241407
हरदोईः एसपी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की
Newada, Uttar Pradesh:एसपी नीरज कुमार जादौन ने पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहे मौजूद।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अक्षरा सिंह ने शाहपुर के बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद की, राहत सामग्री वितरित
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के ज्वाइनिया गांव में भोजपुरी सिने जगत की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं। इस गांव के लोग टाड़ पर कई दिनों से बाढ़ के पानी के बीच परेशान जिंदगी गुजार रहे विस्थापित परिवारों से उन्होंने मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद अक्षरा सिंह ने अपने साथ लाई बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। अभिनेत्री के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या आस पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्हें देखने और मिलने के लिए लोग काफी देर पहले से ही मौके पर मौजूद थे। अक्षरा सिंह के शाहपुर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में मौजूद बाढ़ पीड़ितों और ग्रामीणों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान अक्षरा सिंह ने बाढ़ की वजह से विस्थापित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के साथ भोजन, पीने के पानी और अन्य जरूरी सामान के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अक्षरा सिंह ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटकर मुश्किल की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
दुमका के ग्रामीणों के लिए पक्की सड़क की उम्मीद अभी अधूरी
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड राज्य के गठन के 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी दुमका जिला के ऐसे कई गाँव के सड़क है जो मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाया है। दुमका जिला का रानेश्वर प्रखंड के गुलामशुली और जामा प्रखंड के आदिवासी गांव पलासबनी का भालुसुगिया टोला आज तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों को सड़क के अभाव में रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गाँव की हालत यह है कि जामा प्रखंड के पलासबनी गांव के मांझी टोला तक पक्की सड़क पहुंच चुकी है, लेकिन भालुसुगिया टोला इससे करीब एक किलोमीटर दूर है। एक दो किलोमीटर की सड़क नहीं बनने से ग्रामीण मुख्य सड़क से अब तक नहीं जुड़ पाए है। वर्षा होने से कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे गाँव में आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस टोला तक नहीं पहुंच पाता है जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। जिसके बाद ही एम्बुलेंस की सुविधा मिल पाती है। आपात स्थिति में यह दूरी ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, कीचड़ और खराब रास्ते के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। यहाँ तक कि पैदल चलने में भी काफी परेशानी होती है। सड़क से नहीं जुड़ने का प्रतिकूल असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी चुनाव आता है, उम्मीदवार टोले तक पक्की सड़क पहुंचाने का आश्वासन देते हैं। चुनाव जीतने के बाद वही आश्वासन धरातल पर नजर नहीं आता। वर्षों से केवल आश्वासन मिलने के कारण ग्रामीणों में सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी नाराजगी है। यही हाल रानीश्वर प्रखंड के गुलामशुली गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए। जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं देंगे। गुलामशुली गांव में करीब 110 आदिवासी परिवार निवास करते हैं। लेकिन करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी है। विडंबना यह है कि आजादी के 79 वर्ष और झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी छोटा गुलामशुली पक्की सड़क के इंतजार में है। आज स्थिति यह है कि रास्ते पर साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बीमार को खाट पर ले जाने की मजबूरी ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि छोटा गुलामशुली तक चारपहिया वाहन, टोटो और एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाते। किसी के बीमार पड़ने या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ने पर मरीज को करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक खाट पर बैठाकर बड़ा गुलामशुली लाना पड़ता है। इसके बाद ही एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचाना संभव होता है। जब ग्रामीण सड़क की समस्या को लेकर दुमका उपायुक्त से बात की गईं तो उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि आदिवासी और पहाड़िया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के सड़कों के लिए प्रपोजल भेजा गया है. 275 धारा के तहत जो रुपया आता है भारत सरकार की ओर से उसके लिए भी प्रपोजल बहुत सारे सड़क के भेजे गये है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सड़कों का सेंसन हो जायेगा।0
