241001
हरदोईः नये साल पर एसपी चेतावनी, शराब पीकर हुड़दंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने आज नववर्ष को लेकर चेतावनी जारी की है। एसपी की ओर से कहा गया है कि पब्लिक प्लेस पर ड्रिंकिंग ना करें, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं और हुड़दंग ना काटे। इसको लेकर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कई पुलिस टीम सादे कपड़ों में मौजूद रहेगी जहां पर लोग शराब पीकर घटनाएं करते हैं। ऐसी जगहों पर पुलिस चेकिंग करेगी। उत्पात मचाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी के साथ ही हरदोई एसपी ने आने वाले नववर्ष के लिए लोगों को बधाई भी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर के गढ़िया में होमगार्ड के सूने मकान पर फायरिंग, 6-7 बदमाश फरार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया ग्राम में उस समय दहशत फैल गई ,जब एक सफेद कार से आये करीब आधा दर्जन दबंगों ने एक होमगार्ड के सूने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते दी । गोलियां चलने की आवाजनी गांव में सनसनी फैल गई , आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई । फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटना स्थल से गोलियों के खोके बरामद किये और जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस के अनुसार बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया ग्राम में तोरन यादव नाम के होमगार्ड के सूने घर पर एक बिना नंबर प्लेट की सफेद कार पहुंची जिसमें 6-7 लोग सवार थे । जिन्होंने घर के बाहर बैठे एक लड़के से कुछ जानकारी पूछी और बंद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये मौके से भाग गई । घटना की सूचना डायल 112 को दी गई ,जिन्होंने मौके से कुछ जिंदा कारतूस और खाकी खोखे बरामद किये हैं । पुलिस CCTV फुटेज और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।0
0
Report
स्कूल परिसर में कट्टा लेकर आया युवक, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के कोटर थाना अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय अबैर में बच्चों के आपसी विवाद के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कट्टा लेकर वहां पहुंच गया. युवक को हथियार के साथ देखते ही स्कूल परिसर और आसपास मौजूद सजग ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और उसे मौके पर ही धर दबोचा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोटर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.0
0
Report
कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो वाले वार्डों में मतदान उत्साह शहर के औसत से अधिक
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो वाले वार्डों में मतदाताओं का उत्साह शहर के औसत से ज्यादा देखने को मिला। 8 सितंबर को सीएम ने जिन 8 वार्डों में रोड शो किया था, वहां औसतन 68.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पूरे शहर के 67.61 प्रतिशत औसत मतदान से 1.13 फिजदी ज्यादा है। सीएम के रोड शो वाले इन वार्डों में कुल 54 हजार 519 मतदाता थे, जिनमें से 37 हजार 475 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 73 में 75.58 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके अलावा वार्ड 77 में 70.66 प्रतिशत, वार्ड 78 में 70.18 प्रतिशत और वार्ड 74 में 69.67 प्रतिशत मतदान हुआ। राजनीतिक तौर पर भी इन आंकड़ों की अब खूब चर्चा है। सीएम के रोड शो के बाद इन वार्डों में बढ़े मतदान प्रतिशत को भाजपा अपने लिए सकारात्मक संकेत के तौर पर देख रही है। हालांकि असली तस्वीर मतगणना के दिन ही साफ होगी कि ज्यादा मतदान का फायदा आखिर किसे मिला, लेकिन इतना जरूर है कि सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो वाले वार्डों में मतदान का उत्साह शहर के औसत से ज्यादा नजर आया।0
0
Report
Advertisement
भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी हेरोइन-फार्मा पकड़ा गया, करोड़ों कीमत
