241124
Hardoi - प्रमुख मार्गो से एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Shahabad, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने होली पर्व और रमजान के मद्देनजर नगर के प्रमुख मार्गो से पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लिया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पैदल मार्च के दौरान अफरा तफरी का आलम रहा. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन शाम 7:30 बजे शाहाबाद कोतवाली पहुंचे. यहां पर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल के साथ पैदल मार्च किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सत्यनिकेतन में इमारत गिरने से दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री वेंकटेश्वर कॉलेज आज बंद रहेगा
Noida, Uttar Pradesh:सत्यनिकेतन में इमारत गिरने की घटना के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री वेंकटेश्वर कॉलेज आज बंद रहेगा। कॉलेज ने कहा है कि सत्यनिकेतन इलाके में कई पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन बंद होने और वहां रहने वाले छात्रों में असुरक्षा की भावना को देखते हुए, कॉलेज ने अस्थायी तौर पर छात्रों को अपने क्लासरूम में रहने की जगह दी है।0
0
Report
दिल्ली में H1N1 के मामले बढ़े; बुराड़ी अस्पताल ने आपात तैयारी तेज की
New Delhi, Delhi:दिल्ली में H1N1 स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ا दी है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में भी अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अस्पताल में फिलहाल 5 मरीज H1N1 पॉजिटिव हैं, जबकि 22 संदिग्ध मरीजों का इलाज और जांच जारी है। डॉक्टरों ने लोगों से घबराने के बजाय लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बुराड़ी अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर पंकज शाह के मुताबिक, मौजूदा समय में अस्पताल में H1N1 के 5 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जबकि 22 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में रखकर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दरअसल, दिल्ली में इस साल H1N1 के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। दरअसल जानकारी के मुताबिक एक ही दिन में 114 से ज्यादा नए H1N1 मरीज सामने आने की जानकारी है। वहीं, इस साल अब तक दिल्ली में H1N1 की पुष्टि वाले मरीजों की संख्या 1,777 से ज्यादा हो चुकी है। बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की तैयारियों पर भी नजर बनी हुई है। बुराड़ी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर पंकज शाह ने साफ कहा है कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। अगर किसी व्यक्ति को नजला, खांसी, जुकाम, गले में खराश या बुखार जैसी परेशानी लगातार बनी रहती है, तो खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। डॉक्टर जरूरत के मुताबिक जरूरी जांच कराने के बाद उपचार शुरू कर सकते हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच सबसे जरूरी है सतर्कता। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें और बीमार होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचें। बुराड़ी अस्पताल प्रशासन का संदेश साफ है—घबराएं नहीं, लेकिन लक्षणों को नजरअंदाज भी न करें। समय पर जांच और इलाज से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।0
0
Report
नोहर नगरपालिका चुनाव से पहले पुलिस-आरएसी का फ्लैग मार्च, अशांति रोकथाम का संदेश
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में पालिका चुनाव से पहले पुलिस-आरएसी का फ्लैग मार्च, एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर निकाला गया फ्लैगमार्च,नोहर के बाजार-मुख्य मार्गों पर पुलिस का फ्लैग मार्च,भयमुक्त मतदान का दिया संदेश,सीओ सुभाष पूनिया के नेतृत्व में नोहर में निकाला फ्लैग मार्च,संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी,नोहर पुलिस की अपील—अफवाहों पर ध्यान न दें, बिना डर वोट डालें,9 सितंबर के चुनाव को लेकर नोहर पुलिस अलर्ट,असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर @hmghpolice @kuldeepsharmap0
0
Report
Advertisement
सोन नदी उफान, बिहटा के गांव बाढ़ में डूबे, फसल और चारे का संकट
