241401
Hardoi - पैमाइश के बाद भी नहीं मिला भूमि पर कब्जा
सवायजपुर, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील के दुलारपुर गांव में अनिल कुमार सिंह ने सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने की शिकायत दर्ज कराई थी. तहसील प्रशासन ने भूमि की पैमाइश करवाई, लेकिन कब्जाधारी ने भूमि खाली नहीं की. शिकायतकर्ता ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता का कहना है कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने पुरानी रिपोर्ट को पुनः अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर खाना पूर्ति की और उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ रक्तदान भी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर रिजर्व पोलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ सहित जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, जिले के वृत्ताधिकारी, रिजर्व पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक, थानाधिकारी और महाराणा प्रताप बटालियन के जवान तथा जिले का पुलिस बल उपस्थित रहा। इस दौरान जिले के पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अर्द्ध सैन्य बलों के शहीद अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया। इसके बाद शोक परेड के माध्यम से राउंड फायर कर शहीदों को सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शीश झुकाकर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को इसलिए मनाया जाता है कि वर्ष 1959 में इसी दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी के हमले में पुलिस के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। उन जवानों और ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले अन्य सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस अधिकारियों और पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ, जिसमें पुलिस बल की ओर से कुल 24 यूनिट रक्तदान किया गया।0
0
Report
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एमएलसी नीरज कुमार, स्वास्थ्य लाभ समाचार
Patna, Bihar:मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एमएलसी नीरज कुमार, स्वास्थ्य लाभ समाचार0
0
Report
बून्दी में ओबीसी आरक्षित वार्डों पर सियासी घमासान, नामांकन शुरू
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी से जुड़े दावेदारों ने रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अभी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है。 नामांकन प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में चुनाव संबंधी तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किया है。 नामांकन के दौरान निशा नागर और नूपुर तंवर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं जिला परिषद वार्ड संख्या 20 से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़ ने नामांकन फॉर्म लिया। वार्ड संख्या 22 से ओम धगाल ने भी नामांकन फॉर्म लिया。 बून्दी जिला प्रमुख का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार राजनीतिक दलों की निगाह ओबीसी आरक्षित जिला परिषद वार्डों पर टिकी हुई है। वार्ड संख्या 20 भी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा से पहले दावेदारों की सक्रियता ने जिले का सियासी पारा बढ़ा दिया है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर के ईशानगर पहाड़गांव में मूर्ति विसर्जन विवाद में हमला, आरक्षक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के ईशानगर पहाड़गांव में मूर्ति विसर्जन के विवाद में हमला, आरक्षक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार। ईशानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बुंदेला परिवार और काशीराम कुशवाहा पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि करीब 9 लोगों ने तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी आरोपियों ने हुज्जत और मारपीट की। लाठी लगने से आरक्षक दानिश खान के सिर में गंभीर चोट आई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़ित काशीराम कुशवाहा की शिकायत पर और दूसरी पुलिसकर्मी पर हमले को लेकर। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
डोटासरा बोले—रितु बराला मामले में पुलिस ने कुछ नहीं किया, कोर्ट जाने की बात
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस ने धरना किया खत्म कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा बोले \"रितु बराला की परिवेदना पर पुलिस ने कुछ नहीं किया\" जयपुर पुलिस पर बताया दिल्ली का प्रेशर बोले, BJP नेताओं, पुलिस अधिकारियों ने हमारे फोन नहीं उठाए डोटासरा ने कही कोर्ट जाने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा लिखी गई बात गलत है- डोटासरा बोले, हम रितु बराला को न्याय दिलाएंगे0
0
Report
डोटासरा: रितु बराला को न्याय दिलाकर रहेंगे, जयपुर में कांग्रेस धरना
