241001
IGRF पोर्टल योजना में हरदोई पुलिस ने मारी बाजी, प्रदेश में टॉप पर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पुलिस ने मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण IGRF पोर्टल योजना में टॉप करके इतिहास रच दिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में हरदोई जिले की पुलिस ने प्रदेश के सभी 26 थानों की रैंकिंग में अगस्त माह में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले जुलाई में भी हरदोई पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस रैंकिंग को पीड़ितों के फीडबैक के आधार पर शासन स्तर पर तय किया जाता है। एसपी ने घोषणा की है कि इस सराहनीय कार्य के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका के स्कूलों के चारों ओर लोहे की जाली, सुरक्षा के लिए उपायुक्त निरीक्षण
Dumka, Jharkhand:ANCHOR : दुमका में सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खासकर हाइवे और मुख्य सड़कों के पास स्थित स्कूलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है। स्कूल परिसर के अब चारों और लोहे की जाली से बाउंड्री बनाया जा रहा है ताकि स्कूल परिसर में बच्चे सुरक्षित रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके। दुमका में फिलहाल ऐसे 62 स्कूलों को चिन्हित किया गया है जहां डीएमएफटी फंड से लोहे की जाली का बाउंड्री बनाया जा रहा है। जिसको लेकर उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से तार से की गई बाउंड्री का निरीक्षण कर छोटे छोटे पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षा के साथ साथ खेलने का भी माहौल दिया । उपायुक्त विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक पहलुओं की जानकारी ली तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिस भी विद्यालय गये वहां उपस्थित बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की भी जानकारी लिया । उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में होने वाले पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। उपायुक्त ने बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की व्यवस्था एवं बच्चों को परोसे जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली। दुमका उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुरक्षा पहला सवाल है इसीलिए वैसे स्कूलों को चिन्हित किया गया है जो हाईवे किनारे हैं या मुख्य सड़क किनारे बने है ऐसे स्कूलों में लोहे के तार से चारों ओर चार दिवारी देने का काम कराया जा रहा है जिससे बच्चे सुरक्षित हो सके आने वाले समय में वैसे अन्य स्कूलों को भी चिन्हित किया जाएगा जिसका बाउंड्री वॉल नहीं है।0
0
Report
कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उत्साह, गंगा जमुनी तहज़ीब का नज़ारा
Ranchi, Jharkhand:देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह हांडी फोड़ प्रतियोगिता और रात 12:00 बजे बालकृष्ण के जन्म का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लेकिन उसके पहले ही नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी का प्रारूप बन छोटे नन्ने बच्चे झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। हाथ में बांसुरी और सर पर मोर पंख लगा कर बच्चों के चेहरों पर चमक साफ दिख रही है। लेकिन इन सब के बीच गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी देखने को मिली। खातून कहती हैं कि यही हिंदुस्तान की खूबसूरती है कि सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहारों को धूमधाम से बनाते हैं और यह वजह है की जन्माष्टमी के मौके पर उनकी बेटी राधा बनी है। वहीं राधा बनकर उनकी बेटी भी बेहद उत्साहित है। जन्माष्टमी के मौके पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक राजीव रंजन ने बताया कि आज शाम मटका फोड़ प्रतियोगिता मुरबाड़ी मैदान में आयोजित की गई है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।0
0
Report
पाकुड़ में पुलिस को 18 मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो: गश्त मजबूत करने के संकेत
