241402
हरदोईः सवायजपुर एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर डेढ़ दर्जन लेखपालों पर कार्रवाई, जारी किया कारण बताओ नोटिस
Harpalpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर तहसील में एसडीएम संजय अग्रहरि ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की है। डेढ़ दर्जन लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि किसान रजिस्ट्री में देरी और प्रक्रियात्मक खामियों के चलते यह कदम उठाया गया। एसडीएम ने समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर दही मंडी में पार्सल के बहाने 59 वर्षीय महिला से सोने-चांदी लूट
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के दही मंडी इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने 59 वर्षीय महिला को पार्सल में 2 से 3 लाख रुपये होने का झांसा देकर woman को बातों में उलझाकर उसके सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए और उनकी जगह कागजों की गड्डी थमाकर फरार हो गए। घर पहुँचने पर जब महिला ने गड्डी खोली, तब उसके साथ हुई ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता ने अपने बेटे के साथ थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया। दरअसल दही मंडी में हकीम मस्जिद के पास रहने वाली 59 वर्षीय बारिशी बेगम 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10:45 बजे वह अपने घर से नई सड़क स्थित बेटे चांद कुरैशी के घर जा रही थीं। रास्ते में राठौर नाश्ते वाले के आगे उन्हें एक अज्ञात युवक मिला। युवक ने पार्सल डिलीवर करने की बात कहते हुए उनसे पता पूछा. इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि पार्सल में 2 से 3 लाख रुपये होने की बात कहकर उन्हें उसमें से कुछ हिस्सा देने का लालच देने लगे। आरोपी बातचीत करते हुए महिला को दानाओली स्थित जैन मंदिर के पास ले गए। वहाँ उन्होंने एक काले कपड़े में सिली हुई गड्डी थमा दी और दावा किया कि इसमें पूरे रुपये हैं। बदमाशों के झांसे में आकर महिला ने अपने गले से सोने का पेंडल और 10 सोने के मोतियों वाली माला, सोने के कान के टॉप्स और दोनों हाथों की चांदी की छह चूड़ियां उतारकर उनके हवाले कर दीं। जेवर लेते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब महिला अपने घर पहुंची और काले कपड़े में बंधी गड्डी खोलकर देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गड्डी के अंदर रुपयों की जगह सिर्फ कोरे कागज रखे हुए थे। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत अपने बेटे को पूरी बात बताई। इसके बाद मां-बेटे थाने पहुंचे और अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि अज्ञात ठगों ने एक बुजुर्ग महिला के जेवर उतरवाकर ठगी की है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
ग्वालियर: इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, होटल रजिस्टर में नाम बदला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर तीन बार होटल बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। होटल के रजिस्टर में पीड़िता की जगह दूसरी लड़की का नाम दर्ज कराने का भी आरोप है। जनकगंज पुलिस ने आरोपी विकल्प शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राज बब्बर बोले कानून-व्यवस्था पर चिंता
Noida, Uttar Pradesh:RAJ BABBAR (ACTOR) ON TIGER SHROFF FIRING INCIDENT गुरुग्राम (हरियाणा): टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग घटना पर अभिनेता राज बब्बर ने कहा, "बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। महाराष्ट्र में जो माहौल 1980-1990 के बीच में था वो फिर दोबारा से आ रहा है कांग्रेस की सरकार में कम से कम ये माहौल खत्म कर दिया था। लेकिन वैसा माहौल फिर से आज हो रहा है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा मित्र जैकी श्रॉफ हैं उनके बेटे के साथ जो हादसा हुआ है उससे तो भगवान ने बचाया और ईश्वर न करे इस घटना में उसे कुछ हो गया होता। पहले रोहित शेट्टी के साथ हुआ और सलमान खान के साथ हुआ तो ये बस बोलना कि हम सुरक्षा दे रहे हैं आपको सुरक्षा देने के बजाया पूरे शहर और महाराष्ट्र को सुरक्षा देना चाहिए। आपके पास तमाम एजेंसियां तो हैं आप कहां फेल हो रहे हो। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां पर कानून-व्यवस्था खत्म हो गया है।"0
0
Report
Advertisement
बीकानेर: नसीम बानो की हार पर मेघवाल बोले, पार्टी से दगाबाजी चुभ रही है
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर उप महापौर चुनाव में नसीम बानो की हार पर पहली बार खुलकर बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल मेघवाल बोले-नसीम बानो की हार मेरे सीने में सुई की तरह चुभ रही है, अपने ही लोगों ने पार्टी के साथ की दगाबाजी 42 में से 4 लोगों पर पार्टी के साथ दगा करने का आरोप, बोले-समुदाय ने साथ दिया तो आपको भी साथ देना चाहिए था निकाय चुनाव से अब तक हुई अवांछनीय टिप्पणियों पर जताई नाराजगी, कहा-ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए थीं मामला सीपी जोशी की कमेटी के पास, मेघवाल बोले-कमेटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी नसीम बानो को उनका हक दिलाने का भरोसा दिलाया, बोले-आप विश्वास रखें, न्याय जरूर होगा0
