icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow1 Feb 2025, 12:15 pm

Hardoi - केंद्रीय बजट पेश होने पर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Hardoi, Uttar Pradesh:

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर हरदोई में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा कि यह बजट अन्य सरकारों से बेहतर है. इससे पहले भी दो बार सरकार रही है उसमें भी जनहित कार्यों के लिए बजट पेश हुए थे. इस बजट में सबसे अच्छी बात निकलकर यह आई है कि कैंसर पीड़ितों के लिए हर जिले में अस्पताल बनने की घोषणा हुई है व मेडिकल कॉलेज में 10 हजार डॉक्टरों की नियुक्ति होने का काम होगा. कहीं न कहीं  स्वास्थ्य को लेकर देखिए, शिक्षा को लेकर देखिए व रोजगार को लेकर देखिए इससे अच्छा बजट किसी सरकार ने पेश करने का काम नहीं किया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी सरकार के आयुर्वेदical प्रचार ने यूरोप में धूम मचा दी: विदेशी भी कायल

Rishikesh, Uttarakhand:स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड जैसे देशों में आयोजित कार्यशालाओं में विदेशी नागरिकों ने मोदी सरकार की खुलकर तारीफ की है और आयुर्वेद के बढ़ते वैश्विक प्रचार पर खुशी जताई है। वी.ओ : स्विट्जरलैंड से लेकर हॉलैंड, नीदरलैंड और बेल्जियम तक—वैश्विक मंच पर भारतीय आयुर्वेद की धूम मची हुई है। अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ और गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर डी.के. श्रीवास्तव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यूरोप में स्पष्ट संदेश दिया है कि आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद के समन्वय से ही समग्र स्वास्थ्य की नई परिकल्पना संभव है। व्यस्त जीवनशैली, तनाव, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए विदेशियों ने आयुर्वेद को बेहद कारगर माना है। यूरोप के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि मोदी सरकार लगातार विदेशों में आयुर्वेद को एक नई पहचान दिला रही है। विशेषज्ञों ने साफ किया है कि आयुर्वेद का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा का विकल्प बनना नहीं, बल्कि वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ मिलकर दुनिया को स्वस्थ बनाना है。
0
0
Report

डोटासरा ने भाजपा पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप, देशभक्ति की खरी-खोटी

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur पीसीसी चीफ डोटासरा का बीजेपी पर तीखा हमला बोले, भाजपा की रग-रग में पाकिस्तान! बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर भड़के डोटासरा, भाजपा पर ‘पाकिस्तान प्रेम’ के आरोप कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर लगाए राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ रहने के आरोप डोटासरा बोले, आतंकी हमलों में भारतीयों की हत्या करने वाले पाकिस्तान के समर्थन की बात देश के वीर जवानों और करोड़ों भारतीयों का अपमान डोटासरा का आरोप,दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा का असली चेहरा देश के सामने डोटासरा ने भाजपा पर लगाया ‘देशद्रोह’ का आरोप, मदन राठौड़ के बयान को लेकर सियासी घमासान तेज
0
0
Report
Advertisement

कात्रोळी में लोगों ने श्रमदान से बंधारा बनाकर पानी संकट से निपटने की ठानी

Ratnagiri, Maharashtra:पाणीटंचाई रोखण्यासाठी चिपळूणच्या कात्रोळीत लोकप्रतिनिधी उतरले थेट मैदानात; श्रमदानातून उभारला बंधारा.. यंदाच्या कमी पर्जन्यमानामुळे भविष्यात उद्भवणाऱ्या संभाव्य पाणीटंचाईवर मात करण्यासाठी चिपळूण तालुक्यातील कात्रोळी गावात लोकसहभागातून बंधारा उभारण्याचे काम हाती घेण्यात आले आहे..महाराष्ट्र शासनाच्या आवाहनाला प्रतिसाद देत, केवळ आदेश देण्याऐवजी जिल्हा परिषद सदस्य प्रमोद निवळकर यांच्यासह पंचायत समिती सदस्य,सरपंच,ग्रामसेवक,आशा स्वयंसेविका आणि ग्रामस्थांनी स्वतः श्रमदान करत ओढ्यावर बंधारा बांधून वाहून जाणारे पाणी अडवण्यास सुरुवात केली आहे.
0
0
Report

