241001
Hardoi: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, SP ने किया परेड रिहर्सल का निरीक्षण
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। SP ने परेड को अधिक अनुशासित और प्रभावशाली बनाने पर जोर देते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET पेपर लीक के आरोप: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Almora, Uttarakhand:कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर नीट को लेकर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि लगातार सामने आ रही गड़बडियों से छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी है तथा युवाओं का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से कम हो रहा है। अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी है। छात्र वर्षों तक कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन जब परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं तो उनकी मेहनत प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। भोज ने मांग की कि NEET से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।0
0
Report
PBM अस्पताल में प्रसूता शारदा मौत पर प्रशासन-परिजनों की बातचीत सफल, धरना खत्म
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम, प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता के बाद बनी सहमति, सहमति के बाद परिजनों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की, पिछले चार दिनों से मॉर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे परिजन, मांगों को लेकर लगातार जारी था विरोध-प्रदर्शन, एडीएम उम्मेद सिंह रतनू, एसडीएम राजेश नायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता, मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने पर बनी सहमति, इलाज कर रहे संबंधित चिकित्सक के खिलाफ परिजन देंगे परिवाद, परिवाद के आधार पर निष्पक्ष जांच और आगे कार्रवाई का दिया गया आश्वासन, प्रशासनिक आश्वासनों के बाद परिजनों ने शव उठाने पर जताई सहमति, चार दिन से जारी गतिरोध हुआ समाप्त, धरना खत्म0
0
Report
लोहरदगा के प्रमुख मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों जाम, मानसून का असर
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा से किस्को मुख्य मार्ग पर आम, सेमर के तीन पेड़ सड़क पर गिरने से मुख्य मार्ग घंटो जाम रहा। इस संबंध में बताया गया कि चार वर्ष पहले ही पेड़ के जर्जर होने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। लेकिन जर्जर पेड़ को सड़क के किनारे से हटाया नहीं गया। मानसून के असर लोहरदगा में साफ तौर पर देखने को मिल रहा हैं। आंधी पानी का पुरा असर लोहरदगा में देखने को मिल रहा है। लोहरदगा के कई इलाकों में पेड़ गिरा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने रस्सी बांधकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का प्रयास किया जो विफल हो गया।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव जेल में आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम और हंगामा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव बंदी की जिला जेल में मौत, परिजनों ने लगाया जाम。 चापड़ से हमले की आरोपी की जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत。 आरोपी की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप。 परिजनों ने अस्पताल क़े सामने सड़क पर रखा शव, लगाया जाम。 आज दोपहर जेल में आरोपी की हुई थी तबीयत खराब。 इलाज क़े लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जेल कर्मी。 जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत。 मौत की सूचना पाकर, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने काटा हंगामा。 आसीवन थाना क्षेत्र के नुरुल्लाह नगर का रहने वाला था मृतक आरोपी।0
0
Report
कानपुर देहात में दुष्कर्म केस: पुलिस कार्रवाई नहीं, पीड़िता परिवार ने न्याय की गुहार
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई न होने पर पीड़िता का परिवार परेशान। युवती ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक शोषण का आरोप। परिजनों ने शादी तय की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक जबरन युवती के घर में घुस आया। पिता के विरोध के बाद अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप。 तस्वीरें वायरल होने से युवती की तय शादी टूट गई。 पीड़िता का आरोप, तीन दिन से थाने से चुकी गए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही परिवार का दावा, police कार्रवाई की जगह समझौते का दबाव बना रही है。 पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार शिवली कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
कानपुर नगर निगम में भाजपा आंतरिक कलह: 75 पार्षद 6 दागी पार्षदों के निष्कासन नहीं तो इस्तीफा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नगर निगम में भाजपा की रार, 6 पार्षदों को न निकालने पर 75 से अधिक पार्षदों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी. कानपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का आंतरिक कलह उस समय चरम पर पहुंच गया, जब नेता सदन नवीन पंडित के नेतृत्व में पार्टी के 75 से अधिक पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के 6 दागी व तथाकथित पार्षदों को निष्कासन न किए जाने पर सामूहिक इस्तीफे और लखनऊ से दिल्ली तक कूच करने की कड़ी चेतावनी दे डाली. इन राष्ट्रवादी पार्षदों ने आरोप लगाया कि पवन गुप्ता और अंकित मौर्य जैसे आपराधिक प्रवृत्ति के 6 पार्षद कुछ अदृश्य आकाओं व विरोधियों के इशारे पर संगठन, सरकार और महापौर की बेदाग छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. इन वफादार पार्षदों ने आरोपी नेताओं पर प्रशासनिक अज्ञानता फैलाने, जबरन वसूली के मुकदमों में लिप्त होने और हाल ही में मुख्यमंत्री की कानपुर सुरक्षा में सेंध लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए शीर्ष नेतृत्व से इन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है, ताकि नगर निगम की गरिमा और संगठन की मर्यादा की रक्षा की जा सके।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन का लगातार अभियान; अधिकांश संस्थान सील
