Hardoi - कॉलर ने पुलिस को दी चोरी की झूठी सूचना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में अरूण कुमार नाम के कॉलर ने 112 पुलिस को दी झूठी सूचना, कॉलर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के काजी बाड़ी का रहने वाला है और मंझिला थाना क्षेत्र के शहादतनगर में ज्वैलर्स की दुकान किए है। कॉलर अरुण कुमार ने पुलिस को दुकान में चोरी होने की सूचना दी, जिसमें पुलिस ने पड़ताल की और सूचना फर्जी निकली। सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हैं।
हरदोईः पिहानी पुलिस ने 84 हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर अपराध ना करने की दी हिदायत
Newada, Uttar Pradesh:एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में पिहानी पुलिस ने थाना क्षेत्र के 84 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने पर बुलाकर उनको अपराध से दूर रहने और भविष्य में अपराध ना करने की हिदायत दी गई। साथ ही हर महीने थाने पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। थाने में हर माह उपस्थिति दर्ज कराए और अपराध से दूरी बनाए रखें। अन्यथा की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi - पुलिस ने दो दिन पहले हुई चोरी का किया खुलासा, चोर को किया गिरफ्तार
Newada, Uttar Pradesh:हरदोई में पुलिस ने दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा किया है। एक चोर को गिरफ्तार किया लेकिन दूसरा भागने में सफल रहा, बेनीगंज के ग्राम नेवादा में छोटक्की के घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने बघौली के जुटैला निवासी एक आरोपी लखपति को गिरफ्तार किया है, दूसरा भागने में कामयाब रहा। शातिर चोर के पास से पुलिस ने तीन जोड़ी पायल,एक जोड़ी कुंडल,3500 रूपये नगदी व दो चोरी के मोबाइल बरामद किये है।
हरदोईः एसपी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की
Newada, Uttar Pradesh:एसपी नीरज कुमार जादौन ने पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहे मौजूद।
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