0
Report
हनुमानगढ़ में बंद मकान से सोना-चांदी और नकदी चोरी, चोर का सुराग नहीं
Hanumangarh, Rajasthan:अज्ञात चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए हनुमानगढ़ के गुरु गोविंद सिंह नगर में अज्ञात चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोर पेचकस सहित अन्य औजार घटनास्थल पर ही छोड़ गए। पीड़ित की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद प्रस्तुत कर मामले में कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने की मांग की गई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में ख्यालीराम ने बताया कि वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित रिश्तेदारी में जागरण में गया था। अगले दिन सुबह करीब 7.15 बजे घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों, संदूक और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखी सोने चाँदी के आभूषण और नगदी गायब मिले। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति रात के समय मकान के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। आसपास तलाश करने पर भी चोरों का कोई पता नहीं चला। चोर पेचकस सहित अन्य औजार मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को परिवाद सौंपकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की。0
0
Report
केजरीवाल-मन्न पर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात का आरोप, पेरिस छुट्टियाँ चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:Kejriwal and Mann have insulted the people of Punjab! AAP must answer: Why were these purchases not declared at Customs when its Chief Minister was enjoying a holiday in Paris at taxpayers’ expense? - Shoes worth ₹2.5 lakh. - Perfumes worth lakhs. - Expensive jewellery and designer suits. Kejriwal looted the people of Delhi to build his lavish Sheesh Mahal. Now Mann is looting the people of Punjab through expensive holidays! Instead of fighting the drug mafia, AAP is busy holidaying in Paris! To save Punjab, AAP must go!0
0
Report
Advertisement
नर्मदा घाटों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, 15 फीट गहरे कुंड से सख्त पालन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिनों तक मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अब श्रद्धालु नम आंखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं। नरसिंहपुर जिले के प्रसिद्ध नर्मदा घाट बरमान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने और एनजीटी (NGT) के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने नर्मदा के सभी घाटों पर 15 फीट गहरा विसर्जन कुंड तैयार किया है। नदी की मुख्य धारा में सीधे प्रतिमा विसर्जन पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से क्या कुछ अपील की है, जिले भर में इस बार कुल 1277 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनमें से लगभग 40 फीसदी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है। प्रशासन ने विशेष तौर पर युवाओं से अपील की है कि वे उत्साह में आकर गहरे पानी में उतरने का जोखिम न उठाएं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घाटों पर पुलिस बल, होमगार्ड के जवान और गोताखोरों की विशेष तैनाती की गई है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।0
0
Report
वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Nuh, Haryana:नूंह जिले के बड़कली चौक और फिरोजपुर झिरका में वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़कली चौक पर विरोध मार्च निकालते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और इस्तीफे से लेकर गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान इंजीनियर और मेवात कांग्रेस प्रभारी सचिन कुंडू के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका में भी इसी अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। बड़कली चौक पर हुए प्रदर्शन में दोनों नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और चुनाव आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मेवात प्रभारी सचिन कुंडू ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए वोट चोरी कर सरकारें बनवा रहे हैं। देश में भाजपा सरकार गरीबों के हकों पर डाका डाल रही है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। वोट चोरी कर देश के कई राज्यों में सरकारें बनाई गईं, केंद्र में भी वोट चोरी से सत्ता हासिल की गई। कुंडू ने कहा कि बिहार, बंगाल सहित कई राज्यों में वोट चोरी कर सरकार बनाने के मामले सामने आए हैं, अब भाजपा का पूरा राज जनता के सामने आ चुका है। चुनाव आयोग और भाजपा की सांठगांठ से पूरी प्लानिंग के तहत यह खेल खेला गया है। फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने कहा कि मेवात में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। पूरा कांग्रेस जन आज चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे और उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन पूरे देश में इसी तरह चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पीछे हटने वाली नहीं है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। देश की जनता वोट चोरी के मामले को पूरी तरह समझ चुकी है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर किस तरह जनता के हकों को छीन रहे हैं। विधायक मामन खान ने ऐलान किया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर गद्दी छोड़' कार्यक्रम के तहत इंडिया गठबंधन की विशाल जनसभा होने जा रही है, जिसमें लाखों लोग पहुंचेंगे। मेवात से भी इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की पूरी संभावना है.0
0
Report
RP SINGH ने भगवंत मान के जूतों के डिक्लेरेशन पर 50,000 का जुर्माना लगाया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RP SINGH (BJP) ON BHAGWANT MANN SHOE RECOVERY ALLEGATIONS Bhagwant Mann को ₹50000 का जुर्माना लगा। कस्टम ने जुर्माना लगाया क्योंकि वह ₹2.5 लाख के जूते लेकर आ रहे थे। यह वह मुख्यमंत्री हैं जिसको ₹2.5 लाख के जूते पहनने पड़ते हैं। मुझे लगता है पंजाब से भागने की तैयारी हो रही है इसलिए ₹2.5 लाख के जूते लेकर आए हैं। परंतु उसको डिक्लेअर भी नहीं किया इसलिए कस्टम ने जुर्माना लगाया और इसलिए जांच हुई। परंतु शर्मशार कर दिया पूरे पंजाब को आज कि ₹2.5 लाख के जूते लेकर उसको डिक्लेअर ना करने पर पूरे पंजाब को शर्मशार किया और ₹50000 का जुर्माना भी पे किया। अब यह देखने की बात है कि वो जूते पहनकर कब पंजाब से भागेंगे?0
0
Report
Advertisement
सोलन की 44 पंचायतें TB मुक्त घोषित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मान
Solan, Himachal Pradesh:सोलन की 44 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, 7 को गोल्ड और 6 को सिल्वर मेडल\n\nसोलन। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 44 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि पंचायती राज प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इन पंचायतों को उनकी उपलब्धि के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया है।\nडॉ. अजय पाठक के अनुसार, सात पंचायतों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है, जो लगातार तीन वर्षों से टीबी मुक्त बनी हुई हैं। छह पंचायतों को लगातार दो वर्षों तक टीबी मुक्त रहने पर सिल्वर मेडल मिला है, जबकि 31 पंचायतों को इस वर्ष टीबी मुक्त घोषित होने पर ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया है।\nउन्होंने बताया कि किसी पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। इसके तहत प्रति एक हजार की आबादी पर कम से कम 30 लोगों की टीबी जांच होनी चाहिए। साथ ही प्रति एक हजार आबादी पर टीबी मरीजों की संख्या एक से कम होना आवश्यक है। चिह्नित मरीजों का उपचार पूरा होने और उनके स्वस्थ होने के साथ निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण सहायता उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।\nसीएमओ ने कहा कि टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।\nडॉ. पाठक के अनुसार, शाम को बुखार आना, थकान, वजन घटना, कमजोरी, 10 से 14 दिन तक खांसी रहना और गले में गांठें होना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। जहां जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां से स्वास्थ्य विभाग सैंपल एकत्र कर जांच केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने लोगों से टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।0
0
Report
बाप बेटे ने निजी बस चालक पर हमला कर चक्का जाम हुआ
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बाप बेटे ने फोड़ा निजी बस चालक का सिर, चक्का जाम पांवटा साहिब हरिपुर टोहाना में निजी बस चालक के साथ एक ही परिवार के तीन लोगो ने मारपीट की। बस ड्राइवर के साथ हुई मारपीट के बाद लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पावटा साहिब के समीप हरिपुर टोहाना में होरन बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक बाप बेटा ने निजी बस के चालक का सिर फोड़ दिया। जिस पर निजी बस संचालक और स्थानीय लोग आग बबूला हो गए। लोगों ने बस चालक के पक्ष में घंटे तक सड़क मार्ग को जाम करके रखा। घंटो तक चले इस बवाल के बाद पुलिस ने तीनो हमलावर आरोपियों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगो ने पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब के बाहर भी प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है की हॉर्न बजाने को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ और बाप बेटे ने बस ड्राइवर के उपकर हमला कर उसे घायल कर दिया। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण न हो इसलिए स्थानीय नेता लोगो को समझाते रहे और अंत में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पर सबकी सहमति बनी। इस पूरे मामले को लेकर चालक ने पूरी जानकरी मीडिया से साथ साँझा की। इस दौरान देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष जगदीश तोमर ने भी इस घटना को दुखद बताया और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की तथा इस तरह की घटना दोबारा न हो उस दिशा में भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बाइट - घायल बस चालक बाइट - स्थानीय लोग0
