241304
Hardoi - एसपी ने देर रात पैदल गस्त कर देखी सुरक्षा व्यवस्था
Kuian, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से देर रात्रि पैदल गस्त पर गए.थानाक्षेत्र में स्थित ATM,बैंकों और शर्राफा मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अल्फा और बीटा टीम का आकस्मिक निरीक्षण कर ड्यूटीरत कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा ब्रजभोग आउटलेट पर GST छापेमारी: 4 करोड़ से अधिक टर्नओवर संदिग्ध
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ब्रजभोग के आउटलेट पर sgst के छापेमारी का मामला जांच में 4 करोड़ से ज्यादा का अपवंचित टर्नओवर पाया गया जुलाई 2026 से अब तक 50 लाख से ज्यादा की बिक्री के अनअकाउंटेड और लूज पर्चे पाए गए Sgst ने 24 लाख रुपए जमा कराने के दिए आदेश विभागीय कार्यवाही के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने sgst अधिकारियों से की मुलाकात मुलाकात में अधिकारियों से त्यौहारी सीजन में छापेमारी से व्यापार पर सीधे असर पड़ने की कही बात व्यापारियों ने एकजुट हो पिछले साल से 20% ज्यादा टैक्स जमा करने का अधिकारियों को दिया आश्वासन साथ ही पुख्ता सूचना पर छापेमारी पर व्यापारियों ने जताई सहमति,बेवजह परेशान न करने की अपील की 27 से ज्यादा अधिकारियों ने ब्रजभोग के मोती कटरा और जयपुर हाउस आउटलेट सहित गोदाम पर की थी छापेमारी0
0
Report
अमेठी: नवरात्रि मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - नवरात्रि पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का दिखा एक्शन。 डीएम शशांक चौधरी के निर्देश पर दो प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी。 गौरीगंज की माधव डेयरी और टिकरिया मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण。 दोनों प्रतिष्ठानों से दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। मिल्क चिलिंग सेंटर में कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई। त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी。0
0
Report
रायबरेली चुनावी चाय में लोग सड़कों-सीवर पर भड़ास निकाले, चुनावी चर्चा तेज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में चुनावी चाय आपकी राय कार्यक्रम के दौरान आम लोगों ने सड़क और सीवर को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। इस दौरान लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर क्या हैं चर्चाएं उसपर भी खुलकर बोला0
0
Report
Advertisement
बलिया में खाद्य विभाग ने ब्लिंकिट गोदाम पर चेकिंग: घी और कुट्टू आटे की सैंपलिंग
Ballia, Uttar Pradesh:त्योहार के सीजन को देखते हुए बलिया में खाद्य विभाग ने क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बलिया शहर में मौजूद क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने घी और कुट्टू के आटे की सैंपलिंग की। दरअसल बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन मडुआ का आटा खाने से 50 महिलाएं बीमार पड़ गई थी लिहाजा जिला प्रशासन त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों को लेकर बेहद अलर्ट मोड पर है। बलिया में खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर फूड जयप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग सैंपलिंग के अलावा प्रोडक्ट के एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता और एफएसएसएआई के नियमों के पालन की जांच कर रहा है। जांच का मकसद आम आदमी की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।0
0
Report
बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश, 103 एटीएम कार्ड बरामद
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए! मदद के बहाने आपके पास पहुँचने वाला शख्स आपकी पूरी जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर सकता है। बस्ती में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शातिरों का तरीका ऐसा था कि पहले मदद के बहाने एटीएम का पिन जान लेते, फिर असली कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से कैश निकालते और स्वाइप मशीन के जरिए भी रकम ट्रांसफर कर लेते थे। कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 103 एटीएम कार्ड, एक पीओएस स्वाइप मशीन, चार मोबाइल फोन, 15 हजार 430 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई किआ कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्वाइप मशीन की जांच में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच करीब 3 लाख 4 हजार रुपये के लेनदेन का पता चला है। बस्ती के कुसौरा बाजार में 11 अक्टूबर को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात सामने आई थी। शिकायतकर्ता आफताब आलम पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम में मौजूद दो लोगों ने मदद करने के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि दोनों ने उनका एटीएम पिन जान लिया और असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। आफताब आलम को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलवारी पुलिस तथा सर्विलांस टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के हाथ एक ऐसे