icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow22 Jan 2025, 01:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा तैयारी तेज, अखाड़ा संचालकों से समीक्षा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में गणेश उत्सव की धूम के बीच अब गणेश विसर्जन का समय भी नजदीक आ गया है। विसर्जन के दौरान अखाड़ों और आकर्षक झांकी के साथ रातभर निकलने वाले जुलूस को लेकर सुरक्षा कि पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रतलाम शहर और जावरा में गणेश विसर्जन का सबसे बड़ा आयोजन देखने को मिलेगा। इसी को लेकर रतलाम शहर में एएसपी राकेश पंन्द्रो ने अखाड़ा संचालकों और झांकी आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के रूट, मंचों, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजकों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई。 वहीं जावरा में एडीएम ब्रजेंद्र कुमार ने अखाड़ा संचालकों और झांकी आयोजकों के साथ बैठक कर समयावधि समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की。 फिलहाल दोनों जगह यह प्रारम्भिक बैठक रही, जिसमें प्रमुख व्यवस्थाओं और समस्याओं पर सुझाव लिए गए हैं। आने वाली बैठकों में रूट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
0
0
Report

बांसगांव में शादी की बातचीत से पहले युवक की मौत, परिवार में दहशत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके कमरे में मिला। परिजनों के मुताबिक, दो दिन बाद कुछ लोग विशाल को देखने और शादी के सिलसिले में बातचीत करने आने वाले थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव का है। यहां रहने वाले रामकिशुन के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका छोटा बेटा 20 वर्षीय विशाल मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि देर रात विशाल देर से घर लौटा था। गांव में हाल में हुई हत्या की घटना को देखते हुए देर रात बाहर रहने को लेकर परिजनों ने उसे समझाया और नाराजगी भी जताई। इसके बाद विशाल अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद परिजनों को कमरे में विशाल के मृत मिलने की जानकारी हुई। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कौड़ीराम चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, 21 सितंबर को कुछ लोग विशाल को देखने और शादी के सिलसिले में बातचीत करने आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। जयंतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शादी की बातचीत के लिए दो दिन बाद घर आने वाले थे लोग, लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

87 दिन बाद लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: चार आरोपियों पर चार्जशीट पेश, एक फरार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 87 दिन बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। 15 लोगों की जान लेने वाले इस आगजनी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में भवन स्वामी समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 87 दिन की जांच में पुलिस को क्या-क्या मिला, देखें पूरी रिपोर्ट। दुर्घटना के बाद SIT का गठन किया गया था और जांच में सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी आदि बिंदुओं पर विचार किया गया। चार्जशीट के आधार पर:girth धाराओं के साथ भारतीय कानून व्यवस्था के प्रावधान भी शामिल हैं: भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 125 और 3(5) के साथ उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट की धारा 6 और 10 के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।
0
0
Report

बगरू में राधाष्टमी महोत्सव: हजारों भक्तों ने मां कालका सरकार के दर्शन किए

Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) राधा अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 11वें श्री राधा अष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन, मां महाकाली मंदिर में बही भक्ति की बयार, राजसी लवाजमे के साथ निकाली विशाल ध्वज पदयात्रा, मां कालका सरकार का हुआ दिव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत जलाकर जिमाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं पर हुई इत्र ओर पुष्पों की वर्षा, महाआरती के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, रातभर वही मनोहारी भजनों की सरिता। एंकर...राजधानी जयपुर के बगरू में अठमोरिया स्थित जय मां महाकाली मंदिर में श्री राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का सैलाब उमड़ा... जय मां महाकाली नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में आयोजित 11वें श्री राधाष्टमी महोत्सव एवं विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने मां कालका सरकार के दर्शन कर भंडारे में पंगत प्रसादी ग्रहण की, श्री राधाष्टमी महोत्सव का आगाज विशाल ध्वज पदयात्रा से हुए, सुबह दहमी बालाजी मंदिर परिसर से मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमावत के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि विधान के साथ 151 ध्वजों की पूजा अर्चना कर राजसी लवाजमे एवं गाजे बाजे के साथ ध्वज यात्रा रवाना हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अठमोरिया स्थित मां महाकाली माता मंदिर पहुंची जहाँ ध्वज अर्पण के साथ महोत्सव का आगाज हुआ... पूरे मंदिर परिसर की मनमोहक सजावट की गई, मां कालका सरकार का दिव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग जिमाया गया, भक्तों पर इत्र ओर पुष्प वर्षा की गई, अखंड ज्योत जलाकर महाआरती की गई, कन्यापूजन के बाद हजारों भक्तों ने भंडारे ने पंगत प्रसादी ग्रहण की, रातभर ख्यातनाम भजन गायकों ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियां देकर मां कालका सरकार को रिझाया ओर भक्ति मंत्रमुग्ध कर दिया, माता महाकाली के दर्शनों के लिए आस पास के गांवो सहित दूर दराज से श्रद्धांलु का पहुँचाना देर रात्रि तक जारी रहा! इस दौरान भामाशाहों ओर अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