0
Report
बिहार के DGP विनय कुमार 21 दिनों की छुट्टी पर; प्रीता वर्मा करेंगी अतिरिक्त प्रभार
Bikram, Bihar:बिहार के DGP विनय कुमार स्वास्थ्य एवं निजी कारणों से 21 दिनों के उपार्जित अवकाश की मंजूरी दी गई है। 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक छुट्टी। छुट्टी के दौरान प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार। प्रीता वर्मा वर्तमान में महानिदेशक-सह-महास मादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने 15 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की है。0
0
Report
Advertisement
बेटे के हमले से मां की मौत, पिता घायल: मानिकपुर गाँव में दर्दनाक घटना
Deoghar, Jharkhand:देवघर। बेटे के हमले में मां की मौत, पिता घायल जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर सरासनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया। घटना में मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान बेटे ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट की। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं पिता भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई तथा ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मां की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए तैयारी तेज, 9 अक्टूबर को टिकट जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अक्टूबर का महीना खास होने वाला है। 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर जेएससीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। मैच के लिए टिकट बिक्री की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। टिकट से संबंधित टेंडर जारी किया जा चुका है और इसके बाद टिकट की कीमतों और बिक्री की तारीख की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टिकट बिक्री की भी व्यवस्था होगी। ऑफलाइन टिकटों के लिए छह काउंटर बनाए जाने की बात कही गई है। रांची में भारतीय टीम का टी-20 रिकॉर्ड भी खास रहा है। यहां खेले गए पिछले चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने तीन मैच जीते हैं। ऐसे में 9 अक्टूबर का मुकाबला रांची के क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ा क्रिकेटिंग इवेंट होगा。0
0
Report
झारखंड: SIR के तहत दावे-आपत्तियों की आखिरी तारीख 30 सितम्बर 2026 तक बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।अब पात्र नागरिक 30 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दाखिल कर सकेंगे।ECINET या संबंधित BLO के माध्यम से फॉर्म-6 जमा कर नाम जुड़वाने की सुविधा जारी रहेगी।वहीं फॉर्म-7 से नाम हटाने और फॉर्म-8 के जरिए सुधार या स्थानांतरण भी कराया जा सकेगा।दरअसल, झारखंड कांग्रेस की ओर से भी SIR की प्रक्रिया में पात्र लोगों को पर्याप्त समय देने के लिए तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी।अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दावा-आपत्ति की अवधि दूसरी और अंतिम बार बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। अंतिम तारीख बढ़ाने के फैसले पर कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी एक भी वैलिड मतदाता का नाम छूटने नहीं देगी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत जिस तरीके से दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जा रहा था हमें यह उम्मीद थी कि तय समय से यह पूरा नहीं हो सकता था इसीलिए हमने समय बढ़ाने की मांग की थी और निर्वाचन आयोग ने समय बढ़ा दिया है। हमने 1 महीने वक्त बढ़ाने की मांग की थी चुनाव आयोग ने 15 दीनों का एक्सटेंशन दिया है इसका हम स्वागत करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि एक भी पत्र मतदाता का नाम नहीं कटे इसी कवायत में हम काम कर रहे हैं। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि हमारी मांग के अनुरूप वक्त बढ़ाया गया है इसका स्वागत है लेकिन तरीके को थोड़ा बदलने की जरूरत है क्योंकि प्रक्रिया त्रुटि पूर्ण है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावित कर रहे हैं और चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है माइनॉरिटी और आदिवासी टारगेट किया जा रहे हैं बंगाल में हुए प्रयोग में सफल हुए। लेकिन झारखंड में हम मुस्तैद। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम भारतीय जनता पार्टी आह्वान करती है कि जिनके भी नाम वोटर लिस्ट में छूट गया है उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया कांग्रेस और विपक्षी दल हमेशा वक्त बढ़ाने की मांग कर रहे थे और चुनाव आयोग ने उनकी बातों को सुना हम इसका स्वागत करते हैं फिर भी यह लोग चुनाव आयोग पर निशाना साधने से नहीं चूकते। बाइट....प्रतुल शाह देव,बीजेपी0
