241401
Hardoi - सवायजपुर तहसील में एसडीएम संजय अग्रहरि ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर बैठक की
सवायजपुर, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील के एसडीएम संजय अग्रहरि ने तहसील में संभावित बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लेखपाल, प्रधान और राजस्व कर्मियों को कागजों पर नहीं जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। बाढ़ से निपटने की तैयारी पुख्ता करने को कहा गया। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहकर समय से कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार विनीत सिंह, नायव तहसीलदार अनेक सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल-घिरोर मार्ग पर गड्ढों का मुद्दा PDA सम्मेलन में उठा ।
Redhapur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल ग्राम भिड़ाहार में आयोजित समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने करहल-घिरोर मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने विशेष रूप से कंचनपुर और नवाटेड़ा-कोसमा क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों का उल्लेख करते हुए सड़क की स्थिति पर सवाल उठाए। तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की स्थिति में सुधार कराने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं को सम्मेलन के मंच से उठाया। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के बीच सड़क की बदहाली का मुद्दा चर्चा का विषय रहा।0
0
Report
मंडला पंचायत सचिवों ने 16 सूत्री मांगों के लिए रैली निकाली; वेतन, पेंशन सहित अन्य मुद्दे
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला — 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का आंदोलन । मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के बैनर तले पंचायत सचिवों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर विरोध जताया। पंचायत सचिवों ने कहा कि लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संगठन की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति का निराकरण, 50 प्रतिशत विभागीय कोटा, अर्जित अवकाश नगदीकरण, स्वास्थ्य बीमा-आयुष्मान योजना, सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम 10 लाख रुपये, NPS राशि का भुगतान और पेंशन योजना का लाभ शामिल है। इसके साथ ही गैर-पंचायती कार्यों पर रोक, सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा और लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण की मांग भी उठाई गई। रैली के जरिए पंचायत सचिवों ने शासन-प्रशासन से 16 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
NEMSU की बैठक: असम में मुसलमानों पर बुलडोजर रोक और मुआवजे पर जोर
Guwahati, Assam:NEMSU North East minority student union का खास बैठक गुवाहाटी में आज हुआ. इस बैठक के बाद हमने नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम से बातचीत की. बातचीत के दौरान असम में हो रहे मुसलमान पर तरह-तरह के जो जुल्म हो रहे हैं उसको लेकर कुछ खास फैसले लिए गए हैं. उसमें खास तौर से देखा जाए तो असम में जो मुसलमान के मस्जिद और घर में बुलडोजर चल रहा था उसको जल्द से जल्द सरकार बंद करने की अपील. और उसके साथ-साथ जिन लोगों के घर में बुलडोजर चल चुका है उनको सरकार मुआवजा देने की मांग. और साथ ही साथ असम में मुसलमान को अवैध नागरिक कहकर बांग्लादेश हो या अन्य देश में पुशबैक जो किया जा रहा है उसको जल्द से जल्द सरकार बन करें. और उसी के साथ Lafiqul Islam की जो दिनदहाड़े गोली मार कर किया जो हत्या किया था उसका फर्स्ट track अदालत में फैसला और सीबीआई जांच को जल्द से जल्द करने के लिए मांग कर रहे हैं. इन्हें दाबो को लेकर आज खास बैठक हुई हमने यह संपूर्ण जानकारी नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम से बातचीत के दौरान हमे दि।0
0
Report
Advertisement
भागवत के अनुसार धर्म जीवन का सत्य, युवाओं से नई दिशा
Ujjain, Madhya Pradesh:धर्म बुढ़ापे की बात नहीं, जीवन के प्रारंभ से अंत तक का सत्य है: मोहन भागवत धर्म ‘रिलिजन’ से ऊपर है - मोहन भागवत धर्म को समझने के लिए पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना होगा, युवाओं से बोले संघ प्रमुख भारत का युवा केवल यशस्वी नहीं, सार्थक जीवन जीने वाला बने: मोहन भागवत त्याग, करुणा और सबके कल्याण में ही अपनी जीत की सार्थकता है, उज्जैन में बोले भागवत उज्जैन में इन दिनों देशभर से आए युवाओं का बड़ा समागम चल रहा है। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। गीता भवन में चल रहे इस आयोजन में धर्म, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद किया। गीता भवन में आयोजित सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. भागवत ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म को केवल बुढ़ापे या किसी खास उम्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। धर्म अस्तित्व के प्रारंभ से अंत तक का परम सत्य है। उन्होंने कहा कि धर्म को समझने के लिए मन में मौजूद विकारों और पूर्वाग्रहों से बाहर निकलना जरूरी है। धर्म और ‘रिलिजन’ को अलग बताया डॉ. भागवत ने धर्म और ‘रिलिजन’ के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि पश्चिमी सभ्यताओं ने भारत की धार्मिक परंपराओं को देखकर धर्म को ‘रिलिजन’ कहा, लेकिन धर्म केवल किसी एक पंथ या पूजा पद्धति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म पूरे विश्व को धारण करने वाली व्यवस्था है और जिस नियम से विश्व चलता है, वही धर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म बंधन नहीं, बल्कि मुक्ति देता है। धर्म व्यक्ति के स्वभाव और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसके कर्तव्य का निर्धारण करता है। उनके अनुसार धर्म के माध्यम से भौतिक और आध्यात्मिक, दोनों तरह की उन्नति संभव है। ‘अपने जीतने की सार्थकता सबके जीतने में’ युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि मनुष्य को अपनी बुद्धि के कारण खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन उसके पास केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य प्रकृति और दूसरे जीवों को नष्ट करना नहीं, बल्कि उनके साथ संतुलन बनाकर चलना है। उन्होंने मधुमक्खी का उदाहरण देते हुए कहा कि मधुमक्खी फूल से रस लेती है, लेकिन फूल को नष्ट नहीं करती। इसी तरह मनुष्य को भी अपने चित्त का शुद्धिकरण करते हुए ऐसे काम करने चाहिए, जिनसे सभी का भला हो। डॉ. भागवत ने कहा कि मनुष्य के भीतर संवेदना और करुणा के रूप में ईश्वर का वास है। उन्होंने कहा कि अपनी जीत तभी सार्थक है, जब उसमें दूसरों की जीत भी शामिल हो। सुख और शांति वाली दुनिया को उन्होंने मानव जीवन का परम उद्देश्य बताया। युवाओं से बोले- केवल यशस्वी नहीं, सार्थक बनें डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत के युवाओं का जीवन भारत बनाने वाला ‘धर्म’ है। उन्होंने युवाओं से केवल यश और सफलता के पीछे भागने के बजाय अपने जीवन को सार्थक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी व्यक्ति अस्वस्थ हो सकता है, जबकि धार्मिक और सेवा भाव से जीवन जीने वाला व्यक्ति अपनी परिस्थितियों से ऊपर उठकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। युवा धर्म संसद में धर्म, चरित्र निर्माण, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर भी अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन में देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा शामिल हो रहे हैं।0
0
Report
रायपुर कांग्रेस अनुशासन समिति: 36 आवेदनों पर चर्चा, निष्कासन हटे, अमित जोगी मामला लंबित
Begun, Rajasthan:रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस की अनुशासन समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी के लिए मिले आवेदनों पर चर्चा की गई. समिति के पास कुल 36 आवेदन पहुंचे थे. इनमें से कुछ मामलों में निष्कासन समाप्त करने का फैसला लिया गया, जबकि कुछ प्रकरणों को फिलहाल लंबित रखने का निर्णय हुआ. अमित जोगी के प्रकरण पर भी अनुशासन समिति में चर्चा हुई, लेकिन इसे फिलहाल लंबित रखा गया है. बैठक में साफ किया गया कि पार्टी विरोधी बयान और गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी. मीडिया में दिए गए पार्टी विरोधी बयान भी अनुशासनहीनता के दायरे में आएंगे.0
0
Report
उन्नाव में मोमोज के चक्कर में दुकानदार पर गर्म तेल फेंक हमला, हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उधार नहीं दिया मोमोज तो गर्म तेल की कढ़ाई दुकानदार पर फेंकी。 गर्म तेल की कढ़ाई, ऊपर फेकी, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा。 दुकान क़े पास खड़े अन्य लोग भी गर्म तेल से झुलसे。 मेले में दुकानदार ने लगाई थी मोमोज की दुकान。 घायल दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती。 झलसे दुकानदार ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र。 बिहार थाना क्षेत्र क़े सराय मनिहार गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
देवबंद HAV इंटर कॉलेज में भूकंप मॉक ड्रिल, SDM विजय प्रताप मौजूद
Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद के HAV इंटर कॉलेज में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित, SDM विजय प्रताप रहे मौजूद प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और प्रशासनिक तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद स्थिति HAV इंटर कॉलेज में एक वृहद आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल भूकंप की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता जांचने के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विजय प्रताप ने की। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलेज परिसर से छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने और काल्पनिक रूप से मलबे में दबे व घायल लोगों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने तथा एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का पूर्वाभ्यास (ड्रिल) किया। उपजिलाधिकारी विजय प्रताप ने कहा कि आपदाएं बिन बुलाए आती हैं, लेकिन सतर्कता और सही प्रशिक्षण से जन-धन के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप के समय "झुको, ढको और पकड़ो" का सिद्धांत अपनाने की सलाह दी और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल की सराहना की। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और कॉलेज का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
