241001
Hardoi - आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बयान: प्रतिनिधि रखने वाले नेता राजनीति में नहीं टिक पाते
Hardoi, Uttar Pradesh:आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, "जो भी जनप्रतिनिधि अपने लिए प्रतिनिधि रख लेता है, वह राजनीति में खत्म हो जाता है। क्योंकि ऐसे प्रतिनिधि अक्सर दलाली करने लगते हैं। मैं यह बात कहता हूं तो कुछ लोगों को बुरा लग जाता है, लेकिन यह सच है।" उन्होंने आगे कहा, “प्रतिनिधि रखने वाला नेता राजनीति में लंबे समय तक टिक नहीं पाता है ”।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कश्मीर के ऊँचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, पर्यटन स्थल विंटर वंडरलैंड बन गए
Chaka, ताजी बर्फबारी से कश्मीर के ऊंचे इलाके किसी 'विंटर वंडरलैंड' (बर्फ की जादुई दुनिया) में बदल गए हैं, जिसे देखकर पर्यटक बेहद खुश हैं। कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर के ऊँचे इलाकों में ताजी बर्फबारी हुई, जिससे मशहूर पर्यटन स्थल पूरी तरह सफेद चादर से ढक गए। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश और तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। एक सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, माछिल, जोजिला दर्रा, पीर की गली, साधना टॉप, राजदान दर्रा और अन्य ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। गुलमर्ग के ऊपरी हिस्सों, जैसे कोंगडूरी और अफारवत में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि सोनमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। साधना टॉप और राजदान दर्रे पर एक फुट से ज्यादा, सिंथन टॉप पर 8-10 इंच, जोजिला में 5-6 इंच और पीर की गली में 5-8 इंच बर्फ जमा हो गई। पर्यटकों ने इस बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया; उन्होंने तस्वीरें खींचीं, बर्फ में खेले और बर्फ से ढकी चोटियों के बेहद खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया। घाटी के निचले इलाकों (श्रीनगर सहित) में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में 6-8°C की गिरावट आई और ठंड और बढ़ गई। बर्फबारी के कारण कई मुख्य रास्ते भी बंद हो गए हैं। जोजिला में बर्फ जमा होने की वजह से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद रहा, पीर की गली के पास मुगल रोड ब्लॉक हो गई, और राजदान दर्रे पर बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद कर दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है। 14-15 नवंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि 16 से 20 नवंबर के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर ले लें। इस ताजी बर्फबारी ने पर्यटकों को सर्दियों की शुरुआत में ही एक खूबसूरत नजारा देखने का मौका दिया है, लेकिन कड़ाके की ठंड और बंद सड़कों की वजह से स्थानीय लोगों के लिए नई मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं।0
0
Report
धमतरी के बैगा मंदिर में संतान को लेकर महिलाओं की अनोखी रस्म
Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी में आस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया...... गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में सैकड़ों महिलाएं संतान सुख की मन्नत लेकर ज़मीन पर लेट गईं..... करीब 400 मीटर लंबा रास्ता महिलाओं से पट गया..... किसी के हाथ में नारियल, किसी के हाथ में नींबू और फूल, खुले बाल, सुबह से निराहार और हर दिल में बस एक ही दुआ...... मां अंगारमोती उनकी गोद भर दें..... बताया गया है दिवाली के बाद पहले शुक्रवार को आयोजित पारंपरिक मड़ई मेले में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है.... यहां सदियों पुरानी मान्यता है कि मेले के दिन बैगा पर मां अंगारमोती की शक्ति सवार होती है....... विशेष पूजा के बाद जब बैगा मंदिर की ओर बढ़ते हैं, तो संतान की चाहत रखने वाली महिलाएं रास्ते में पेट के बल लेट जाती हैं..... बैगा उनके ऊपर से गुजरते हैं.... श्रद्धालुओं का विश्वास है कि उनके पैरां का स्पर्श मां का आशीर्वाद बनकर संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी करता है..... शुक्रवार शाम जैसे ही बैगा और मुख्य पुजारी मंदिर की ओर बढ़े, इंतजार कर रही महिलाओं की कतारें लग गईं...... माहौल में आस्था का जुनून था, तो चेहरों पर उम्मीद की चमक..... इस अनोखी रस्म में ग्रामीण ही नहीं, पढ़ी-लिखी महिलाएं भी शामिल हुईं..... किसी को वर्षों से संतान का इंतजार है, तो किसी ने मां बनने का सपना संजो रखा है..... हर महिला की अपनी दास्तान, अपना दर्द और अपनी मन्नत है...... श्रद्धालु किरण वैष्णव, संगीता यादव और देविका साहू ने अपनी आस्था से जुड़ी बातें साझा कीं, जबकि पुजारी ईश्वर सिंह नेताम ने इस प्राचीन परंपरा की जानकारी दी...... हालांकि बैगा के पैरों के स्पर्श से संतान प्राप्ति होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यहां आने वाली महिलाओं का विश्वास पीढ़ियों से कायम है...... आस्था और विज्ञान की बहस अपनी जगह.... मगर मां अंगारमोती के इस दरबार में हर साल हजारों उम्मीदें दस्तक देती हैं...... कोई मन्नत लेकर आता है, कोई दुआ लेकर, और कोई इस यकीन के साथ लौटता है कि एक दिन उसके आंगन में भी बच्चों की किलकारियां जरूर गूंजेंगी0
