icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अपर्णा बिष्ट यादव ने असम-बंगाल चुनाव में बीजेपी के महिला सुरक्षा एजेंडे पर भरोसा जताया

Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): APARNA BISHT YADAV (UP WOMEN'S COMMISSION VICE PRESIDENT & BJP LEADER) ON BJP LEADS IN TRENDS FOR ASSAM & WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026/ WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & BJP CANDIDATE FROM NANDIGRAM & BHABANIPUR ASSEMBLY CONSTITUENCY SUVENDU ADHIKARI लखनऊ (यूपी): बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा, "TMC के हार का कारण ममता बनर्जी की अराजकता थी वहां के लोगों के प्रति। जो महिला 15 साल से सीएम रही हों और आरजी कर केस में उनकी असंवेदनशीलता देखी हो मैं समझती हूं पीएम ने उनकी मां को टिकट देकर बहुत बड़ा कार्य किया और एक संदेश देने का काम किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो महिला सुरक्षा पर काम करें.... बंगाल के लोगों ने बीजेपी को मौका देकर अच्छा संकल्प लिया है.."
0
0
Report

9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: चचेरे बाबा के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी की तेज मांग

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके चचेरे बाबा ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, पीड़िता चौथी कक्षा की छात्रा है, जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने सहेली के घर खेलने गई थी, तभी आरोपी ने बच्ची को खिलाने के बहाने फुसलाकर अपने घर के पीछे ले गया और वहां उसके साथ अनाचार किया, घटना के बाद जब बच्ची बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है, भटगांव पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी मुलायजा करा कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है, वहीं प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी पीड़ित बच्ची के घर पहुंची और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही आरोपी के जल्द ही गिरफ्तारी और कड़े सजा दिलाने का आश्वासन दिया
0
0
Report

पाकुड़ समेत पश्चिम बंगाल आदि में BJP की ऐतिहासिक जीत पर जश्न

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़-आसाम, पांडुचेरी एवं पक्षिम बंगाल में भाजपा पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के बिरसा मुंडा चौक में आतिशबाजी, मिठाई वितरण कर जश्न मनाया... साथ ही होली, दीपावली मनाया और जीत का जश्न मनाया... साथ ही जिले के महेशपूर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया... इस दौरान सेंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे... इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा की पश्चिम बंगाल में ये जीत ममता बनर्जी के तानाशाही, भ्रष्टाचार कुशासन के खिलाफ बंगाल की मातृशक्ति की जीत है... जिन्होंने अपनी कठिन मेहनत से पार्टी को जीत दिलाने का कार्य किया... ऐसी मातृशक्ति, मतदाता, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हुए, प्रचंड जीत दिलाई... कहा की ये जीत पक्षिम बंगाल के आम मतदाता एवं भारत की मातृशक्ति की जीत है... बंगाल के कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए, दिन रात मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई... जीत दिलाकर पक्षिम बंगाल की जनता ने भारत माता के सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है... यह जीत बंगाल में ममता बनर्जी की तानाशाही के खिलाफ है... बंगाल, आसाम, पांडुचेरी की जनता के साथ उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता है, जिन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत करते हुए, पार्टी की जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई, साथ उन मातृशक्ति को नमन करते है, जिन्होंने दिन रात कठिन मेहनत करते हुए, पार्टी की जीत में अपना योगदान दिया... यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, सुशासन, एवं विकास की नीति पर मुहर है... प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को आगे बढ़ाते हुए, सभी मतदाता को आभार जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास जताते हुए अपना समर्थन दिया...
0
0
Report
Advertisement

योगी का गोरखपुर दौरा: मंदिर में पूजा के बाद विकास योजनाओं की शुरुआत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंच गए हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से की, जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री आज मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह वे पूजा-पाठ के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुन सकते हैं और उसके बाद करोड़ों की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक और विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज रात मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में ही विश्राम करेंगे। वहीं कल सुबह मुख्यमंत्री मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के बाद आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जहां वे आम जनता की समस्याओं को सुन सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन परियोजनाओं से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report

सरदारनगर में पानी की टंकी गिरने से 7 घायल, रेस्क्यू जारी

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां हाल ही में बनी एक विशालकाय पानी की टंकी अचानक भरभरा के ढह गई। टंकी के गिरते ही आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि दूर-दराज के इलाकों तक आवाज सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में डोरीलाल नामक व्यक्ति की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही पूरे सरदारनगर इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे को हटाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई और व्यक्ति नीचे न दबा हो, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना और राहत कार्य पूरा करना है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि निर्माण में क्या खामियां थीं।
0
0
Report

