icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow31 Jan 2025, 05:35 am

Hardoi: SP ने परेड का निरीक्षण किया, पुलिसकर्मियों को फिटनेस का संदेश

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्ड, मेस और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर और प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। SP नीरज कुमार जादौन ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन और शारीरिक दक्षता बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि एक स्वस्थ और फिट पुलिस बल ही जनता की बेहतर सेवा कर सकता है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेखा आर्य पर पति पर आरोप: देहरादून में मुकदमा दर्ज

Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी पप्पू पर गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद से पप्पू गिरधारी ने अपने आप को नजर बंद कर दिया. बरेली के जोगी नवादा स्थित बनखंडी नाथ मंदिर स्थित कार्यालय पर उनके स्थानीय लोगों का कहना था कि देर रात तक पप्पू गिरधारी मंदिर परिसर में भी मौजूद रहे थे लेकिन जैसे ही मुकदमा दर्ज होने की सूचना उनको मिली तब से वह फरार हो गए, लेकिन कुछ देर बाद फेसबुक में उन्होंने अपने दो वीडियो अपलोड किया जिसमें पप्पू गिरधारी ने रेखा आर्य पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही पप्पू गिरधारी ने कहा कि रेखा आर्य एक भ्रष्टाचार से लिप्त मंत्री हैं जिसके चलते पूरे देश में एक बेईमान मंत्री के नाम पर रेखा आर्य का नाम मशहूर है. उन्होंने उसे ऑडियो को एआई जनरेट ऑडियो करार दिया और अपने आप को बेकसूर बताया. अब देखने वाली बात यह होगी कि पप्पू गिरधारी आखिर कब मीडिया के सामने आता है. फिलहाल रेखा आर्य की तहरीर पर गंभीर धाराओं में पप्पू गिरधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन पप्पू गिरधारी ने इस पूरे मामले को साजिश कर दिया है. बाइट पप्पू गिरधारी, रेखा आर्य का पति
0
0
Report

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेज़ा कार चोरी, CCTV में कैद तीन संदिग्ध

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी सेक्टर-6 में घर के बाहर खड़ी कार को 3 संदिग्धों ने महज 7 मिनट में की चोरी क्रेटा कार में सवार होकर आए चोर CCTV में कैद, पहले की रेकी फिर कार लेकर फरार बहादुरगढ़ से कार चोरी कर उत्तर प्रदेश तक ले गए चोर, लोनी देहात से बरामद हुई ब्रेजा कार में GPS लगा होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल रिहायशी इलाके में CCTV के बावजूद चोरी, स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज की कार चोरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की खोली पोल CCTV में तीन संदिग्ध कैद, पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की है चुनौती
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का डर

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली व्यापार महासंघ ने PM Modi और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता। बैरिकेडिंग, सड़क बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन से कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा। सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली और भागीरथ पैलेस पर पड़ सकता है असर। कश्मीरी गेट और कुतुब रोड के व्यापारियों की परेशानियों का भी किया जिक्र। ग्राहकों की आवाजाही और माल की ढुलाई प्रभावित होने की आशंका। त्योहार और शादी के सीजन में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का डर। महासंघ ने प्रमुख बाजारों से दूर प्रदर्शन कराने की मांग की। प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह तय करने की अपील।
0
0
Report

