241304
Hardoi- थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियी को दिलाई शपथ
Kuian, Uttar Pradesh:हरपालपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने पुलिस कर्मियों को लोकतंत्र की मर्यादा व आस्था का पाठ पढ़ाते हुए जाति ,धर्म,सम्प्रदाय से हटकर निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से निर्वाचन सम्बन्धित कार्य करने की शपथ दिलाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
पुंछ के ऐतिहासिक मंदिर में चोरी: CCTV में चोर कैद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल
Jammu, जम्मू - कश्मीर के पुंछ किले के ऐतिहासिक मंदिर में चोरी… CCTV में कैद हुआ चोर पुंछ के ऐतिहासिक किले में स्थित श्री हरि विष्णु मंदिर में तड़के चोरी की वारदात सामने आई है। मंदिर परिसर में चोरी करते हुए एक संदिग्ध चोर CCTV कैमरे में कैद हुआ है। सामने आए CCTV फुटेज में चोर मंदिर के अंदर घूमता और चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सुबह तड़के हुई, जब मंदिर परिसर में आवाजाही बेहद कम थी। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस के लिए आरोपी की पहचान करना आसान हो सकता है। मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस और प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले इस मंदिर में चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी ने मंदिर से क्या-क्या सामान चोरी किया और इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।0
0
Report
कोरबा के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर विवाद, युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट परसाखोला से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पिकनिक मनाने पहुंचे कुछ युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत जानलेवा मारपीट तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वाटरफॉल के मुहाने पर, खतरनाक फिसलन के बीच दो से तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने खाना पकाने वाली भारी कड़ाही और बड़े चम्मचों से युवकों पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान एक युवक को फिसलती चट्टान से नीचे गहरी खाई की ओर धकेलने की भी कोशिश की गई। वहां मौजूद सैलानियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-63 में कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:सेक्टर-63 की एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग नोएडा में देर रात एक कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक फ्लोर पर लगी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई。 तस्वीरें नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की हैं, जहां देर रात एक कपड़ा एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी में अचानक एक फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस विभाग को सूचना दी गई।0
0
Report
सतना के नागौद नगर की रूई दुकान में भीषण आग, एक घंटे में काबू
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नागौद नगर के बस स्टैंड के पास आगोल मैदान के सामने स्थित रूई की दुकान में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में रखी रूई और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में रखी रूई, बोरे और अन्य सामान तेजी से जलने लगे। दुकान के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर लगा होने के कारण आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई। लोगों को आशंका थी कि आग की लपटें ट्रांसफार्मर तक पहुंचीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो Sका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है。0
0
Report
रतलाम: नागदा-जावरा चौराहे पर टायरों की भीषण आग, कार जलकर खाक
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में नागदा-जावरा चौराहे पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह लगी आग का धुआँ दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में रखे पुराने टायरों में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में पास खड़ी एक कार भी आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद ढाबा और होटल संचालकों में भी दहशत फैल गई। मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत का है。 रतलाम0
0
Report
Advertisement
गंगासागर तीर्थ पर 5100 दीपों से भव्य दीपदान, आतिशबाजी से लगा अलौकिक नजारा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। प्राचीन गंगासागर तीर्थ पर भव्य दीपदान का हुआ आयोजन। 5100 दीपों से जगमगाया गंगासागर तीर्थ। दीपदान के बाद हुई भव्य आतिशबाजी से नजारा हुआ अलौकिक। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ की परिक्रमा की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दीपदान का किया शुभारंभ। भाजपा नेता सागर गुप्ता सहित सैकड़ो की तादाद में लोगों ने जलाए दीप। रामकोट कस्बे में स्थित है प्राचीन गंगासागर तीर्थ。0
0
Report
सीकर CPR वीडियो: समय पर CPR से युवक की जान बचाने की घटना
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो समय पर दिए गए सीपीआर के महत्व को बखूबी बयां कर रहा है। समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। वीडियो करीबन एक महीने पुराना बताया जा रहा है दरअसल, करीब एक महीने पहले खिरोड़ निवासी किशोर निठारवाल अपने साथियों के साथ बैठकर ताशपत्ती खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पूर्व सेशन जज रतनलाल मूंड ने बिना समय गंवाए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। रतनलाल मुंड ने करीब 15 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। समय पर मिले इस उपचार से किशोर की जान बच गई। अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद किशोर निठारवाल ने इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने लाया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह रतनलाल मूंड ने लगातार सीपीआर देकर उन्हें नया जीवन दिया। यह घटना बताती है कि सीपीआर की जानकारी और सही समय पर उसका इस्तेमाल किसी की जिंदगी बचाने में कितनी अहम भूमिका निभा सकता है। बाइट 1 किशोर निठारवाल बाइट 2 परिजन0
