241402
Hardoi - सर्दी से करें बचाव , बाइक से सावधानीपूर्वक करें यात्रा
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर सामुदायिक के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर हसानुद्दीन ने बताया है कि सर्दी में बाइक से यात्रा सावधानीपूर्वक करें हार्ट अटैक एवं सांस के मरीज अपनी समय-समय पर जांच करते रहें खाने में गर्म चीजों का सेवन करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल से बातचीत की; स्वर्णिम प्रदर्शन का बखान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हाल ही में हुए एशियाई खेल हमारे लिए कई मायनों में यादगार रहे हैं। यहाँ हमारी पुरुष और महिला हॉकी, दोनों टीमें मौजूद हैं; दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है। क्रिकेट में, हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को दोहराया है। कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह, हमने तीरंदाजी में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। हमने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन देखा, और बॉक्सिंग तथा कुश्ती में भी बड़ी सफलताएं हासिल कीं। हमारे खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड बनाए, और हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी एक पदक जीता है।"0
0
Report
गुना ट्रेन लूट: हाथरस के सुनार से लाखों के आभूषण बरामद, 7 गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:गुना पैसेंजर ट्रेन में दुल्हन के जेवर चोरी, खरीदने वाला हाथरस का सुनार गिरफ्तार; लाखों के आभूषण बरामद चार माह से फरार था आरोपी, चोरी के मामले में सात आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार; बरामद जेवरों की कीमत 17.28 लाख रुपए बताई गुना। बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में परिवार के ट्रॉली बैग से लाखों रुपए के जेवर चोरी करने के मामले में जीआरपी गुना ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले हाथरस निवासी सुनार को गिरफ्तार किया है। चार माह से फरार चल रहे आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की वर्तमान कीमत करीब 17 लाख 28 हजार रुपए बताई गई है। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जीआरपी के अनुसार, 13 जून 2026 को आविद खान निवासी अशोकनगर अपने परिवार के साथ ट्रेन क्रमांक 51883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनके ट्रॉली बैग से करीब 16 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर जीआरपी गुना ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी के आभूषण उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी सुनार धर्मेन्द्र सोनी उर्फ मोनू को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया और उसके कब्जे से सोने के हार, कंगन, अंगूठियां, नथ और चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सात आरोपियों की जमानत निरस्त इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत भी निरस्त हो चुकी है। फरार सुनार की गिरफ्तारी और आभूषणों की बरामदगी को जीआरपी ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।0
0
Report
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहली बार ग्लोबल डांस, 24+ देशों के कलाकार शामिल होंगे
Kullu, Himachal Pradesh:21 अक्टूबर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहली बार ग्लोबल डांस भी किया जाएगा इस ग्लोबल डांस में 12 देशों ने अपनी हामी भर दी है और उम्मीद है कि 24 से अधिक देश के कलाकार ग्लोबल डांस में शामिल होंगे इसके लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा भी तैयारी शुरू कर दी गई है और सभी कलाकारों के लिए कोरियोग्राफर की भी व्यवस्था की गई है। यह बात अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार को ढालपुर मैदान का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भी तैयारी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में भी दशहरा उत्सव को लेकर कर्टन रेजर सेरेमनी आयोजित की गई है और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात कर उन्हें दशहरा उत्सव में आने का निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में ढालपुर में कला केंद्र के अतिरिक्त भी ग्लोबल डांस के लिए अलग से मंच की व्यवस्था की जाएगी। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि यहां पर प्लाट आवंटन को लेकर भी व्यापारियों के द्वारा कुछ शिकायत की जा रही थी। लेकिन प्लाट आवंटन में प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है और सबलेटिंग को रोकने के लिए ही प्रशासन के द्वारा एक ही कंपनी को प्लाट आवंटित किया गया है। जो आगे व्यापारियों को प्लाट आवंटन का कार्य सुचारू रूप से करेगी। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे तैनात किए जाएंगे और पुलिस प्रशासन के सहयोग से जगह-जह पर ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। ऐसे में इस साल भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और दशहरा उत्सव की आय में भी बढ़ोतरी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में ASI की सड़क दुर्घटना में मौत, ड्रायवर और कंडक्टर फरार
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस ASI की सड़क दुर्घटना में मौत सुबह घर से ड्यूटी पर जाते हुए हुआ हादसा मंदिर मार्ग थाने में तैनात थे ASI राजेश कुमार स्थान : संजय गांधी अस्पताल एंकर : राजधानी दिल्ली के थाना नागलोई इलाके में दिल्ली पुलिस एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत का मामला सामने आया है, मृतक की पहचान राजेश कुमार 56 वर्ष के रूप में हुई है जो की थाना मंदिर मार्ग में तैनात थे और सुबह करीबन सात बजे घर से ड्यूटी के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे, नागलोई रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और राजेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके पर ही बस छोड़ फरार हो गए, मौके पर थाना नागलोई पुलिस टीम ने पहुंचकर राजेश कुमार को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार को हादसे की सूचना दी और मामला दर्ज करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार हुए चालक और कंडक्टर को पुलिस तलाश कर रही है, साथ ही आगे की जांच जारी है।0
0
Report
300 ग्राम MD तस्करी मामले में गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, 10% कमीशन का खुलासा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशे री तस्करी रोकण खातर चलाए जा रिया ऑपरेशन त्रिनेत्र रे तहत अरनोद थाना पुलिस नै बड़ी कामयाबी हाथ लागी है। पुलिस नै 300 ग्राम एमडी तस्करी रे मामले में बैंक खातो अर एटीएम उपलब्ध करवाण वाला आरोपी नै गुजरात रा भावनगर सूं गिरफ्तार कर्यो है। गिरफ्तार आरोपी री पहचान धार्मिक बेगड निवासी भावनगर, गुजरात रे रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामणे आयो कि आरोपी बैंक खाते में रुपया जमा करवाण रे बदले 10 फीसदी कमीशन लेतो थो। साथ ही, वो खुद रे इस्तेमाल खातर भी एमडी मंगवावतो थो। पुलिस रे मुताबिक, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ रे निर्देशन में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा रे नेतृत्व में ई कार्रवाई करी गई। मामले री शुरुआत 9 अक्टूबर नै हुई, जद रठांजणा थाना पुलिस नै गादोला सूं वरमंडल जावण वाले कच्चे रास्ते पर गश्त रे दौरान खालिद निवासी बागलिया, थाना हथुनिया रे कब्जा सूं 300 ग्राम अवैध एमडी बरामद करी थी। पुलिस नै नशे रे परिवहन में काम लेई जा री बिना नंबर री मोटरसाइकिल भी जब्त करी थी। ई मामले में राठांजणा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा नै सौंपी गई। जांच रे दौरान सामणे आयो कि खालिद नै जब्त करी गई एमडी इब्राहिम खान निवासी गादोला, थाना राठांजणा नै उपलब्ध करवाई थी। पुलिस नै इब्राहिम खान नै गिरफ्तार कर पूछताछ करी तो उरे कब्जा सूं एक बैंक रो एटीएम कार्ड मिल्यो। जांच में एटीएम कार्ड धार्मिक बेगड रे नाम रो होण री जानकारी सामणे आई। भारतीय स्टेट बैंक सूं खाते रा रिकॉर्ड प्राप्त कर पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसके बाद अरनोद थाने री पुलिस टीम गुजरात रे भावनगर पहुंची अर आरोपी री तलाश शुरू करी। पुलिस रे मुताबिक, आरोपी शुरुआत में अपने ठिकाणे पर नहीं मिल्यो, लेकिन मुखबिर सूं मिली सूचना रे आधार पर पुलिस नै पकड़ लियो। तलाशी रे दौरान उरे कब्जा सूं संबंधित एटीएम री बैंक पासबुक अर जरूरी दस्तावेज भी बरामद हुया। पुलिस पूछताछ में आरोपी नै बतायो कि उसने आपणा एटीएम एक साथी रे जरिये इब्राहिम खान तक पहुंचायो थो। जांच में ई भी सामणे आयो कि खाते में रुपया जमा करवाण रे बदले आरोपी नै 10 फीसदी कमीशन मिलतो थो। आरोपी नै खुद रे इस्तेमाल खातर एमडी मंगवाण री बात भी कबूल करी है। फिलहाल पुलिस आरोपी सूं पूछताछ कर री है अर नशे री सप्लाई, रुपयां रे लेन-देन अर तस्करी नेटवर्क सूं जुड़्या अन्य लोगां री भूमिका री जांच जारी है。0