पुष्कर में शांतिपुर के सड़क किनारे युवक का शव, हत्या या अन्य कारणों की जांच जारी

Ranaghat, West Bengal:पूस के मौसम में शांतिपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला, हत्या है या अन्य कोई कारण यह पुलिस की जांच का विषय है। शांतिपुर थाना क्षेत्र के मतिगंज से श्मशाने जाने वाले रास्ते पर अचानक राहगीरों की नजर सड़क के किनारे खड़े नाले में पड़े शव पर पड़ी। खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर शांतिपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शव कई दिनों से नाले में पड़ा रहा हो सकता है, शरीर के कई हिस्से सड़ चुके थे और एक हाथ की मांसपेशी नहीं थी। शव की पहचान अभी भी ज्ञात नहीं हो पाई है। पुलिस शव की सटीक पहचान के लिए प्रयास कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि युवक की हत्या की गई है या इसके पीछे अन्य कोई कारण है।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर पुलिस ने 410 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की जलोदा जागीर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 410 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत दो लाख पांच हजार रुपये बताई गई है. अफीम के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को थानाधिकारी देवीसिंह जाप्ते के साथ भैरवी जागीर क्षेत्र में मौजूद थे. इस दौरान भैरवी जागीर रोड पर सरहद भैरवी जागीर में मालीखेड़ा निवासी रामसिंह और लोकेन्द्रसिंह के कब्जे से कार की तलाशी ली गई. तलाशी में कार के अंदर स्कीम एलईडी के पीछे छिपाकर रखी गई 410 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में आगे अनुसंधान जारी है.
0
0
Report
Advertisement

पाँच दशकों से रावण पुतला बना रहे मुस्लिम कलाकार: मुंबई में दशहरे की तैयारियां तेज

Mumbai, Maharashtra:**धार्मिक सौहार्ह और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल** धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन कला, मेहनत और तहजीब की कोई सीमा नहीं होती। मुंबई में दशहरे के त्योहार से पहले मुस्लिम कलाकार हाफिजुद्दीन अहमद और उनकी टीम एक बार फिर रावण का पुतला तयार करने में जुट गई है। नोएडा और दिल्ली से आने वाले हाफिजुद्दीन अहमद पिछले पांच दशकों से भी अधिक समय से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। उनकी यह कलात्मक परंपरा देश की गंगा-जमुनी तहजीब, धार्मिक सौहार्द और आपसी सम्मान की एक खूबसूरत मिसाल पेश करती है। मुंबई के सायन कोलीवाड़ा, गिरगांव चौपाटी और आजाद मैदान में दशहरे के आगामी त्योहार को लेकर रावण के पुतले बनाने का काम शुरू हो चुका है। हाफिजुद्दीन अहमद अपनी टीम के साथ पुतलों को तैयार करने में व्यस्त हैं। दशहरा हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो आश्विन महीने के दसवें दिन मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हाफिजुद्दीन अहमद और उनकी टीम के लिए रावण का पुतला बनाना केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि एक ऐसा हुनर है, जिससे उनकी जिंदगी का लंबे अरसे जुड़ा हुआ है। पांच दशकों से अधिक का उनका अनुभव इस कला के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, लगन और मेहनत को दर्शाता है। रावण के विशालकाय पुतले बनाने के लिए बांस, कागज और अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। पुतले का ढांचा तैयार करने से लेकर उसकी सजावट तक, हर चरण में कलाकारों को विशेष कौशल, धैर्य और मेहनत की जरूरत होती है। हाफिजुद्दीन अहमद और उनकी टीम अपने लंबे अनुभव के आधार पर हर साल दशहरे के लिए रावण के पुतले तैयार करती है। भारत की सांस्कृतिक परंपरा में अलग-अलग धर्मों से जुड़े कलाकारों का एक-दूसरे के त्योहारों और परंपराओं में भाग लेना सामाजिक सौहार्द की महत्वपूर्ण पहचान रहा है। हाफिजुद्दीन अहमद की पांच दशकों से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा भी इसी भावना को दर्शाती है। एक मुस्लिम कलाकार का हिंदू धार्मिक त्योहार के लिए रावण का पुतला तैयार करना इस बात की याद दिलाता है कि कला और मेहनत लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। जब विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हुए साथ मिलकर काम करते हैं, तो समाज में एकता, भाईचारे और आपसी विश्वास को मजबूती मिलती है। सायन कोलीवाड़ा, गिरगांव चौपाटी और आजाद मैदान में रावण के पुतले तैयार किए जाने के साथ ही दशहरे की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। हाफिजुद्दीन अहमद और उनकी टीम की मेहनत इस त्योहार की तैयारियों का एक अहम हिस्सा है। हाफिजुद्दीन अहमद की यह लंबी कलात्मक यात्रा न केवल उनके हुनर और समर्पण की मिसाल है, बल्कि मुंबई जैसे बहुसांस्कृतिक शहर की उस परंपरा को भी उजागर करती है, जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में अपनी भूमिका निभाते हैं। **हाफिजुद्दीन अहमद की कहानी यही संदेश देती है कि धार्मिक पहचान अपनी जगह है, लेकिन कला, मेहनत और इंसानियत ऐसी साझा खूबियां हैं, जो दिलों को जोड़ती हैं और समाज में एकता व भाईचारे की नींव को मजबूत बनाती हैं।**
0
0
Report

पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन की बेटी का निकाह दरगाह में सादगी से हुआ

Ajmer, Rajasthan:हदीसों कुरआन की रौशनी से शरीयते मोहम्मदी सारे आलम के लिए रहमत,बरकत और निजात वाली है। इसी पर अमल से दीनी और दुनियावी जिंदगी को कामयाब बनाया जा सकता है। पैगामें रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को आम करने की निस्बत से राजस्थान मदरसा बोर्ड के साबिक चेयरमैन मौलाना फैजल हक ने अपनी बेटी का निकाह बेहद सादगी और शरीयत के मुताबिक़ अदा किया। उन्होंने जिला कोटा से अजमेर शरीफ सुल्तानूल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में बेटी का निकाह पढ़वाया। इस मौके पर दरगाह के आहता नूर में नातों मनकबत की एक शानदार महफिल भी हुई। निकाह के प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरआन पाक से हुआ और उलेमा इकराम ने पैगाम रसूल से समाज में निकाह को आसान बनाने का दर्स दिया, जहां बताया गया कि बेटिया अल्लाह की रहमत होती है ज़हमत नहीं। अजमेर दरगाह में सादगीभरी इस शादी की तकरीब में मुल्क के नामवर उलेमा इकराम ने एक साथ मिलकर निकाह को आसान बनाने पर जोर दिया। सुल्तानूल हिंद की बारगाह में जायरीन के साथ साथ कई मुस्लिम रहनुमाओं समेत कर्नाटक रियासत के केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड जमीर अहमद खान ने भी शिरकत की। बी ज़ेड जमीर अहमद खान ने कहा कि मौलाना फैजल हक के इस नेक क़दम को सलाम किया जाना चाहिए जिन्होंने अल्लाह का दिया सब कुछ होने के बावजूद भी सादगी से बेटी का निक़ाह कर उसे विदा किया। वही मौलाना फैजल हक ने बताया कि उनकी बेटी की ख्वाहिश थी कि वो सऊदी अरब मदीना शरीफ में अपना निक़ाह पढ़वाए,लेकिन किसी वजह से वहां जाना मुमकिन नहीं हो सका और ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में निकाह की तमाम रस्म अदा की गई है। दरगाह के गद्दीनशीन मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेंहदी मिया ने इस खूबसूरत मौके पर बेटी और मां के साथ साथ आलिम और आलिमा के निकाह की फजीलत बयान फरमाई। दरगाह में निकाह की खास बात ये रही कि मुल्क के मुफ्ती, हाफ़िज़ ,मौलवी, इमाम और कारी साहेबान समेत नातख्वांओ ने शिरकत की। सुन्नते रसूल के मुताबिक इस शादी की शहरभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है। बाइट, मौलाना फैज़ले हक़,साबिक चेयरमैन,मदरसा बोर्ड राजस्थान (महरून कलर का साफा,गले में क्रीम चादर) बाइट, बी ज़ेड जमीर अहमद खान,केबिनेट मिनिस्टर,कर्नाटक ( सफेद टोपी,काले कपड़े ) बाइट, अमीन पठान, साबिक सदर,दरगाह कमेटी,अजमेर ( नीली वेस्कट,कश्मीरी टोपी) बाइट, कारी मौलाना हफीजुर्रहमान, मुफ्ती शहर, भीलवाड़ा (सफेद टोपी,चश्मा,सफेद कपड़े) बाइट, मौलाना फैयाज साहब, जोधपुर ( नीली वेस्कट,सफेद दाढ़ी,चश्मा) बाइट, सैयद जहूर बाबा, खादिम,दरगाह शरीफ,अजमेर ( सफेद लंबी दाढ़ी,काली टोपी )
0
0
Report

पंचकुला CHC निरीक्षण: वित्त आयुक्त ने साफ-सफाई और पंजीकरण प्रक्रियाओं पर कड़ी टिप्पणी