0
Report
Advertisement
झांसी में 20 हजार रुपये के बैग पर बदमाशों का हाथ, CCTV कैद वारदात
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ कोतवाली थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर पानी पीने के लिए रुके एक शख्स का बैग चुराकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित पीछा किया, लेकिन आगे खड़ी बाइक पर सवार साथी के साथ बदमाश मौके से भाग गया। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई। बैग में 20 हजार रुपये थे। पीड़ित हरिराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
संजय निषाद का सपा पर पलटवार: निषाद समाज के अधिकारों पर बड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:1609ZUP_LKO_SANJAY_X_R संजय निषाद का सपा पर पलटवार, बोले- दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले अपने गिरेबान में झांकें संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, बोले- पहले कांग्रेस के साथ अपनी सीटों का बंटवारा तय करे सपा ‘निषाद पार्टी को सपा की किसी बैसाखी की जरूरत नहीं’, संजय निषाद का बड़ा बयान संजय निषाद बोले- एनडीए में निषाद पार्टी का गठबंधन बराबरी और हिस्सेदारी का गठबंधन कसरवल कांड का जिक्र कर सपा पर बरसे संजय निषाद, बोले- निषाद समाज शहीदों का बलिदान नहीं भूला ‘हक मांगने पर गोलियां चलवाने वाले समाज के हितैषी बनने का ढोंग न करें’—संजय निषाद संजय निषाद का दावा- मछुआरा समुदाय बराबरी की भागीदारी में विश्वास रखता है ‘मछुआरों के खून में राजनीति और स्वाभिमान’, सपा पर संजय निषाद का हमला संजय निषाद ने शिवपाल-रामगोपाल पर भी साधा निशाना, पूछा- खुद सपा नेता कहां जाएंगे? ‘सपा लगातार सिकुड़ रही, निषाद पार्टी का जनाधार बढ़ रहा’—संजय निषाद संजय निषाद का सपा को जवाब- मेरे राजनीतिक भविष्य की चिंता छोड़ पहले अपना वजूद बचाए सपा ‘सवाल यह नहीं कि संजय निषाद कहां जाएंगे, सवाल0
0
Report
मंदसौर में ट्रैफिक जाम पर पुलिस कार्रवाई, वीडियो में हाथ उठाने से विवाद
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि यातायात को बाधित कर रही सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात पुलिस की कार्यवाही के दौरान बहस करने वाले चालकों पर पुलिस कर्मी का हाथ उठाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर लोग तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं; कुछ लोग कह रहे हैं घोर लापरवाही कर सड़कों को जाम करने वाले लापरवाही चालकों को पुलिस ने सही सबक सिखाया है। वही कुछ लोगों का यह अभी मानना है कि वाहन ज़ब्त कर मोटी चालानी कारवाई की जानी थी लेकिन पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों पर हाथ नहीं उठाना था।0
0
Report
Advertisement
Om Prakash Rajbhar का बयान: मुस्लिम मुख्यमंत्री पर अखिलेश-ओवैसी घमासान
Noida, Uttar Pradesh:OM Prakash Rajbhar का बयान संजय निषाद माता प्रसाद पांडे से मिलने गए थे क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी एक नेता दूसरे नेता से मिलता है मुझे मौका मिलेगा मैं भी मिलने जाऊंगा उसमें क्या दिक़त है पंचायत सहायक को अब प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे डीएम की जांच के बाद ही हटाया जा सकता है अब सीधे पंचायत सहायक के खाते में पैसा जाएगा ₹6000 से ₹9000 महीना दिया जाएगा मुख्यमंत्री से अनुमति ले ली गई है 57000 से ज्यादा पूरे प्रदेश में इनकी संख्या है अब इन लोगों को कैशलेस सुविधा भी दी जाएगी धरना प्रदर्शन के दौरान जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसे अब हटा लिया जाएगा UCC से अखिलेश क्यों परेशान है? अखिलेश को अभी यह घोषणा कर देनी चाहिए कि अगर अगली हमारी सरकार बनती है तो हम मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे ओम प्रकाश ने ओवैसी के लिए कहा कि उनके कहने से वो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे... विनास काले विपरीत बुद्धि, आइसा के कार्यक्रम पर, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवपाल सिंह यादव पर ओमप्रकाश ने कहा कि वह दुविधा में हैं न माया मिली न राम कोई ओवैसी से जाकर पूछे कि CAA-NRC लागू है, कितने मुसलमान जेल गए, यह लोग विरोधी पार्टी के लोग हैं, इनका काम ही विरोध करना है और उनके जिम्मे कोई काम नहीं है... संजय निषाद ठीक कर रहे हैं जिस समाज के दम पर वह यहां तक पहुंचे हैं अगर उनका दमन होगा तो वह अपने लोगों के साथ खड़े होंगे ना कि सरकार के साथ अखिलेश यादव जो अपने बाप का नहीं हुआ चाचा का नहीं हुआ तो और किसका होगा कोई ओवैसी से जाकर पूछे कि CAA-NRC लागू है, कितने मुसलमान जेल गए, यह लोग विरोधी पार्टी के लोग हैं, इनका काम ही विरोध करना है और उनके जिम्मे कोई काम नहीं है... ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के पूर्व उनको बधाई दिया... अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ जो अपने चाचा का नहीं हुआ वह हमारा होगा0