0
Report
महासमुंद में सोना-चांदी गिरवी धोखाधड़ी: श्याम ज्वेलर्स संचालक के खिलाफ केस
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद के सांकरा में सोना-चांदी गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप। श्याम ज्वेलर्स के संचालक राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के आभूषण गिरवी रखकर रकम देने और बाद में आभूषण वापस नहीं करने की शिकायत। शिकायत पर सांकरा थाना में अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 316(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी के वर्ष 2015 से सोना-चांदी खरीदने और गिरवी रखने का कारोबार करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने गिरवी रखे सोना-चांदी के आभूषणों का विवरण दर्ज 20 रजिस्टर जब्त किए। इसके अलावा 7 गिरवी रिकॉर्ड कॉपियां और 2 गिरवी रसीद बुक भी बरामद। आरोपी के कब्जे से Samsung Galaxy S22 Ultra मोबाइल और दो सिम भी जब्त किए गए। पुलिस ने साहूकार लाइसेंस और पंजीयन संबंधी दस्तावेज भी कब्जे में लिए। मामले में पुलिस की जांच जारी, गिरवी रखे आभूषणों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल जारी。0
0
Report
Advertisement
खंडवा में पति ने ही पत्नी की हत्या की साजिश का खुलासा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के किशोर नगर में गुरुवार शाम को हुई सनसनीखेज चाकू बाजी की घटना में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ही निकला। इस घटना में चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पति पत्नी पिछले दो-तीन साल से अलग रह रहे थे पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था। पतिपत्नी में पिछले दो-तीन साल से विवाद चल रहा था। पत्नी पूजा पति से अलग रह रही थी। गुरुवार शाम को पति शराब पीकर पत्नी के कमरे पर पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पत्नी ने अपने को बचाने की कोशिश भी की। हमले में शोर होने के बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। हमले के दौरान ही पति ने भी अपने आप को चाकू से घायल कर लिया था। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी पति अजय पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसने किसी तीसरे व्यक्ति पर हमला कर भाग जाने की बात कही थी। लेकिन जब पुलिस ने साक्ष्य और परिचितों से जानकारी निकाली और उससे कड़ाई से पूछताछ की तब पता चला कि पत्नी पर उसी ने हमला किया था। वह अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण का बिगुल बजा, डीएम ने 97 नोडल अधिकारियों को खास निर्देश दिये
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ('व्यक्तियों की गणना') को समयबद्ध, त्रुटिरहित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद के सभी 97 नामित जनगणना नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए। प्रशासनिक अमले की रही मौजूदगी जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविन्द कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एडीएम (वि./रा.) अरविन्द कुमार ने सभी अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं और समय-सारणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।0
0
Report
CAQM की कड़ाके कार्रवाई: चार जिलों में पराली जलाने पर FIR और जुर्माने
