241402
हरदोईः औहदपुर गांव में जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज के सत्संग का आयोजन
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर ब्लॉक के औहदपुर गांव में जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने सत्संग का आयोजन किया जिसमें आध्यात्मिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों पर बल दिया गया। हजारों भक्तों ने सत्संग में भाग लिया और उनका संदेश सुना। उन्होंने सत्य, अहिंसा और सादगी का पालन करने की प्रेरणा दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना एयरपोर्ट पर पक्षी झुंड से उड़ान प्रभावित, 6E2453 वाराणसी डायवर्ट
Patna, Bihar:पटना एयरपोर्ट पर कल शाम रनवे के पास पक्षियों का झुंड मंडराने से विमान परिचालन प्रभावित हो गया,सुरक्षा कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की इंडिगो फ्लाइट 6E 2453 को पटना पहुंचने के बाद वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। विमान में केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह समेत दिल्ली से पटना आ रहे 176 यात्री सवार थे, करीब 4:15 बजे पटना पहुंचने के बाद विमान को वाराणसी भेज दिया गया। करीब 6:20 बजे विमान वाराणसी से वापस पटना पहुंचा। इस दौरान पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 167 यात्रियों को लगभग तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा,यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने और देरी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, रनवे के आसपास से पक्षियों को हटाने के लिए पटाखे छोड़े गए, जिसके बाद विमान परिचालन सामान्य किया गया।0
0
Report
आजादी के 78 साल बाद भी शियालगोड़ा आदिवासियों ने 3 किमी सड़क बनाकर जताई चेतावनी
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंची विकास की रोशनी, शियालगोड़ा के आदिवासियों ने खुद बनाया 3 किमी सड़क, चुनाव में बैरिकेटिंग की चेतावनी। बाड़ेदा पंचायत के शियालगोड़ा, काशीडीह, रापकाड़ा, भूषणडीह टोला में करीब 200 आदिवासी परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पड़ता हे पुरुलिया-जमशेदपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र। सांसागडीह होते शियालगोड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क आजादी से अब तक कच्ची है। नाराज ग्रामीणों ने निजी स्तर पर श्रमदान कर 3 किमी सड़क का निर्माण किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आगामी चुनाव में हर गांव में बैरिकेटिंग कर सांसद, विधायक और अधिकारियों को घुसने नहीं देंगे और वोट मांगने से रोकेंगे। क्षेत्र में संथाल, भूमिज, मुंडा समुदाय के लोग कृषि और दलमा जंगल पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड अलग हुए 26 वर्ष हो गए, लेकिन पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली। बाड़ेदा स्वास्थ्य केंद्र 3-4 किमी दूर है, कीचड़ भरे रास्ते में एंबुलेंस नहीं पहुंचती। बरसात में हाथी, भालू, सांप-बिच्छू का खतरा रहता है। ईचागढ़ विधायक सविता महतो को लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई। सोमवार को मुखिया वरुण कुमार सिंह सरदार के नेतृत्व में 200 से अधिक ग्रामीण कुदाल, गैंता लेकर सड़क निर्माण में जुटे। ट्रैक्टर से 10 हजार CFT मुरुम लाकर सड़क को चलने लायक बनाया गया। इस दौरान बलराम मंडी, श्याम प्रसाद हांसदा, जीतू बेसरा, राजू सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट: सहिया शांतिमय मार्डी ने कहा, “मैं सहिया का काम करती हूं, बोल-बोलकर थक गई, फिर भी रोड नहीं बना। समय पर एम्बुलेंस नहीं आती, महिलाओं का प्रसव घर में ही हो जाता है। विधायक और मुख्यमंत्री दोनों आदिवासी हैं, फिर भी हमारी कोई नहीं सुनता।” राजू सोरेन ने कहा, “आजादी की लड़ाई आदिवासियों ने लड़ी, लेकिन ہمیں सच्ची आजादी नहीं मिली। न रास्ता, न पानी, न बिजली। मरीज को 3 किमी कंधे पर ढोना पड़ता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते।” ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क साधु महतो के कार्यकाल में 3 किमी तक शिलान्यास हुई थी, उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ।0
0
Report
रanchi में ऑटो लूट गैंग का पुलिस ने खुलासा
Ranchi, Jharkhand:रांची में ऑटो लूट गैंग का पुलिस ने खुलासा yaatri se chaku ke bal par 22 hazar rupaye, mobile aur dastavez lootE the ARKoda thana kshetra mein 10 September ko vaaradata ko ja anna diya gaya tha anjaam police ne auto chalak moni singh aur chiku kumar yadav ko kiya giraftaar aaropyon ki nishandehi par vaaradata mein istemal auto samet kai samaan baramad giraftaar moni singh ka pehle se kai thanon mein aparaadhi itihas bhi mila bait... city SP paras rana0
0
Report
Advertisement
सिंघाना में वार्ड 33 विवाद: पार्षद के बेटे पर मारपीट और धमकी के आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं गुजरवास वार्ड में मतदान परिणाम के बाद हुए विवाद भाजपा की निर्वाचित पार्षद के बेटे के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का आरोप घटना के बाद पीड़ित पक्ष पहुंचा सिंघाना पुलिस थाने पीड़ित पक्ष का आरोप पिस्तौल दिखाकर की मारपीट पीड़ित पक्ष ने थाने में पहुंचकर की कार्रवाई की मांग सिंघाना नगरपालिका के वार्ड न 33 गुर्जरवास की घटना झुंझुनूं जिले के सिंघाना नगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद वार्ड नंबर 33 स्थित गुर्जरवास में वोट नहीं देने को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष ने विजयी पार्षद के बेटे प्रीतम सहित अन्य लोगों पर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुर्जरवास में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि चुनाव में वोट नहीं देने से नाराज भाजपा की निर्वाचित पार्षद के बेटे प्रीतम व अन्य लोग युवक के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से भयभीत पीड़ित पक्ष रात में ही सिंघाना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स करहल में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस ।
