241001
हरदोई :छात्राओं ने सांडी पक्षी विहार का भ्रमण कर प्रवासी पक्षियों के बारे में ली जानकारी
Hardoi, Uttar Pradesh:छात्राओं ने सांडी पक्षी विहार का भ्रमण कर प्रवासी पक्षियों के बारे में ली जानकारी । जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को राजकीय बालिका छात्रावास अहिरोरी की छात्राओं को सांडी पक्षी विहार के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चियों को पर्यटन किट वितरित की गई, जिसमें टी-शर्ट, डायरी और बुकलेट शामिल थीं। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी और जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद में ट्रांसफॉर्मर से युवक करंट, 80% से अधिक झुलसकर घायल
Raipur, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग बालोद घर से लगे ट्रांसफार्मर में चढ़ा युवक ट्रांसफार्मर से युवक को लगा करेंट ....नीचे गिरा युवक 80 % से अधिक जला ....गम्भीर रुप से हुवा घायल ...डायल 112 की मदद से पहुँचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी ...प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडकिल कॉलेज राजनांदगांव किया गया रेफर ..महामाया थाना क्षेत्र के कोपेडेरा गांव की घटना ....जांच में जुटी पुलिस ...घायल युवक का नाम छन्नूलाल उम्र 26 वर्ष बताया जा रहा है0
0
Report
सारंग का कांग्रेस पर हमला: आदिवासियों के मुद्दे पर दोहरी राजनीति
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल केन बेतवा प्रोजेक्ट पर उमंग सिंघार के आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस हमेशा विकास के काम में टांग अड़ाती है कांग्रेस केवल पर बुनियाद आरोप लगाने का काम करती है कांग्रेस के आरोपो में कोई तथ्य नहीं यूसीसी से आदिवासियों को बाहर करने को लेकर बोले कांग्रेस पहले कहती थी कि आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाए अब आदिवासियों को बाहर रख दिया तब भी राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस का दोहरा चरित्र है कांग्रेस कभी आदिवासियों के बारे में नहीं सोचती वंदे मातरम को लेकर सख्त कानून लाने पर बोले वंदे मातरम का जो कोई अपमान करेगा उस कड़ी कार्रवाई होगी0
0
Report
बेटा नहीं होने पर पति पर हत्या का आरोप, महोबा में विवाहिता की मौत
Mahoba, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया बेटा न होने पर हत्या करने का आरोप, चार बेटियों में एक भी बेटा न होने पर आएदिन प्रताड़ित करता था आरोपी पति, शरीर में चोट के निशान ब्यान कर रहे बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने की कहानी, 15 दिन पूर्व मजदूरी करने पत्नी को लेकर गौतमबुद्ध नगर गया था आरोपी, पीड़ित परिजनों ने पुलिस से की मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की माँग, शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जाँच में जुटी पुलिस, कुलपहाड़ कोतवाली कस्बा क्षेत्र के राजा वार्ड इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
झारखंड आदिवासी दिवस: 8-9 अगस्त को दो दिवसीय महोत्सव, शिबू सोरेन को समर्पित
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड में 8 और 9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन कर रही है। ये आयोजन शिबू सोरेन को समर्पित होगा । झारखंड सरकार 8 और 9 अगस्त को झारखंड में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव ka आयोजन करने जा रही है। मुख्य आयोजन रांची में आयोजित किया जाना है, जबकि सभी जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आदिवासी महोत्सव में आदिवासी कला संस्कृति और आधुनिक तकनीक का समागम देखने को मिलेगा। दिशा गुरू शिबू सोरेन को समर्पित विशेष प्रदर्शनी और डिजिटल ट्रिब्यूट मोरहाबादी से बिरसा चौक तक भव्य आदिवासी जतरा देश भर के पांच हजार से अधिक आदिवासी कलाकारों की भागीदारी ड्रोन लाइट शो, एआई थ्री डी चैटबॉट ट्राइबल Film Festivel और ट्राइबल फैशन शो आदिवासी हाट, हस्तशिल्प, वन उत्पाद, स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी रांची के साथ साथ सभी जिला मुख्यालय और दिल्ली में भी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरु कर दी है। इस बार का महोत्सव पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक और आदिवासी संस्कृति संगम के तौर पर आयोजित किया जाएगा। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया जब से हेमंत सोरेन की सरकार आई है, पिछले 6 से सात साल से राज्य में भव्य तरीके से विशेष रुप से आदिवासी दिवस को मनाया जाता है। आदिवासी कला संस्कृति गौरव गाथा से लिग लोग परिचित होते हैं। कार्यक्रम में दुनियाभर से आदिवासी समाज के लोग पहुंचते हैं। इस बार खास आयोजन होगा, क्योंकि ये पहला मौका है जब हमारे देवता दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे बीच नहीं होगें। उनको केंद्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बाइट … मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो। झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, विश्व आदिवासी दिवस हम लोग बहुत धूम धाम से मनाते हैं। शिबू सोरेन के अथक प्रयास से राज्य मिला है। गुरुजी के त्याग बलिदान परिश्रम के कारण राज्य मिला और उनकी याद में भव्य आयोजन दो दिनों तक होगा। सीएम का प्रयास है अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले, गुरुजी के सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य की अपनी पहचान बन रही है। विपक्ष को भी विकास देखना चाहिए और आनंद लेना चाहिए। बाइट … इरफान अंसारी, मंत्री, झारखंड। वहीं विशेषज्ञों का भी मानना है, झारखंड में प्राकृतिक संसाधन भरपुर हैं। यहां के आदिवासी संस्कृति को बचाने के साथ प्रमोट करने की भी आवश्यकता है। झारखंड की कला संस्कृति को पैटर्न से जोड़े जाने की आवश्यकता है ताकि देश और दुनिया के लोग भी यहां की कला और संस्कृति को देखें और समझें। विकासोन्मुखी आदिवासी कल्चर पैटर्न से जुड़ेगें तो आय में भी बढ़ोतरी होगी। बाइट … प्रो. (डॉ) एस पी अग्रवाल, एक्सपर्ट। झारखंड सरकार भव्य तरीके से आदिवासी दिवस के आयोजन में जुटी है। इस बार दो दिवसीय आयोजन में आदिवासी कला संस्कृति के साथ साथ आधुनिक तकनीक का समागम देखने को मिलेगा। रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट0
0
Report
नवादा के छात्र ने NEET UG-2026 में 631 अंक से ऑल इंडिया रैंक हासिल
Nawada, Bihar:नवादा के छात्र ने NEET UG-2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन\n631 अंक और 99.85 प्रतिशत के साथ हासिल की सफलता\n\nनवादा जिले के रोह प्रखंड के एक छात्र ने चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET UG-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। काशीचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बीसीएम धनपत प्रसाद के पुत्र ने 631 अंक और 99.85 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया रैंक में स्थान हासिल किया है।\n\nछात्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवादा के प्रतिष्ठित एल.एस. कॉलेज से पूरी की। वह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने JEE Main परीक्षा में भी 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।\nयह सफलता उन्होंने पहली ही प्रयास में हासिल की है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।\n\nपिता धनपत प्रसाद स्वास्थ्य विभाग में सेवारत हैं। उनकी निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन से छात्र ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। पिता ने पुत्र की पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग दिया।\n\nछात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।\n\nस्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा समाजसेवियों ने भी छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।\nयह उपलब्धि नवादा जिले के उन हजारों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।0
0
Report
असमोली ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:असमोली में मढ़न की ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन का एक और बड़ा बुलडोजर एक्शन ..0
0
Report
Advertisement