झुंझुनूं की लकड़ी नीलामी घोटाले में कविया बी पर एक्शन की फाइल सीएमओ पहुँच गई

Jaipur, Rajasthan:खबर का असर-IFS काविया बी की बढ़ सकती है मुश्किले,लकड़ी नीलामी घोटाले की में एक्शन की फाइल सीएमओ पहुंची आशीष चौहान, जयपुर-एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है.लकड़ी नीलामी घोटाले में एक्शन की फाइल सीएमओ पहुंच गई है.अब माना जा रहा है कि जल्द ही झुन्झुनू डीएफओ पर एक्शन हो सकता है.अरण्य भवन में घोटाले लंबे समय से अटकी थी.जी मीडिया ने खबर प्रसारित की थी तो हलचल हुई ओर दबी फाइले बाहर आई.IFS काविया बी पर हो सकता एक्शन-झुन्झुन में लकड़ी नीलामी घोटाले में आईएफएस काविया बी की मुश्किलें बढ़ सकती है.घोटाले में एक्शन की फाइल सीएमओं पहुंच गई है.वन मंत्री संजय शर्मा ने कार्रवाई के लिए फाइल सीएमओ भेजी है.जल्द ही इस मामले में झुंझुनू डीएफओ काविया बी पर एक्शन हो सकता है.झुंझुनू सीसीएफ ने एक महीने काविया बी को दोषी मानते हुए सस्पेंड या एपीओ करने की सिफारिश की थी,जिसके बाद में एक महीने तक फाइल अरण्य भवन दबी रही.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया तो मामला एसीएस आनंद कुमार और वन मंत्री संजय शर्मा तक पहुंचा.जिसके बाद दबी हुई एक्शन की फाइलों का मूवमेंट हुआ और अब कार्रवाई की फाइल सीएमओ पहुंच गई है.वहां से फाइल मंजूर होती ही पूरे मामले में एक्शन हो सकता है.रिपोर्ट में सहायक लेखाधिकारी मदनलाल सैनी और कनिष्ट सहायक प्रहलाद सिंह को भी प्रथमद्रष्टया दोषी माना है.जिसमें से प्रह्लाद सिंह को निलंबित किया जा चुका क्या था पूरा मामला प्रकरण 1-मैसर्स शारदा इंटरप्राइजेज को लकडी निविदा प्रक्रिया के लिए 3 लाख 37 हजार की प्रतिभूति राशि नकद जमा करवाई.बदले में फर्म को जीए 55 की रसीद दी गई.नियमों के तहत सरकारी महकमें में केवल 500 रू तक लेनदेन कर सकते है.लेकिन झुंझुनूं में 3 लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन हुआ.4 निविदाओं में ये गडबडी की. प्रकरण 2-दूसरे प्रकरण में लकड़ी नीलामी में जुबेर खान फर्म से 5,33,000 का अवैध रूप से नकद भुगतान लिया गया.इस मामले में भी सील और फर्जी हस्ताक्षर किए गए.ये रसीदे भी एसीएफ के नाम से सील लगाकर फर्जी हस्ताक्षर के जारी की.सरकारी संपत्ति की खुलेआम लूट दिखी. प्रकरण 3-बताया जा रहा है कि प्रदेश में 2020 से आरा मशीनों के नवीनीकरण पर रोक है. इसके बावजूद संचालकों से नवीनीकरण शुल्क लेकर सरकारी GA-55 रसीद जारी की.ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब सरकार ने नवीनीकरण प्रक्रिया पर रोक लगा रखी थी, तब कार्यालय ने किस कानूनी प्रावधान के तहत यह शुल्क वसूला.मैसर्स ताराचंद से 11 हजार का शुल्क फर्जी रसीद से वसूला गया.जांच के घेरे में फर्में भी आ सकती है,क्योंकि नियमों और शर्तों का ज्ञान तो इन्हे भी है.सीएमओ से मंजूरी के बाद मुश्किल बढ सकती-पूरे प्रकरण में सरकार ने जांच कमेटी बनाई,जिसमें अध्यक्षता में जांच की गई है.कमेटी ने जांच रिपोर्ट में लिखा कि डीसीएफ झुन्झुनू काविया बी ने नीलामी की शर्तों के मुताबिक वित्तीय और प्रशासनिक दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई.अब ऐसे में माना जा रहा है कि सीएमओ से मंजूरी के बाद जल्द ही कविया बी पर गाज गिर सकती है.
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं बीजेपी में महिला आरक्षण से परिवारवाद की नई दावेदारी उभरी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — पंचायतराज चुनावों में झुंझुनूं बीजेपी में परिवारवाद की चर्चा - जिला प्रमुख की सीट महिला आरक्षित, नेताओं ने उतारीं बेटियां-बहुएं - पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दोनों पुत्रवधुएं चुनावी मैदान में - संतोष अहलावत की पुत्रवधु दीक्षा अहलावत ने भी भरा नामांकन - विश्वंभर पूनियां की बेटी नेहा पूनियां पहली बार लड़ेंगी चुनाव - डॉ. निकिता और अनामिका भी पहली बार चुनावी मैदान में - हर्षिनी कुलहरि पूर्व जिला प्रमुख, वर्तमान में बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं - मीनू गजराज और पूजा बाबल पहले जिला परिषद सदस्य रह चुकीं - परिवार की राजनीतिक विरासत के सहारे महिला नेतृत्व की नई दावेदारी एंकर इंट्रो— झुंझुनूं में जिला परिषद चुनाव के बीच बीजेपी की राजनीति में परिवारवाद को लेकर चर्चा तेज है। जिला प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद कई दिग्गज नेताओं के परिवार की महिलाएं चुनावी मैदान में उतर रही हैं। पूर्व सांसदों से लेकर पूर्व विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों तक, कई राजनीतिक परिवारों की बेटियां और बहुएं बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या महिला आरक्षण ने राजनीतिक परिवारों की महिलाओं के लिए चुनावी रास्ता आसान किया है? देखिए, झुंझुनूं की सियासत पर ये खास रिपोर्ट— वीओ-01: झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में बीजेपी के भीतर राजनीतिक परिवारों की महिलाओं की दावेदारी चर्चा में है। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दोनों पुत्रवधुएं हर्षिनी कुलहरि और अनामिका चुनाव लड़ रही हैं। हर्षिनी कुलहरि पूर्व में जिला प्रमुख रह चुकी हैं और वर्तमान में बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं। वहीं, अनामिका पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। इसी तरह पूर्व सांसद संतोष अहलावत की पुत्रवधु और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की बेटी दीक्षा अहलावत ने वार्ड नंबर 18 उदयपुरवाटी से नामांकन दाखिल किया है। दीक्षा ने सड़क, पानी, रोजगार और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है। उनका कहना है कि वे अपने काम के जरिए जनता का दिल जीतना चाहती हैं। बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल की पत्नी पूजा बाबल भी चुनावी मैदान में हैं। वे पहले जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। पूजा बाबल का कहना है कि वे पिछले दस साल से जनता की सेवा में जुटी हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करती रहेंगी। इनके अलावा पूर्व विधायक सुभाष पूनियां के भाई की पत्नी सविता पूनियां, बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सरजीत चौधरी की पत्नी सुमित्रा सिंह और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज की पत्नी मीनू गजराज भी चुनावी दावेदारी कर रही हैं। सुमित्रा सिंह पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं, जबकि मीनू गजराज पहले जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं。 बाइट 01 : दीक्षा अहलावत, पूर्व सांसद संतोष अहलावत की पुत्रवधु (पिंक कलर का शूट) बाइट 02 : पूजा बाबल, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल की पत्नी (ग्रे कलर का शूट) वीओ-02: राजनीतिक परिवारों की नई पीढ़ी भी इस बार चुनावी मैदान में दिखाई दे रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां की बेटी नेहा पूनियां वार्ड नंबर 39 से चुनाव लड़ रही हैं। नेहा पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने महिला विकास, गांवों में सड़कों के निर्माण और पानी की सुविधा को अपना प्रमुख एजेंडा बताया है। नेहा के चुनाव लड़ने पर उनके पिता विश्वंभर पूनियां ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर बेटी को चुनाव लड़वा रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षा और जिले से समर्थन मिलने पर आगे की संभावनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। वहीं, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया की बेटी डॉ. निकिता भी पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की पुत्रवधु अनामिका भी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। इन नामों के बीच हर्षिनी कुलहरि का अनुभव अलग है, जो पहले जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं。 बाइट 03 : नेहा पूनियां, भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां की बेटी (ब्लेक कलर का शर्ट) बाइट 04 : विश्वंभर पूनियां, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पुरूष) फाइनल वीओ झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में बीजेपी की इन महिला दावेदारियों ने परिवार और राजनीतिक विरासत को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। एक ओर हर्षिनी कुलहरि जैसी अनुभवी नेता हैं, तो दूसरी ओर अनामिका, दीक्षा अहलावत, नेहा पूनियां और डॉ. निकिता जैसी पहली बार चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार हैं। मीनू गजराज और डॉ. पूजा बाबल पहले जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं, जबकि सुमित्रा सिंह पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। जिला प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद राजनीतिक परिवारों की महिलाओं की सक्रियता चर्चा में है। हालांकि, इन उम्मीदवारों की दावेदारी के पीछे पार्टी की रणनीति, व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने जैसे पहलू भी हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी की इन दावेदारियों में किसे पार्टी का अधिकृत टिकट मिलता है और चुनावी मैदान में उतरने वाली ये महिलाएं अपने राजनीतिक अनुभव, पारिवारिक विरासत और विकास के मुद्दों के आधार पर मतदाताओं के सामने किस तरह अपनी बात रखती हैं。
0
0
Report