Hisar, Haryana:हवा में घुलते ज़हर और प्रदूषण के बढ़ते ख़तरे के बीच अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. इसी कड़ी में आयोग की एक विशेष कमेटी ने हिसार पहुंचकर हरियाणा के चार जिलों के प्रशासनिक, पुलिस और कृषि अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की. प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए क्या रहा इस बैठक का निचोड़ और किन सख्त निर्देशों पर बनी सहमति, रिपोर्ट आसमान में छाई धुंध और लगातार बिगड़ता एक्यूआई (AQI) स्तर आने वाले बड़े ख़तरे की घंटी बजा रहा है. इसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए वायु गुणवत्ता आयोग की टीम ने ज़मीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है और प्रदेश के चार-चार जिलों का क्लस्टर बनाकर समीक्षा बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. शुक्रवार को हिसार जिला मुख्यालय पर हिसार, हांसी, रोहतक और फतेहाबाद जिलों के आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. इस दौरान चारों जिलों के पुलिस, प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली प्रबंधन, धूल नियंत्रण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए अब तक उठाए गए कदमों का पूरा ब्यौरा आयोग की टीम के सामने रखा.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ से जम्मू तवी एक्सप्रेस के मार्ग बदले जाने पर क्षेत्रवासियों में रोष
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ से जम्मू तवी एक्सप्रेस का रूट बदलने की तैयारी, क्षेत्रवासियों में रोष खबर हनुमानगढ़ से है, भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस का मार्ग बदलने की प्रस्तावित योजना के विरोध में क्षेत्रवासियों और रेल यात्रियों ने आवाज उठाई है। गोपाल शर्मा उर्फ शेरू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने सांसद कुलदीप इंदौरा के नाम ज्ञापन तैयार कर ट्रेन को पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही संचालित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे की ओर से ट्रेन को सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ के बजाय श्रीगंगानगर होते हुए बठिंडा की ओर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे जिले के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हनुमानगढ़ से ब्यास और अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण सीधी रेल सेवा है। मार्ग परिवर्तन होने से राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास और श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर जाने वाले श्रद्धालुओं का सीधा रेल संपर्क प्रभावित होगा। गोपाल शर्मा उर्फ शेरू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने बताया कि ट्रेन का मार्ग बदलने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और धार्मिक यात्रियों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ेगा। वहीं, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो सकती है।0
0
Report
SP सिंह पटेल के विवादित बयान से सियासत गर्म, ढोंग बताया गया
Noida, Uttar Pradesh:सपा सांसद SP सिंह पटेल का हिंदू धार्मिक आयोजनों पर विवादित बयान... दुर्गा पूजा-कांवड़ यात्रा को बताया 'ढोंग'. ये वही एसपी सिंह पटेल हैं जिन्होंने हाल ही में कार सेवकों पर हुई फायरिंग को जायज ठहराया था... अब कांवड़ यात्रा और मूर्ति पूजा पर विवादित बयान देकर सियासत की पिच पर सत्ताधारी पार्टी को स्ट्राइक दे दी है....0
0
Report
प्रशांत किशोर का सीएम से मुलाकात पर सामाजिक शिष्टाचार का नया बयान
Patna, Bihar:बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान प्रशांत किशोर ने कहा सामाजिक, राजनीति शिष्टाचार से हम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात किए कल। अगर सम्राट चौधरी पर कोई आपराधिक आरोप है तो कल से हम उनको ऋषि मुनि नहीं बता देंगे। बिहार का कल्चर है लोगों से मुलाकात करना। सामाजिक शिष्टाचार है यह। हमारे मिलने से कोई सातवीं फेल पीएचडी नहीं कर लेगा। हम भाजपा के नेता के पिता जी के श्राद्धकर्म में गए थे वहां। मुख्यमंत्री से मुलाकात हमारी सामाजिक शिष्टाचार मुलाकात है。0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम व नगर आयुक्त ने खन्नौत घाट का किया निरीक्षण
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत खन्नौत नदी स्थित लोधीपुल छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाट पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। घाट पर होंगी ये प्रमुख व्यवस्थाएं: स्वच्छता और प्रकाश: पूरे घाट क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई और शाम के समय पर्याप्त रोशनी (प्रकाश) की समुचित व्यवस्था। मूलभूत सुविधाएं: व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और अस्थायी चेंजिंग रूम का निर्माण। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: नदी के गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य आवश्यक प्रबंध। विशेष आकर्षण: पर्व के उत्साह को बढ़ाने और श्रद्धालुओं के लिए घाट परिसर में आकर्षक 'सेल्फी पॉइंट्स' भी बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि छठ पर्व स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।0