Jaipur, Rajasthan:पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस ने धरना किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोले, “रितु बराला की परिवेदना पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।” जयपुर पुलिस पर दिल्ली का प्रेशर बताया गया। ‘BJP नेताओं, पुलिस अधिकारियों ने हमारे फोन नहीं उठाए’। डोटासरा ने कोर्ट जाने की बात कही। पुलिस अधिकारियों द्वारा लिखी गई बात गलत है- डोटासरा। हम रितु बराला को न्याय दिलाएंगे-डोटासरा0
0
Report
Advertisement
पटना (बिहार): जेडीयૂ MLC ने Medanta अस्पताल से छुट्टी पाई, MLC चुनाव प्रचार के आखिरी दिन से पहले
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): JDU MLC NEERAJ KUMAR DISCHARGED FROM MEDANTA HOSPITAL AHEAD OF LAST DAY OF MLC ELECTION CAMPAIGN NEERAJ KUMAR (JD(U) MLC)0
0
Report
रामनगर Dashahara night: two youths die in separate incidents
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में दशहरे की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवाओं की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ओर कोसी बैराज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रामनगर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया,वहीं दूसरी ओर हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास नहर में एक अन्य युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई,मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है, जो ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवा जिंदगियों के खत्म होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रामनगर में दशहरे की रात दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुख लेकर आई। देर रात हुए इन दो अलग-अलग हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. पहली घटना कोसी बैराज के पास डिग्री कॉलेज क्षेत्र की है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान एक बाइक पर भावेश जोशी और अमन सवार थे,जबकि दूसरी बाइक में में योगेश था जिसे प्राथमिक उपचार रामनगर अस्पताल में किया गया. दुर्घटना में भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल अमन को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक भावेश जोशी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है,वह रामनगर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता दीपू जोशी रामनगर टेड़ा रोड पर परचून की दुकान चलाते हैं,भावेश दो भाई बहन थे वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं दूसरी घटना हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास की है, जहां नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। मुकुल ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। राम दत्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. तौहीद ने बताया कि हाथी डंगर क्षेत्र से लाए गए युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत पाया गया। उसके सिर के अगले हिस्से में चोट थी। वहीं बाइक दुर्घटना में भावेश जोशी को भी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि घायल युवकों को उपचार दिया गया और अमन को रेफर किया गया. दशहरे की रात रामनगर में हुए इन दो अलग-अलग हादसों ने दो परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। एक ओर कॉलेज छात्र भावेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, तो दूसरी ओर कक्षा 12वीं के छात्र मुकुल की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
चित्रकूट के ऐंचवारा मे 151 वर्षों से रामलीला का मंचन का रही समिति द्वारा भव्य दशहरा कार्यक्रम आयोजित
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:ऐंचवारा की 151 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत ग्राम समाज रामलीला समिति, ऐंचवारा द्वारा भव्य दशहरा समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं राठ, हमीरपुर से आए कलाकारों द्वारा शानदार रामलीला मंचन एवं रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।0
0
Report
Advertisement
स सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा माता रानी के दरबार में हवन-पूजन से देश-प्रदेश की खुशहाली
Una, Himachal Pradesh:गुरदासपुर से सांसद और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की माता रानी के प्रति अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली है। रंधावा ने हाल ही में माता रानी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी भरी और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन और कन्या-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अंकित कालिया ने इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कराया। इस दौरान सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और हवन व कन्या-पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली, आपसी भाईचारे तथा आम जनजीवन के कल्याण की विशेष प्रार्थना की।0
0
Report
खूंटी में स्कूल प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला, रांची रेफर