2047 तक विकसित भारत: झारखंड वित्त मंत्री का संघीय ढांचे पर बल

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री ने विकसित भारत 2047 को लेकर देश भर के वित्त मंत्रियों की बैठक में स्पष्ट कहा केंद्र अगर 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहता है तो आर्थिक रुप से पिछड़े राज्यों को मजबूत करना होगा। बिना राज्यों को विकसित किए भारत विकसित नहीं हो सकता। बीजेपी ने पटलवार करते हुए कहा, राज्य में जनता के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं। झारखंड के वित्त मंत्री ने देश भर के वित्त मंत्रियों की बैठक में झारखंड का प्रतिबंधित्व करते हुए कहा, झारखंड में गैर बीजेपी की सरकार है, पिछले 6 साल से केंद्र से मिलने वाले पर्याप्त आर्थिक सहयोग से झारखंड वंचित है। झारखंड को भी खनन में सेस लगाने का अधिकार पुनर्बहाल किया जाए। जीएसटी से होने वाले नुकसान की भरपाई झारखंड को मिले। भी वी जी रामजी में पूर्व की तरह अनुपात 90:10 हो। इसके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, विकसित भारत की परिकल्पना तभी कर सकते हैं जब संघीय ढांचे को मजबूत करेंगे। संघीय ढांचे को कमजोर कर हम विकसित भारत की परिकलन नहीं कर सकते हैं। विकसित भारत कभी हो ही नहीं सकता जब तक संघीय ढांचा मजबूत नहीं होगा। यह मजबूत तभी होगा जब राज्य को उसका वित्तीय अधिकार देंगें, अगर छीनने का काम करेगें तो विकसित भारत की परिकलन हो ही नहीं सकती। MMDR के माध्यम से जिस तरह से राज्य के राजस्व के ऊपर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा, हमारा बकाया एक लाख 36 हजार उस पर केंद्र कुंडली मारे बैठी है और अब कह रही उसका कोई हिसाब नहीं। वित्त मंत्रियों की बैठक में सरकार गंभीर है तो संघीय ढांचे को मजबूत करना होगा। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो प्रदेश प्रवित धीरज दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देश में जब भी पार्टीगत राजनीति को महत्व दिया जाएगा, जहां हमारी सत्ता वहां पैसा देंगें, जहां हमारी सरकार नहीं वहां पैसा नहीं देंगे तो ये ठीक नहीं। देश कैसे विकसित होता जब झारखंड विकसित नहीं होगा। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करना चाहिए ये बीजेपी और केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। बाइट ...धीरज दुबे, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झारखंड में ये लोग लगातार राज्य की जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। MMDR एक्ट को कांग्रेस बार बार मुद्दा बनाना चाहती है। भारत सरकार , केंद्र की मोदी सरकार किसी भी राज्य के साथ भेद भाव किए बिना, 2027 तक विकसित राष्ट्र बनाने का एक नींव रखा है। जिस तरह से झारखंड जैसे राज्य में खान खनिज से अवैध कमाई होती थी, उसे रोकथाम करने में ये कानून कारगर होगा। पूरी MMDR एक्ट से राशि देश के खजाने में जाएगा तो राज्य के खजाने में आएगा और देश विकसित भारत 2047 बनाने में मील का पत्थर साबित होगा बाइट ... अशोक बडाईक, प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी
0
0
Report

मेरठ में सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले आज भी आयोजित, युवाओं में उत्साह

