icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow22 Jan 2025, 06:06 pm

हरदोईः गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसपी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Hardoi, Uttar Pradesh:

आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और चौकसी बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरकटियागंज राजकीय स्कूल विवाद: 11 शिक्षकों समेत 4 कर्मियों का तबादला, हंगामे के बाद कार्रवाई

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के सभी ग्यारह शिक्षकों सहित चार शिक्षा सेवकों का स्कूल से तबादला कर दिया है। शिवगंज के वार्ड नंबर आठ के इस स्कूल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया था जब छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बैड टच करते थे, वे छात्रों को अपने पास बुलाकर बैड टच करते थे, प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ ले जाते थे। इससे पहले भी एक बार विवाद हुआ था, लेकिन आरोपी शिक्षक का हरकत नहीं बदला। फिर वह बैड टच करने लगा जिससे आज स्कूल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों में एमडीएम भोजन को लेकर भी बवाल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षकों का स्कूल से तबादला कर दिया गया। इस घटना ने शिक्षक की मर्यादा को तार तार कर दिया है लेकिन शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से माहौल शांत हुआ।
0
0
Report

चंदौली में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हिरासत पर आक्रोश

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... - चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश - मुगलसराय में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी - चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल - दिल्ली में 300 से अधिक विपक्षी सांसदों के मार्च का कांग्रेस ने किया दावा - चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका - राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए, बाद में रिहा - कांग्रेस की चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लुधियाना: मेयर निवास के बाहर भाजपा ने 1208 आउटसोर्स कर्मचारियों रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

Ludhiana, Punjab:लुधियाना की मेयर हाउस के बाहर ठेका और वित्त कमेटी की चल रही मीटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी की काउंसलिंग धरना लगाकर मांग की 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती को बिना-जाँच के रेगुलर न किया जाए प्रदर्शन करने वालों ने की मांग सीनियर डिप्टी मेयर और एफ एंड सीसी के कमेटी मेंबर ने कहा कि जल्द होगा इसका हल जो भी मांगे हैं उनको किया जाएगा पूरा भाजपा पार्षदों ने मेयर के निवास के बाहर किया धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग* लुधियाना भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने आज लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने मांग की कि नगर निगम में आउटसोर्स आधार पर रखे गए 1208 सफाई कर्मचारियों को बिना पूरी जांच-पड़ताल के रेगुलर न किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि नगर निगम द्वारा 1208 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये कर्मचारी वास्तव में कहां और किन-किन वार्डों में सफाई का काम कर रहे हैं, इसकी स्पष्ट और पूरी जानकारी नगर निगम के पास भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी 1208 कर्मचारियों का पूरा विवरण, वार्डवार तैनाती, ड्यूटी स्थल और उपस्थिति का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। सुनील मौदगिल ने कहा कि यह और भी गंभीर विषय है कि सत्ताधारी दल के पार्षदों तक को यह जानकारी नहीं है कि उनके वार्डों में कितने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। यदि नगर निगम में 1208 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, तो शहर की सफाई व्यवस्था में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, तैनाती और उनके कामकाज की जांच किए बिना उन्हें रेगुलर करना पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अपारदर्शिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जब तक नगर निगम 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं करता और उनकी भर्ती एवं तैनाती की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बाहर आए सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि कमेटी में बात की गई है जो भी समस्या है उसका हल किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट जल्द सबको मोहल्ला कर दी जाएगी इस मौके एफ एंडसीसी के मेंबर गौरव पट्टी ने कहा कि किसी भी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है उनकी मांगे जय है जिनको जल्द पूरा किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट भी इनको प्रोवाइड करवाई जाएगी इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को भी बोला है english translation omitted for brevity
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top