Hardoi - रात के अंधेरे में सड़कों पर निकले पुलिस अधीक्षक, देखी कानून व्यवस्था
Chandeli, Uttar Pradesh:हरदोई जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा थाना हरियावां, थाना टड़ियावां क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अर्द्धरात्रि पैदल गस्त की गयी । थानाक्षेत्र में स्थित आर्यावर्त एवं बैंक ऑफ इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा ढाबों को चेक किया गया । रात्रि ड्यूटीरत कर्मचारियों को चेक कर सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