0
Report
छठ पूजा की बाजारों में चहल-पहल, महंगाई के बावजूद आस्था जोश के साथ
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद का पुराना बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है। बाजारों में छठ पूजा की रौनक दिखाई देने लगी है। व्रती और उनके परिजन छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप और डाले की खरीदारी में जुट गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सूप की कीमत 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। वहीं, दुकानदारों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले सूप और डाले की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गया है। ऐसे में बाजारों में पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के रणधीर वर्मा चौक बरवाअड्डा में बांस से बने सूप और डाले की कई दुकानें सज गई हैं। छठ व्रती अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, महंगाई का असर पूजा सामग्री पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तुलना में सूप और डाले 20 से 30 रुपये तक महंगे हुए हैं। इसके बावजूद आस्था के इस महापर्व को लेकर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल के साथ छठ महापर्व का उत्साह अब चरम पर पहुंचने लगा है। घरों से लेकर बाजारों तक छठी मैया के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।0
0
Report
प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम? बिहार में गठबंधन पर नया सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना कांग्रेस ने कहा प्रशांत किशोर और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की हम केवल कयास लगा रहे थे मगर जिस तरह से चेहरे पर हाव-भाव दिखी सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर जी के उससे स्पष्ट होता है कि ये पूरी तरह से बी टीम के रूप में प्रशांत किशोर काम कर रहे हैं। आगे-आगे देखिए इनके गठबंधन की पोल खुलते रहेगी और हम उम्मीद करते हैं कि विधानसभा के सत्र में किस तरह से प्रशांत किशोर भाजपा के ऊपर खिलाफ करते हैं। राजद ने कहा यह जगजाहिर है कि प्रशांत किशोर भाजपा की 'बी टीम' (B Team) हैं और उन्हें बिहार तथा बिहार की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वक्ता ने कहा कि सम्राट जी का मुख्यमंत्री से हाथ मिलाते हुए जो दृश्य सामने आया है, वह प्रशांत किशोर द्वारा बिहार चुनाव और एमएलसी चुनाव में बी टीम के रूप में किए गए बेहतर काम के लिए दी गई बधाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी खुद को एक बड़ी और सैद्धान्तिक पार्टी कहती है, लेकिन उसमें गुटों का अंबार है। उनके अनुसार, बीजेपी के नेता नितिन नवीन की साख कैसे गिरे और उनकी हार कैसे हो, इसके लिए सम्राट जी और प्रशांत किशोर के बीच आपसी तालमेल बना। सम्राट जी ने प्रशांत किशोर को जिताने में अहम भूमिका निभाई। वक्ता ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए "बाबू न भैया, सबसे बड़ा रुपैया" वाली बात है; वे पैसे के लिए बिहार को बेच रहे हैं और लोकतंत्र को समाप्त कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले चुनाव में यह स्पष्ट हो गया था कि जहां-जहां राष्ट्रीय जनता दल (इंडिया गठबंधन) ने प्रत्याशी उतारे, वहां प्रशांत किशोर ने अपनी मर्जी से कोई प्रत्याशी नहीं दिया, बल्कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी बीजेपी द्वारा तय किए गए थे। इससे स्पष्ट है कि वे पैसे का सौदा करके और बीजेपी के कहने पर प्रत्याशी उतारते हैं ताकि महागठबंधन के उम्मीदवार को हराया जा सके। प्रशांत किशोर केवल एक रणनीतिकार हैं, वे नेता नहीं हैं और कभी नेता हो भी नहीं सकते; वे सिर्फ अपनी नीतियां बेचते हैं। वक्ता का आरोप है कि भाजपा ने देश की जनता से काला धन वापस लाने, किसानों की आय दोगुनी करने और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने जैसे जितने भी झूठ बोले हैं, उस झूठ के 'होलेसेलर' (होलेसेलर) प्रशांत किशोर ही हैं, जिन्होंने बीजेपी को बारीकी से झूठ बोलना सिखाया। वक्ता के अनुसार, प्रशांत किशोर झूठ और फरेब के होलसेलर हैं और बीजेपी डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में देश और बिहार के लोगों को ठगने का काम कर रही है, जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम हैं।0
0
Report
Advertisement
सूरतगढ़ में प्लॉट विवाद: चाचा ने लोहे की पत्ति से हमला कर हत्या
