हरदोईः एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 340 पुलिसकर्मियों के किये तबादले, कई थानेदार लाइन हाजिर
Hardoi, Uttar Pradesh:जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सख्त और ईमानदार छवि वाले एसपी ने 22 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं जिनमें 13 इंस्पेक्टर और 9 उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 78 महिला आरक्षियों का भी स्थानांतरण किया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपनी कार्यशैली में स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
