241001
हरदोई में थानाध्यक्ष राम-लखन निलंबित, शिथिल कार्यवाही का आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कासिमपुर थानाध्यक्ष राम-लखन को शिथिल कार्यवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। 17 अगस्त 2024 को ग्राम महमूदपुर धतिगढ़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें थानाध्यक्ष ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके चलते 1 सितंबर 2024 को पुनः मारपीट हुई। सीओ संडीला की रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Noida आग: पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 50 लोगों की सुरक्षा बचाई
Noida, Uttar Pradesh:चश्मदीद की बाइट जहाँ जहाँ से लोगों को रेस्क्यू किया गया उस जगह सीढ़ी दिखाते हुए जहाँ XYZ आदि गैर-जरूरी टेक्स्ट निकाल दिया गया है ताकि खबर पर ध्यान बने। तीन मजदूरों ने जान बचाई और 50 लोगों की उनके साथ बातचीत दर्ज की गई है। उस बिल्डिंग में रहने वाले उत्कर्ष चौहान बता रहे हैं कि नॉर्मल socket के जरिए EV स्कूटी चार्ज हो रहा था। फायर सेफ्टी के कोई इंतजामात नहीं थे, कोई अलार्म सिस्टम नहीं था। इस इलाके में काफी तादाद में पांच मंजिला इमारत है। एक एक मंजिल पर 22 कमरे हैं, बिजली मीटर के कई पॉइंट लगे हैं। M सील भी है। NCR बिल्डिंग में आग लगी, जली हुई कार दिखाते हुए की खबर भी प्रकाशित है।0
0
Report
जींद के इतिहास की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: सुनीता दुग्गल का बड़ा इंटरव्यू
Jhanj Kalan, Haryana:ज़ी मीडिया पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: हाइड्रोजन ट्रेन से लेकर विकास पर खुलकर बात. 17 जुलाई जींद के लिए ऐतिहासिक दिन — ज़ी मीडिया से बोलीं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल. ज़ी मीडिया की खास बातचीत में सुनीता दुग्गल ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं. हाइड्रोजन ट्रेन, विकास और हरियाणा की राजनीति... पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का बड़ा इंटरव्यू सिर्फ़ ज़ी मीडिया पर. 17 जुलाई को जींद देश के रेल इतिहास का गवाह बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह बात सिरसा लोकसभा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने ज़ी मीडिया के सवांददाता के साथ खास बातचीत में कही कि यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और विकसित भारत की नई पहचान है। हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जींद का नाम पूरे देश में नई पहचान के साथ दर्ज होगा।0
0
Report
महिला ने सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, जातिसूचक गालियां देने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। महिला का आरोप है कि घटना का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई और इसी आधार पर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन भरोसा: रामगढ़ पुलिस ने 125 गुम मोबाइल लौटाए, असल मालिकों को मिला फोन
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:ऑपरेशन भरोसा की बड़ी सफलता: रामगढ़ पुलिस ने 125 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए। आमजनों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत करने की दिशा में रामगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एक माह तक चलाए गए विशेष अभियान में जिले समेत रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों से कुल 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने पिछले छह माह में दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभियान चलाया। बरामद मोबाइल न्यू टाउन हॉल, रामगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने लोगों को सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रामगढ़ पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास जताया। पुलिस ने भविष्य में भी जनहित और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।0
0
Report
दरभंगा के नए SDM कुमार गौरव यातायात सुधार और कानून-व्यवस्था की दिशा में कदम
Darbhanga, Bihar:दरभंगा: दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में आज कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले मधुबनी जिले के झंझारपुर में एसडीएम के पद पर तैनात थे। विकास कुमार के तबादले के बाद यह पद रिक्त था। पदभार ग्रहण करने के बाद कुमार गौरव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाना, जाम की समस्या का प्रभावी समाधान करना और विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा पहुंचते ही उन्होंने शहर की यातायात समस्या को महसूस किया है और इसके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहित के अनुरूप बनाया जाएगा।0
0
Report
पेड़-पौधों को झालर और गुब्बारों से सजाया, विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपित