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी 14 सितंबर को राजभाषा हिंदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम । निदेशक डॉ.जे.पी.यादव व प्रबंधक सरिता सिंह ने किया दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने हिंदी भाषा के महान कवियों और लेखकों महाकवि कालिदास,मुंशी प्रेमचंद,रहीमदास,सूरदास आदि का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी भाषा एवं संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया,इसी से बना हिंदुस्तान शुद्ध हिंदी प्रयोग का लिया संकल्प,उत्कृष्ट छात्रों को किया पुरस्कृत । इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती सरिता सिंह ने कहा कि आधुनिक दौर में हम अपनी मातृभाषा से दूर होते चले जा रहे हैं,हमें अपने कामकाज में शुद्ध हिंदी शब्दों का प्रयोग करना चाहिए और अपनी मातृभाषा का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री चंद्रजीत यादव,सोहित यादव,बृजेन्द्र कुमार,सुधीर कश्यप,नजमा सैयद,अखिलेश,हरि सर,रीता,सचिन,रिया जैन,दीक्षा जैन,अवधेश कश्यप, बृजेन्द्र पांडेय,सीमा त्रिपाठी आदि सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।0
0
Report
अलीगढ़ में मारपीट से मौत, जाम के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के गांव मढौला में दो दिन पूर्व मारपीट में घायल 28 वर्षीय युवक की सोमवार को मौत हो गई।परिजनों ने गांव के दो युवकों पर शराब पिलाकर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को दिल्ली-कानपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था।जाम की सूचना पर एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक सहित सीओ इगलास, खैर, अतरौली, तृतीय, छर्रा, बरला और गभाना सीओ सहित कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची थी।पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर करीब 30 मिनट बाद जाम खुलवाया दिया था।पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक से बुरादा हटाया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव - देर रात बुरादे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर पलटी । श्रमिकों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली हटाई । लकड़ी के बुरादे को ट्रैक से हटाया गया । आसीवन क्षेत्र से मगरवारा की एक फैक्ट्री जा रही थी ट्रैक्टर ट्रॉली । बालामऊ - कानपुर रेलमार्ग पर मेथिटिकुर के पास की घटना ।0
0
Report
चाचा आउट, भतीजा इन: अखिलेश ने लोहिया ट्रस्ट की कमान संभाली
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू ट्रस्ट के दफ्तर से चाचा आउट भतीजा इन लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर 9 साल से बने शिवपाल यादव को हटा दिया गया है और अब अखिलेश यादव ने उनकी जगह ले ली है। एक तरह से 'चचा आउट, भतीजा इन' हो गया है। शिवपाल सिंह यादव 2017 से अध्यक्ष थे. अब अखिलेश के पास सपा, लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर ट्रस्ट की कमान है. अखिलेश के पास सपा, लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर ट्रस्ट की कमान है लोहिया ट्रस्ट में यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसकी पृष्ठभूमि समाजवादी परिवार में 2017 में हुए विवाद से जुड़ी है. उस समय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को हटाकर शिवपाल सिंह यादव को लोहिया ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद से शिवपाल लगातार ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए थे. लोहिया ट्रस्ट का गठन समाजवादी पार्टी की स्थापना से भी पहले किया गया था. ट्रस्ट का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है. इसके साथ ही यह पार्टी से जुड़ी गतिविधियों और फंड जुटाने में भी भूमिका निभाता रहा है.0
0
Report
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली 2 में शराब के नशे में उत्पात
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली 2 सोसायटी में युवकों ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। फ्लोर पर खड़ी बच्चे की साइकिल को उठाकर फेंका, लोगों के गेट भी बजाए। सुरक्षा पर सवाल उठाए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, समिति के लोगों में रोष, बिसरख कोतवाली का मामला0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के 11 केस, डेंगू-मलेरिया के मामले भी सामने
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में जहां स्वाइन फ्लू के अब तक 11 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं वहीं डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। यमुनानगर में मलेरिया के तीन और डेंगू के पांच कैस सामने आए हैं। यमुनानगर की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दिव्या मंगला ने बताया कि स्वाइन फ्लू के जहां पहले 6 मामले थे पांच और मामले सामने आए हैं। वहीं डेंगू के अब तक पांच और मलेरिया के तीन मामले पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक यमुनानगर जिला में 9435 घरों की चेकिंग की गई है जिसमें से 2776 घरों में मच्छरों का लारवा पाए जाने के बाद उनको नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में और घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दें, जहां पानी खड़ा होगा वहां मच्छर होगा। उन्होंने बताया कि यमुनानगर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के लिए वार्ड तैयार किया गया है। जहां सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा नगर निगम के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील की कि जिन्हें सर्दी जुकाम जैसे लक्षण हैं वह भीड़ भाड़ से दूर रहें, बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले क्योंकि बचाव के लिए सुरक्षा जरूरी है।0
