241401
Hardoi - संतोष पांडेय ने मोदी से पाकिस्तान को जवाब देने की अपील की
सवायजपुर, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बे में आयोजित आर्य समाज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संतोष पांडेय ने पहलगाम घटना की निंदा की और पाकिस्तान की नीच हरकत पर नाराजगी जताई. उन्होंने कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की अपील की, इस दौरान विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू,आरेन्द्र पांडेय,सुभाष पाण्डेय सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम अभी चालू नहीं, दावे बनाम सच्चाई
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे कई सालों से दावों के बीच फंसा राजा नाहर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, इस साल भी चालू होने के दावे की जा रहे हैं फरीदाबाद। का ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ लगातार दावे किए जा रहे हैं कि स्टेडियम को इसी साल शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो स्टेडियम के अंदर गंदगी और बदहाल व्यवस्था नजर आई। मौके पर किसी बड़े स्तर पर निर्माण या कामकाज चलता हुआ भी दिखाई नहीं दिया।स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। गेट पर तैनात गार्ड ने टीम को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर स्टेडियम को जनता और खिलाड़ियों के लिए कब खोला जाएगा और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है?नेताओं के दावों पर उठ रहे सवाल स्टेडियम को लेकर समय-समय पर नेताओं और अधिकारियों की तरफ से इसे जल्द शुरू करने के दावे किए जाते रहे हैं। स्थानीय विधायक दिनेश अदलखा की तरफ से भी स्टेडियम को इसी साल शुरू किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन मौजूदा हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हमारी टीम ने जब इस मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर से कैमरे के सामने सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हालांकि, ऑफ रिकॉर्ड बातचीत में इस साल स्टेडियम के शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात सामने आई।आखिर कब शुरू होगा स्टेडियम?राजा नाहर सिंह स्टेडियम को लेकर पिछले करीब तीन दशकों से अलग-अलग समय पर इसे शुरू करने के दावे होते रहे हैं। लेकिन हर बार समय सीमा आगे बढ़ती रही। स्टेडियम के लगातार बंद रहने से न केवल क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को इंतजार करना पड़ रहा है, बल्कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस खेल परिसर की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि हरियाणा और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद फरीदाबाद का यह महत्वपूर्ण क्रिकेट स्टेडियम अब तक पूरी तरह चालू क्यों नहीं हो पाया क्या स्टेडियम को शुरू करने की कोई निश्चित समयसीमा है क्या निर्माण और मरम्मत कार्य में देरी की कोई जिम्मेदारी तय की गई है क्या इस साल वास्तव में यहां क्रिकेट मैच शुरू हो पाएंगे और अगर नहीं, तो बार-बार किए जा रहे दावों का आधार क्या है फिलहाल स्टेडियम के बंद दरवाजे और अंदर पसरी बदहाली इन तमाम सवालों का जवाब मांग रही है। फरीदाबाद के खेल प्रेमियों को अब दावों की नहीं, बल्कि स्टेडियम के वास्तविक रूप से शुरू होने का इंतजार है।0
0
Report
यमुनानगर-गृहला मार्ग का नवीनीकरण शुरू, 2027 तक पूरा होगा
Yamuna Nagar, Haryana:कुरुक्षेत्र यमुनानगर सहारनपुर मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लोग लंबे समय से परेशान थे, अब इस मार्ग के सुधारीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ है जो दिसंबर 2027 तक पूरा होगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीणों को इसके लिए आश्वासन दिया था। इससे अब काम शुरू हो चुका है। वैसे तो निर्माण कार्य 2027 के दिसंबर में पूरा होना है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह संबंधित निर्माण कंपनी को जून 2027 तक मानसून से पहले सड़क नवीनीकरण का कार्य पूरा करने के लिए कह रहे हैं। रादौर के विधायक व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि गृहला चीका से यमुनानगर फोर लाइन का कार्य अभी होने में समय लग रहा है, इसलिए इस सड़क के नवीनीकरण के कार्य को शुरू किया गया है ताकि लोगों की दिक्कत कम हो सके।0
0
Report
ऑपरेशन रक्षक के शहीद नायक संतपाल को श्रद्धांजलि: झुंझुनूं के वीर