राजनांदगांव में नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में नकली शराब के कारोबार से जुड़े एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध शराब की बॉटलिंग के साथ नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर और पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली शराब पैकेजिंग सामग्री और बोतलें बरामद की गई हैं। आरोपियों के पास से छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड निर्मित शराब की बोतले बरामद हुईं। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की मोहारा पुलिस चौकी से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध शराब तैयार करने के बाद उसकी री-बॉटलिंग करते थे और उस पर नकली लेबल, स्टीकर और होलोग्राम चिपकाकर उसे असली शराब के रूप में बाजार में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब दो हजार 180 एमएल की बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा जम्मू व्हिस्की के करीब तीन हजार नकली लेबल और तीन हजार स्टीकर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। मामले में पुलिस ने मोहारा स्थित डायमंड कलेक्शन के संचालक तेजेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तेजेश्वर साहू नकली होलोग्राम स्टीकर तैयार करने का काम करता था। उसके साथ देवव्रत वर्मा और आनंद अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। राजनांदगांव पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान नकली शराब के इस नेटवर्क से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
लापरवाही से तीन ज़िंदगियां खत्म, प्रशासन चौंका
Mathura, Uttar Pradesh:1 लापरवाही..3 ज़िंदगियां खत्म0
0
Report
Advertisement
भद्रकाली मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो पेड़ से टकरा गया, मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : भद्रकाली मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो शुक्रवार को चतरा के गंधरिया मोड़ के समीप सड़क किनारे गिरे बरगद के पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में राकेश कुमार यादव नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गायत्री देवी, शिवानी कुमारी, रूपनी देवी, पुनिया देवी और विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल चतरा पहुंचाया गया। बता दें कि मृतक और सभी घायल राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया गांव के रहने वाले है। बताया गया कि सभी लोग भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद टेम्पो से अपने गांव कोल्हैया लौट रहे थे। इसी दौरान गंधरिया मोड़ के पास सड़क किनारे गिरा बरगद का पेड़ टेम्पो की चपेट में आ गया और वाहन उससे टकरा गया। हादसे में राकेश यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रायपुर में दुर्व्यवहार मामला: साहू समाज ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर में गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेन्द्र साहू से दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है.. घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर को पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.. संघ ने 15 सितंबर की घटना को गंभीर और निंदलनीय बताते हुए साहू समाज में आक्रोश की बात कही है.. वहीं, इस मामले में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है.. हालांकि, अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.. साहू समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच के साथ दोषियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
खरगोन में अवैध गौवंश परिवहण: 06 गौवंश सहित टेम्पो पकड़, चालक गिरफ्तार
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के खलटाका चौकी पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सुपर कैरी टेम्पो से 06 गौवंश बरामद किए। छोटे से वाहन में गौवंश क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। पुलिस ने वाहन चालक आशाराम पिता रमेश मुजालदे (27), निवासी घोलानिया, थाना ठीकरी को गिरफ्तार किया। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खलघाट की ओर से गौवंश से भरा वाहन आने वाला है। चौकी के सामने चेकिंग के दौरान टेम्पो क्रमांक MP46ZB3617 को रोककर तलाशी ली गई ।जिसमें गौवंश क्रूरतापूर्वक भरे मिले। चालक के पास परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने वाहन, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है, जब्त कर आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ पूर्व में गौवंश परिवहन के दो और आबकारी एक्ट का एक मामला दर्ज होना भी सामने आया है।0