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में प्लॉट विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की पत्ती से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। मृतक विष्णु नायक (42) पुत्र भगवानाराम वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था। घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई कलावती चौधरी ने बताया कि मृतक के बेटे कानाराम (19) निवासी वार्ड नंबर 13 ने एफआईआर में लिखा है कि उसके पिता विष्णु नायक व चाचा सुनील कुमार के बीच प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को वह काम पर गया हुआ था, जबकि उसका छोटा भाई सुभाष किसी काम से श्रीविजयनगर गया हुआ था। घर पर उसकी मां सुमन, छोटी बहन निशा व पत्नी लक्ष्मी मौजूद थीं। एफआईआर के अनुसार रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि चाचा सुनील कुमार शराब के नशे में घर आया था। वो पिता से प्लॉट बेचने की बात कह रहे था। इस पर पिता ने कहा कि प्लॉट गिरवी रखा हुआ है। चाचा डेढ़ लाख रुपए चुका दें तो प्लॉट छुड़वा सकते हैं। इसी बात को लेकर सुनील कुमार गुस्से में आ गया और उसने लोहे की पत्ती से विष्णु नायक के सिर व कमर पर वार कर दिए। बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कानाराम घर पहुंचा तो उसके पिता लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े थे। परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने सिर में टांके लगाकर प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर कानाराम व भाई सुभाष पिता को दोबारा अस्पताल लेकर आए, चिकित्सकों ने विष्णु नायक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुक्रवार अलसुबह करीब 4 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने कानाराम की रिपोर्ट पर सुनील कुमार पुत्र भगवानाराम नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीआई चौधरी ने बताया कि आरोपी सुनील को डिटेन कर लिया गया है। हत्या के दर्ज केस में अनुसंधान किया जा रहा है।0
0
Report
अजमेर में यातायात बाधित, अव्यवस्थित जाम से आम नागरिक समेत प्रशासनिक वाहन भी फंसे
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से शहरी आम लोग ही नहीं अब खास भी परेशान हो रहे हैं। जयपुर की ओर से आने वाले मुख सड़क मार्ग के जाम में कलेक्टर और एसपी के वाहन भी फंस गए। बस स्टैंड स्थित आंबेडकर सर्किल पर वाहनों का भारी जाम लगा हुआ था, इसी दौरान कलेक्टर और एसपी के वाहन भी आ गए। जिला कलेक्टर लोक बंधु और एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला के वाहनों को देख मौके पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को जाम से निकाला। लगातार छुट्टियों और त्योहारी सीजन के साथ ख्वाजा साहब का उर्स एवं पुष्कर पशु मेले में आने वाले हजारों लोगों की भीड़ के चलते इन दिनों शहर में अनेक सड़क मार्गों पर जाम के हालत आम बात हो गई है; नतीजा सड़क पर अतिरिक्त दबाव के कारण शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को खाज साबित हो रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह गिरफ्तार; महिला समेत पांच लोग पकड़े
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एसओजी और पुलिस टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। टीम ने एक महिला समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार की गई महिला नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम करती थी। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के पास से एक लाख के नकली नोट और 37 हजार की नगदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुड़ गई है। दरअसल एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट चलाने वाला एक ग्रोसर शाहजहांपुर में सक्रिय है और बाजार में नकली नोट खपाए जा रहे हैं। इसके बाद मुखबिर के जरिए पता लगा कि एक महिला समेत पांच लोग नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए आए हुए हैं। जिसके बाद एसओजी और सदर बाजार पुलिस टीम ने एनसीसी ऑफिस के तिराहे से महिला समेत पांचो लोगों रीना, आकिल, सुहेल, इमरान और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5-5 सौ के नोटो की 1 लाख 15 सौ की नकली करेंसी बरामद हुए। इसके अलावा 37000 के असली नोट भी गिरोह के पास से मिले हैं। पुलिस टीम ने उनके पास से एक प्रिंटर और दूसरे अन्य उपकरण भी बरामद किय है। जिसे वह नकली नोट छपते थे। पूछताछ में पता चला कि यह लोग इंटरनेट से नकली नोट छापने का तरीका सीख कर नकली नोट छापने का धंधा शुरू किया था। इस गिरोह में शामिल महिला रीना बाजार में नोटों को खपाने का काम करती थी। ताकि महिला होने के नाते किसी को शक ना हो। अब तक यह लोग बाजार में लाखों रुपए कि नकली नोट खापा चुके हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
