसे मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों और किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को गंभीर सामाजिक चुनौती मानते हुए स्कूलों को इस अभियान में प्रमुख भूमिका दी गई है। जिला और राज्य स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही 2029 तक का रोडमैप तैयार कर समयबद्ध समीक्षा तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं नई व्यवस्था के तहत स्कूलों के 500 मीटर के दायरे को ‘नशा मुक्त क्षेत्र’ घोषित किया जाएगा। यदि इस क्षेत्र में तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री होती है, तो स्कूल प्रबंधन और नोडल अधिकारी पुलिस को रिपोर्ट करेंगे, जिस पर कार्रवाई अनिवार्य होगी। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। तीन साल में ‘नशा मुक्त विद्यालय क्षेत्र’ बनाने का लक्ष्य, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर रोक, अभी तक 100 गज सीमा, अब दायरा बढ़ाने की तैयारी, 2026–2029 तक मिशन मोड में लागू होगी योजना, नियम तोड़ने पर स्कूल प्रशासन करेगा पुलिस को रिपोर्ट, छात्रों में जागरूकता के लिए रैली, शपथ और काउंसलिंग अभियान पहले चरण में 8,500 स्कूलों में अभियान, 1.5 लाख युवा जुड़े, अभियान के तहत नेशे के खिलाफ जागरूकता पर विशेष जोर रहेगा। स्कूलों में प्रार्थना सभाओं, रैलियों, शपथ कार्यक्रमों और साइन बोर्ड के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों और प्रबंधन को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में काउंसलिंग, डॉक्टरों की सहायता और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में प्रदेश के करीब साढ़े आठ हजार स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है और 1.5 लाख से अधिक युवाओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई जा चुकी है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 30, 2026 13:37:18
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां पुलिस कस्टडी से एक कैदी के फरार होने की खबर ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने काको मंडल कारा ले जाने के दौरान पुलिस की आंखों में धूल झोंक दी और हथकड़ी सरकाकर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। घटना काको थाना के काको बाजार का है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने काको थाना में फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। दरअसल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शराब लदे एक ट्रक के साथ चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस अभिरक्षा में दो शराब तस्करों समेत कुल चार कैदियों को मंडल कारा (जेल) भेजा जा रहा था। जैसे ही पुलिस की गाड़ी काको बाजार पहुँची, वहां ट्रैफिक जाम के कारण वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों शराब तस्करों ने चालाकी से हथकड़ी सरका ली और पुलिस वैन से नीचे कूदकर भागने लगे। कैदियों को भागता देख वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोकी और पीछा करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक कैदी को तो दबोच लिया, लेकिन दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इधर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि शनिवार को नगर थाने की पुलिस ने एक ट्रक से 511 कार्टून बीयर के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजने के क्रम में बीच रास्ते में ही एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी कर्णाव कुमार है जो मुजफ्फपुर का रहने वाला है और ट्रक का उपचालक है। कैदी के फरार होने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार तस्कर कर्णाव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है। वही बीच बाजार से कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। वहरहाल पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैदी ने हथकड़ी कैसे सरका ली? इस घटना से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है。
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 13:37:09
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के गांव सोखना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज शिक्षा चौपाल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्रीवास्तव एव अतिथियों सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत किए गए, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों जिसने सभी का मन मोह लिया। सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्री वास्तव कहा कि नवरम्भ उत्सव बच्चों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है, जिससे वे पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आलोक अग्रवाल, उमेश सक्सेना, अजय सिंह, मंजू शर्मा, विमल शर्मा, रिंकू सिंह, अजय गुप्ता, डॉली चौधरी, राखी सिंह, तेज कुमारी, अशोक कुमार, राहुल कुमार, धीरज मंगल, गुमिला सिंह, ललित अग्रवाल, पप्पू कुमार, जितेन्द्र कुमार, किशन गोपाल कुशवाहा, नेहा सक्सेना, प्रवीण पाठक, चन्द्रवीर सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 30, 2026 13:37:01
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 30, 2026 13:36:51
Rampur, Uttar Pradesh:रामपूर पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, टूर्नामेंट में बढ़ाई खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, शहीद-ए-आज़म स्टेडियम में रामपुर कप का आगाज़, बड़े चेहरे रहे मौजूद, आईपीएस डीएस चौहान और विधायक आकाश सक्सेना संग कार्यक्रम में मौजूद, रामपुर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, रामपुर के शहीद-ए-आज़म स्टेडियम में आयोजित रामपुर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज उत्साह का माहौल बन गया जब बीसीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यक्रम में पहुंचे, आयोजकों और खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया, उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ डी एस चौहान और भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना भी मौजूद रहे, सभी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया, राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया, आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी लगातार कराए जाएंगे
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top