श्री गंगानगर से बड़ी खबर पाकिस्तान की एक बार फिर नापाक करतूत भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ी गई हेरोइन व अफीम की बड़ी खेप संभवतया पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई है हेरोइन व अफीम की खेप बीएसएफ की सर्चिंग के दौरान मिले हेरोइन व अफीम के 12 पैकेट वही 11 पैकेट में मिली करीब 5 किलो 500 ग्राम हेरोइन वहीं एक पैकेट में मिली करीब 500 ग्राम अफीम अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो रुपए है पकड़ी गई हेरोइन व अफीम की कीमत रावला इलाके के 23 केडी के नजदीक अंतराष्ट्रीय सीमा ने नजदीक की घटना वहीं पूरे इलाके में बीएसएफ व पुलिस की सर्चिंग जारी बीएसएफ सीआईडी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
दिल्ली कांग्रेस: NSUI के सहारे DUSU चुनाव में बीजेपी पर बढ़त का दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | DUSU चुनावों पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव कहते हैं, "हम पूरी तरह तैयार हैं। मेरा मानना है कि हमने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए एक बेहतरीन पैनल उतारा है। मुझे लगता है कि DUSU चुनाव मुख्य रूप से छात्रों के खिलाफ BJP द्वारा किए गए अत्याचारों के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। मुझे भरोसा है कि छात्र NSUI का समर्थन करेंगे और बड़ी संख्या में वोट देकर हमारे उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे..." (12.09)0
0
Report
दांतारामगढ़ में घरेलू विवाद के चलते हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:दांतारामगढ़ थाना इलाके के दलतपुरा गांव में घरेलू विवाद में हुई हत्या का मामला है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण मृतक मूलचंद रैगर व उसके सालों के बीच विवाद हुआ था और मृतक के सालों ने अपने बहनोई मूलचंद के साथ गंभीर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में मृतक के भाई महेंद्र ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों राकेश कुमार रेगर व रूपेश कुमार निवासी बधाल, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त घटना घरेलू विवाद के चलते हुई जिसमें मृतक मूलचंद अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था और मारपीट करता था; इसी बात को लेकर मृतक के सालों के घर आए थे, लेकिन विवाद बढ़ गया और मारपीट में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में और जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रामगंगा के टापू पर फंसे गोवंशों का रेस्क्यू तेज तेज 30 सुरक्षित निकाले
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र के अलीगंज ननखेरिया गांव के पास रामगंगा नदी के टापू पर फंसे गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीएम शिवानी सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार यादव और बीडीओ त्रिलोकी चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। मोटर बोट उपलब्ध न होने से अभियान की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, साधारण नाव की मदद से शनिवार को आठ गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इनमें चार गायें शामिल हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिमोहन वर्मा ने बताया कि चार गायों की टैगिंग कर उन्हें ग्रामीणों के सुपुर्द किया गया। वहीं शिविर लगाकर 120 पशुपालकों को पशुओं को रोगों से बचाव के लिए दवाएं वितरित की गईं। इससे पहले शुक्रवार शाम तक तहसीलदार की मौजूदगी में 22 गोवंशों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी गोशाला में भेजा जा चुका था। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि टापू पर फंसे सभी गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान जारी है। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर रख रही है।0
0
Report
NSUI पैनल DUSU चुनाव जीतेगा, दीपेंद्र हुड्डा के दावे तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | DUSU चुनावों पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि हमारा NSUI पैनल DUSU चुनाव जीतेगा। छात्र न तो BJP सरकार द्वारा उन पर किए गए अत्याचार को भूले हैं और न ही यह भूले हैं कि इस सरकार ने उनका भविष्य कैसे बर्बाद किया है। इस चुनाव में छात्र निश्चित रूप से ABVP के सभी चार उम्मीदवारों को हराकर और NSUI पैनल की जीत सुनिश्चित करके अपना बदला लेंगे..." (12.09)0
0
Report