0
Report
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मंडी में बारिश से धान फसल पानी में डूबी, किसानों को राहत का भरोसा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में हुई झमाझम बारिश के चलते मंडियों में पड़ी किसान की सैकड़ो क्विंटल धान की फसल बारिश के पानी में तैरती हुई नजर आई। वही बारिश के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अमले-जमले के साथ मंडी पहुंचे बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए यह तस्वीर फरीदाबाद के बल्लबगढ़ अनाज मंडी की है जहां पर बारिश के बाद हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि किसान की खून पसीने की मेहनत उगाई गयी फसल बारिश के पानी में तैरती हुई नजर आ रही है जबकि धान की फसल आने से पहले मंडी प्रशासन का दावा था कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी और मंडी पहुंचने पर तुरंत फसल का उठान किया जाएगा, परंतु जैसे ही बारिश आई कैसे ही मंडी प्रशासन के दावे फेल हो गए समय से उठान न होने के चलते किसानों की सैकड़ो क्विंटल धान की फसल बारिश के पानी में तैरती हुई नजर आई। वही धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों का आरोप है कि समय पर उठाना न होने के चलते आज उनके धान की फसल बारिश के पानी में तैर रही है अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अब उनकी धान की फसल कौन खरीदेगा। बाइट - किसान 2 बारिश के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज अनाज मंडी पहुंचे जहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि काफी हद तक धान की फसल को बारिश में भीगने से बचा लिया गया है हालांकि कुछ ढेरियां बाहर होने के चलते पानी में जरूर भीग गई है। पानी निकासी का कार्य तेजी से किया जा रहा है और किसानों से भी बात की गई है उनकी फसल का एक-एक दाना जरूर खरीदा जाएगा वही एसडीएम ने यह भी कहा कि धान की फसल का उठान का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो। बाइट - मयंक भारद्वाज एसडीम बल्लबगढ़ वही सवाल अब यह उठता है यदि मंडी से धान की फसल का उत्थान समय से हो जाता तो आज हुई बारिश के बाद किसान इतना हताश और परेशान नहीं होता क्योंकि फिर मंडी के टीन सेड खाली होते और उनकी धान की फसल टीन सेड के अंदर होती0
0
Report
Advertisement
दुर्ग में पायल निर्मलकर ने बॉयफ्रेंड के दबाव से आत्महत्या कर ली
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ दुर्ग के डिपरापारा में रहने वाली पायल निर्मलकर ने अपने ही बॉयफ्रेंड से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही बकायदा पायल निर्मलकर ने सुसाइडल नोट भी छोड़ा है जहाँ उसने आत्महत्या करने का कारण योगी नामक अपने बॉयफ्रेंड पर लगाया है. दरअसल दुर्ग के डिपरा पारा में रहने वाली पायल निर्मलकर का योगी नामक युवक के साथ पुरानी पहचान और बातचीत हुआ करती थी लेकिन योगी पायल निर्मलकर के ऊपर लगातार अवैध संबंध बनाने को लेकर दबाव डाल रहा था जिसके कारण पायल पिछले दो महीने से परेशान चल रही थी वही योगी लगातार उसे धमकी भी देता और कहता था कि वह उसके तमाम वीडियो वायरल कर देगा जिससे पायल निर्मलकर लगातार परेशान चल रही थी इसी बीच आत्महत्या के पहले उसने अपने मोबाइल को अनलॉक कर गैलरी में कई फोटो पेमेंट के स्क्रीनशॉट भी छोड़े हैं इतना ही नहीं बाकायदा अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर आज पायल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली फिलहाल इस पूरे मामले पर सुसाइडल नोट के आधार पर अब दुर्ग पुलिस विवेचना कर रही है तो वही पायल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया है.0
0
Report
हनुमानगढ़ धानमंडी में बारिश से जलभराव के खिलाफ व्यापारी चेतावनी: मंथन चल रहा