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में दूसरे दिन भी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन का लगातार अभियान जारी है। नियम और मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नोटिस देकर सीलिंग कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते अधिकतर संस्थानों के बाहर ताले लटकने लगे हैं। कोचिंग संचालकों ने होर्डिंग और पोस्टर भी हटाए हैं। कर्नलगंज इलाके में आम दिनों में छात्र पढ़ते थे, अब वह सन्नाटे में है। पोस्टरों के हटने के बावजूद कई संस्थान गेट पर ताला बंद कर अंदर से क्लास चला रहे थे। मेडिजोन इंस्टिट्यूट के बाहर भी ताला लगा मिला, जहां अंदर क्लास चलने की आशंका थी। फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अंदर से निकलने के बजाय क्लास चलता पाया गया। टीम ने पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर स्थिति पर नियंत्रण किया। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर कोचिंग चल रही थी; कुछ संस्थानों ने बाहर से पोस्टर हटाए थे लेकिन पीछे के दरवाजे से क्लासेज चल रही थीं। अब कोचिंग को सील किया जा रहा है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 23 जून को पहले दिन 23 कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की गई थी। आज भी कई संस्थान अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
चंदौली में STF- पुलिस ने 501.38 किलोग्राम अवैध गांजा पकड़ा; दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली। मुग़लसराय पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता। 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार। ट्रक में लोहे के एंगल और मसालों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी नशे की खेप। पुलिस की माने तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक। उड़ीसा के बौद्ध जनपद से खरीदकर पूर्वांचल और बिहार में सप्लाई की थी तैयारी। गिरफ्तार तस्कर सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव बिहार के रोहतास जिले के निवासी। पूछताछ में कई बार गांजा तस्करी कर सप्लाई करने की बात कबूली। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस और एसटीएफ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त। कटारिया NH19 अंडरपास के समीप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को मिली कामयाबी।0
0
Report
फतेहपुर में पारिवारिक विवाद ने खूनखराबा किया; पिता ने बेटे बहू पर गोली चलाई
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है... जहां पारिवारिक विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया...आरोप है कि एक पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर गोली चला दी... फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है...सवाल यह है कि आखिर पारिवारिक विवाद ने कैसे इतना खौफनाक रूप ले लिया?0
0
Report
Advertisement
धर्म परिवर्तन केस: पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा, कान फाड़ने के आरोप की शिकायत
Shamli, Uttar Pradesh:शामली\n\nस्लग धर्मातरण मामले में पुलिस पर आरोप\n\nशामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदू से मुस्लिम बनने वाले युवक आयुष मालिक के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जहां पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पकड़े गए तीनों आरोपियों में चांदनी कुरैशी के पिता इस्लाम कुरेसी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हिरासत में मारपीट करते हुए कान का पर्दा फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में शिकायत कर अपनी डाक्टरी परीक्षण की अपील की है। मुज़फ्फर नगर जेल से पुलिस आज शामली जिला अस्पताल में उसे लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर की टीम ने उसकी कान की डाक्टरी परीक्षण किया ,और रिपोर्ट सील बन्द कर पुलिस को सोपी।\n\nआपको बता दे कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर निवासी दवा व्यापारी देवराज सिंह मलिक के बेटे आयुष मालिक द्वारा धर्म परिवर्तन का है। जिसमें देवराज सिंह मलिक ने पुलिस में तैरने देते हुए आरोप लगाया था कि उसे पर जबरन धर्म परिवर्तन करने और सारी प्रॉपर्टी नाम करने का कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें उसने नौ लोगों के नाम दर्ज और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने उसे मामले में चांदनी कुरैशी इस्लाम कुरैशी और तौफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही आरोपी महिला चांदनी कुरैशी जो की हिंदू से मुस्लिम बनने वाले युवक आयुष की पत्नी बताई जाती है उसके ही पिता इस्लाम ने पुलिस कस्टडी में पिटाई कर कान फाड़ने का आरोप लगाया है। जिसके चलते आज कोर्ट के आदेश पर मुजफ्फरनगर जेल से पुलिस हिरासत में उसे लेकर शामली जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर की टीम ने उसका कान की डाक्टरी परीक्षण कराया। और रिपोर्ट सील बन्द कर पुलिस को सौंप दी। पुलिस रिपोर्ट लेकर और आरोपी इस्लाम कुरैशी को लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गई।\n\nआपको बताते हैं कि इस मामले में अभी भी करीब एक दर्जन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जो कि दिल्ली मुंबई सहारनपुर अन्य जनपदों और प्रदेशों के हैं वहीं स्थानीय लोगों की माने, तो आरोपी इस्लाम कुरैशी को पहले से ही सुनने में एक कान से दिक्कत होती थी।\n0
0
Report
यमुनानगर बैंक ने समय पर भुगतान करने वाले किसानों को सम्मानित किया; 13 करोड़
