icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241406
SaurabhSaurabhFollow24 Dec 2024, 07:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

आगरा के फर्जी गाइड घोटाले से विदेशी पर्यटक परेशान, सिंडीकेट पर कार्रवाई की मांग तेज

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फर्जी गाइडों की करतूत से आगरा की TOURISM IMAGE पर बड़ा सवाल विदेशी पर्यटकों को परेशान करने की शिकायतों के बीच नया मामला लाइन SKIP कराने के नाम पर EXTRA पैसे मांगने का आरोप खुद को GOVERNMENT के लिए काम करने वाला बताने का दावा लाइन जल्दी पार कराने के नाम पर विदेशी कपल से पैसे मांगने का आरोप VIDEO में विदेशी कपल द्वारा ‘SCAM’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल ताजमहल की तारीफ, लेकिन बाहर का अनुभव बताया बेहद खराब आयरिश कपल का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल लपकों और अवैध वेंडरों पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर हो रही देश की छवि धूमिल विदेशी भी उठा रहे हैं ताजमहल पर सक्रिय सिंडीकेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग
0
0
Report

गभामरागड़ के दुर्गम गावों में आधारभूत सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी का दौरा

Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोलि जिल्ह्यातील भामरागड तालुक्यातील अतिदुर्गम गावांच्या मूलभूत विकासाला प्राधान्य द्या, जिल्हाधिकारी अविश्यांत पंडा यांनी केला होड्री ते लष्कर - गोपनारपर्यंत दुचाकीने दौरा, रस्ते, पूल, आरोग्य, शिक्षण व अन्य सुविधांची केली प्रत्यक्ष पाहणी, शासकीय योजनांचा लाभ जास्तीत जास्त लोकांपर्यंत पोहोचविण्याचे निर्देश. गडचिरोली जिल्ह्यातील भामरागड तालुक्यातील अतिदुर्गम लष्कर, गोपनार, मुरडपार, हॅलोदंडी और धिरंगी या गावांच्या मूलभूत विकासाला प्राधान्य देऊन विविध विभागांच्या लोककल्याणकारी व विकास योजनांचा लाभ जास्तीत जास्त पात्र नागरिकांपर्यंत पोहोचविण्याचे निर्देश जिल्हाधिकारी अविश्यांत पंडा यांनी दिले. रस्ते, पूल, आरोग्य, शिक्षण, घरकुल व अन्य मूलभूत सुविधांमधील कमतरता निश्चित करून संबंधित विभागांनी आवश्यक कार्यवाही तात्काळ सुरू करण्याच्या सूचनाही त्यांनी दिल्या. उच्च न्यायालयाच्या नागपूर खंडपीठाच्या आदेशाच्या अनुषंगाने जिल्हाधिकारी पंडा यांनी भामरागड तालुक्याचा विस्तृत दौरा केला. या दौऱ्यात त्यांनी ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत सुरू असलेल्या कामांसह पायाभूत विकासकामे आणि नागरिकांना उपलब्ध शासकीय सेवांचा आढावा घेतला. दौऱ्याचे वैशिष्ट्य म्हणजे जिल्हाधिकारी पंडा यांच्यासह वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित विभागांचे अधिकारी होड्री येथून लष्कर आणि गोपनार या अतिदुर्गम गावांपर्यंत दुचाकी वाहनांनी पोहोचले. या प्रत्यक्ष क्षेत्रभेटीत त्यांनी मार्गावरील दळणवळणाची स्थिती तसेच दुर्गम गावांमधील पायाभूत सुविधांची पाहणी केली. स्थानिक परिस्थिती आणि नागरिकांच्या मूलभूत गरजांची प्रत्यक्ष माहिती घेत संबंधित विभागांना आवश्यक कार्यवाहीच्या सूचना देण्यात आल्या. अधिकाऱ्यांनी लाहेरी प्राथमिक आरोग्य केंद्राला भेट देऊन तेथील आरोग्य व्यवस्थेचा आढावा घेतला. दौऱ्यादरम्यान जिल्हाधिकाऱ्यांनी होड्री येथील बेली ब्रिजची पाहणी करून संबंधित अधिकाऱ्यांकडून सद्यस्थितीची माहिती घेतली. होड्री येथील जिल्हा परिषद शाळेला भेट देऊन शाळेतील शैक्षणिक व मूलभूत सुविधांची माहिती देखील घेतली.
0
0
Report
Advertisement