नवरात्रि में नॉनवेज को लेकर यूपी की राजनीति में नया विवाद; भाजप-समाजवादी भिड़ंत तेज

Agra, Uttar Pradesh:नवरात्रि में नॉनवेज खाने को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के इस वीडियो को लेकर अब उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने तंज कसा है। जयवीर सिंह ने सनातन संस्कृति और आस्था का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं। नवरात्रि के दौरान नॉनवेज खाने से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। मामला समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन से जुड़ा है, जिनके वायरल वीडियो को लेकर अब बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवी सिंह ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा कि नवरात्रि में ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं या नॉनवेज नहीं खाते। लेकिन जिन्हें आस्था सनातन और हमारी संस्कृति से मेल नहीं खाती, उनका पुरानी विरासतों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे लोगों के बारे में क्या टिप्पणी करें, वे अपना काम कर रहे हैं और हम क्या कहें। जयवीर सिंह का यह बयान अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकता है। एक तरफ नवरात्रि में खानपान और धार्मिक आस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस मुद्दे पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत

Giridih, Jharkhand:पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के गिरिडीह जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. स्टेशन पर डीसी रामनिवास यादव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर इसरी के पूर्व मुखिया ने भी महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया. राज्यपाल के आगमन को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर सहित पूरे भ्रमण मार्ग पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के कड़े व पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

बेगूसराय: एक माँ की संदिग्ध मौत, पति ट्रेन हादसे में पिछले साल चले गए

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दो बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति की भी करीब एक साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। आखिर महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया,फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मारसैती गांव की है। मृतका की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मारसैती गांव में एक महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर मंदिर पर सो रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पंखे से लटक रही महिला को नीचे उतारा गया। हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि रूबी देवी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। करीब एक साल पहले ही महिला के पति की भी ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से लौटने के दौरान महिला के पति की जान चली गई थी। पति की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।वहीं, अब महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में इस घटना से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनू डीएफओ पर एक्शन की तैयारी: कविया बी के नीलामी घोटाले में फाइल सीएमओ पहुंची