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस गश्त को मजबूत करने के लिए पुलिस को 18 नई मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो वाहन मिले हैं। राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने हरि झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से जिले को कुल 14 बोलेरो और 18 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों और ओपी में भेजा गया है ताकि जरूरत के अनुसार पुलिस गश्ती और कार्रवाई तेजी से हो सके। नए वाहनों से खासकर रात की गश्त को मजबूत करने में मदद मिलेगी; मोटरसाइकिलों के जरिए पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र की उन तंग गलियों और संकरी जगहों तक भी पहुँच सकेंगे जहां बड़े वाहनों से गश्त करना मुश्किल होता है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधों को रोकने में सहायता मिलेगी। बोलेरो और मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाकर घटनाओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा ताकि रात में नियमित पेट्रोलिंग के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित हो सके। नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना करने के बाद जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला गया ताकि पुलिस अपनी सक्रिय मौजूदगी का संदेश दे सके और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत्तरो। पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। नए वाहनों के मिलने से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की आवाजाही और गश्त बढ़ने की उम्मीद है। उसी समय राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार जिले में आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है; पुलिस को मिले नए वाहनों से गश्त और आपातकालीन कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी।0
0
Report
Advertisement
GSLV-F17 EOS-05 से भारत की इमेजिंग क्रांति; ISRO की बड़ी सफलता
Aram Pora, Ganderbal, Union Minister Dr Jitendra Singh posts, "Another giant leap for India in Space! Kudos to Team @isro on the successful launch of GSLV-F17/EOS-05. EOS-05 is a state-of-the-art Earth Observation satellite and India’s first imaging satellite from Geosynchronous Orbit, enabling advanced imaging across visible, infrared, multi-spectral and hyperspectral bands. With the visionary leadership of PM Shri @narendramodi Ji, India’s space capabilities continue to scale new heights, strengthening our position as a global space power."0
0
Report
हनुमानगढ़ के टिब्बी में मानसिक रोगी ने नहर में गिरकर मौत; मोर्चरी में हंगामा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : हनुमानगढ़ के टिब्बी से बड़ी खबर मानसिक रूप से परेशान महिला गिरी इंदिरा गांधी नहर में,टिब्बी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव,पोस्टमार्टम को लेकर डाक्टर कर लगाए परिजनों ने गंभीर आरोप,देर रात्रि तक ग्रामीणों ने मोर्चरी के सामने लगाया धरना,ग्रामीणों का आरोप -ड्यूटी पर तैनात डाक्टर किया अभद्र व्यवहार,एसडीएम बाबूलाल और थानाधिकारी राकेश सांखला ने की समझाइश तो माने,मृतका माणा देवी चार दिन पहले घर से हुई थी लापता0
0
Report
NH-62 पर टेलर ट्रक में भीषण आग, फायर फाइटर ने काबू पाया
Bikaner, Rajasthan:नोखा, बीकानेर टेलर ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, नागौर रोड NH-62 पर बाढ़ी घाटी के पास की घटना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना, फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, हादसे में कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला, आग से ट्रक को नुकसान0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में मनसे के पक्ष में माहौल, बदलाव की उम्मीद जागी