गैंग तक पहुंचे, जो कथित तौर पर अलग-अलग जिलों में इसी तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने बिट्टू कुमार, राहुल, मनीष और आर्यन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किआ कैरेंस कार से दूसरे जिलों में जाते थे और एटीएम से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर देते थे। इसके बाद गैंग के सदस्य एटीएम के अंदर पहुंचकर पैसे निकालने आए लोगों को मदद के बहाने उलझाते, उनका पिन जान लेते और कार्ड बदल देते थे। पुलिस के अनुसार, कार्ड बदलने के बाद आरोपी दूसरे एटीएम से नकदी निकालते थे। इसके अलावा, अपने पास मौजूद भारतपे स्वाइप मशीन में कार्ड लगाकर भी रकम ट्रांसफर करते थे। बरामद मशीन की जांच में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न लोगों के कार्ड बदलकर कुल 3 लाख 4 हजार 61 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को बस्ती के अलावा लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी और अन्य जिलों में भी वारदात किए जाने की जानकारी मिली है। स्वाइप मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम पर बताई जा रही है, जिसके संबंध में आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 103 एटीएम कार्ड, 15 हजार 430 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक पीओएस स्वाइप मशीन, एक कथित कूटरचित नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल की गई किआ कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कुमार के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मनीष, राहुल और आर्यन के खिलाफ भी पूर्व के आपराधिक मामलों का विवरण सामने आया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस अब गैंग के दूसरे संभावित सदस्यों, अलग-अलग खातों में हुए लेनदेन और अन्य वारदातों की कड़ियां खंगाल रही है.0
0
Report
चंदौली जंगल में अधेड़ का शव मिला: परिवार में कोहराम, तलाश जारी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौले ... - जंगल में बकरी चराने गये अधेड़ का मिला शव - शव मिलने की सुचना जंगल में आग की तरह फैली - मौके पर सीओ सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा - बुधवार को सफाई कर्मी अरविंद के पिता जंगल मे बकरी चराने गये थे - शाम तक परिजनों ने काफी खोजबीन किया था शुरू - जंगल में शव मिलने की सूचना पर परिवार का रो रो कर बुरा हाल - नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंण्डी गांव के समीप जंगल में मिला शव0
0
Report
Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पहुंचे, जाँच में सहयोग करने के लिये बोले
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम कहते हैं, "मैंने यहाँ काम किया और अपना जीवन यहीं बिताया... लेकिन मुझे यहाँ अपनापन महसूस नहीं होता। जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से अब मैं मणिपुर से ज़्यादा जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ। मैं यहाँ इसलिए आया हूँ क्योंकि दिल्ली पुलिस ने मुझे जाँच में शामिल होने के लिए बुलाया था, इसलिए मैं सहयोग करने आया हूँ..."0
0
Report
नैनपुर के जेआरसी मैदान में छह हजार विद्यार्थियों की राष्ट्रभक्ति की अनूठी मानव रंगोली
Mandla, Madhya Pradesh:नैनपुर में राष्ट्रभक्ति का अनूठा आयोजन नैनपुर में राष्ट्रभक्ति का ऐसा अनूठा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहाँ छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मानव रंगोली के जरिए भारत का विशाल मानचित्र बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की थीम रही— ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’। तस्वीरें मंडला जिले के नैनपुर की हैं, जहाँ जेआरसी मैदान में हजारों विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक सहभागिता से देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मानव रंगोली के माध्यम से भारत का विशाल नक्शा तैयार किया। विद्यार्थियों की एकजुटता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। भारत के मानचित्र के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। हजारों विद्यार्थियों की इस सामूहिक प्रस्तुति ने सेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश को एक नया स्वरूप दिया। मानव रंगोली से उकेरे गए भारत के नक्शे के जरिए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। नैनपुर का यह आयोजन न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि विद्यार्थियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयास की प्रेरक मिसाल भी पेश कर गया।0
0
Report
योगी की पद्म लोक हाउसिंग स्कीम घोषणा पर कसारी-मसारी में स्थानीय समर्थन
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: कसारी-मसारी में पद्म लोक हाउसिंग स्कीम के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "कसारी-मसारी का नाम अब भगवान के नाम पर रखा गया है, जो एक अच्छा कदम है। इससे हिंदुओं में पहचान की भावना मजबूत हुई है। पहले, इस इलाके में माफिया तत्वों का दबदबा था, लेकिन अब हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन महसूस होता है, जो हिंदू समुदाय के बारे में सोच रहे हैं और उनकी भलाई के लिए कदम उठा रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