Jhunjhunu, Rajasthan:है नमन उनको... के लिए नाम: नायक संतपाल सर्विस नंबर: 3186997 रैंक: नायक (Naik) यूनिट: 18 जाट रेजिमेंट (18 Jat Battalion, The Jat Regiment) पता: ग्राम व पोस्ट–मिठवास, तहसील व जिला–झुंझुनूं (राजस्थान) शहादत दिनांक: 28 सितम्बर 2003 अभियान/मोर्चा: ऑपरेशन रक्षक (Operation Rakshak, जम्मू-कश्मीर) ऑपरेशन रक्षक और 18 जाट की भूमिका: ऑपरेशन रक्षक की पृष्ठभूमि: 'ऑपरेशन रक्षक' भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, सीमा पार से घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खात्मे के लिए चलाया जाने वाला प्रमुख आतंकवाद-रोधी (Counter-Insurgency) अभियान है। सघन आतंकवाद-रोधी अभियान: वर्ष 2003 के दौरान घाटी और नियंत्रण रेखा (LoC) के निकटवर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सेना द्वारा सघन तलाशी व मुठभेड़ अभियान चलाए जा रहे थे। 18 जाट बटालियन इन बेहद संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में तैनात थी। कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान: 28 सितम्बर 2003 को ऑपरेशन रक्षक के तहत अग्रिम मोर्चे पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए एवं देश की आंतरिक व सीमा सुरक्षा का दायित्व निभाते हुए नायक संतपाल ने असाधारण वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया। कर्तव्य की वेदी पर लड़ते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। स्मृति एवं गौरव: शेखावाटी का सैन्य गौरव: झुंझुनूं की वीरों की धरा से आने वाले नायक संतपाल का यह सर्वोच्च बलिदान भारतीय सेना और जाट रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास में सदैव दर्ज रहेगा。 शहादत को नमन: उनके पैतृक गांव मिठवास सहित पूरे झुंझुनूं जिले में प्रतिवर्ष 28 सितम्बर (शहादत दिवस) और राष्ट्रीय पर्वों पर ग्रामीण, पूर्व सैनिक और युवा उनके अदम्य साहस व शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।0
0
Report
Advertisement
अजमेर नगर निगम भवन में पदभार ग्रहण समारोह के बाहर कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:अजमेरनगर निगम भवन में चल रहा पदभार ग्रहण समारोह तो कांग्रेस के तमाम पार्षद धूप में निगम कार्यालय के बाहर कर रहे प्रदर्शन धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ता लगा रहे सत्ता के दुरुपयोग का आरोप0
0
Report
28 सितंबर की बरेली मंडल किसान पंचायत को लेकर भाकियू ने सौंपी जिम्मेदारियां
Baheri, Uttar Pradesh:बिजोरिया। भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बिजोरिया में प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान मौजूद रहे। बैठक में आगामी 28 सितंबर को बरेली गन्ना समिति में होने वाली बरेली मंडल की बड़ी किसान पंचायत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान ने संगठन के पदाधिकारियों को पंचायत की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में किसानों को पंचायत में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने पंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क करने तथा अधिक से अधिक संख्या में बरेली पहुंचने की अपील करने का निर्णय लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर योगेश पाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, वंश चौधरी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नंदराम गुर्जर, सार्थक संधू मंडल सचिव, संदीप सिंह, अंबा प्रसाद मौर्य, अजय पाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जतिन मौर्य, जगदीश मौर्य, सतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
हाथरस चेकिंग के दौरान युवक से कथित मारपीट का वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- चेकिंग के दौरान युवक से कथित मारपीट वीडियो हुआ वायरल, जांच के निर्देश हाथरस सदर कोतवाली के सामने वाहन चेकिंग के दौरान युवक से कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... वीडियो में एक वर्दी में एक होमगार्ड युवक के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है... जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.... पूरा मामला सदर कोतवाली के सामने तालाब ओवर ब्रिज के पास का बताया जा रहा है... बताया जा रहा है जाम के दौरान होमगार्ड और युवक की किसी बात को लेकर बहस हुई... जो कथित रूप से मारपीट में बदल गई... जिसका मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया... जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.... फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ...0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन पराक्रम के शहीद लांस नायक जगदीश धींवा को शहादत दिवस पर नमन