0
Report
नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक चालकों का जानलेवा स्टंट वायरल, बड़ा हादसा टला
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर रोजवास टोल के समीप दो ट्रक चालकों का जानलेवा स्टंट सामने आया है। हाईवे पर तेज रफ्तार में एक-दूसरे के आगे-पीछे चलते और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दोनों ट्रकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले का है, जिसे कार में सवार एक दंपत्ति ने बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, दंपत्ति अपनी कार से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरांन उनकी कार के आगे चल रहे दोनों ट्रक चालक हाईवे पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते नजर आए। वीडियो में दोनों ट्रकों के चालकों का हाईवे पर जानलेवा खेल साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार में सवार महिला की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वह चिंता जताते हुए कहती सुनाई दे रही है कि ये किसी को भी अपनी चपेट में ले लेंगे। महिला की आशंका कुछ ही देर में सही साबित होती नजर आती है। वीडियो में एक ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकाइक आती दिखाई दे रही हैं। घटना में बाइक सवारों को नुकसान हुआ या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस तरह से भारी वाहन हाईवे पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, उससे बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नेशनल हाईवे-52 पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के चालकों द्वारा इस तरह लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाना दूसरे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि सड़क पर सफर करने वाले अन्य लोगों की जान खतरे में न पड़े। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर ट्रक चालकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।0
0
Report
नीमराणा में पुलिस ने बदमाशों की पैदल परेड कराकर दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर कड़ा संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़)......जिले के नीमराणा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा संदेश दिया है। नीमराना DSP कृष्ण कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस ने बीते दिन कृष्णा टॉवर के सामने रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान सड़क पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पैदल परेड कराई। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को मौके पर पैदल ले जाकर परेड कराई। इस दौरान आरोपी लड़खड़ाते हुए चलते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बदमाशों के बीच हड़कंप मच गया। डीएसपी कृष्ण कुमार यादव ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सार्वजनिक स्थान पर बदमाशी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
CAQM एडवायज़री के बाद दिल्ली-NCR के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं स्थगित
New Delhi, Delhi:दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में स्कूलों की खेल प्रतियोगिताओं पर CAQM की एडवाइजरी वायु प्रदूषण के चलते नवंबर और दिसंबर में होने वाली फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश दिए दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में स्कूलों की फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं टालने की तैयारी नवंबर और दिसंबर में खराब वायु गुणवत्ता के दौरान खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका सुप्रीम कोर्ट ने CAQM से दिल्ली-NCR के स्कूलों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने को कहा था CAQM ने 19 नवंबर 2025 को दिल्ली-NCR के संबंधित विभागوں और हितधारकों के साथ तत्काल बैठक की थी बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, NCR राज्य सरकारें/GNCTD, Sports Authority of India, NCR SPCBs और DPCC के प्रतिनिधि शामिल हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश0
0
Report
बलिया पुलिस ने आरक्षी परितोष मिश्रा की मौत पर राजकीय सम्मान दी
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया के बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही परितोष मिश्रा की असामयिक मौत के बाद बलिया पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों ने शव को कंधा भी दिया इस दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई। दरसअल थाना बांसडीह में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा 13 सितंबर की रात को लापता हो गए। पुलिस में खोजबीन शुरू की और 14 सितंबर की सुबह 10 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को सिपाही परितोष मिश्रा का शव एक तालाब में मिला। पुलिस सिपाही परितोष मिश्रा की मौत की जांच शुरू कर दी है वही उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मृतक प्रदोष मिश्रा के शो को उनके गुरु जनपद प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है。0
0
Report
डुंडा में गुलदार के हमले से बाइक सवार दो युवक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के डुंडा तहसील के खट्टुखाल मोटर मार्ग पर गुलदार ने बाइक سوار दो युवकों पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। संदीप सिंह और दीपक सिंह घर जा रहे थे। हमला होने से बाइक असंतुलित हो कर सड़क पर गिर गई। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया लेकिन हमले से दोनों घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा गया और उपचार चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