बोकारो की कथारा कोलियरी में कोयला स्टॉक आग, करोड़ों का नुकसान संभावित
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो सीसीएल कथारा कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग, अब कोयला राख में तब्दील होती दिख रही है। करोड़ों का कोयला जलकर हो रहा है खाक। बताते चले कि यह मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी कोयला स्टॉक का है जहाँ कोयला स्टॉक में लगी आग फैल रही है और कोयला राख होते नजर आ रही है। पूरा क्षेत्र धुँआ के गुब्बारे से भरा हुआ है। वहीं इस पूरे मामले पर सीसीएल प्रबंधन कितना गंभीर और सजग है ये तस्वीरें बयान कर रही हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कब तक यूं ही कोयला जलते रहेगी। विडंबना यह देखने को मिल रही है जहाँ एक और अधिकारी और कर्मचारी नित्य दिन कार्य पर जाते हैं तो सीसीएल की कॉर्पोरेट गीत का सामूहिक रूप गायन किया जाता है। उसके बाद कार्य किया जाता है और कॉर्पोरेट गीत का एक लाइन यह अंधेरे से खोज लाते हैं उजाले खुशियां की हम हैं कोल इंडिया। तो फिर उजाले खुशियां की क्यों जल रही है ये सवाल खड़े हो रहे आखिर कब तक यूं ही कोयला जलता रहेगा। हालांकि इस मामले पर सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह से दूरभाष पर संपर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द बुझा लिया जायेगा। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि आखिर प्रबंधन इस पूरे मामले पर कोई ठोस पहल करता है या फिर ढाक के तीन पात ही साबित होगी।0
0
Report
मुजफ्फरपुर बस से भारी विदेशी शराब बरामद, कारोबारी समेत चालक-उपचालक गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक यात्री बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. बंगाल से मुजफ्फरपुर आ रही यह बस गायघाट थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर रोकी गई और तलाशी के दौरान डिक्की में भारी मात्रा में विदेशी शराब मिलने पर चालक, उपचालक और शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उनसे आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है ताकि मामले की जांच की जा सके. घटनाक्रम के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और बस से शराब जब्त कर ली गई.}0
0
Report
बूंदी के रामगढ़-चंबल अभयारण्य में अवैध बजरी खनन पर सख्ती
Jaipur, Rajasthan:बूंदी चंबल और रामगढ़ विषधारी में अवैध बजरी खनन पर सख्ती बूंदी के अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रोटेदा, डोलर और मंडावरा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए संभावित खनन मार्गों और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। समीक्षा बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि 17 संवेदनशील पॉइंट्स पर 85 बॉर्डर होमगार्ड तैनात हैं। वनकर्मियों को बॉडी वियर कैमरे दिए गए हैं। बजरी परिवहन मार्गों पर बैरियर और संदिग्ध वाहनों की निगरानी की गई है।0
0
Report
Advertisement
नेमरा में CM Hemant Soren की मां के निधन पर भारी श्रद्धांजलि- नेताओं ने पुष्पांजलि दी
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत स्व. रूपी सोरेन को केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों व आमजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गाँव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण, टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रार्थना किया गया गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।0
0
Report
किशनगंज में महिला किसान दिवस: मल्टीलेयर फार्मिंग से आय बढ़ाने की पहल
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में आज अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के मौके पर जिला कृषि विभाग के द्वारा महिला किसानों के लिए जिला स्तरीय वसंतिक रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से मल्टीलेयर फार्मिंग और सब्जी उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिला किसानों ने भाग ली। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत महिला किसानों की आय बढ़ाना तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है। वही जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से वैज्ञानिक तरीके से मल्टीलेयर फार्मिंग और सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गयी。0
0
Report
ताजमहल घूमने आए पर्यटकों को मौसम ने दी राहत, गर्मी से मिली राहत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा, यूपी: मौसम का मिजाज अचानक बदलने से ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुहावने मौसम और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों ने ताजमहल की खूबसूरती का आनंद लिया। पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और यादगार पलों को कैमरे में कैद करते नजर आए। मौसम में बदलाव से ताजमहल परिसर में पर्यटकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।0
0
Report
Advertisement
