हरदोईः अमर लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह और डॉ. आलोक 'नीलू' की स्मृति में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में प्रख्यात शिक्षाविद और अमर लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह और डॉ आलोक ‘नीलू‘ की पुण्य स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निःशुल्क हाई हाइब्रिड बीज वितरण, ट्राई साईकिल वितरण, विशाल स्वास्थ्य मेला, नेत्र चिकित्सा और मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