Noida, Uttar Pradesh:खूंटी (झारखंड): स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला; गंभीर हालत में रांची रेफर। बारला (ईसाई समुदाय के नेता) और दीपेश कुमारी (एसडीओ) के बयान0
0
Report
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।0
0
Report
Advertisement
UP कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बड़ा घपला का आरोप: नाम बदले जाने के आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस की प्रेस वार्ता प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सांसद इमरान मसूद मौजूद UP कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप。 UP कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान。 चुनाव आयोग ने एक को हराने और दूसरे को जिताने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा है。 SIR के बाद 10 अप्रैल 2026 को फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई。 SIR के बाद UP की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है。 पीलीभीत सदर विधानसभा में जुलाई से सितंबर के बीच 13,150 वोटरों के नाम बदल दिए गए。 804 मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए。 कांग्रेस का आरोप, मतदान के दिन ऐसे लोग वोट नहीं डाल सकेंगे。 एक ही विधानसभा में 16,554 वोटरों को लेकर खेल किए जाने का आरोप。 यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान हम चुनाव आयोग को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे-राजेंद्रपाल गौतम यूपी की जनता के साथ बड़ा घпला हुआ-राजेंद्र पाल गौतम पीलीभीत सदर में 11250 वोटर में गड़बड़ी-राजेंद्र पाल गौतम एपिक नम्बर और सीरियल नम्बर वही नाम चेंज-राजेंद्र पाल गौतम पीलीभीत सदर में 13 हजार के करीब नाम बदले गए-राजेंद्र पाल गौतम 26 हजार के करीब ऐसे नाम जुड़े जो वहां रहते नहीं-राजेंद्र पाल गौतम हर बूथ पर कितने नाम चेंज हुए हम लिस्ट जारी करेंगे-राजेंद्र पाल गौतम अगर कोर्ट हस्तक्षेप नही करेगा तो वोटर जाए कहां-राजेंद्र पाल गौतम किसी एक पार्टी को जिताने के लिए काम हो रहा-राजेंद्र पाल गौतम संजय गंगवार पीलीभीत सदर से विधायक है मंत्री है 6930 से चुनाव जीते-सुप्रिया श्रीनेत सीमा खन्ना जी आजकल गायब है कहां है पता नही-सुप्रिया श्रीनेत सॉफ्टवेयर के माध्यम से नाम हटाये और जोड़े जा रहे-सुप्रिया श्रीनेत सीमा जी सॉफ्टवेयर पर कब्जा करके बैठी हैं-सुप्रिया श्रीनेत 10 अप्रैल 2026 को एसआईआर की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट आ गई थी-सुप्रिया श्रीनेत चुनाव आयोग षड्यंत्र कर रहा साजिशन वोट काट रहा-सुप्रिया श्रीनेत 348937 वोट पीलीभीत सदर विधानसभा में है-सुप्रिया श्रीनेत सितम्बर अक्टूबर में बिना किसी प्रक्रिया के हटाए और जोड़े गए-सुप्रिया श्रीनेत एपिक नम्बर रहते हुए नाम बदल दिए जा रहे-सुप्रिया श्रीनेत पैटर्न के तहत सब काम हो रहा-सुप्रिया श्रीनेत सवाल इस बात का है यह कैसे हो रहा है-सुप्रिया श्रीनेत SIR प्रक्रिया बंद होने के बाद नाम बदले गए-सुप्रिया श्रीनेत 13150 एपिक नम्बर के नाम बदल दिए गए-सुप्रिया श्रीनेत ज्यादातर नाम एक समुदाय के है और पुरूष है-सुप्रिया श्रीनेत परिवार के मुखिया और अधिकांश मुस्लिम के वोट बदले गए-सुप्रिया श्रीनेत सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर एसआईआर को पूरी तरह खारिज करना चाहिए-सुप्रिया श्रीनेत0
0
Report
सांगली में महाविकास आघाडी-महायुति के नेताओं की अहम बैठक
Sangli, Maharashtra:सांगली ब्रेकिंग सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक अर्ज माघार हालचालीना वेग महाविकास आघाडी आणि महायुतीच्या नेत्यांच्यात बैठक... राष्ट्रवादी अजित पवार पक्षाचे आमदार इद्रिस नायकवडी महाविकास आघाडीच्या नेत्यांच्या भेटीला आमदार जयंत पाटील,विशाल पाटील आणि विश्वजीत कदमांच्या सोबत झाली बैठक.. माजी आमदार पृथ्वीराज देशमुख भाजपा नेते पृथ्वीराज पाटील देखील भाविकास आघाडीच्या नेत्यांच्या भेटीला.. शिवसेना शिंदे पक्षाचे आमदार सुहास बाबर देखील महाविकास आघाडीच्या नेत्यांच्या भेटीला0
0
Report
विजयादशमी पर विधायक रजनीश सिंह का शौर्य प्रदर्शन: तलवारबाजी और लठ चलाने ने लोगों को किया मोहित
Seoni, Madhya Pradesh:विजयादशमी पर विधायक रजनीश सिंह का शौर्य अवतार, तलवारबाजी और और लठ चलकर किया प्रदर्शन विजयादशमी के पावन अवसर पर सिवनी जिले में शौर्य, परंपरा और वीरता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने अपने गृह ग्राम बर्रा में अंजनी किशोर व्यायाम शाला द्वारा आयोजित शौर्य प्रदर्शन में अपनी कलाबाजी को प्रदर्शित किया इस दौरान विधायक रजनीश सिंह ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लट बाजी और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस जोशीले अंदाज ने आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया। व्यायाम शाला के युवाओं ने भी शानदार करतब प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति, परंपरा और वीरता की झलक दिखाई। विजयादशमी का यह आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं और शौर्य की विरासत को जीवंत करता नजर आया।0
0
Report
Advertisement