हाथरस के बिसाना गांव में घुसा जहरीला सांप,VIDEO वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिसाना गांव में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गीतम सिंह के घर में एक खतरनाक सांप घुस आया। सांप को देखते ही घर के सदस्यों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए, पुलिस ने बिना देरी किए वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसे बाद में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाथरस जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बारिश के मौसम के कारण सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों और घरों में घुस रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।गौरतलब है कि मात्र दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र के कछपुरा गांव में एक बेहद दुखद घटना हुई थी, जहां सोते समय एक चार माह के मासूम बच्चे को सांप ने डंस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
मौलाना बरेलवी बोले- जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर नहीं, विकल्प अपनाएं
Noida, Uttar Pradesh:जौहर विश्वविद्यालय पर न चलाया जाए बुल्डोजर, अंधकार मे जा सकता है हजारो नौजवानों का भविष्य: मौलाना बरेलवी बरेली: सपा नेता आजम खां द्वारा स्थापित किये गये जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलाए जाने की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी से सम्बंधित आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन मे प्रेस को जारी किये गये बयान मे कहा कि जौहर विश्वविद्यालय रामपुर एक ऐसी शख्सियत के नाम पर बना हुआ है जिसने देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना मुहम्मद अली जौहर ने जिंदगी भर देश के लिए मर मिटना सिखाया, गोल मेज कांफ्रेंस लन्दन मे भारत की आजादी के लिए मुसलसल 24 घंटा भाषण देने की वजह से, दिमाग की नस फट गई, और वही लन्दन मे शहीद हो गए। उन्होंने गोल मेज कांफ्रेंस में अपने भाषणों के जरिए पूरे ब्रिटिश साम्राज्य को हिला कर रख दिया था। मौलाना जौहर ही नही बल्कि उनका पूरा परिवार देश पर कुर्बान हो गया, उनके भाई मौलाना शौकत अली भी गांधी जी के साथ भारत छोड़ो आंदोलन के अगवाकारो मे थे। उनकी माँ ने दोनों बेटों को मरते वक्त बुलाकर वसियत की कि बेटा देश को आजाद कराने में अगर तुम्हें अपनी जान की कुर्बानी देना पड़े तो दे देना, पीछे मत हटना। यह कहकर माँ की सांस रुक गई और वो खुदा को प्यारी हो गई। इतिहास गवाह है कि उनके दोनों बेटे मौलाना मुहम्मद अली जौहर और मौलाना शौकत अली ने अपनी जानें देकर देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना बरेलवी ने कहा कि आज़म खां ने जो कुछ गलतियां की, उसकी सजा वो जेल मे भुगत रहे हैं। मगर जौहर विश्वविद्यालय एक शिक्षक संस्थान है, उसमें हजारों बच्चे पढ़ाई लिखाई का काम करते हैं, ये वो बच्चे हैं जिनमें ज्यादातर तादाद गरीब व कमजोर परिवार से ताल्लुक रखते है। हजारों बच्चों के भविष्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनका भविष्य अंधकार में जा सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश हुकूमत और जिला रामपुर के प्रशासन से मेरी गुजारिश है कि आज़म खां की सजा विश्वविद्यालय को न दी जाए। जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर की होने वाली कार्रवाई पर पूनः विचार करे, बल्कि विकल्पीक व्यवस्थाएं अपनायी जा सकती है। मौलाना बरेलवी ने रामपुर के जिला प्रशासन और राजनीतिक लोगों से बातचीत करके एक सुझाव दिया है, कि जिन बिल्डिंगो पर बुल्डोजर की कार्रवाई होनी है, उन बिल्डिंगो को हुकूमत अपने कंट्रोल मे ले ले, या फिर कम्पाउन्डिंग करके जुर्माना का रास्ता अपनाया जा सकता है, बिल्डिंग को ध्वस्त कर देना उचित तरीका नहीं है।0
0
Report
हल्द्वानी में महिला के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी: आरोपी गिरफ्तार