Noida, Uttar Pradesh:Meerut, UP: Sanjay Seth (MoS)/ Laxmikant Bajpai (BJP) On Indian Air Force Organises Surya Kiran Aerobatic Display भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन आज भी होगा मेरठ, उत्तर प्रदेश। भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, "यह सौभाग्य का विषय है कि हमारी सूर्य किरण एरोबेटिक्स की टीम जिसने दुनिया भर में लगभग 800 जगह पर अपना शो किया है और लगभग 30 वर्षों से ये अद्भुत नजारा रहता है। ये साहस, पराक्रम, धैर्य और अनुशासन है... जो युवा आते हैं, उन्हें प्रेरणा मिलती है कि वो भी फौज का हिस्सा बनें, वो भी वायुसेना के पायलट बनें... आज हमारे जो युवा पायलट्स हैं, वो अद्भुत नारा आसमान में दिखाएंगे और निश्चित रूप से इससे युवाओं को फौज में शामिल होने की प्रेरणा मिलती है।"
0
0
Report

वाराणसी ATS एनकाउंटर: नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू मारा गया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने बताया, आज सुबह 4:00 बजे, ATS UP ने गुप्त सूचना के आधार पर वाराणसी के रामनगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। रुकने के बजाय, उसने ATS टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मारे गए व्यक्ति की पहचान झारखंड के चतरा निवासी बृजेश गंझू (उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता) के तौर पर हुई है; वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमेटी' का कमांडर था। उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था—NIA की ओर से 5 लाख रुपये और झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये। खबरों के मुताबिक, आरोपी कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामलों में वांछित था। संबंधित पुलिस अधिकारियों और संगठनों से और जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में CBI अधिकारी बनकर ठगी: 75 वर्षीय महिला से 9 लाख रुपये लूटे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 75 साल की एक समाजसेविका को ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर करीब 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ठगों ने इसके बाद 15 लाख रुपये और मांगे, लेकिन इसी बीच महिला के बेटे को पूरे मामले का पता चल गया और साइबर ठगी का खुलासा हुआ। ये कहानी है लखनऊ की 65 वर्षीय समाजसेविका की। एक सितंबर की शाम महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। इसके बाद व्हाट्स ऐप कॉल के जरिए एक शख्स ने खुद को CBI का अधिकारी बताया। महिला को बताया गया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज है और गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। आरोपी ने महिला को इतना डराया कि वह उसकी बातों में आती चली गईं। ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर रहने के लिए कहा और करीब 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव बनाया। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी और रकम का ब्योरा मांगा गया। 10 सितंबर के आसपास महिला से करीब 9 लाख रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन ठगों का लालच यहीं खत्म नहीं हुआ। 9 लाख रुपये मिलने के बाद भी आरोपियों ने महिला से 15 लाख रुपये और मांगे। इसी दौरान महिला ने अमेरिका में रह रहे अपने बेटे को मामले की जानकारी दी। बेटे को बातचीत के तरीके से शक हुआ कि उसकी मां साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में 16 सितंबर को लखनऊ साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम मणिपुर के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है。
0
0
Report

पटना में अवैध यूनिपोल-होर्डिंग हटाने के लिए नगर निगम की कड़ी कार्रवाई

Patna, Bihar:पटना में बिना अनुमति लगाए जा रहे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर शहर में छह स्थानों पर लगाए गए अवैध यूनिपोल को हटाया है। इसके साथ ही कंकड़बाग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। शहर के अन्य अंचलों में भी टीम गठित कर अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल की तलाश की जा रही है। जहां भी बिना अनुमति विज्ञापन के लिए संरचना लगाई गई है, उसे जब्त करने और हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अवैध यूनिपोल हटाने के साथ-साथ इसके लिए जिम्मेदार लोगों और विज्ञापन एजेंसियों की पहचान भी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यूनिपोल या विज्ञापन के लिए किसी भी तरह की संरचना लगाने से पहले निगम से अनुमति लेना अनिवार्य है। निगम प्रशासन ने विज्ञापन लगाने वालों से पहले ही उन सभी जगहों की सूची मांगी है, जहां उनके विज्ञापन लगे हुए हैं। सूची में शामिल जगहों के अलावा कहीं और यूनिपोल लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पटना समेत पूरे राज्य में विज्ञापन और यूनिपोल को लेकर जल्द नई नियमावली लागू होने की तैयारी है। नगर विकास विभाग नई व्यवस्था को लेकर मंथन कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बसंतपुर में ट्रक ड्राइवर पर हमला: चार गिरफ्तार, एक नाबालिग

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा इलाके में ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, लूटपाट और चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी नाबालिग भी शामिल है। कहा गया कि बालोद जिले की ओर से एक ट्रक राजनांदगांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मोहारा क्षेत्र में आरोपियों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश करने लगे। आरोपियों ने ड्राइवर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक अपचारी नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top