icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नावां में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी, 14 सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन तेज

Didwana, Rajasthan:डीडवाणा जिले के नावां से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार के तहत नावां ब्लॉक में 14 जुलाई से ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी शुरू कर दी गई है। आज कार्यकर्ताओं ने बाग के गणेश मंदिर से पैदल मार्च निकालते हुए उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रुलानिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक केंद्रों पर तालाबंदी जारी रहेगी।\n\nआंगनबाड़ी कर्मियों ने नियमित कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम 26 हजार रुपए मानदेय देने, समय पर वेतन भुगतान, 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने और सेवानिर्वत्ति पर 10 लाख रुपए ग्रेच्युटी सहित कुल 14 सूत्रीय मांगें सरकार के सामने रखी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
0
0
Report

Hanumangarh: भ्रूणहत्या केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: चिकित्सा विभाग की भ्रूण हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई भ्रूण हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी महिलाओं को गर्भ में लड़की बताकर करवा देता था गर्भपात, आरोपी गर्भपात के नाम पर वसूलता था मोटी रकम, मुखबिर की सूचना पर चिकित्सा विभाग ने की कार्रवाई, हरियाणा के डबवाली से आरोपी राकेश को किया गिरफ्तार, विभाग ने बोगस ग्राहक बनाकर महिला को भेजा था आरोपी के पास, जयपुर के PCPNDT थाने के सहयोग से की कार्रवाई, कार्रवाई में जॉइंट डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी, बीकानेर सीएमएचओ डॉ. पुखराज, हनुमानगढ़ सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, PCPNDT कॉर्डिनेटर सीकर नंदलाल पूनिया, PCPNDT कॉर्डिनेटर श्रीगंगानगर विनोद विश्नोई, PCPNDT कॉर्डिनेटर बीकानेर महेंद्र चारण, CI मंजू मीना, CI द्वारिका दास, CI संतोष कुमार, कांस्टेबल मुकेश, सानू की भूमिका
0
0
Report

बेगूं में जगन्नाथ रथयात्रा से शहर गूंजा भक्तिमय उत्साह

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में जांगिड़ लोहार समाज की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। केसरिया चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील वैष्णव ने भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया, जबकि रथ यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इसके पहले पंडित अजय शर्मा के मुखारिंद से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जळगांव में गैंगस्टर से जुड़े युवाओं की ATS-ATB पूछताछ, कुछ नाबालिग शामिल

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव गँगस्टर शहजाद भट्टी और लॉरेन्स बिश्नोई यांच्या संपर्कातील जळगावातील तरुणांची एटीएस आणि एटीबी च्या माध्यमातून चौकशी... Ancr : जळगाव जिल्ह्यात गँगस्टर शहजाद भट्टी आणि लॉरेन्स बिश्नोई यांच्या संपर्कात असल्याच्या संशयावरून जळगावातील आठ ते दहा तरुणांची एटीएस आणि एटीबीच्या माध्यमातून चौकशी करण्यात आली आहे. सोशल मीडियाच्या माध्यमातून या तरुणांचा संबंधित गँगस्टरशी संपर्क असल्याची माहिती तपास यंत्रणांना मिळाली होती. विशेष म्हणजे, चौकशी करण्यात आलेल्यांमध्ये काही अल्पवयीनांचाही समावेश आहे. सर्वांच्या सोशल मीडिया आणि बँक खात्यांचीही तपासणी करण्यात आल्याची माहिती आहे. शहजाद भट्टीच्या हस्तकांच्या माध्यमातून तरुणांना संपर्कात घेऊन देशविघातक कृत्यांसाठी स्वतंत्र स्लीपर सेल तयार करण्याचा प्रयत्न होता का, या दिशेनेही तपास करण्यात आला. चौकशीनंतर सर्व तरुणांचे कौन्सिलिंग करून त्यांना पालकांच्या स्वाधीन करण्यात आल्याची माहिती आहे. बाईट हिंदी मराठी रवींद्र गायकवाड पीएसआय दहशतवादी विरोधी पथक, जळगाव..
0
0
Report

राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम से युवाओं में कांग्रेस की पकड़ मजबूती की कोशिश

Dehradun, Uttarakhand:एंकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस प्रदेश में युवाओं को पक्ष में लाने के लिए प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के तमाम नेता जबरदस्त तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और CWC सदस्य करन माहरा निजी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में छात्रों से जुड़े तमाम मुद्दों को गंभीरता के साथ उठा रहे हैं। सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगा जा रहा है लेकिन सरकार जवाब देना तो बहुत दूर जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई तक नहीं कर रही। टिक टैक करन माहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
0
0
Report

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर, इमरान मसूद बोले- शिक्षा मंदिर नहीं टूटेगा

Saharanpur, Uttar Pradesh:Saharanpur: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "देखिए, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर चलेगा तो यह छात्रों और नौजवानों के भविष्य पर चलेगा। मैं बार-बार बोलता हूं और बार-बार कहता हूं, आजम साहब को आपने जेल में रख दिया, लेकिन शिक्षा के मंदिर के अंदर हजारों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अगर वह मानचित्र के अनुरूप नहीं बना, तो भी बहुत सारे रास्ते हैं। आप कम्पाउंडिंग करा दीजिए।" उन्होंने आगे कहा, "आपको बुरा लग रहा है कि वही यूनिवर्सिटी चला रहे हैं, अपने लोगों से यूनिवर्सिटी चलवा रहे हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी बनने में बहुत वक्त लगा है। जब आप कहते हैं कि शिक्षा की तरफ जाना चाहिए और प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी का भी सपना शिक्षा को बढ़ाने का है, तो फिर आप शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर मत चलाइए." इमरान मसूद ने कहा, "शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर सिर्फ इसलिए चल रहे हैं क्योंकि आपकी अदावत आजम साहब से है। यह मैं समझता हूं, बहुत ही दुखद है." जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया, तो उन्होंने कहा, "नहीं, देखिए, यह विषय ऐसा है जिस पर सबको बोलना चाहिए। केवल इस बात को सोचकर कि यह मुसलमान का मुद्दा है, ऐसा नहीं है। यह मुसलमान का मुद्दा नहीं है। एक विश्वविद्यालय ध्वस्त किया जा रहा है। 40 में से 38 भवनों को, यानी पूरा आप खत्म कर रहे हैं। यह किसी भी सूरत में मुनासिब नहीं है। मैं तो समझता हूं कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेकर इसके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में पिकअप टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में शोक