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। मामला हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी फेज-6, डहरिया का है। 14 जुलाई को एक डिलीवरी बॉय पता पूछने महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली ने कथित रूप से महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अशोभनीय इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर मारने दौड़ा और महिला को जान से मारने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी सलीक अली को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नैनीताल पुलिस स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के अस्पतालों में गलत रक्त चढ़ाने के तीसरे मामले से सिस्टम पर सवाल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के सरकारी अस्पतालों की लापरवाही पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है... और उसका महज सात दिन का मासूम बेटा आईसीयू के बाहर फर्श पर अपनी दादी और पिता के साथ मां के इंतजार में पड़ा है। उसे जन्म के बाद से अब तक मां का दूध भी नसीब नहीं हुआ। आरोप है कि उम्मेद अस्पताल में प्रसूता को गलत ब्लड चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी किडनी प्रभावित हो गई और अब उसका लगातार डायलिसिस चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।0
0
Report
इस्लाम नगर, गाजियाबाद में चौथा निकाह; खलील की संपत्तियों पर जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इस्लाम नगर में 20 वर्षीय युवती के साथ चौथा निकाह करके सुर्खियों में आए पूर्व सपा नेता और दो बार के पार्षद रहे 70 वर्षीय हाजी खलील की संपत्तियों की नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। निगम ने खलील के बेटे राशिद अली के नाम छह दुकानों को अवैध बताते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है। नगर निगम ने इस संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की पुष्टि की है। दावा किया गया है कि खलील के पास करोड़ों की संपत्ति है और उन पर सरकारी संपत्तियों को बेचना का आरोप है। चौथा निकाह करने के बाद संपत्तियों पर कब्जा करने के आरोप पर नगर निगम ने खलील की संपत्तियों की शिकायतों की जांच शुरू की है। पता चला कि उसके बेटे राशिद अली ने सरकारी भूमि पर दुकानों के अवैध निर्माण कर दिए हैं। उन्होंने नगर निगम की भूमि पर छह दुकानें बनाकर कब्जा कर लिया है। इसे उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के प्रावधानों के उल्लंघन के रूप में माना गया है। राशिद का कहना है कि उसने 2004 में जमीन खरीदी थी और उस पर दुकानें बनाईं। उनके पास बैनामा पेपर भी हैं और जमीन सरकारी नहीं है।0
0
Report
उमंग सिंघार बोले, केन-बेतवा लिंक पर गड़बड़ियों की जांच जरूरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गंभीर आरोप कहा अभी मै वहां जाकर आया हूं,स्थिति बहुत खराब है जमीन अधिग्रहण के विरोध में लंबे समय से छतरपुर पन्ना के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है महिला,बुजुर्गों को डंडा मारकर धरने से हटाया जा रहा है इस परियोजना में जमीन अधिग्रहण में बड़ी गड़बड़ी की गई है बिना ग्राम सभा के जमीन का अधिग्रहण किया गया जिस ग्राम सभा का जिक्र किया है उसमें वर्तमान सरपंच के हस्ताक्षर नहीं है 14 गांव के लोग प्रभावित है गलत लोगों को मुआवजा दिया है जिन लोगों की इन प्रभावित गांवों में जमीन नहीं है उन्हें मुआवजा दिया गया है कई पात्र लोग मुआवज़े से वंचित है 450 करोड़ का मुआवजा अभी वितरित किया जा चुका है कई लोगों के जमीन के कागज पुलिस ने जब्त कर लिए है ताकि वह मुआवजा नहीं मांग पाए अभी मुआवजा पूरा बटा नहीं विस्थापन हुआ नहीं और डैम बनने की अनुमति दे दी गई भोपाल बीजेपी का भवन जनता के मुआवजे के पैसे से बन रही है,इस भवन का निर्माण भी इसी कम्पनी द्वारा किया गया है इसमें निष्पक्ष जांच के लिए सीएम को पत्र लिखूंगा यूसीसी को लेकर कहा आदिवासी वोट की जरूरत है, उन्हें नाराज नहीं करना चाहती है, क्या सरकार यह स्पष्ट करे कि क्या आगे कोई इन कानून बदलाव नहीं होगा दतिया में उपचुनाव एक रणनीति के तहत लड़ा जा रहा है और कांग्रेस इस चुनाव को जीतेंगी अवधेश नायक को लेकर कहा वह एक समझदार व्यक्ति है,यह बात सही है कि वह दावेदारी कर रहे थे,मै आपको आश्वस्त करता हूं कि उनका भविष्य कांग्रेस में पूरी तरह से सुरक्षित है,वह किसी लोभ लालच में नहीं आयेंगे भोपाल आदिवासियों को UCC से बाहर रखने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान बीजेपी को आदिवासियों का वोट चाहिए वोट के लिए आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं बीजेपी बताए क्या आगे यूसीसी में कोई बदलाव नहीं होगा यूसीसी में आदिवासियों को आगे कभी शामिल नहीं किया जाए यह स्पष्ट करना चाहिए0