Hanumangarh, Rajasthan:न्यूज स्टोरी पैकेज | हनुमानगढ़ जंक्शन धानमंडी मामूली बारिश में धानमंडी जलमग्न, भीगा किसानों का धान टूटी सड़कें, बदहाल निकासी और खराब धर्मकांटे से बढ़ी परेशानी व्यापारियों की चेतावनी—व्यवस्था नहीं सुधरी तो मंडी बंद कर देंगे, टैक्स भी नहीं देंगे 1. एंकर इंट्रो किसान खेतों में दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करता है, लेकिन जब उसी फसल को बेचने के लिए मंडी पहुंचता है, तो वहां की अव्यवस्थाएं उसकी परेशानी बढ़ा देती हैं। हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बुधवार रात हुई मामूली बारिश ने मंडी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। परिसर में पानी भर गया और खुले में रखा धान भीग गया। अब व्यापारी गीला धान खरीदने से कतरा रहे हैं। टूटी सड़कें, पानी निकासी की समस्या और खराब धर्मकांटे से परेशान व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मंडी बंद कर धरना दिया जाएगा और टैक्स देना भी बंद कर दिया जाएगा। आखिर मंडी की बदहाली दूर क्यों नहीं हो रही? देखिए, यह खास रिपोर्ट। 1. VO-1 — बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल ये तस्वीरें हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी की हैं। यहां बुधवार रात हुई मामूली बारिश के बाद ही पानी भर गया। खुले में रखे धान के ढेर भी पानी की चपेट में आ गए। नतीजा यह हुआ कि किसानों की उपज भीग गई और अब उसकी बिक्री को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। मंडी में पहुंची फसल को सुरक्षित रखने और बारिश के पानी की निकासी के इंतजाम कितने जरूरी हैं, इसकी हकीकत इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है। पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने से मंडी परिसर में जलभराव हो रहा है। वहीं, टूटी सड़कें परेशानी को और बढ़ा रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब मामूली बारिश में मंडी का यह हाल हो जाता है, तो तेज बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा खतरा किसानों की उपज को होने वाले नुकसान का है。 1. बाइट-1 — प्यारेलाल बंसल,पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल संघ (02:15 मिनट) जंक्शन धानमंडी में पानी निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। मामूली बारिश होते ही मंडी परिसर में पानी भर जाता है और किसानों की उपज भीगने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। मंडी की सड़कें टूटी हुई हैं और पानी निकासी के लिए बनाया गया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहा। इस संबंध में मंडी समिति के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है। डायरेक्टर को भी पत्र भेजा गया, लेकिन बजट का अभाव बताकर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। मंडी में लगा धर्मकांटा भी खराब है और छोटा होने के कारण किसानों की कृषि जिंसों की तुलाई में परेशानी आती है। व्यापारी मंडी में कारोबार करने के बदले टैक्स देते हैं, लेकिन इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यदि जल्द ही पानी निकासी, सड़कों और धर्मकांटे की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो व्यापारी मंडी बंद कर धरना देने और टैक्स देना बंद करने के लिए मजबूर होंगे。 1. VO-2 — धर्मकांटे से लेकर सड़कों तक परेशानी मंडी की बदहाली सिर्फ बारिश के पानी तक सीमित नहीं है। यहाँ टूटी सड़कें और खराब धर्मकांटा भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। व्यापारियों के मुताबिक, मौजूदा धर्मकांटा आकार में छोटा है और खराब होने के कारण तुलाई के काम में दिक्कत आती है। बड़ा और बेहतर धर्मकांटा स्थापित होने से किसानों के साथ खरीद एजेंसियों को भी सुविधा मिल सकती है。 व्यापारियों का आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाई गई, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस काम नहीं हुआ। अब नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। व्यापारियों की चेतावनी साफ है—मंडी में कारोबार के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा。 1. बाइट-2 — सतपाल दामड़ी (02:05 मिनट) धानमंडी में किसानों और मजदूरों को हर साल ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुधवार रात ہوئی मामूली बारिश में ही मंडी परिसर में पानी भर गया और खुले में पड़ा धान भीग गया। जब हल्की बारिश में यह हालत बन रहे हैं, तो भारी बारिश होने पर स्थिति कितनी खराब हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अक्सर देखने में आता है कि नुकसान होने के बाद ही अधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय होते हैं, जबकि ऐसी समस्याओं से बचने के लिए पहले से व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों की मेहनत से तैयार फसल को नुकसान का खतरा बना रहता है। हमारी मांग है कि कृषि उपज मंडी समिति के सचिव और संबंधित अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लें और पानी निकासी का स्थायी समाधान करवाएं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाने चाहिए。 