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी : मनीष पाथरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) रत्नागिरी जिल्हा संघटक उत्तर रत्नागिरी प्रभारी जिल्हाध्यक्ष रत्नागिरीत मनसेसाठी पोषक वातावरण; जनतेला बदल हवा : मनीष पाथरे विद्यानंद बापट मारहाण प्रकरणाचा निषेध; मुंबई-गोवा महामार्गाच्या ९५ टक्के कामाच्या दाव्यावर सवाल चिपळूणमध्ये प्रमुख पदाधिकाऱ्यांची बैठक, जिल्हा संघटक मनीष पाथरे यांची उपस्थिती On मनसे पक्ष वातावरण: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे रत्नागिरी जिल्ह्यात वातावरण उत्तम असल्याचा दावा खेडपासून जिल्हा दौऱ्याला सुरुवात; कार्यकर्त्यांमध्ये उत्साह आणि जोश असल्याचे निरीक्षण जनतेला बदल अपेक्षित असून बदलाच्या दृष्टीने नागरिक मनसेकडे पाहत असल्याचा दावा On विद्यानंद बापट मारहाण: पुण्यात विद्यानंद बापट यांना भरदिवसा मीडियासमोर झालेल्या मारहाणीचा तीव्र निषेध या घटनेमुळे लोकशाही आणि कायद्याचे राज्य शिल्लक असल्याचा सवाल वैचारिक विरोध असू शकतो; मात्र मारहाणी कोणत्याही परिस्थितीत मान्य नसल्याची भूमिका On मुंबई-गोवा महामार्ग: मुंबई-गोवा महामार्ग चौपदरीकरणाचे काम अनेक वर्षांपासून रखडल्याचा आरोप महामार्गाचे ९५ टक्के काम पूर्ण झाल्याच्या सत्ताधाऱ्यांच्या दाव्यावर सवाल सत्ताधाऱ्यांनी सोबत येऊन सलग दहा किलोमीटरचा उत्तम दर्जाचा रस्ता दाखवावा, असे आव्हान गणेशोत्सव जवळ आला की महामार्गाच्या कामाची लगबग दाखवली जाते, असा आरोप On नाणार बॉक्साईट प्रकल्प: नाणार, सागवे येथील बॉक्साईट प्रकल्पाला स्थानिकांचा विरोध स्थानिकांना जे हवे आहे, त्यांच्या पाठीशी मनसे ठामपणे उभी राहणार On मनसे रोडमॅप: रोजगार, विद्यार्थी आणि महिलांच्या प्रश्नांवर रत्नागिरी जिल्ह्यासाठी स्वतंत्र रोडमॅप तयार करण्यात येत असल्याचीही माहिती महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे रत्नागिरी जिल्हा संघटक तथा प्रभारी जिल्हाध्यक्ष मनीष पाथरे यांची माहिती0
0
Report
वासिम में अकोला नाका से राजाकीन्ही सड़क पर खोदाई, यातायात जाम से दुर्घटना का खतरा
Washim, Maharashtra:वाशिम शहरातील अकोला नाका ते राजाकिन्ही रस्त्याचे काम वाहनधारकांसाठी जीवघेणे ठरत आहे. अकोला नाका ते काटा चौकादरम्यान रस्त्याची एक बाजू खोदून ठेवल्याने अरुंद मार्गावरून वाहतूक सुरू आहे. त्यामुळे वाहतूक कोंडीसह अपघाताचा धोका निर्माण झाला आहे. प्रशासनाने सुरक्षिततेच्या उपाययोजना करून काम तातडीने पूर्ण करावे, अशी मागणी नागरिकांकडून होत आहे.0
0
Report
दानापुर दियाराः बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप और चारे की व्यवस्था; मंत्री राम कृपाल यादव ने किया निरीक्षण
Danapur, Bihar:गंगा के रौद्र रूप के बीच दानापुर दियारा पहुंचे सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द कहाँ दानापुर के बलदेव स्कूल में बन रहा राहत कैंप, भोजन-पानी से लेकर पशुओं के चारे तक की की जा रही है व्यवस्था पटना के दानापुर दियारा में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं घरों में पानी है गलियों में पानी है खेत जलमग्न हैं और अब लोगों के सामने खाने-पीने से लेकर पशुओं के चारे तक का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ के इस विकट हालात के बीच बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह दानापुर विधायक राम कृपाल यादव अधिकारियों के साथ दानापुर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। मंत्री ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य की तैयारी की गई है दानापुर के बलदेव स्कूल में राहत कैंप बनाए गए हैं जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन पेयजल और अन्य सुविधा की व्यवस्था की जाएगी साथ ही पशु चारा की भी व्यवस्था की जा रही है0
0
Report
Advertisement
डाकोर में जन्माष्टमी उत्सव: भक्त मंगल आरती और धूमधाम से मनाएंगे
Kheda, Gujarat:ખેડા બ્રેકિંગ યાત્રાધામ ડાકોર ખાતે જન્મAUTOશ્ઠમી પર્વ પર મંગળા આરતી નો ભાવિક ભક્તો એ લાભ લીધો.. મંગળા આરતી મોટી સંખ્યામાં ભક્તો આરતી ને લાભ લીધો આજે રાજાધિરાજ રાજા રણછોડ ના ધામ ડાકોર ખાતે જન્માષ્ટમી ની ઉજવણી કરવામાં આવશે. હાથી ઘોડા પાલખી જય કનૈયાલાલ કી ના ગગનભેદી નાદ સાથે ડાકોર મંદિર ગૂંજી ઉઠ્યું સવારની 6:45ની મંગળાઆરતીમાં કૃષ્ણ ભક્તોનો જય રણછોડના ના સાથે મંદિર ભુજ ઉઠ્યું આજે મધરાતે 12 વાગ્યે કૃષ્ણજન્મોત્સવ સમયે લાખોની સંખ્યામાં ભક્તો ઉમટી પડશે, કૃષ્ણ જન્મોત્સવ બાદ ભગવાનને સોનાના પારણે ઝુલશે0
0
Report