Gajraula, Uttar Pradesh:बुधवार को जुबिलेंट में प्रबंधक (पर्यावरण) फाल्गुनी शरण ने बताया कि जुबिलेंट में पिछले चार दिनों से पौधरोपण चल रहा है। यहां बरगद, नीम, कनेर, चम्पा, पापड़ी, शीशम आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। पौधरोपण के दौरान जुबिलेंट इन्ग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय बिजनौर में सहायक पर्यावरण अभियंता सुनील कुमार यश, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता आशीष शर्मा के साथ ही सुनील ए सिंह, राजीव त्रिपाठी, अनुपम सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वाेच्च रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में लिफ्ट के अंदर मारपीट, सीसीटीवी वीडियो सामने
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में लिफ्ट के अंदर जमकर मारपीट हुई है। पूरा मामला Gh-7 सोसायटी का है, जहां किसी मामले को लेकर दो लोगों के बीच लिफ्ट के अंदर जमकर मारपीट हुई है। मारपीट से जुड़ा 1 सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लिफ्ट के अंदर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। महिला के लिफ्ट से उतरने के बाद दोनों व्यक्तियों के बीच बातचीत हो रही है। बातचीत के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।0
0
Report
अमरोहा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुलडोजरों से फूलों वाला स्वागत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर Amroha लोकसभा क्षेत्र के Hasanpur में Amroha सांसद Chaudhary Kanwar Singh Tangar और जिला पंचायत अध्यक्ष Lalit Tangar में क्षेत्रीय अध्यक्ष Nawab Singh Nagar का योगी बाबा के कई बुलडोजरों से पुष्प वर्षा कर Anokha स्वागत किया, Amroha लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष Nawab Singh Nagar का मंगलवार शाम भव्य और अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। Hasanpur में Ganga Expressway पुल के निकट आयोजित कार्यक्रम में Amroha सांसद Chaudhary Kanwar Singh Tangar और जिला पंचायत अध्यक्ष Lalit Tangar की मौजूदगी में कई बुलडोजरों से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पहली बार Amroha लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे Nawab Singh Nagar के स्वागत का यह Anokha दृश्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। दरअसल, Nawab Singh Nagar अमर शहीद Dhari Singh Kotwal और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय Babu Kalyan Singh की स्मृति में निर्मित दो विशाल स्वागत द्वारों के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने फीता काटकर दोनों स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। इस दौरान BJP नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बुलडोजरों से की गई पुष्प वर्षा ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया और उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संबोधन Chaudhary Kanwar Singh Tangar सांसद Amroha0
0
Report
कटनी MEMU ट्रेन के सीट के नीचे मिला जहरीला कोबरा, रेस्क्यू पूरा
Katni, Madhya Pradesh:मेमू ट्रेन में बोरी के अंदर मिला जहरीला कोबरा सांप. ट्रेन खाली होने के बाद उसकी सफाई करने पहुंचे कुछ कर्मचारियों को सीट के नीचे एक सफेद बोरी दिखी जिसे देखकर उन्होंने उठाया तो उसमें से आवाज़ आ रही थी। इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी गई और उन्होंने सर्प मित्र को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सर्प मित्र अमिता श्रीवास ने देखा कि बोरी के भीतर एक टोकरी रखी है जिसे खोला तो उसमें से जहरीला कोबरा सांप निकला। यह देखकर सभी के हाथ-पैर फूल गए। कहा गया कि अगले महीने नागपंचमी भी आने वाली है, किसी सपेरा ने सांप पकड़ कर लाया था, लेकिन उसे मौका नहीं मिला। फिलहाल सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर की खोराबीसल पुलिस ने ज्वेलर लूटकांड के तीन बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर की खोराबीसल पुलिस ने ज्वेलर पर जानलेवा हमला कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।आज खोराबीसल ज्वेलर से लूट के आरोपियों की पुलिस ने मौका परेड निकाली। इस दौरान इलाके में बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई। लोगों ने आरोपियों की फटे हाल तस्वीरें वीडियो अपने मोबाइल में कैद किए।खोराबीसल थाना क्षेत्र में 3 जुलाई की रात ज्वेलर पर जानलेवा हमला कर खोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूटने वाली गैंग के तीन आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर माल बरामदगी के बाद वारदात में शामिल तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ़्तार आरोपी वारदात में इस्तेमाल हथियार और लाठी डण्डों की उपलब्ध कराने के साथ चोरी किए ज्वैलरी को पिघलाने और रेंटल कार दिलाने में आरोपियों की प्रत्यक्ष भूमिका बताई जा रही।0