सिविल लाइन थाना: विदेशी पिस्टल के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग किशोर न्यायालय पेश
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार सवार 3 बदमाशों को विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, तो वहीं नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान काले रंग की कार क्रमांक MP 19 ZU 1935 में घूम रहे तीन लोगों के पास अवैध असलहा की खबर मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कोठी तिराहे के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया, जिसमें ड्राइविंग सीट पर उदित अग्निहोत्री पुत्र प्रदीप उर्फ रज्जन अग्निहोत्री 28 वर्ष, निवासी खैरा-बगहा, उसके बगल में सतेंद्र पुत्र रामफल चौधरी 20 वर्ष, निवासी बगहा और पीछे की सीट पर एक नाबालिग बैठे मिले। तीनों से पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उदित के कब्जे से मेड इन यूएसए, ऑटोमेटिक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हो गए, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए निकाली गई है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की कार को भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए निकाली गई।0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम चुनाव: ग्रामीण मतदाताओं ने मदन दिलावर को आगे कर दिया
Kota, Rajasthan:कोटा..नगर निगम चुनाव में मतदान के आंकड़ों ने विधानसभा वार नेताओं की सियासी तस्वीर भी साफ कर दी है। zee राजस्थान ने वोटिंग प्रतिशत का विश्लेषण किया तो सामने आया कि सबसे ज्यादा मतदान के साथ मंत्री मदन दिलावर की रामगंजमंडी विधानसभा ने बाजी मारी है। यहाँ नगर निगम में शामिल 6 वार्डों में 71.98 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद लाडपुरा विधायक कल्पना देवी की विधानसभा के 24 वार्डों में 69.84 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं कोटा उत्तर में 66.30 प्रतिशत वोटिंग रही। सबसे कम मतदान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की विधानसभा में हुआ, जहां 40 वार्डों में सिर्फ 66.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यानी मतदान प्रतिशत के मुकाबले में मदन दिलावर आगे रहे, कल्पना देवी दूसरे नंबर पर, जबकि संदीप शर्मा की विधानसभा सबसे पीछे रही। इससे एक बात साफ हो गई कि कोटा में शहर से ज्यादा ग्रामीण मतदाताओं ने निगम चुनाव में ज्यादा रूचि ली।0
0
Report
खण्डेला की बेटी खुशी JAG अधिकारी बनकर गांव में इतिहास रचा
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर JAG सेवा में चयन के बाद पहली बार गांव पहुंचीं लेफ्टिनेंट खुशी, धना भगत मंदिर में लिया आशीर्वाद ग्रामीणों ने बिटिया की उपलब्धि पर किया स्वागत तिरंगा रैली निकालकर किया सम्मान खंडेला के छाजना ग्राम निवासी है लेफ्टिनेंट खुशी एंकर भारतीय सेना की जज एडवकेट जनरल (JAG) सेवा में चयन के बाद ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी (OTA), चेन्नई से पासिंग आउट ट्रेनिंग पूरी कर सीकर जिले के खंडेला ब्लॉक के छाजना ग्राम निवासी लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी पहली बार अपने गांव पहुंचीं। छाजना पहुंचने से पहले खुशी पबड़ी धना भगत मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धना भगत सेवा समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया। खुशी पबड़ी का भारतीय सेना की JAG सेवा में चयन पूरे खंडेला अंचल और सीकर जिले के लिए गौरव की बात है। क्षेत्र से इस सेवा में यह पहला चयन बताया गया है। खुशी की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है। मंदिर में सम्मान के बाद धना भगत चौराहे से छाजना गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और सेना में चयन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, धना भगत सेवा समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। गांव की बेटी के सैन्य अधिकारी बनने पर लोगों ने खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।0
0
Report
DM के एक्शन से रामनगर के स्कूल में जलभराव हल, बच्चों को मिली राहत