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति के अध्यक्ष सुभाष कलसाना और वाइस चेयरमैन रामजतन डमोली ने समय पर बैंक का भुगतान करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष कलसाना और वाइस चेयरमैन रामजतन डमोली ने कहा कि जनवरी से लेकर अब तक 13 करोड़ की रिकवरी किसानों और कर्मचारियों के सहयोग से की गई है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वह अपनी बकाया राशि समय पर भुगतान करें। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए और भी कई तरह की स्कीम में है। इसके अलावा कुछ और स्कीम बनाई जाएगी। बाइट : सुभाष कलसाना चेयरमेन हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति बाइट : रामजतन डमोली, वाइस चेयरमैन हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति0
0
Report
फतेहपुर सीकर में पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर आनंद पारीक फतेहपुर सीiking पूर्व चिकित्सा मंत्री एव मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ ने किये नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ महाराज व कुलदेवी के दर्शन 53 वीं शादी की शालगिरह पर केक काटकर लिया भगवान का आर्शीवाद फतेहपुर सीकर जयपुर के मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ बुधवार परिवार सहित फतेहपुर पहुंचे और उन्होंने नगर आराध्य श्री लक्ष्मीनाथ महाराज व कुलदेवी श्रीधोली सती दादी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कालीचरण सराफ का फतेहपुर के धोली शक्ति मंदिर पहुचने पर सुनील बूबना, रमेश भोजक , महेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सराफ का बधाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विधायक कालीचरण सराफ पत्नी अलका सराफ और परिवार के साथ अपने मूल शहर फतेहपुर पहुंचे। कालीचरण सराफ ने अपनी धोली सक्ति कुलदेवी मन्दिर मे धोक लगायी। बिंदल कुलदेवी मन्दिर में पुजारी राजकुमार रमेशकुमार भोजक ने पूजा अर्चना करवाकर आशीर्वाद दिया। बिंदल कुलदेवी सेवा संस्थान के रमेश भोजक ने कालीचरण सराफ का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक कालीचरण सराफ0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में एडीजे कोर्ट की स्थापना से अधिवक्ताओं में जश्न, न्याय व्यवस्था मजबूत
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ को मिला एडीजे कोर्ट, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर; आतिशबाजी कर जताया आभार रामगढ़। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर रामगढ़ क्षेत्र के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) की स्थापना को लेकर विधि मंत्रालय द्वारा पत्र जारी होने के बाद अभिभाषक संघ रामगढ़ के सदस्यों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित जैन ने जानकारी दी कि एडीजे कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर संघ वर्ष 2022-23 से लगातार प्रयासरत था और कई बार जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागों के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भी एडीजे कोर्ट की घोषणा हुई थी, लेकिन उसे धरातल पर अमल में नहीं लाया जा सका, जिससे अधिवक्ताओं और आमजन में निराशा थी। अब पुनः घोषणा के साथ विधि मंत्रालय द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने से न्यायालय स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। एडीजे कोर्ट शुरू होने से रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होने से समय और धन दोनों की बचत होगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी। घोषणा के बाद अभिभाषक संघ के सदस्य न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और उत्सव का माहौल बना। अधिवक्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र की जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही एडीजे कोर्ट का संचालन शुरू होगा और इससे क्षेत्र की न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी。0
0
Report
बगरू के गुरु महाराज मंदिर से चोरों ने चोरी, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) रातल्या गांव स्थित गुरु महाराज मंदिर में चोरी, घंटियां और बिजली केबल ले उड़े चोर, मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, भगवान के आगे हाथ जोड़कर मंदिर से चोरी करने का वीडियो आया सामने, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मुहाना थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच ग्रामीणों ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग。 रातल्या गांव स्थित गुरु महाराज मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। बदमाश मंदिर परिसर में लगी घंटियां और ट्यूबवेल से जुड़ी विद्युत केबल चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि शाम को जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मंदिर महंत मोरदास महाराज और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों की आस्था पर चोट पहुंच रही है। सूचना मिलने पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।0
0
Report
मोहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सरमथुरा में सीएलजी-शांति समिति बैठक
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा थाना परिसर में सीएलजी सदस्यां की बैठक आयोजित हुई, मोहर्रम पर्व एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर हुआ बैठक का आयोजन। सरमथुरा (धौलपुर)। सरमथुरा इलाके में मोहर्रम एवं आगामी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर स्थानीय थाना परिसर में आयोजकों, सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाड़ीर्शी हरेंद्र सिंह ने की। थानाधिकारी ने कहा कि भारत सामाजिक समरसता और भाईचारे का देश है, जहां सभी धर्म के त्योहारों को बड़े हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया जाता है तथा मोहर्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने ताजिया जुलूस में छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी। एंव लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में ताजियों के रूट, समय और ऊंचाई को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। बैठक में पुलिसकर्मी, शांति समिति सदस्य और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