1. VO-3 — अधिकारियों का जवाब बाइट - विष्णुदत शर्मा,कृषि उपज मंडी समिति सचिव (01:05 मिनट) विजुअल: मंडी की नालियां, जलभराव वाले स्थान, शेड के आसपास का क्षेत्र और मंडी समिति कार्यालय। दूसरी तरफ, मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि जलभराव की समस्या के पीछे नालियों का लेवल नीचे होना प्रमुख वजह है। कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा के मुताबिक, शेड के पास बारिश का पानी जमा हो जाता है। फिलहाल मजदूरों की मदद से पानी की निकासी करवाई जाती है। अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर ड्रेनेज सिस्टम तैयार करवाया गया था। यदि इसमें कोई कमी है, तो मार्केटिंग बोर्ड के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर जांच करवाई जाएगी। टूटी सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की बात भी कही गई है। वहीं, धर्मकांटे के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और प्रस्ताव तैयार होने पर इसे भी शामिल किया जाएगा। यानी फिलहाल समस्या के समाधान के लिए जांच और प्रस्ताव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। 1. रिपोर्टर कुलदीप शर्मा पीटीसी — मौके से 2. एंकर आउटर — समापन धानमंडी में जलभराव, टूटी सड़कें और खराब धर्मकांटे की समस्या अब व्यापारियों के विरोध का कारण बन गई है। व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। वहीं, मंडी समिति ने ड्रेनेज सिस्टम की जांच और निर्माण कार्यों के प्रस्ताव की बात कही है। अब सवाल यही है कि किसानों और व्यापारियों को राहत देने के लिए ये व्यवस्थाएं कब तक दुरुस्त होंगी।0
0
Report
रेल बाधाओं से बस्तर दशहरा पर्यटन प्रभावित, अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था पर चिंता
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा बस्तर की पहचान और स्थानीय अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है, हर साल देशभर से पर्यटक यहां की अनूठी परंपराओं और आदिवासी संस्कृति को देखने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार रेल सेवाओं में बाधा से पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है, मालिगुड़ा लैंडस्लाइड और रेल मार्ग पर मेगा ब्लॉक के चलते बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर से आने वाली ट्रेनें कोरापुट तक ही पहुंच पा रही है, इसके कारण पर्यटक जगदलपुर नहीं पहुंच पा रहे, होटलों की बुकिंग रद्द हो रही है, वहीं वाहन चालकों, गाइड और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, होटल एसोसिएशन के सचिव साहिल बारोटिया ने लगातार बुकिंग रद्द होने पर चिंता जताई है साथ ही प्रशासन से जल्द वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था करने की मांग की है, उन्होंने सुझाव दिया कि कोरापुट से जगदलपुर तक परमिट फ्री बसें चलाई जाएं, ताकि पर्यटकों को राहत मिल सके, अब सवाल है कि बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण सीजन में पर्यटकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कब होगी? समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर होटल, बाजार और स्थानीय कारोबारियों की आजीविका पर पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव: नामांकन तिथियाँ घोषित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो:-- कोटपूतली....कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रशासन ने जिला परिषद चुनावों की नामांकन प्रक्रिया और तिथियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। नामांकन की अंतिम तिथि जिला परिषद के सभी 27 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में ही संचालित की जाएगी। समीक्षा स्कूटनी) प्राप्त होने वाले सभी नामांकनों की समीक्षा 7 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे की जाएगी। वही नाम वापसी 18 अक्टूबर को रविवार होने के कारण, उम्मीदवार 19 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नामांकन स्थल जिला परिषद के सभी वार्डों के नामांकन केवल कलेक्ट्रेट परिसर में ही लिए जाएंगे。 