Danapur, Bihar:बिहटा में सोन नदी का रौद्र रूप, कई गांव बाढ़ की चपेट में; फसल और पशुचारे पर संकट बिहटा। गंगा और पुनपुन के बढ़ते जलस्तर के बीच अब सोन नदी भी उफान पर है। सोन के बढ़ते पानी से बिहटा प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। आनंदपुर पंचायत के कई गांवों में खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। इससे धान की फसल डूबने के साथ पशुओं के लिए रखा चारा भी बर्बाद हो गया है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ पशुओं के लिए चारा जुटाने की भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सोन नदी से सटे निचले आबादी वाले गांवों में स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी बढ़ने से खेती और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रशासन से प्रभावित गांवों में नाव, चारा और राहत सामग्री की व्यवस्था कराने की मांग की जा रही है। राज्य में सोन समेत कई नदियों के उफान को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
रायबरेली के जफरापुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक गोली लगने से गंभीर घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि धर्मराज शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगते ही धर्मराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल धर्मराज वर्ष 2024 में हत्या के एक मामले में जेल गया था और करीब एक वर्ष पहले जेल से बाहर आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस को पूर्व मे हत्या के मामले मे रहे ग्वाहों पर आरोप लगने से शक है कि घटना पेशबंदी मे अंजाम दी गई है।0
0
Report
Talha Saeed की भारत विरोधी रैलियाँ: पाक सेना-ISI की आतंकी प्रॉक्सी नीति उजागर
Jammu, Brigadier Dr. Vijay Sagar Dheman (retd.)Defence Expert • क्या लश्कर-ए-तैयबा की कमान हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद को सौंपा जाना और उसकी खुलेआम भारत विरोधी रैलियां इस बात का प्रमाण हैं कि पाकिस्तान की फौज और खुफिया एजेंसी आईएसआई अभी भी अपनी पुरानी आतंकी प्रॉक्सी नीति पर कायम है? • जिस तरह से तल्हा सईद पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के दक्षिणपंथी रुख और 'जिहाद' की भाषा की खुलकर तारीफ कर रहा है, क्या यह पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद और सेना के बीच सांठगांठ का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पर्दाफाश करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है?0
0
Report
Advertisement
अरावली की वादियों में बाबा मालकेतु की जयकारों से 24 कोसी परिक्रमा भक्तिमय
Jhunjhunu, Rajasthan:अरावली की वादियां गूंज रहीं बाबा मालकेतु के जयकारों से. 24 कोसी परिक्रमा में सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते पहुंचे शाकंभरी किरोड़ी कुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, ठाकुरजी की पालकी को कराया स्नान. शाकंभरी माता के दर्शन कर परिक्रमार्थी तीसरे पड़ाव शोभावती के लिए रवाना. बच्चों से बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के श्रद्धालु भक्ति में लीन. ठाकुरजी की पालकी के साथ जयकारों और भजनों से भक्तिमय हुआ परिक्रमा मार्ग. अरावली की सुरम्य वादियां इन दिनों बाबा मालकेतु के जयकारों और ठाकुरजी के भजनों से गूंज रही हैं. बाबा मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते, जयकारे लगाते और भक्ति में लीन होकर परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं. श्रद्धालुओं के कदम जैसे-जैसे पहाड़ी रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे पूरा वातावरण भक्तिमय होता जा रहा है. परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु किरोड़ी घाटी से होते हुए शाकंभरी पहुंचे. यहां श्रद्धालुओं ने शाकंभरी माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. इससे पहले सुबह श्रद्धालुओं ने किरोड़ी कुंड में आस्था की डुबकी लगाई. इसके साथ ठाकुरजी की पालकी को भी विधिवत स्नान कराया गया. पूजा-अर्चना के बाद ठाकुरजी की पालकी के साथ परिक्रमार्थियों का जत्था अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ. ठाकुरजी की पालकी के साथ चल रहे सैकड़ों परिक्रमार्थी अब तीसरे पड़ाव शोभावती पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम होगा. मंगलवार सुबह ठाकुरजी की पूजा-अर्चना और आरती के बाद परिक्रमा आगे बढ़ेगी. इसके बाद बुधवार को ठाकुरजी की पालकी का विश्राम खोरी कुंड, रघुनाथगढ़ में होगा. 24 कोसी परिक्रमा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के श्रद्धालु शामिल हैं. कोई पैदल भजन गाते हुए चल रहा है तो कोई जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है. परिक्रमा मार्ग में छोटी उम्र के बच्चे भी श्रद्धालुओं की सेवा करते नजर आ रहे हैं. जगह-जगह जलसेवा और अन्य सेवाओं के माध्यम से स्थानीय लोग परिक्रमार्थियों की मदद कर रहे हैं. अरावली की पहाड़ियों के बीच जब श्रद्धालुओं का समूह एक साथ “बाबा मालकेतु महाराज की जय” और “श्रीराम” के जयकारे लगाता है तो पूरा परिक्रमा मार्ग आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है. भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच आगे बढ़ते श्रद्धालुओं के चेहरों पर थकान से अधिक आस्था और उत्साह नजर आ रहा है. लोहार्गल से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम बनी हुई है.0