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. असमोली विकास खंड के रामनगर गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को DM अंकित खड़ेडवाल की पहल से स्कूल के आगे जलभराव की समस्या से मिली निजात। Zee up/uk पर स्कूल के आगे जलभराव से बने तालाब पर अस्थाई पुल पार कर स्कूल जाते छात्रों की खबर का संज्ञान DM अंकित खंडेलवाल ने लिया। DM अंकित खड़ेडवाल के आदेश पर ग्राम पंचायत कर्मचारी जे सी वी लेकर स्कूल पहुंचे। जे सी वी की मदद से साफ सफाई कर जलभराव की समस्या को खत्म किया गया। DM अंकित खड़ेडवाल के एक्शन से स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को जलभराव की समस्या से राहत मिली। असमोली विकास खंड के रामनगर गांव के प्राथमिक स्कूल का मामला।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: स्कूल बस चालक पर फायरिंग में तीन गिरफ्तार, एक फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्कूल बस चालक पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बस रोककर चालक को धक्का लगाने के बहाने नीचे बुलाया और कट्टे से 2-3 फायर कर दिए। वीओ: घटना डबरा के सलैया इलाके की है, जहां स्कूल बस चालक खेम सिंह यादव पर फायरिंग की गई थी। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका चंद्रबदनी से तीन आरोपियों—अर्जुन उर्फ भीमा यादव, अभिषेक यादव और शिवम यादव—को स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 2022 में सड़क हादसे में अर्जुन के भाई की मौत हुई थी। इसी घटना को लेकर आरोपी को शक था कि खेम सिंह घायल अवस्था में उसके भाई को छोड़कर चला गया था। इसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। एक आरोपी राहुल यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।0
0
Report
डिडौली में आवारा कुत्ते ने गोवंश बचाते युवक को काटा; इलाज शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कस्बे में गोवंश को बचाने पहुंचे युवक को आवारा कुत्ते ने काटा, लोगों के आने पर बची जान अमरोहा जनपद के डिडौली कस्बे में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने गोवंशीय पशु पर हमला कर दिया था। गोवंश को बचाने पहुंचे डिडौली निवासी अजय कुमार पर भी कुत्ते ने हमला कर उसे काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को मौके से भगाया। जहां उसको बचाव के लिए इंजेक्शन दिया गया और पट्टी की गई0
0
Report
अंता नगर निकाय चुनाव: कल परिणाम से तय होगा बोर्ड गठन, निर्दलीयों का असर
Baran, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव में कल होने वाली मतगणना को लेकर पार्टियों की धड़कने हुई तेज , कल मतगणना के बाद जीत हार की तश्वीर होगी साफ ,निर्दलीयों की चुनौती का कितना होता हे असर बारां जिले के अंता में नगर निकाय चुनाव के कल घोषित होने वाले परिणाम को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की धड़कने बढ़ना शुरू हो गई हे दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच हुए कड़े चुनावी मुकाबले सहित कुछ वार्डो में निर्दलीयों द्वारा समीकरण बिगाड़ने की आशंका के चलते दोनों ही पार्टियों द्वारा बोर्ड बनाने को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति अपनाने से इनकार नहीं किया जा सकता । बता दे कि नगर पालिका में इस बार चेयरमैन की ओबीसी सीट होने के कारण दोनों ही पार्टियां कांग्रेस ओर भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ नगर पालिका में बोर्ड बनाने का दावा कर रही हे परन्तु कुछ वार्डो में निर्दलीयों की मजबूत स्थिति की आशंका के चलते दोनों ही पार्टियों के सामने असमंसजस की स्थिति बनी हुई हे ।हाला कि इसका फैसला कल होने वाली मतगणना के दौरान ही साफ हो पाएगा दूसरी ओर अंता नगर पालिका में 15 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा लगातार तीन बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा चुका हे ऐसे में दोनों ही पार्टियों की साख दाव पर लगी हुई हे यहां नगर के 35 वार्डो में अधिकांश जगह कांग्रेस ओर भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा हे वही कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों के समीकरण को खासा उलझा दिया हे फिलहाल सभी खेमे अपने अपने आंकड़े बैठाने में जुटे हुए हे । अब देखना होगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया हे ।0
0
Report
Advertisement