प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार रहेगी...... एक साथ चुनाव की चुनौती इस बार जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंच पद के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। जो एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे प्रशासन पूरी मुस्तैदी से संपन्न करा रहा है। प्रशिक्षण और निर्देश सरपंच पद के रिटर्निंग अधिकारियों (ROs) की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है, जिन्हें दो चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा। मतदान दलों और पोलिंग पार्टियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फर्जी मतदान या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण मतदान चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और एसडीएम सहित पुलिस बल पूरी तरह मुतौैद रहेगा। सरपंच पद की मतगणना संबंधित चरणों में सरपंच चुनाव के तुरंत बाद वहीं पर की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से कोटपूतली-बहरोड़ के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे आगामी चरणों के पंचायत चुनावों में बिना किसी डर या संकोच के बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें。0
0
Report
जैसलमेर कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनाव के लिए एकजुट होकर टिकट वितरण की तैयारी शुरू की
Jaisalmer, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, जिला प्रमुख सहित 10 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का दावा, कांग्रेस जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल पहुँचे जैसलमेर,शहर की कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, टिकट वितरण और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर हुई चर्चा पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने जैसलमेर जिले में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने और संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल जैसलमेर पहुंचे। शहर की कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, टिकट वितरण और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद गुंजल ने जिला प्रमुख सहित जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी तीखे हमले किए। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पोकरण के पूर्व विधायक शाले मोहम्मद, जैसलमेर के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपाराम धनदे, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा जोशी, पूर्व सभापति अशोक तंवर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सुमार खान और राधेश्याम कल्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं की राय से होगा टिकट वितरण बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कांग्रेस आगामी पंचायतीराज चुनाव पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी। टिकट वितरण में सर्वसम्मति और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है, लेकिन सभी का लक्ष्य कांग्रेस का बोर्ड बनाना है। पार्टी आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए योग्य और मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। गुंजल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास चुनाव लड़ने का नैतिक साहस नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के फैसलों और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते भाजपा चुनाव मैदान में आई है। निकाय चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने सत्ता की ताकत के इस्तेमाल से लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के भरोसे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। ब्यूरोक्रेसी को लेकर उठाए सवाल प्रहलाद गुंजल ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का ऐसा चरित्र पहले नहीं देखा। उन्होंने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर सत्ता के इशारे पर काम करने के आरोप लगाए। गुंजल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास को शासन की ताकत से दबाया नहीं जा सकता और पंचायतीराज चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आरक्षित अनुसूचित जनजाति सीटों के साथ सामान्य सीटों पर भी पार्टी विशेष रणनीति के तहत उम्मीदवार उतारने पर विचार करेगी। सामान्य सीटों पर