0
Report
ओवैसी-रामेश्वर शर्मा के मिसाइल बयानों पर सियासी घमासान बढ़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर सियासत ओवैसी के पलटवार पर बोले रामेश्वर शर्मा आतंकवाद पर मिसाइल चलता है तो ओवैसी को दिक्कत होती है भारत में जिन्ना टाइप की औलाद पल रही है भारत में भी जिन्ना टाइप की औलाद पाल रही है यूसीसी लागू होगी यह गृह मंत्री कह चुके हैं मिसाइल से केवल पाकिस्तान को नहीं बल्कि भारत में बैठे कुछ लोगों को भी दिक्कत होती है ओवैसी बदतमीजी नहीं चलेगी हिजरो की औलाद तुम हो गए हम मर्द की औलाद है हमारे वैज्ञानिकों की मिसाइल आतंकवाद पर चलती है कांग्रेस और ओवैसी को दिक्कत होती है0
0
Report
कोटा: गुमानपुरा थाने के पास फाइनेंस कर्मी यासीन पर चाकू हमला; एक आरोपी हिरासत
Kota, Rajasthan:कोटा में गुमानपुरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर फाइनेंस कर्मचारी पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। चाकू से हुए हमले में घायल फाइनेंस कर्मी यासीन को एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुमानपुरा पुलिस के मुताबिक पीड़ित यासीन अनंतपुरा का रहने वाला हैं जो पहले दादाबाड़ी वक्फ नगर में रहता था। वक्फ नगर में ही रहने वाले इसके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चली आ रही हैं। उन्हीं पड़ोसियों ने गुमानपुरा थाने के सामने वाली गली में युवक यासीन को घेरा और हमला बोल दिया। यासीन ने अपना बचाओ भी किया। इस दौरान हमलावर में से एक ने उसके पेट में चाकू मार दिया। हमले की तस्वीर भी सामने आई हैं। फिलहाल एक आरोपी को डिटेन किया हैं उससे पूछताछ की जा रही हैं। हमले के पीछे स्कूटी फाइनेंस से जुड़ा विवाद भी सामने आया हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
गंगा का जलस्तर घटना जारी, घाटों पर गाद जमा, नाव संचालन बंद
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर लगातार 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से घट रहा है। पिछले 12 घंटों में जलस्तर में लगभग 12 सेंटीमीटर की गिरावट आई है और यह 68.57 मीटर दर्ज किया गया, जो 70.262 मीटर के चेतावनी स्तर से लगभग 1.69 मीटर नीचे है। जैसे-जैसे जलस्तर घट रहा है, घाटों के किनारे भारी मात्रा में गाद जमा हो रही है, जिससे आवाजाही और घाटों के इस्तेमाल पर असर पड़ रहा है। गंगा में नावों का संचालन बंद है, जिससे नाविक और पर्यटक प्रभावित हो रहे हैं।0
0
Report
तेंदुआ दिखाई देकर अमरोहा के डिडौली में दहशत, वन विभाग से गिरफ्तारी की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में घर की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में मची खलबली अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बुधवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी धनवीर के घर की दीवार पर देर रात अचानक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। घर के आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही तेंदुए पर पड़ी, उनमें अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया। शोर के बाद तेंदुआ दीवार से नीचे उतरा और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर गायब हो गया। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पूरे गांव में फैलते ही लोग सतर्क हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कराने और उसे पकड़ने की मांग की है.0
0
Report
आगर मालवा में 500 आपदा मित्र: लड़कियों से बढ़ी तैयारी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में पांच सौ आपदा मित्र का लक्ष्य रखा गया है। जिला मुख्यालय पर सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्ष के पहले सत्र में कुल एक सौ पच्चीस आपदा मित्रों का चयन किया गया है। इनमें बाईस लड़कियां और एक सौ दो लड़के है। खास बात यह है कि इस प्रशिक्षण में लड़कियों का उत्साह जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। आगजनी, बाढ़, बिल्डिंग रेस्क्यू जैसे कठिन हालातों से कैसा लड़ा जाये ये लड़कियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इन प्रशिक्षित आपदा मित्रों को सरकार द्वारा आपदा के समय रेस्क्यू के इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी दी जा रही है ताकि वे लोगों की जान बचा सके।0
0
Report
Advertisement