बिहार में मानसून फिर सक्रिय: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश व वज्रपात का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 4 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का भी खतरा है। IMD ने 24 जिलों में बारिश, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 सितम्बर को बारिश तेज रह सकती है। 6 से 8 सितम्बर के बीच बारिश कुछ कम होगी, लेकिन वज्रपात का खतरा बना रहेगा। वहीं, 9 सितम्बर को फिर भारी बारिश की संभावना है। आज बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।0
0
Report
शारदा नदी उफनाई, लखीमपुर खीरी बाढ़ग्रस्त गांवों में विधायक नाव से मदद का भरोसा दिया
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में हो रही लगातार बारिश और बनबसा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफनाई हुई है। जिसके चलते कई तहसीलों के दर्जनों गांव या टापू में तब्दील हो गये हैं या फिर गाँवों में पानी घुस चुका है। कई गांव से संपर्क करने वाले मार्गों पर बाढ़ का पानी भर जाने से तब लोग नाव का सहारा लेने पर मजबूर हो गये हैं। ऐसे में विधायक देर रात करीब 12 बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक योगेश वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ नाव के सहारे गांव तक पहुंचकर प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद पहुंचने का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा- जनता संकट में है, घर छोड़ने को मजबूर है, इसलिए मैं खुद आया हूं। जनता डूब रही है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूटती। प्रभावित ग्रामीणों का दर्द सुन विधायक ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। पूरे निरीक्षण को विधायक ने फेसबुक पर लाइव भी किया।0
0
Report
Advertisement
UP के 2 शूटर गिरफ्तार: गणेश सिंह गिरोह सदस्य हत्या योजना उजागर
Jamshedpur, Jharkhand:गणेश सिंह गिरोह के सदस्य की हत्या करने आए यूपी के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद जमशेदपुर शहर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को एक और सफलता मिली है. निखार की हत्या में विफल होने के बाद अपराधी गणेश सिंह गिरोह के एक सदस्य की हत्या के लिए शहर आए 2 शूटरों को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या करने की सुपारी भी ली थी, लेकिन दोनों उसकी हत्या नहीं कर पाए. फिर दोनों ने गणेश सिंह गिरोह के दूसरे सदस्य की हत्या के लिए शहर पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर निवासी प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की है. गुरुवार को प्रेस वार्ता में एसपी ऋषभ द्विवेदी ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. उसपर उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 10 मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपियों को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पाण्डेय घाट के पास से गिरफ्तार किया गया. भाड़ा के मकान में रह रहे थे एसपी ने बताया कि दोनों शूटरों को जमशेदपुर के सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह और अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव ने शहर बुलाया था. दोनों को कुम्हारपाड़ा स्थित अशोक कुमार के मकान में सुनील रजक के माध्यम से ठहराया गया था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने 19 अगस्त को निखार सबलोक की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी ली थी. लेकिन दोनों निखार की हत्या नहीं कर पाए. हालांकि, सुपारी की रकम के एडवांस को लेकर सिंटू सिंह से विवाद होने के कारण वे हत्या किए बिना उत्तर प्रदेश लौट गए थे. उन्हें एक अन्य व्यक्ति की हत्या के लिए टारगेट और सुपारी की रकम तय होने का इंतजार था. दोनों फिर गणेश गिरोह के एक सदस्य की हत्या के लिए जमशेदपुर पहुंचे. गिरोह के किस सदस्य की हत्या करनी है इसकी जानकारी दोनों को अशोक सिंह राघव से मिलनी थी. दोनों को यह नहीं पता था कि अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गणेश गिरोह के कई सदस्य विरोधी गुट के टार्गेट पर बताया जा रहा है कि गणेश सिंह गिरोह के निखार सबलोक की हत्या के बाद विरोधी गुट गणेश सिंह गिरोह के अन्य सदस्यों की हत्या भी करना चाहते थे. सूत्रों के अनुसार गणेश सिंह के रिश्तेदार विनोद सिंह, बागबेड़ा निवासी विजय सिंह उर्फ मोनू, नारायण की हत्या करने की योजना भी विरोधी गुट की थी. गणेश सिंह की रेकी भी की जा रही थी. इसके अलावा उसके साथियों की रेकी भी की जा रही थी. सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सिन्टू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह और अशोक सिंह राघव इनकी हत्या करने के लिए शूटरों को शहर बुलाया था. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए गणेश गिरोह के सदस्यों की हत्या की योजना बनाई गई थी. 24 अगस्त को निखार ही हुई थी हत्या 24 अगस्त को जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या चांडिल थाना क्षेत्र के आसानबनी स्थित 10th माइल स्टोन रेस्टोरेंट में हत्या की गई थी. उन्हें 11 गोलियां मारी गई थीं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों शूटर पहले निखार की हत्या के लिए शहर आए थे. लेकिन इनके विफल होने के बाद दूसरे शूटरों के माध्यम से निखार की हत्या कराई है. पुलिस ने निखार की हत्या मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अपराधी सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह की दिल्ली से गिरफ्तार होने की सूचना है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि सिंटू सिंह ने शूटरों को बुलाया था जबकि अशोक सिंह राघव फाइनेंस कर रहा था.0
0
Report
ग्रामीणों का ट्रॉली प्रदर्शन: पुल निर्माण के लिए जिला कलक्ट्रेट में उग्र धरना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्यूंना गांव के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को ट्रॉली के जरिए आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रॉली से सफर के दौरान कई बच्चे और महिलाएं घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पुल की मांग के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तो सभी ग्रामीण अपने बच्चों को लेकर जिला कलक्ट्रेट में उग्र धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे0
0
Report
कैथल में 14 चोरी के मामलों के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी गश्त से पकड़ा गया
Kaithal, Haryana:कैथल में 14 चोरी के मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के चक्कर में टूटा पैर कैथल के पूंडरी और बाता इलाके में दुकानों में सेंधमारी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को CIA कलायत ने काबू कर लिया है। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गया और उसका बायां पैर टूट गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। कैथल पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में CIA कलायत ने चोरी के कई मामलों में वांछित आरोपी को पीछा कर गिरफ्तार किया है। CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार के अनुसार, HC विनोद कुमार की टीम रात में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूंडरी और बाता में चोरी की कई वारदातों में शामिल टोहाना निवासी रवि बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर तितरम क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तितरम से शेरूखेड़ी रोड पर आरोपी को बाइक सहित देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक तेज गति से भगाने की कोशिश की। लेकिन सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलने से आरोपी सड़क पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। गिरने से आरोपी घायल हो गया और उसका बायां पैर टूट गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला नागरिक अस्पताल कैथल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डे के पास 5 दुकानों में हुई चोरी और 28 जुलाई की रात पूंडरी में 9 दुकानों में हुई चोरी के मामलों में वांछित था। इस चोरी के गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं आरोपी रवि के खिलाफ पहले से ही चोरी के करीब 11 मामले दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। बाइट :मनीष कुमार सी आई ए कलायत प्रभारी0
0
Report
Advertisement