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है. लकड़ी नीलामी घोटाले में एक्शन की फाइल सीएमओ पहुंच गई है. अब माना जा रहा है कि जल्द ही झुन्झुनू डीएफओ पर एक्शन हो सकता है. अरण्य भवन में घोटाले लंबे समय से अटकी थी. जी मीडिया ने खबर प्रसारित की थी तो हलचल हुई ओर दबी फाइले बाहर आई. IFS काविया बी पर हो सकता एक्शन- झुन्झुन में लकड़ी नीलामी घोटाले में आईएफएस काविया बी की मुश्किलें बढ़ सकती है. घोटाले में एक्शन की फाइल सीएमओं पहुंच गई है. वन मंत्री संजय शर्मा ने कार्रवाई के लिए फाइल सीएमओ भेजी है. जल्द ही इस मामले में झुंझुनू डीएफओ काविया बी पर एक्शन हो सकता है. झुंझुनू सीसीएफ ने एक महीने काविया बी को दोषी मानते हुए सस्पेंड या एपीओ करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद में एक महीने तक फाइल अरण्य भवन दबी रही. जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया तो मामला एसीएस आनंद कुमार और वन मंत्री संजय शर्मा तक पहुंचा. जिसके बाद दबी हुई एक्शन की फाइलों का मूवमेंट हुआ और अब कार्रवाई की फाइल सीएमओ पहुंच गई है. वहां से फाइल मंजूर होती ही पूरे मामले में एक्शन हो सकता है. रिपोर्ट में सहायक लेखाधिकारी मदनलाल सैनी और कनिष्ट सहायक प्रहलाद सिंह को भी प्रथमद्रष्टया दोषी माना है. जिसमें से प्रह्लाद सिंह को निलंबित किया जा चुका. क्या था पूरा मामला प्रकरण 1- मैसर्स शारदा इंटरप्राइजेज को लकडी निविदा प्रक्रिया के लिए 3 लाख 37 हजार की प्रतिभूति राशि नकद जमा करवाई. बदले में GA-55 रसीद दी गई. नियमों के तहत सरकारी महकमे में केवल 500 रू तक लेनदेन कर सकते है. लेकिन झुंझुनूं में 3 लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन हुआ. 4 निविदाओं में ये गडबडी की. प्रकरण 2- दूसरे प्रकरण में लकड़ी नीलामी में जुबेर खान फर्म से 5,33,000 का अवैध रूप से नकद भुगतान लिया गया. इस मामले में भी सील और फर्जी हस्ताक्षर किए गए. ये रसीदे भी एसीएफ के नाम से सील लगाकर फर्जी हस्ताक्षर के जारी की. सरकारी संपत्ति की खुलेआम लूट दिखी. प्रकरण 3- बताया जा रहा है कि प्रदेश में 2020 से आरा मशीनों के नवीनीकरण पर रोक है. इसके बावजूद संचालकों से नवीनीकरण शुल्क लेकर सरकारी GA-55 रसीद जारी की. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब सरकार ने नवीनीकरण प्रक्रिया पर रोक लगा रखी थी, तब कार्यालय ने किस कानूनी प्रावधान के तहत यह शुल्क वसूला. मैसर्स ताराचंद से 11 हजार का शुल्क फर्जी रसीद से वसूला गया. जांच के घेरे में फर्में भी आ सकती है, क्योंकि नियमों और शर्तों का ज्ञान तो इन्हे भी है. सीएमओ से मंजूरी के बाद मुश्किल बढ सकती- पूरे प्रकरण में सरकार ने जांच कमेटी बनाई, जिसमें अध्यक्षता में जांच की गई है. कमेटी ने जांच रिपोर्ट में लिखा कि डीसीएफ झुन्झुनू काविया बी ने नीलामी की शर्तों के मुताबिक वित्तीय और प्रशासनिक दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई. अब ऐसे में माना जा रहा है कि सीएमओ से मंजूरी के बाद जल्द ही कविया बी पर गाज गिर सकती है.
0
0
Report

अमेठी खाद गोदाम पर भीड़, 300 बोरियों से किसानों की चिंता बढ़ी

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ब्रेकिंग :- अमेठी में इफको खाद गोदाम पर खाद के लिए उमड़ी किसानों की भारी भीड़। खाद पाने के लिए रात 3 बजे से ही लाइन में लग गए किसान। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष खाद के लिए कतार में खड़े। खाद गोदाम पर मची आपाधापी, धक्का-मुक्की का माहौल। इफको गोदाम पर रात में पहुंची खाद की महज 300 बोरियां। किसानों को सता रही खाद खत्म होने की चिंता, बोले—इतनी खाद से नहीं होगा गुजारा। वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी सुभाषिनी श्रीवास्तव ने भीड़ की बात स्वीकार की। सुचारू वितरण के लिए प्रशासन से मांगी गई पुलिस फोर्स की मदद। अमेठी में खाद के लिए मारामारी, सवाल—300 बोरी खाद से कैसे पूरी होगी किसानों की जरूरत? अमेठी तहसील के मुंशीगंज थाना अंतर्गत इफको खाद गोदाम का है मामला।
0
0
Report

धनबाद में दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन, थीम ने लोगों को मोह लिया

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के अवसर पर धनबाद में पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू हो गया है। इसी क्रम में सत्यम शिवम सुंदरम पूजा कमिटी झारखंड मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा ने किया। वहीं, बंगाली कल्याण समिति के जिला परिषद मैदान स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन युवा उद्यमी कुंभनाथ सिंह ने किया। झारखंड मैदान पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह पंडाल धनबाद जिले के प्रसिद्ध पूजा पंडालों में से एक है। यहां दुर्गापूजा का 27वां वर्ष है और हर साल पूजा के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार पंडाल को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की आदिवासी संस्कृति की थीम पर तैयार किया गया है, जो बेहद मनमोहक है और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने मां भवानी से जगत कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं बंगाली कल्याण समिति के जिला परिषद मैदान स्थित पूजा पंडाल में इस वर्ष पूजा का आठवां साल है। समिति जिला परिषद से जमीन किराये पर लेकर पूजा का आयोजन करती है। दोनों पंडालों के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गापूजा का उत्साह और उल्लास बढ़ गया है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top