0
Report
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना शुरू; मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग से युवाओं की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:0709ZUP_DOON_CM_YOJNA_R उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देहरादून, 7 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवंत अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें सिविल सर्विसेज (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोग), रक्षा सेवाएं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। अब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।0
0
Report
आरा में गोलीकांड: नवादा क्षेत्र के युवक पर बदमाशों ने दागे गोली, हालत गंभीर
Mumbai, Maharashtra:आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप कल देर रात पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली नजदीक से पीठ में गोली मारी गई है। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल छात्र के परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र से मिल घटना की जानकारी ली। घटना को ले पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी युवक के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर 44 निवासी स्व. शिबू कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कृष राज है। वह इंटर का छात्र है। घायल युवक कृष राज ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके द्वारा उसके दरवाजे पर ईट और बालू गिराया गया था और सफाई नहीं की गई थी। जिसको लेकर उसने उनको बोला कि जब ईट और बालू का काम हो गया तो सफाई क्यों नहीं की। इसी बात को लेकर उनसे झगड़ा हुआ था। उसके बाद बात खत्म हो गई थी। वहीं कल देर रात जब बाइक से आटा लेकर घर की तरफ लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से नामजद बदमाशों ने आकर उसे गोली मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी छात्र कृष राज ने मोहल्ले के सगे भाई छोटू यादव एवं पवन यादव पर एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। नवादा थाना पुलिस ने बताया कि जख्मी के द्वारा थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी बताने से इनकार किया है।0
0
Report
Advertisement
सासाराम के बेदा में इन रिलेशनशिप में दंपति समेत दो की गोली मारकर हत्या
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा में एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे मणि भूषण कुमार तथा ननकी देवी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौका से खोखा भी बरामद किया है। बताया जाता है की मणि भूषण कुमार अविवाहित थे तथा ननकी देवी नामक एक महिला के साथ पिछले कई वर्षों से रह रहे थे। ननकी देवी की बच्चे भी साथ ही रहते थे। बताया जाता है कि देर रात हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी। मृतक महिला ननकी देवी के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उसने अपराधी को भागते देखा, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं सका। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बता दे की घटना की सूचना मिलने के बाद रोहतास के एसपी मिस्टर राज मौके पर पहुंचे हैं तथा छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजीश हो सकती है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बाईट -- अभिषेक कुमार (मृतक महिला का पुत्र) बाईट -- मिस्टर राज (एसपी) रोहतास।0
0
Report
1909 ईंट से मस्जिद के इतिहास पर बहस फिर गरम
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मस्जिद के मलबे से निकली एक ईंट सामने आई है, जिस पर 1909 की तारीख अंकित बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह ईंट मस्जिद के पुराने निर्माण और उसके इतिहास की ओर इशारा करती है।0
0
Report
डबरा में बदमाशों के वीडियो वायरल, हथियार दिखाकर मारपीट के गाने सोशल पर छाए