0
Report
Advertisement
अररिया में 325 किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने 325 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कुर्साकांटा थानाक्षेत्र के नेपाल सीमा से एक गाड़ी में भरकर गांजा की खेप लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग लगाकर गाड़ी रोका और गांजा की खेप बरामद की। पुलिस की चेकिंग देख गाड़ी में सवार कारोबारी गाड़ी छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कटिहार जिले के फलका बाजार की रहने वाले मो शमीम के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद इस धंधे के शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में आवश्यक कार्रवाई कर रही है0
0
Report
अर्नाळा समुद्र में डूबे युवक का शव मिला; शोएब खान अभी भी लापता
Vasai-Virar, Maharashtra:अर्नाळा समुद्रात बुडालेल्या एका तरुणाचा मृतदेह सापडला. अद्याप बेपत्ता मुलांचा शोध लागला नाही. अयान झाकीर मंडल याचा मृतदेह सापडला तर शोएब खान अद्याप बेपत्ता. कोस्ट गार्डचे हेलिकॉप्टर, जीवरक्षक, सर्फ क्लब, अग्निशमन दल आणि पोलिसांकडून युद्धपातळीवर शोधमोहीम. अर्नाळा समुद्रकिनारी पिकनिकचा आनंद क्षणात दुःखात बदलला. नालासोपाऱ्यातील चार तरुण अर्नाळा समुद्रात उतरले असता पाण्याचा अंदाज न आल्याने दोघे बुडाले, तर पोलीस कॉन्स्टेबल गौरव पाटील आणि होमगार्ड अक्षय तांडेल यांनी जीवाची पर्वा न करता छातीभर पाण्यात उतरून साद अफसर खान आणि अब्दुल हसमुद्दीन शेख या दोघांचे प्राण वाचवले. अयान झाकीर मंडल याचा मृतदेह अर्नाळा किल्ल्यात सापडला असून, शोएब खान अद्याप बेप्ता आहे. दरम्यान, बुडालेल्या मुलांमध्ये शोध अद्याप सुरू असून कोस्ट गार्डचे हेलिकॉप्टर, जीवरक्षक, सर्फ क्लब, अग्निशमन दल आणि पोलिसांकडून युद्धमोहीम राबवली जात आहे. या शोध मोहिमेसाठी पोस्टगार्डच्या हेलिकॉप्टरने टेहेळणी सुरू केली आहे. मुलं बुडल्याच्या घटनेला जवळपास 24 तास झाले तरी त्यांचा शोध लागला नसल्यामुळे नातेवाईकांवर आणि परिसरात शोककळा पसरली आहे.0
0
Report
मैनपुरी-कुर्रा आठ जुआरी गिरफ्तार 47055/-रूपये की नगदी पांच मोटरसाइकिल व कार बरामद ।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल मैनपुरी करहल तहसील क्षेत्र में जुआ खेलने वालो का भन्डाफोड हुआ है,करहल कस्वा के तमाम जुआरियो गिरफ्तार करने की कुर्रा पुलिस को सफलता मिली है,पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कुर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रान्त कुमार ने ग्राम पडुरी के पास जुआ खेलते हुए छापा मारा है सभी के खिलाफ लिखा पड़ी कर की कार्यवाही की गई है जुआ खेलने बाले गिरफ्तार। आरोपियों के नाम- आदित्य पुत्र तोताराम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी,अजय पाल पुत्र रुपराम निवासी ग्राम बाग बृन्दाबन कस्वा व थाना करहल जनपद मैनपुरी,रोहित पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम मौहल्ला बाग बृन्दाबन कस्वा व थाना करहल जनपद मैनपुरी,नीरज पुत्र वेदप्रकाश निवासी मौ० बाग वृन्दावन कस्वा व थाना करहल जनपद मैनपुरी,शिवकुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मौहल्ला बागवृन्दावन कस्वा व थाना करहल जनपद मैनपुरी,सुखवीर पुत्र राजाराम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी,रंजीत पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम पाय थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी गिरफ्तार किया है,पांच मोटर साइकिल एक चार पहिया कार बरामद हुई बहराहल पुलिस की कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मचा है ।0
0
Report
Advertisement