एसटी वर्ग के एक-दो योग्य व्यक्तियों को अवसर देने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के बाद लिया जाएगा। भाजपा सरकार पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का हमला सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, नेता और कार्यकर्ता जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। जिले के पूर्वी से पश्चिमी हिस्से तक कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन कार्यकर्ताओं की राय और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए किया जाएगा, ताकि जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बन सकें। बेनीवाल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर विकास कार्यों की स्थिति अलग है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति जनता में असंतोष बढ़ा है। ओरण भूमि, नहरी पानी और मनरेगा के मुद्दे उठाए सांसद बेनीवाल ने ओरण भूमि के मुद्दे पर कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 30 हजार बीघा से अधिक भूमि ओरण के रूप में घोषित की गई थी और आगे भी इस दिशा में प्रस्ताव थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद संबंधित फाइलें आगे नहीं बढ़ पाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान ओरण और गोवंश संरक्षण के नाम पर समर्थन हासिल किया, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में गोवंश पानी और चारे के अभाव से जूझ रहा है। उन्होंने नहरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति और डिग्गी निर्माण की स्थिति पर भी सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि इन समस्याओं से किसान और आमजन परेशान हैं। मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण गरीबों और जरूरतमंद परिवारों की आजीविका से जुड़ी योजना को कमजोर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता इन मुद्दों को समझ रही है और आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को जवाब देगी। निकाय चुनाव की गलतियों से सबक लेने की बात निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण और सामने आई कमियों का जिक्र करते हुए सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि इस बार उम्मीदवारों के चयन में पिछली गलतियों को दोहराने से बचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने माना कि पूर्व में वार्ड परिसीमन और अन्य प्रशासनिक कारणों से कुछ स्थानों पर दिक्कतें आई थीं। इस बार इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बेनीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस का जनाधार और वोट शेयर मजबूत हुआ है तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बाइट-प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस जिला प्रभारी, जैसलमेर बाइट - उम्मेदाराम बेनीवाल, सांसद, बाड़मेर- जैसलमेर- बालोतरा0
0
Report
राजमेस ने झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के लेखाधिकारी मनोज गोयल की संविदा समाप्त कर दी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के लेखाधिकारी मनोज गोयल की संविदा सेवाओं को राजमेस ने एक आदेश जारी कर समाप्त कर दिया है। राजमेस के आदेश पत्र के बाद झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक संजय पोरवाल ने भी तत्काल प्रभाव से लेखाधिकारी (संविदा कर्मी) मनोज गोयल को कार्य मुक्त कर दिया। लेखाधिकारी मनोज गोयल पर वेतन से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप थे, जिसे लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी。 मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय पोरवाल ने बताया कि मनोज गोयल झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 2008 से संविदा पद पर लेखाधिकारी का काम कर रहा था। मनोज गोयल के खिलाफ कुछ वर्षों में वित्तीय अनियमित के गंभीर आरोप लगे थे। जिसकी जांच झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय Singh Rathod द्वारा की गई थी। जांच के दौरान वित्तीय गड़बड़ियों के मामले की पुष्टि हुई। जिसके बाद जिला कलेक्टर द्वारा भी लेखाधिकारी मनोज गोयल को कार्य मुक्त करने हेतु राजमेस को पत्र लिखा गया था।