झालमुड़ी बांटकर भाजपा समर्थकों ने मीरजापुर में चुनावी उत्साह बढ़ाया

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर नगर के कटरा बाजीराव क्षेत्र में सोमवार को राजनीतिक जश्न का एक अलग ही रंग देखने को मिला। पश्चिम बंगाल में चुनावी बढ़त को लेकर भाजपा समर्थकों में उत्साह नजर आया, जिसे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अनोखे अंदाज में ‘झालमुड़ी’ बांटकर साझा किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कार्यकर्ता मृत्युंजय त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक खूद लोगों के बीच पहुंचे और बड़े ही दिलचस्प अंदाज में आवाज लगाते हुए बोले— “ममता को भगाने वाला झालमुड़ी, आतताइयों को भगाने वाला झालमुड़ी, पश्चिम बंगाल का प्रिय झालमुड़ी… आइए, खाइए।” उनके इस अंदाज ने न केवल लोगों को आकर्षित किया बल्कि माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
0
0
Report
Advertisement

तिरिया घूम रहे MBBS छात्र की सड़क दुर्घटना; आंधी से ट्रक टकराने पर गंभीर घायल

Jagdalpur, Chhattisgarh:तिरिया घूमने गए MBBS के छात्र दुर्घटना का शिकार हो गया, अचानक मौसम बिगड़ने और सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण बाइक सवार छात्र का नियंत्रण बिगड़ा और वह सीधे ट्रक से जा टकराया, हादसे में बाइक चला रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी, दोनों को साथियों ने पहले महारानी अस्पताल और फिर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर छात्र को मेकॉज में भर्ती किया गया है, जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के एक दल दुपहिया वाहनों से छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमाक्षेत्र में स्थित तिरिया पर्यटन स्थल घूमने गया था, साथियों के मुताबिक तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक दिखाई नही दिया, जिससे यह हादसा हुआ, इस दुर्घटना में घायल MBBS छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है जबकि छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
0
0
Report

झुंझुनूं में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में जोश, कार्यालय में जयकारें गूंजीं

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। शहर के रीको स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, पार्टी प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। कार्यालय परिसर “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, लगन और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
0
0
Report

Gobichettipalayam से K. A. Sengottaiyan 10वीं बार विजयी, TVK आगे

Noida, Uttar Pradesh:ERODE (TAMIL NADU): K.A SENGOTTAIYAN (TVK CANDIDATE FROM GOBICHETTIPALAYAM ASSEMBLY CONSTITUENCY) ON WINNING ELECTION FROM GOBICHETTIPALAYAM ASSEMBLY CONSTITUENCY/ TVK LEADS IN TRENDS FOR TAMIL NADU LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026 TVK नेता K. A. Sengottaiyan कहते हैं, "दृढ़ता और त्याग के बल पर, Tamilaga Vetri Kazhagam के नेता Vijay ने कई चुनौतियों का सामना किया है। उनकी दूरदर्शी सोच और मानवीय दृष्टिकोण ने लोगों की प्रशंसा हासिल की है। Tamil Nadu के संदर्भ में, लोगों की यही इच्छा है कि वे मुख्यमंत्री बनें। इसी समर्थन के आधार पर मैंने Gobichettipalayam से 10वीं बार जीत हासिल की है। जब तक मैं जीवित रहूंगा, मैं उनके लिए काम करता रहूंगा। Edappadi Palaniswami के बारे में बात करें, जो 10 बार हार चुके हैं और अब 11वीं हार का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे सवाल उन्हीं से पूछे जाने चाहिए। अगर मैं जवाब दूंगा, तो यह कीचड़ में पत्थर फेंकने जैसा होगा। इसलिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
0
0
Report
Advertisement

जिला चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

Rajan KashyapRajan KashyapFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने महिला व पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, एसएनसीयू और ट्रामा सेंटर पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी ने प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों से दवा मिलने, भोजन मिलने, डॉक्टरों के समय से देखने और जांच की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मरीज कहां से आए हैं, कब से भर्ती हैं और इलाज में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने और कई स्थानों पर डस्टबिन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराया जाए और विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीज को परेशान नहीं होना चाहिए। समय से डॉक्टर मरीजों को देखें, मरीजों को समय से खाना व दवा मिले, सभी आवश्यक जांच समय पर कराई जाए और रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए और अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इलाज या व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी श्री रामदेव निषाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व डॉक्टर उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के मंडावा में चने के आकार ओले, बरसात से लोगों को राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंडावा मे बारिश के साथ पड़े ओले झुंझुनूं जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। मंडावा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 10 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरने से जमीन पर सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दी। ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक झमाझम तेज बारिश जारी रही। तेज पानी के बहाव के चलते कई आम रास्ते अवरुद्ध हो गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिनभर की भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश से आमजन को काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top