icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कालापीपल हिरण रेस्क्यू: 176 हिरण सुरक्षित, 2,000 का लक्ष्य अक्टूबर तक

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा में चल रहे हिरणों के रेस्क्यू का कार्य निरंतर जारी है। क्षेत्र के हन्नुखेड़ी गांव में 3 दिन तक हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। दक्षिण अफ्रीका से आई टीम द्वारा विधानसभा के पांचदेरिया गांव में बोम लगाया जा रहा है। आज पंचदेरिया इलाके में रेस्क्यू किया जाएगा। तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान अब तक कुल 176 हिरणों को रेस्क्यू कर अभ्यारण में पहुंचाया जा चुका है। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा यह अभियान 9 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर तक चलाने की योजना है। इस बार 2,000 वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने और वन विभाग की टीम सहित अभियान में जुटे दक्षिण अफ्रीकी दल का सहयोग करने की अपील की।
0
0
Report

पोकरण में शारदीय नवरात्र में गरबा डांडिया का धमाकेदार जलसा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण शारदीय नवरात्र में गरबा और डांडिया की धूम, देर रात तक गूंज रहे गुजराती गीत पोकरण, जैसलमेर शारदीय नवरात्र के अवसर पर पोकरण कस्बे में गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रात खटीक समाज मैरिज गार्डन , चांदप्रोल मोहल्ले सहित कस्बे के कई स्थानों पर गरबा नृत्य कार्यक्रम शुरू हुए।
0
0
Report
Advertisement

बारद्वारी रोड के निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से मजदूर की मौत, जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा के बारद्वारी रोड स्थित निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 50 वर्षीय कामगार की मौत, कामगार तीसरी मंजिल पर क्या काम कर रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है मृतक की पहचान सेंधवा निवासी मांगीलाल गुप्ता उम्र 50 वर्ष, के रूप में हुई है हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया है वहीं, सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है पुलिस हादसे के कारणों और स्कूल की तीसरी मंजिल पर कामगार के मौजूद होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है
0
0
Report
Advertisement

बक्सर: ब्रह्मपुर पुलिस ने हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार, 480 पुड़िया नशे की खेप बरामद

Buxar, Bihar:बक्सर के ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन कथित हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 480 पुड़िया हेरोइन, कई बोतल विदेशी शराब, एक लाख 11 हजार रुपये नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में हेरोइन की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 480 पुड़िया हेरोइन और कई बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब आरोपियों के सामान की जांच की, तो उनके पास से एक लाख 11 हजार रुपये नकद भी मिले। इसके अलावा, एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
0
0
Report

नवरात्रि के दौरान खरगोन में 17 किमी चुनरी यात्रा, भक्तों की आस्था चरम पर

Khargone, Madhya Pradesh:मातारानी को लेकर नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं में भरपूर आस्था देखी जा रही है। नवरात्रि के तीसरे दिवस पर खरगोन के कुमावत मारू समाज द्वारा खरगोन से निमगुल स्थित बिजासनी मंदिर तक 17 किलोमीटर की विशाल पैदल चुर्नी यात्रा निकाली गई। चुर्नी यात्रा में बड़ी संख्या महिला शक्ति एवं बालिकाएं शामिल हुई। यात्रा में माता गीतों के साथ भजन भी गाए जा रहे थे साथ ही 101 मीटर की चुनरी लेकर समाजजन एवं मातृशक्ति लेकर चल रहे थे। जो निमगुल स्थित देवीश्री बिजसनी माता को अर्पित की जाएगी। इस दौरान रास्ते भर विभिन्न समाजसेवियों और संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चुर्नी यात्रा में कुमावत मारू समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जांगड़े, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रामनेकर सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में विधायक निधि की योजनाएं कागजी पेच से अटकीं, सरकार फेल साबित

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में विधायकों का आरोप है कि अधिकारी ने विधायक निधि की राशि को कागजी पेंच में उलझा दिया है ,जिसके कारण जनता की जरूरतों को पिछले लगभग एक साल से पूरा करने में असमर्थ हैं। छोटे मोटे सड़क, रोड ,नाली का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं बीजेपी का आरोप है राज्य सरकार का फंड मैनेजमेंट फ्लॉप है। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने आरोप है कि सूबे ने विधायक निधि का फंड होता है, विधायक अपने विवेक से जनता की जरूरतों के आधार पर छोटे छोटे रोड , सड़क, नाली और कच्चे रास्तों का निर्माण कार्य पूरा करवाते हैं पर, ये सभी योजनाएं लगभग पिछले एक साल से रुकी हुई है। आरोप है विभागीय अधिकारियों के कागज़ी पेंच कारण ये निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। मिट्टी और मोरम का भी चालान मांगा जाता है जो झारखंड में मिलता नहीं है। यहां तो सिर्फ ईंट और पत्थर का चालान बनता है। कागजी पेंच के कारण सभी विधायकों की योजनाएं रुकी है。 सरकार से अपील किया है, कि इसमें जो कागजी पेंच है सुधार हो ताकि आम लोगों की जरूरत को विधायक अपने निधि से पूरा कर सकें। इस साल की सारी योजनाएं कागजी पेंच में उलझी है।
0
0
Report
Advertisement

SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से मतदाता काटे? सुप्रीम कोर्ट ने ग़लत इस्तेमाल माना

Chanwal, Himachal Pradesh:SIR के नाम पर भाजपा ने पूरे देश मे वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने का काम किया है और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि फॉर्म 6 का ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है । हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने SIR के सहारे लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा अलग अलग माध्यम से वोट चोरी करने का काम कर रही है जिसे प्रमाण विपक्ष दे चुका है । बाइट सुरेश कुमार विधायक भोरंज विधासभा क्षेत्र में विकास पर भाजपा द्वारा की जा रही बयानबाजी पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकारों में हमेशा भोरज विधानसभा क्षेत्र से विकास के नाम पर खिलवाड़ किया गया है अगर भाजपा ने इतना ही विकास किया होता तो आज इस क्षेत्र की जनता उनके पास विकास के कामों को लेकर क्यों आ रही है । बाइट सुरेश कुमार विधायक भोरज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास को लेकर भाजपा के नेता हमेशा से ही जनता को गुमराह करके झूठ बोलते आए हैं। अगर सांसद अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत समीरपुर में अगर इतना विकास भाजपा ने किया था तो फिर आज इस क्षेत्र की जनता उनके पास महिला मंडल भवन बनाने, शमशान घाट बनाने और दूसरे कामों की डिमांड लेकर क्यों आ रहे हैं । बाइट सुरेश कुमार विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र से जल शक्ति विभाग का कोई भी सबडिवीजन शिफ्ट नहीं किया गया है इसकी नोटिफिकेशन की जानकारी भी भाजपा के नेता गलत दे रहे है । उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि बमसन पेयजल स्कीम जोकि ऊहल सब डिवीजन से ऑपरेट होती थी उसे कनजयाण में खोले गए नए जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन में जोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है जबकि भाजपा नेता सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top