उक्त मामले में सुरेश नवल अतिरिक्त निदेशक (राजमेस) ने आदेश जारी कर लेखाधिकारी (संविदा कर्मी) मनोज गोयल की संविदा सेवा समाप्त कर दी। लेखाधिकारी मनोज गोयल के पास न्यायालय में कोई स्थगन आदेश भी नहीं था, जिसकी पुष्टि होने के बाद यह कार्यवाही की गई। इसके साथ ही झालावाड़ मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य व नियंत्रक को गोयल को कार्य मुक्त करने के आदेश जारी किया गया। जिसके बाद डीन डॉ संजय पोरवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोयल को कार्य मुक्त कर दिया। मनोज गोयल अब भविष्य में राजमेस के अधीनस्थ संस्थानों में संविदा अथवा नियमित सेवाओं के लिए भी अपात्र घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में मनोज गोयल अब राजमेस से जुड़ी संस्थाओं में भविष्य में भी किसी सेवा से नहीं जुड़ पाएंगे।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ के शेरपुर में गोतस्करी की कोशिश नाकाम, 16 गोवंश सुरक्षित गोशाला पहुंचाए गए
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ के शेरपुर में गोतस्करी की कोशिश नाकाम, 16 गोवंश मुक्त कराए; आरोपी फरार अलवर रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में गुरुवार तड़के गोतस्करी दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 16 गोवंशों को गोतस्करी के संदेह में मुक्त कराया गया। इनमें 15 बछड़े और एक गाय शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गोवंशों को पैदल राजस्थान-हरियाणा सीमा पार कर हरियाणा ले जाने की तैयारी थी। संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। मुक्त कराए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित गोशाला पहुंचाया गया। गौरक्षा दल के सदस्य प्रवीण मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि शेरपुर गांव में मेवात के संत बाबा लाल दास मंदिर के समीप कुछ लोग गोवंशों को लेकर हरियाणा की ओर जा रहे हैं। आशंका थी कि सीमा पार ले जाने के बाद गोवंशों को वाहन में भरकर आगे ले जाया जाएगा। सूचना मिलते ही रामगढ़ गौरक्षा दल की टीम सक्रिय हो गई। इसके बाद गौरक्षा दल के सदस्य मोहित पंडित और मोहित सेन सहित नौगांवा नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल यादव भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और गौरक्षा दल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। अतरिया के पास स्थित गोशाला में पहुंचाए गोवंश कार्रवाई के बाद टीम ने सभी 16 गोवंशों को अपने संरक्षण में लेकर अतरिया के पास स्थित गोशाला पहुंचाया, जहां उनकी सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था की गई। इस कार्रवाई में गौरक्षा दल के साथ नौगांवा नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र सैनी का भी सहयोग रहा। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है। बाइट: प्रवीण मिश्रा, गौरक्षक दल सदस्य, रामगढ़0
0
Report
18 वर्षीय युवती की आत्महत्या: डूंगरपुर में पुलिस जांच जारी
Dungarpur, Rajasthan:सदर थाना क्षेत्र के सतीरामपुर गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवती दो दिन पहले गुजरात से घर आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर थाने के ASI पोपट लबाना ने बताया कि सतीरामपुर निवासी 18 वर्षीय नीमा अहमदाबाद में मजदूरी करती थी। दो दिन पहले ही वह अहमदाबाद से घर आई थी। वही नीमा का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। पिता के चिल्लाने पर पत्नी और आसपास के पड़ोसी एकत्र हुए, जिसके बाद युवती को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहाँ पुलिस ने पोस्टमार्म के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Saiki, Bihar:सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजस्व पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिले के पटवारी तहसील कार्यालयों के मार्ग पर धरने पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। संघ ने मांगों के समर्थन में आंदोलन शुरू किया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजस्व पटवारी संघ का आंदोलन शुरू हो गया है। 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें फसल गिरदावरी के लिए PV ऐप के उपयोग पर रोक, दमनकारी नीति के तहत किए गए स्थानांतरण निरस्त करना, भुइयां पोर्टल पर मैनुअल फसल प्रविष्टि का विकल्प देना और किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाना सुनिश्चित करना शामिल है। पटवारियों का कहना है कि किसानों के हितों और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