Jhunjhunu, Rajasthan:है नमन उनको... के लिए • नाम: लांस नायक जगदीश प्रसाद धींवा • सर्विस नंबर: 3188780 • रैंक: लांस नायक (Lance Naik) • यूनिट: 14 जाट रेजिमेंट (14 Jat Battalion, The Jat Regiment) • पता: ग्राम व पोस्ट–टोडपुरा, तहसील–नवलगढ़, जिला–झुंझुनूं (राजस्थान) • शहादत दिनांक: 19 सितम्बर 2003 • अभियान/मोर्चा: ऑपरेशन पराक्रम (Operation Parakram) ऑपरेशन पराक्रम और 14 जाट की भूमिका: 1. सैन्य पृष्ठभूमि: 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना की ऐतिहासिक लामबंदी की, जिसे 'ऑपरेशन पराक्रम' नाम दिया गया। यह 1971 के युद्ध के बाद देश का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा था। 2. सीमा पर अग्रिम तैनाती: इस ऑपरेशन के दौरान 14 जाट बटालियन को नियंत्रण रेखा और सीमावर्ती अत्यधिक संवेदनशील मोर्चों पर तैनात किया गया था। दुश्मन की ओर से होने वाली भारी गोलाबारी, घुसपैठ रोधी ऑपरेशनों और अग्रिम चौकियों की सुरक्षा में बटालियन के जवानों ने डटकर मुकाबला किया। 3. सर्वोच्च बलिदान: 19 सितम्बर 2003 को ऑपरेशन पराक्रम के तहत अग्रिम मोर्चे पर मातृभूमि की रक्षा और सीमा सुरक्षा का दायित्व निभाते हुए लांस नायक जगदीश प्रसाद धींवा ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और वीरगति को प्राप्त हुए। स्मृति एवं सम्मान: • विद्यालय का नामकरण: शहीद के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में राजस्थान सरकार द्वारा उनके पैतृक गांव के विद्यालय का नामकरण 'शहीद जगदीश प्रसाद धींवा राजकीय विद्यालय, टोडपुरा (नवलगढ़)' किया गया है। • शहीद स्मारक: ग्राम टोडपुरा में शहीद जगदीश प्रसाद धींवा का स्मारक स्थापित है, जहाँ प्रतिवर्ष 19 सितम्बर को उनके शहादत दिवस व राष्ट्रीय पर्वों पर ग्रामीण, पूर्व सैनिक और क्षेत्रवासी उनके बलिदान को नमन करते हैं। • शेखावाटी और झुंझुनूं के गौरवशाली सैन्य इतिहास में लांस नायक जगदीश प्रसाद धींवा का नाम अमर शहीदों की पंक्ति में आदर के साथ दर्ज है।0
0
Report
मथुरा के गोवर्धन में लव जिहाद आरोपी के गांव पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस तैनाती
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में 'लव जिहाद' को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी के गांव पहुंचकर किया उग्र प्रदर्शन मथुरा। जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र में 'लव जिहाद' के एक मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पड़ोसी गांव की युवती को भगा ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज बसोंती गांव के ग्रामीणों ने आरोपी के गांव मुखराई पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 18 सितंबर को मुखराई गांव निवासी मुस्ताक खान पड़ोसी गांव बसोंती की एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, तो बसोंती गांव के ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। ग्रामीणों ने खुद ही आरोपी की तलाश शुरू की और बड़ी संख्या में लामबंद होकर आरोपी के गांव मुखराई पहुंच गए। ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखकर गोवर्धन थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुखराई गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट-आरोपी के गांव से0
0
Report
दिल्ली में कुमार वर्मा ने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण का बड़ा आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद व प्रदीप उत्तरप्रदेश सह प्रभारी Kumar Verma ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर कहा, "चुनाव का जब समय आता है, तो ये भगवान कृष्ण भी बन जाते हैं, बजरंगबली भी बन जाते हैं, भगवान राम भी बन जाते हैं, लेकिन तरबूज के प्रकृति के नेता हैं। ये ऊपर से कुछ दिखते हैं, भीतर कुछ और रहते हैं। केवल और केवल तुष्टीकरण ही इनके भीतर भरा हुआ है। एक समाज विशेष, एक धर्म विशेष के लोगों का तुष्टीकरण करके इतने दिनों तक यह अपनी राजनीतिक रोटी सेकते रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
आगरा विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष के निर्देशों से परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नवागत प्राधिकरण उपाध्यक्ष विजय कुमार ने पदभार किया ग्रहण प्राधिकरण के सभी पटलों का किया औचक निरीक्षण अलग अलग पटलों की अधिकारियों से ली जानकारी शाशन की प्राथमिकताओं को पूरा करना पहली प्राथमिकता शहरी विस्तारीकरण योजना की तहत अटल पुरम और ग्रेटर आगरा का ससमय पूरा कराना प्राथमिकता सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण कराना भी प्राथमिकता जनता के कार्यों को पूरी पारदर्शिता से करने के अधीनस्थों को दिए आदेश काम में लापरवाही,हीलाहवाली और कामचोरी न करने की सख्त हिदायत बाइट विजय कुमार/उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण0
0
Report
दुर्ग में मोहन नगर पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया; 1.953 किलोग्राम बरामद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 1.953 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है तो वही जप्त किए गए गांजे की कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है इसके अलावा गांजा बेचकर ₹700 की आय की गई थी उसे भी मोहन नगर पुलिस ने जप्त कर लिया है. दरअसल मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि कैलाश नगर सूर्या होटल के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने फौरन टास्क टीम बनाकर आरोपी को घेराबन्दी कर धर दबोचा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तामेश्वर यादव बताया इसके बाद उसकी बटलाशाही लेने पर एक पीले रंग के थैले के अंदर प्लास्टिक के बैग में गांजे की 21 पुड़िया रखी हुई थी जिसका वजन कुल 1 किलो 953 ग्राम निकला वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 1 लाख ₹ आंकी गई है फिलहाल आरोपी तामेश्वर यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