0
Report
दौसा के नाहर खोहरा में पटाखे की चिंगारी से छप्पर जलकर राख
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पटाखे की चिंगारी से छप्पर और पशुओं के चारे में लगी भीषण आग मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र नाहर खोहरा गांव में आगजनी की घटना से मची अफरा-तफरी, ग्रामीण रूपसिंह मीणा के छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर हुआ राख, पशुओं के लिए रखा कड़बी का चारा भी आग की भेंट चढ़ा, आग की लपटें देखकर मौके पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास, हजारों रुपए का हुआ नुकसान मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नाहर खोहरा गांव में पटाखे की चिंगारी एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। चिंगारी से छप्पर और उसमें रखे पशुओं के चारे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रूप सिंह मीणा के छप्पर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। छप्पर में रखा घरेलू सामान और पशुओं के लिए संग्रहित कड़बी का चारा धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग की तेजी के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आगजनी में छप्पर, घरेलू सामान और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली में seven-year-old girl car accident: outrage, demand for compensation and strict action
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 उपली कोठी में सात वर्षीय मासूम बालिका की कार दुर्घटना में मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। हादसे के बाद से ही परिजन और वार्डवासी कड़ाके की सर्दी में पूरी रात धरने पर बैठे हैं। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे के जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जयपुर के SMS अस्पताल में मौजूद बालिका का शव अभी तक कोटपूतली नहीं पहुंचा है। दरअसल, मामला कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 उपली कोठी का है, जहां कल दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सात वर्षीय मासूम बालिका को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसा इतना गंभीर था कि बालिका को उपचार के लिए जयपुर के SMS अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की घटना दिखाई देने की बात सामने आई है। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इधर, घटना के बाद से ही परिजन और वार्डवासी धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच पूरी रात धरना जारी रहा। धरनार्थियों की प्रमुख मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। धरनार्थी विधायक हंसराज पटेल के आवास के नजदीक धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। वहीं, जयपुर SMS अस्पताल से बालिका का शव कोटपूतली लाए जाने का इंतजार भी किया जा रहा है। सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक धरनार्थियों की मांगों पर संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है। फिलहाल उपली कोठी में अभी तक धरना जारी है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान ।
Baidpura, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। कस्बे में सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया वाली गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे सात से आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। राहुल जैन सोमवार रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।0
0
Report
संदना क्षेत्र में इनामिया अपराधियों का एनकाउंटर, भारी मात्रा में लूट के माल बरामद
Sitapur, Uttar Pradesh:पुलिस और पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामिया अपराधी के बीच मुठभेड़। पैर में गोली लगने से इरफान और दीपक सिंह अपराधी हुआ घायल। दोनों अपराधी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने पच्चीस ग्राम सोने के आभूषण लूट के इकतीश हजार रुपए दो तमंचा चार जिंदा कारतूस और मोटर साइकिल को किया बरामद। एएसपी दुर्गेश सिंह के निर्देश पर 72 घंटे के अंदर एसओजी और थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। संदना थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में Govardhan Puja पर भक्त यमुना में पवित्र डुबकी
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): Devotees Take Holy Dip in Yamuna River at Baluaghat on Govardhan Puja0
0
Report
इटावा में मर्सिडीज कार पर भीषण आग, कार जलकर राख
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में मर्सिडीज कार में अचानक लगी आग से धू धू कर जली मर्सिडीज कार,अचानक लगी आग से अफरा तफरी मची,पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इटावा जनपद के थाना चौबिया इलाके के अंतर्गत रैपुरा भट्टा के पास बने एक प्राइवेट स्कूल में खड़ी मर्सडीज कार में अचानक अज्ञात कारणों के चलते पहले धुआं उठा बाद में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जब तक मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने कार को अपनी चपेट में पूरी तरह से ले लिया था और कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई,आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
पटना के बंगला चौराहे पर संगीता इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया
Patna, Bihar:पटना के बंगला चौराहे पर संगीता इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया आगलगी की इस घटना में दुकान के बाहर लगे बैनर और उस पर लगी लाइट जलकर राख हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:40 बजे विभाग को डाक बंगला स्थित संगीता इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जांच में सामने आया है कि दुकान के बाहर लगे बैनर की लाइट के कारण आग लगी थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