0
Report
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में निकली मोटरसाइकिल रैली, 21 जुलाई को दिल्ली कूच की चेतावनी।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत,भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों और संगठन कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में बीएम सिंह गुट के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से सौंपा गया।संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। अगर सरकार ने इस समझौते को तुरंत रद्द नहीं किया तो 21 जुलाई 2026 को जिला पीलीभीत से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों और वाहनों के साथ किसान घाट, दिल्ली के लिए रवाना होंगे।जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने कहा कि "सरकार को किसानों की आवाज सुननी होगी। यह ट्रेड डील हमारी खेती और रोजगार दोनों को खत्म कर देगी। हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।"रैली और ज्ञापन कार्यक्रम में जोग सिंह विर्क, बलराम सिंह, काला सिंह, जगविंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवदयाल, युसूफ मलिक, अरविंद शर्मा, नाथूलाल, सचिन, त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा इनामिया आरोपी गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी मंगल सिंह दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, पुलिस ने फरार चल रहे इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जालौन कोतवाली पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे से की गिरफ्तारी।।0
0
Report
Advertisement
खाद्य सुरक्षा अभियान में 27 खाद्य नमूनों की जांच, एक छेना मिठाई का नमूना मिला मानकविहीन
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) सचल प्रयोगशाला के माध्यम से सलेमपुर तहसील के खुखुंदू चौराहा पर खाद्य पदार्थों की जांच और जागरूकता अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रीराम यादव, प्रेमचंद्र, नेहा त्रिपाठी तथा लैब टेक्नीशियन करन कुमार चौरसिया की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर ही जांच की। जांच के दौरान एक छेना मिठाई का नमूना बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी कारोबारियों को जांच रिपोर्ट मौके पर ही उपलब्ध कराई गई और उन्हें परिणामों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और उपभोक्ता भी सचल प्रयोगशाला के पास पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और मिलावट से बचाव के संबंध में जागरूक किया। विभाग ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।0
0
Report
दमोह के मोहड़ गांव में 19 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी का शव पेड़ से मिला, पुलिस जांच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:कल रात से लापता युवक का शव खेत में फंदे से झूलता मिला.. दमोह जिले के मोहड़ गांव के एक खेत में पेड़ से झूलते युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मोहड़ का रहने वाला 19 साल का पुष्पेंद्र लोधी कल देर शाम से घर से गया और लापता हो गया जब देर रात तक नहीं आया तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया लेकिन वो नहीं मिला। आज इसी गांव के एक खेत में लगे पेड़ से पुष्पेंद्र का शव लटका हुआ मिला। पुलिस को मिली सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। युवक ने आत्महत्या की या हत्या इन दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है।0
0
Report
खूंटी डबल मर्डर: छह गिरफ्तार, पुलिस ने साक्ष्यों के साथ किया खुलासा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के घाघरा गाँव स्थित तजना नदी पुल के पास 10 जुलाई को मिले युवक और युवती के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, लोहे की रॉड, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। 10 जुलाई को खूँटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के समीप एक अज्ञात युवक और एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने सती देवी, विजय रंजन शर्मा, जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक और मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सती देवी अपने पति विजय रंजन शर्मा के साथ इस दोहरे हत्याकांड में शामिल थी। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, दो लोहे की रॉड, मृतकों के मोबाइल फोन, आरोपियों के मोबाइल, घटनास्थल से मृतका की चप्पल, मृतक की मोटरसाइकिल तथा आरोपियों द्वारा जलाए गए कपड़ों की राख बरामद की गई है। खूँटी पुलिस ने दावा किया है कि एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से इस दोहरे हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