गणेश पंडाल दर्शन के बाद 19 वर्षीय युवती का कुएं में शव, हत्या की आशंका
Jobat, Madhya Pradesh:तीन दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का कुएं में मिला शव, इलाके में सनसनी, गणेश पंडाल दर्शन के लिए निकली थी युवती, बोरी थाने में दर्ज थी गुमशुदगी, परिजनों का आरोप: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी। मृतका की पहचान: सुड़ी बड़ी खाना बोरी निवासी 19 वर्षीय अनीता (पिता: मेहर सिंह) के रूप में हुई पहचान। तीन दिन पूर्व गणेश पंडाल में दर्शन करने पहुंची 19 वर्षीय युवती का शव कुएं में तैरता हुआ मिला है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आज युवती का शव गांव के ही एक कुएं में तैरता हुआ पाया गया। परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
भिंड में चलती ई-स्कूटी आग बन गई, दो युवकों ने बचाई जान
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-चलती ई-स्कूटी बनी आग का गोला… धुआं उठते ही रुके युवक, देखते ही देखते धू-धू कर जली स्कूटी। एंकर-भिंड में चलती ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई… गनीमत रही कि आग की लपटें उठने से पहले ही स्कूटी सवार दो युवकों ने वाहन रोक दिया और समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि चंद पलों में पूरी ई-स्कूटी जलकर खाक हो गई। मामला गोरमी-पोरसा मार्ग का है। बरकापुरा गांव निवासी दो युवक ई-स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे साईं मैरिज हॉल के पास पहुंचे, अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा। युवकों ने खतरा भांपते हुए तुरंत स्कूटी रोक दी। युवक अभी धुआं निकलने की वजह समझ ही रहे थे कि अचानक स्कूटी में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर ही ई-स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटों के बीच दोनों युवक किसी तरह सुरक्षित दूरी पर पहुंचे और बाल-बाल बच गए। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई और मौके पर उसका सिर्फ जला हुआ ढांचा बचा। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी लोकल ब्रांड की थी। हालांकि आग लगने की असल वजह क्या थी—बैटरी में खराबी, शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खामी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद ई-स्कूटी की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।0
0
Report
करका में अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग टीम पर धक्का-मुक्की; गड्लिंग का संकेत
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग....करका में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया, मौके पर धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बनी...विभाग के अनुसार करीब 50-60 ग्रामीणों ने टीम को सरकारी कार्रवाई से रोकने की कोशिश की और एक व्यक्ति को मौके से ले जाया गया...गनीमत रहा कि घटनाक्रम में किसी वन अधिकारी या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर कोई बड़ी घटना भी नहीं हुई...करका के जंगल में 30 हजार पेड़ों की कटाई का प्रारंभिक अनुमान, करीब 35 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण के संकेत मिले हैं..22 सितंबर की जांच में 1100 से ज्यादा पेड़ों पर गड्लिंग और बड़ी संख्या में कटे ठूंठ मिले。0
0
Report
किशनगंज में 28 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच आरक्षण की लॉटरी बच्चों ने निकाली
Baran, Rajasthan:किशनगंज में सरपंच पदों की लॉट्री, बच्चों ने तय की 28 पंचायतों की किस्मत बारां के किशनगंज पंचायत समिति सभागार में पंचायत चुनाव 2026 के लिए सरपंच पद के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। निर्वाचन अधिकारी हेमंत घनघोर की मौजूदगी में स्कूली बच्चों से पर्ची निकलवाकर पारदर्शी तरीके से लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। चक्रानुक्रम और लॉटरी के आधार पर किशनगंज ब्लॉक की 28 ग्राम पंचायतों में आरक्षण तय किया गया। आरक्षण के तहत एससी के लिए 4 सीटें - फल्दी, मायथा, मिसाई-कागलाबमोरी सहित, एसटी के लिए 9 सीटें - पगारा (एसटी महिला), बरूनी (एसटी महिला), सेवनी (एसटी महिला), रेलावन (एसटी महिला), पीपल्दा कलां (एसटी), नायगांव (एसटी), बृजनगर (एसटी), असनावर (एसटी) और छीनोद (एसटी) आरक्षित की गईं। ओबीसी के लिए 1 सीट आंकोदिया तय हुई。 सामान्य वर्ग में 14 सीटों में से 8 सामान्य महिला के लिए - सुवांस, शोभागपुरा, बकनपुरा, गरडा, सकरावदा, करवरीकलां, किशनगंज, भंवरगढ़ और 6 सामान्य - दीगोदपार, महरावता, कांकडदा, रामगढ़, रानीबडौद, बांसथूनी शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