0
Report
Advertisement
झीरम हत्याकांड: अदालत ने 9 दोषियों को मौत की सजा, 27 आरोपी अभी फरार
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम हत्याकांड का जजमेंट आ चुका है और अब इस मामले की जजमेंट कॉपी भी सामने आ गई है, जजमेंट में 25 फरवरी 2013 से लेकर हमले से पूर्व की गई साजिश, नक्सलियों की तैयारियों को लेकर कई अहम खुलासों से पर्दा उठ गया हैं, 185 पन्नों की जजमेंट कॉपी में कई अहम खुलासे सार्वजनिक हुए है, tcoc के तहत माओवादियों की ग्राम पीडिया में हुई बैठक में झीरम हमले की साजिश रची गई थी, 25 फरवरी 2013 को साउथ रीजनल यूनिफाइड कमांड की बैठक में झीरम घाटी में बड़ी घटना को अंजाम देने का फैसला लिया गया था, बारसे देवा और सुरेंद्र को ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई, एंबुश की जगह तय करने से लेकर राशन और अन्य सामान जुटाने तक की जिम्मेदारियां अलग-अलग नक्सली कमांडरों को दी गई थीं, हमले से पहले चकपाल के जंगल में पूर्व अभ्यास भी किया गया था, वहीं NIA ने इस मामले में 25/09/2014 को 9 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी जबकि 29/09/2015 को 32 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, चार्जशीट में जिन आरोपियों का नाम है उनमें से 27 अब भी फरार है, जजमेंट में 10 दोषियों की भूमिका का भी जिक्र है, अभियुक्त चैतू लेकाम के बयान के मुताबिक, उसने और प्रमिला ने काफिले पर फायरिंग की थी, चैतू ने अपनी इंसास राइफल से 10 राउंड फायर करने की बात कही, झीरम घाटी में हमले के बाद नक्सलियों ने 22 हथियार लूटे, जिनमें AK-47, इंसास, एमएम पिस्टल और SLR शामिल थे। नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल और कवासी लखमा को बंधक बनाए जाने का भी जजमेंट में उल्लेख है। NIA की जांच में 101 गवाहों के बयान और 207 साक्ष्य दस्तावेज कोर्ट के सामने पेश किए गए। मामले में NIA ने 39 आरोपियों के खिलाफ दो चार्जशीट दाखिल की थी, NIA द्वारा गिरफ्तार 10 को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है, वहीं फरार आरोपियों के खिलाफ निर्णय अभी शेष है。0
0
Report
ABVP प्रत्याशी लक्ष्यराज सिंह का दावा: 4 _ 0 से जीत
New Delhi, Delhi:लक्ष्यराज सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी का कहना है की हम जीत रहे है 4 _ 0 से जीत होगी , कल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, जेन जी का समर्थ ABVP को है।0
0
Report
पंजाब से आकर कृषि यूरिया लेकर हरियाणा में सप्लाई: 1200 बैग ट्रक पकड़ा
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: हरियाणा में कृषि यूरिया की कालाबाजारी और अवैध सप्लाई पर सख्ती के बीच अब दूसरे राज्यों से यूरिया लाकर फैक्ट्रियों में सप्लाई करने का मामला सामने आया है। यमुनानगर के रादौर में कृषि विभाग और पुलिस ने पंजाब से आए 1200 से अधिक बैग यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में किसानों के लिए इस्तेमाल होने वाला कृषि यूरिया बरामद हुआ है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यूरिया कहां से लाया गया था और किस फैक्ट्री में इसकी सप्लाई होनी थी। वीओ: यमुनानगर के रादौर में कृषि विभाग की टीम को सूचना मिली कि पंजाब से 1200 से अधिक बैग कृषि यूरिया से भरा ट्रक हरियाणा में दाखिल हुआ है। सूचना पर विभाग ने पुलिस के सहयोग से ट्रक को रादौर के पास रुकवाया。 जांच शुरू होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें किसानों की खेती में इस्तेमाल होने वाले यूरिया के 1200 से अधिक बैग मिले। मौके पर यूरिया से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिले। इसके बाद कृषि विभाग ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी है。 बाइट—डॉ. आदित्य डबास, उप कृषि निदेशक, कृषि विभाग: “हमारी टीम लगातार सतर्कता बरत रही है। पंजाब से 1200 से अधिक बैग यूरिया से भरा ट्रक आने की सूचना मिली थी। ट्रक को रादौर के पास पकड़ा गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में कृषि यूरिया मिला है और कोई कागजात नहीं मिले। मामले की जांच पुलिस को सौंप दी गई है。” एलवीओ: उप कृषि निदेशक के मुताबिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि यूरिया कहां से लाया गया और इसे किस फैक्ट्री में सप्लाई किया जाना था। हरियाणा में ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ के तहत पंजीकृत किसानों को उनकी फसल के लिए यूरिया उपलब्ध कराया जाता है। विभाग का कहना है कि दूसरे राज्यों से यूरिया लाकर अवैध सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