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं तो वही वह हथियारों का प्रदर्शन भी खुलेआम कर रहे हैं। इससे इतना तो तय हैं कि इन बदमाशों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं बचा है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें नीरज शूटर एमपी 07 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए गए। पहली वीडियो में एक बदमाश दूसरे युवक की चप्पलों से मारपीट कर रहा है। दूसरी वीडियो में वही बदमाश कारतूस के भरे पट्टे के साथ रायफल का प्रदर्शन कर रहा है। दोनों वीडियो पर बदमाशी का गाना लगाकर उन्हें नीरज शूटर एमपी 07 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया गया। जिसके बाद उक्त दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। लोगों का कहना है डबरा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है। पुलिस अंकुश लगाने में सक्षम नहीं दिख रही। बता दे कि इससे पहले भी इस तरीके के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। साथ ही डबरा क्षेत्र में लगातार अवैध हथियारों से फायरिंग की भी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह घटनाएं लगातार पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। अब देखना होगा कि यह वीडियो सामने आने के बाद डबरा पुलिस इन अपराधियों पर क्या कार्यवाही करती हैं। या फिर यूही ही आम जन को दहशत में रहना पड़ेगा। वही वायरल हुए वीडियो के बाद अब पुलिस एक्टिव नजर आ रही है और हर एंगल से इस युवक को ढूंढने के प्रयास जारी है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी के करहल के एक युवक की गोरखपुर में चाकू मारकर हत्या करने का आरोप।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल के युवक की गोरखपुर में चाकू मारकर हत्या,प्रदर्शनी मेले में शराब के नशे में साथी कर्मचारी ने किया हमला,फर्रुखाबाद का आरोपी गिरफ्तार,खंजर बरामद करहल ओम नगर निवासी विवेक उर्फ आशू की गोरखपुर में हत्या,कोटही माता मंदिर प्रदर्शनी मेला में साथी ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, पत्नी-बेटा-बहन को रोता छोड़ गया । मैनपुरी के करहल के एक युवक की गोरखपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना खजनी थाना क्षेत्र के कोटही माता मंदिर के पास लगे प्रदर्शनी मेले की है,शनिवार देर रात 5 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी प्रदर्शनी मेला बंद होने के बाद सभी कर्मचारी आपस में बैठकर खा-पी रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में विवाद हो गया,आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के गंगा दरवाजा कायमगंज निवासी शिवम कौशल ने करहल थाना क्षेत्र के ओम नगर निवासी विवेक कुमार उर्फ आशू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवेक को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया । जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवम कौशल को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल खंजर भी बरामद कर लिया है,विवेक अपने पीछे पत्नी,बेटा,बहन और मामा को छोड़ गया है।0
0
Report
पटना के मनेर में बाढ़ से पक्का मकान ढहा, आधा दर्जन घायल रेस्क्यू
Danapur, Bihar:पटना के मनेर में बाढ़ के पानी से पक्का का मकान ढहा, मलबे में दबे आधा दर्जन घायल लोगो को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू। पटना जिले के मनेर स्थित किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के छिहत्तर गांव में बाढ़ के पानी के कारण चारों ओर से डूबा पक्का का एक मकान अचानक ढह गया। मकान की ढहने की सूचना मिलते स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मकान के मलबे में दबे आधा दर्जन लोगों को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। जिसमें घायल हुए लोगों को स्थानीय चिकित्सक के पास उपचार कराया गया। हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे है। किसी के हाथ होने की अब तक सूचना नहीं है। इस घटना को लेकर गांव में घंटो अपना-तफरी की स्थिति बनी रही। इधर अंचला अधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि मकान गिरने की सूचना है। लेकिन किसी के दबे या हताहत की सूचना नहीं है।0
0
Report
गिरिडीह में नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकीय शोक घोषित
Giridih, Jharkhand:नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन के बाद पूरे गिरिडीह में मातम पसरा है. राज्य सरकार ने 6 और 7 सितम्बर को दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. जिसके बाद समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका दिया गया है. वहीं बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में पार्टी का हरा झंडा झुका हुआ है. दोनों जगहों पर सन्नाटा है, कार्यकर्ता मौन बैठे हैं. जिस नेता ने शहर की हर गली में विकास का वादा किया था, आज उसी के लिए पूरा शहर शोक में है. जानकारी के अनुसार आज पूरे जिले में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, अधिवक्ता संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षक संघ और छात्र संगठनों द्वारा शोक सभा आयोजित की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