Panchkula, Haryana:पंचकूला के रायपुर रानी में हरियाणा सरकार की वित्तीय आयुक्त एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने तहसील कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी CHC का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व सेवाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे। तहसील कार्यालय में लंबित म्यूटेशन मामलों पर सख्त निर्देश रायपुर रानी तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमिता मिश्रा ने संपत्ति पंजीकरण और लंबित म्यूटेशन मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा किया जाए और सब-रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर के लिए लंबित दस्तावेजों पर बिना देरी कार्रवाई की जाए। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटियों को सुधारने, पुराने रिकॉर्ड का उचित रखरखाव करने और कार्यालय में बिजली तथा इंटरनेट की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा आमजन की शिकायतों का जल्द समाधान करने और तहसील परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। CHC में सफाई व्यवस्था पर जताया असंतोष इसके बाद डॉ. सुमिता मिश्रा ने रायपुर रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को नियमित सफाई, कचरे के उचित निस्तारण और शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निजी अस्पतालों के समान गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध बजट का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं मिल सकें। सितंबर में 20 हजार 480 टेस्ट, OPD में पहुंचे 510 मरीज CHC रायपुर रानी में सितंबर महीने के दौरान कुल 20 हजार 480 मेडिकल टेस्ट किए गए। अस्पताल में 52 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। निरीक्षण के दिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक पीडियाट्रिक OPD में 53 बच्चों की जांच की जा चुकी थी, जबकि जनरल OPD में 510 मरीज पहुंचे थे। डॉ. सुमिता मिश्रा ने जांच सुविधाओं को नियमित रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण को आसान बनाने और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर प्रतीक्षा समय कम करने के लिए जल्द QR कोड आधारित रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू करने को भी कहा। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश अस्पताल की फार्मेसी का निरीक्षण करते हुए डॉ. सुमिता मिश्रा ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने एंटी-रेबीज वैक्सीन, सांप के काटने पर इस्तेमाल होने वाली दवा, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम सप्लीमेंट और हीमोग्लोबिन टेस्टिंग स्ट्रिप्स का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, नवजात शिशु देखभाल इकाई और पोस्टनेटल वार्ड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, CHC में हर महीने लगभग 50 सामान्य प्रसव और 10 सिजेरियन ऑपरेशन किए जाते हैं। 150 टीबी मरीजों का चल रहा इलाज, पोषण सहायता बढ़ाने पर जोर CHC रायपुर रानी में लगभग 150 टीबी मरीज पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से फिलहाल 50 से 60 मरीजों को पोषण संबंधी सहायता मिल रही है। इस पर डॉ. सुमिता मिश्रा ने टीबी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने, नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने और पोषण सहायता के लिए निक्षय मित्रों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र मरीजों को पर्याप्त पोषण सहायता उपलब्ध करवाने के मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति जांची निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमिता मिश्रा ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित ड्यूटी समय के दौरान अपने-अपने वार्ड में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए समय पर स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई और बेहतर प्रबंधन बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान कालका के एसडीएम संयम गर्ग, CHC रायपुर रानी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया पुलिस ने स्टेशन चौक से भारी गांजा पकड़ा, डीलर्स के मंसूबे ध्वस्त

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां बेतिया पुलिस ने अहले सुबह स्टेशन चौक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है बेतिया एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया पुलिस ने जाल बिछा गांजा की बड़ी खेप को पकड़ लिया पुलिस एक क्विंटल 13 केजी गांजा बरामद किया है एक तस्कर को गिरफ्तार किया है कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है मजिस्ट्रेट की तैनाती में गांजा को जप्त किया गया है बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने ड्रग माफियाों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है
0
0
Report

राघोपुर नाव हादसे पर सांसद ने कार्रवाई की मांग

Chapra, Bihar:राघोपुर नाव हादसे पर सांसद सिग्रीवाल ने जताया दुख, नाविक पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो, कार्रवाई की मांग राघोपुर में हुए नाव हादसे को लेकर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार नाविक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुल मौजूद था, जिसका इस्तेमाल कर लोग नदी पार कर सकते थे। इसके बावजूद नाविक को चंद पैसों के लालच में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को नाव पर नहीं बैठाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। सांसद ने कहा कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। नदी पार करने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर बैठाने से रोकना जरूरी है, ताकि किसी अन्य परिवार को इस तरह का दुख नहीं झेलना पड़े। बाइट: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद, महाराजगंज
0
0
Report

बेरमो के جشن-डांडिया में पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय समेत नेता उपस्थित

Bokaro Steel City, Jharkhand:शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद अंतर्गत पटेल नगर स्थित राजशाही मैरिज हॉल में आयोजित जश्न-ए-डांडिया कार्यक्रम में गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय एवं फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी वार्ड पार्षद बिलसी देवी पूर्व पार्षद भरत वर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और त्योहार की खुशियों में सहभागी बने। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। डांडिया की रंगारंग परंपरा के माध्यम से लोगों ने नवरात्र की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर रविंद्र कुमार पांडेय ने सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top