0
Report
महाराष्ट्र मंत्रियों ने राष्ट्रपति को कुंभ के लिए आमंत्रण दिया; ध्वजारोहण से शुरू होगा कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दादाजी भुसे ने कहा, "आज महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और नासिक के सभी मेयरों व नगर पालिका अध्यक्षों ने एक बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राष्ट्रपति जी को कुंभ के लिए आमंत्रित करना था, जिसकी शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से होगी। कुंभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। आगामी 31 तारीख को राष्ट्रपति जी नासिक पधारेंगी और उनके हाथों ध्वजारोहण संपन्न होगा..."0
0
Report
Advertisement
दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर निशाना: तीन साल के कार्यकाल में वादे पूरे नहीं
Rohtak, Haryana:रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने भाजपा सरकार की तीसरी टर्म के दो साल पूरे होने पर साधा सरकार पर निशाना,कहा चुनावी वायदा भी नही निभा पाई भाजपा सरकार। चुनाव में महिलाओं को 2100 रुपए देने,500 रुपए में सिलेंडर, सुरक्षा,रोजगार,अरावली जंगल सफारी,बुजुर्गों को 6000 हजार पेंसन,HKRN को पक्का करना,सफाई कर्मचारियों को पक्का करना तमाम मेनिफेस्टो के वायदे भी नही किए पूरे। मीडिया और शोशल मीडिया को पैसे से खरीद,चुनाव में गड़बड़ी कर सत्ता में आई सरकार,जनता को भूली भाजपा सरकार,नहि जनभावना का ख्याल। हुड्डा ने कहा 12 साल का रिपोर्ट कार्ड खाली,हरियाणा प्रदेश की सभी योजनाओं को बाहर लेकर गई भाजपा,विकास में नही,अपराध और नशे में पहले स्थान पर हुआ हरियाणा। हरियाणा में हो रहा खिलाड़ियों का अपमान,हरियाणा में विकास की स्टोरी हुई ध्वस्त,भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। दीपेंदर हुड्डा ने एक नवम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली का लोगो को दिया निमंत्रण,कहा भाजपा से छुटकारा पाना है तो कांग्रेस के साथ आए।0
0
Report
Sitapur के Sunil, Radha के पति: Tiger Shroff केस और हथियार सप्लाई नेटवर्क में आरोपी?
Noida, Uttar Pradesh:SITAPUR (UTTAR PRADESH): SUNIL (HUSBAND OF RADHA, ALLEGED ARMS SUPPLIER) ON TIGER SHROFF FIRING CASE AND ALLEGED ARMS SUPPLY NETWORK मेरी पत्नी पूर्व थी अब तो नहीं है सर क्योंकि अब हमारा उससे कोई संपर्क नहीं है कोई ताल्लुकात नहीं कई सालों से जब से उससे हमारा संपर्क टूट गया तो अब हम नहीं बता सकते कि क्या वह काम करती है गलत क्या करती है क्या नहीं करती कहाँ रहती है हमसे कोई संपर्क नहीं है तब से जब से यहाँ से चली गई हम लोग छोटे आदमी हैं यहाँ इतना नहीं टाइम मिलता है जो कि पूरी दुनिया में ढूंढे सर इतना पैसा भी नहीं है जो रात दिन टहले किसी को ढूंढे。 15 में सर मेरी शादी हुई एक बच्चा हुआ था साल के अंदर सर, फिर 1.5 साल के अंदर वह यहाँ से रात में निकल गई सर, जब से मेरे से कोई मुलाकात उससे नहीं हुई。 कोशिश किया थाने में रिपोर्ट किया कोर्ट में भी दायर किया मुकदमा किया विदाई का जब भी जो है कोई हमको वहाँ से नतीजा नहीं मिला तब जाके हमने फिर सहता के 2 साल 3 साल पश्चात हमने फिर दूसरी शादी कर ली。 नहीं, हमसे लड़ाई झगड़ा यहाँ कुछ नहीं करती थी। यहाँ तो सब सही सही सही तरीके से रहती थी। अब वह अब आगे चल कर के नहीं बता सकते कैसा क्या काम करती है क्या नहीं。 नहीं हमसे कोई मुलाकात नहीं हुई, मेरे पास मोबाइल ही नहीं रहा, फिर तो 4 5 6 साल अब मोबाइल इस समय छोटा लिया है और तब मोबाइल भी नहीं रहा, मेरा कोई उससे संपर्क नहीं रहा।0
0
Report
अजमेर अरांई में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अरांई में बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिला देहात भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली… पंचायत राज चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.. बैठक को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को किसान समेत सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर है और सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताया.. कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा .. वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वास दिलवाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है.. इसके वादे निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे... मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायत राज चुनाव में पूरे राजस्थान में भाजपा की जीत का दावा किया....इस दौरान भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापति, अरांई मंडल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, बोराड़ा मंडल अध्यक्ष रणजीत खोड, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल भंडिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