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम ट्रैक्टर पर त्रिपाल डालते समय पिकअप ने बुजुर्ग किसान के पीछे से मारी टक्कर इलाज के दौरान बुजुर्ग किसान की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम एंकर :-- फर्रुखाबाद : थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम नगला घाघ, विलालपुर निवासी बुजुर्ग किसान राजाराम पुत्र खुशहाली 73 वर्ष, ट्रैक्टर पर लात कर मक्का बेचने के लिए जनपद शाहजहांपुर की अल्लाहगंज मंडी में जा रहे थे। गुरुवार सुबह अल्लाहगंज चौराहा से आगे जलालाबाद की तरफ ट्रैक्टर पर लदी मक्का पर त्रिपाल डालते समय पीछे से पिकअप ने बुजुर्ग किसान के टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्लाहगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने घायल बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को गुरुवार सुबह जिला अस्पताल लोहिया फर्रुखाबाद में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई अस्पताल प्रशासन ने बुजुर्ग के सबको मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मचा कोहराम पुत्र सुरजीत ने जानकारी दी बाइट :-- सुरजीत - मृतक का पुत्र
0
0
Report

अजमेर में चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस चौकन्नी है तो वहीं दूसरे ओर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस बीच अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने इन्हीं कामयाबियों को पत्रकारों से साझा करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व वैशाली नगर में महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हुए आरोपी सुनील बंजारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मंगलसूत्र बरामद किया गया। इसी प्रकार 25 जून को दिन दहाड़े गांधी भवन चौराहे से महिला के गले की चेन तोड़कर फरार हुए मुख्य आरोपी सुधीर उर्फ सुनील को अलवर से गिरफ्तार किया गया है। इसके एक सहयोगी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं नसीराबाद के तेजाजी धाम से लगभग ढाई किलो वजनी चांदी की छड़ी भी आरोपी किशोर से बरामद की है। अलवर से गिरफ्तार कर लाए गये आरोपी के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं।
0
0
Report

जयपुर के जानाना अस्पताल में बिजली गुल, मरीज गर्मी से बेहाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के जानाना अस्पताल में पीडब्ल्यूडी का मेंटीनेस कमजोर जिससे परेशान हुए पेशंट्स। सुबह करीब 10:30 बजे से अस्पताल में लाइट्स चली गई और पूरे परिसर में अंधेरा छा गया, opd, ब्लड बैंक, ओटी समेत सभी जगह जनता परेशान दिखी। जांच सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। बिजली नहीं होने से वार्डों में भर्ती मरीज उमस और गर्मी से बेहाल नजर आए, जबकि जांच कराने आए लोगों की भी जांचे नहीं हो सकी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार केबल फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करने में जुटी रही और जल्द बिजली बहाल करने के प्रयास किए गए। बिजली गुल होने से अस्पताल की नियमित व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ा। मरीजों और उनके परिजनों ने भी मामले पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। अस्पताल अधीक्षक नूपुर लोहिया का कहना है कि लगभग समस्या को दूर कर लिया गया है और बाकी पूरी तरह से काम जारी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रायसेन में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, बिजली बिलों में राहत की मांग

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, बिजली बिलों में राहत की मांग की गई। हिंदू और मुस्लिम संगठनों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना सहमति के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं को 3 हजार, 6 हजार से लेकर 7 हजार रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को रायसेन शहर में नागरिकों ने शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने "स्मार्ट मीटर हटाओ", "बिजली हमारा अधिकार है, स्मार्ट मीटर अत्याचार है" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में हिंदू और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर घरों में प्रवेश कर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। लोगों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए और पहले से लगे मीटरों की जांच कर बढ़े हुए बिलों की समीक्षा की जाए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कंपनी के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर हटाने, बढ़े हुए बिजली बिलों में राहत देने, अतिरिक्त शुल्क और बकाया वसूली वापस लेने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।
0
0
Report

चेंबूर स्कूल बस पेड़ गिरने के मामले में विहान के पिता ने जांच पर सवाल उठाए

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: 30 जून को चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने की घटना में पीड़ित विहान के पिता, गौरव श्रीवास्तव कहते हैं, “... रिपोर्ट में कई कमियां हैं; लगाया गया जुर्माना सिर्फ़ कॉन्ट्रैक्टर पर है। हालांकि गलती मान ली गई है, लेकिन इसके लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। जांच समिति की पारदर्शिता पर भी सवाल हैं; BMC के अधिकारी ही BMC की जांच कर रहे हैं—इसमें कोई स्वतंत्र पैनल शामिल नहीं है। तीसरी बात, जांच के नतीजों से लगता है कि गलती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्टर की है, फिर भी सुपरविज़न, इंस्पेक्शन और रिपोर्ट को अंतिम मंज़ूरी देने के लिए BMC ज़िम्मेदार है। उनके इंजीनियरों को जवाबदेह नहीं ठहराया जा रहा है। हमारी मांग है कि विशेषज्ञों और निष्पक्ष पक्षों वाले एक स्वतंत्र पैनल से दोबारा जांच कराई जाए...”
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top