गैरसैंण के गोगनाणी गांव: मोटर मार्ग नहीं, बुजुर्ग की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 सालों बाद भी यहां के ग्रामीणों अंचल मोटरमार्ग से नहीं जुड़ पाए है । जिससे इन ग्रामीण क्षेत्रो का विकास रुका पड़ा है । मूलभूत सुविधाओं के आभाव में पलायन कर रहे गांव अब खाली होने लगे है । मामला उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र के गोगनाणी गांव का है जहां बीते दिन एक बुजुर्ग की अचानक तबियत खराब हो गयी , बुजुर्ग को अस्पताल तक ले जाने के लिए जब गांव के पुरुषों ने हाथ खड़े किए तो महिलाओं ने आगे आकर बुजुर्ग को डोली में बिठाकर चार किलोमीटर पैदल दुर्गम रास्तों से बुचका सड़क तक पहुचाया जहां से उन्हें वाहन द्वारा चौखुटिया अस्पताल पहुंचाया गया , बुज vrst की स्थिति के देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर किया , जहां बुज़ुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है । लेकिन अब बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक सरकारों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान देखकर चुकाना पड़ेगा ।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच आरक्षण लॉटरी घोषित

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पंचायत राज चुनाव 2026 की आरक्षण लॉटरी, पंचायत समिति सभागार भवन में निकाली जा रहीं आरक्षण लॉटरी, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की कुल 28 पंचायतों के सरपंच के लिए निकली आरक्षण लॉटरी, एसडीएम सौरव भाम्बु, तहसीलदार राकेश पूनियां, विकास अधिकारी सुनील ढाका की उपस्थिति में निकली लॉटरी, नन्हीं बालिका के द्वारा निकाली गई लॉटरी एंकर श्रीमाधोपुर में आज पंचायतीराज चुनावों को लेकर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई। लॉटरी नन्हीं बालिका ने निकाली। लॉटरी में 11 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए सरपंच पद आरक्षित हुआ है। वहीं, 8 पंचायतें सामान्य वर्ग, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, एक एसटी, एक एससी महिला और दो एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। एसडीएम सौरव भाम्बु ने बताया कि श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ पंचायत समितियों की कुल 48 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।
0
0
Report

अलवर: जज भुवन गोयल के घर में दिनदहाड़े चोरी, आधार कार्ड समेत चोरी

Alwar, Rajasthan:अलवर जज के अलवर स्थित मकान में दिनदहाड़े चोरी, जंगला-कुंडे तोड़कर घुसे चोर; केयरटेकर का आधार कार्ड भी ले गए अलवर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायाधीश भुवन गोयल के अलवर स्थित मकान को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बना लिया। आर्यनगर स्थित मकान में चोर जंगला, दरवाजे का कुंडा और छत की ओर जाने वाले जीने का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए। चोर घर से पीतल के कीमती बर्तन, नकदी और अन्य सामान के साथ मकान की देखरेख करने वाले एडवोकेट जगदीश सैनी का आधार कार्ड भी चोरी कर ले गए। मामले में एडवोकेट जगदीश सैनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2009 से न्यायाधीश भुवन गोयल के पिता स्वर्गीय बाबूलाल गोयल एडवोकेट के साथ वकालत कर रहे थे। उनके निधन के बाद से वह गोयल परिवार के अलवर स्थित कार्यालय और मकान की देखरेख कर रहे हैं। न्यायाधीश भुवन गोयल वर्तमान में जयपुर में रहते हैं और समय-समय पर अपनी मां के साथ अलवर स्थित घर आते हैं। जगदीश सैनी के अनुसार, वह रोजाना सुबह-शाम कार्यालय में बैठते हैं। 22 सितंबर की सुबह वह कोर्ट स्थित अपने कार्यालय चले गए थे। शाम करीब चार बजे जब वह वापस मकान पर पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर जंगले के दरवाजे का कुंडा और ऊपर जीने के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। आशंका है कि चोर इसी रास्ते से मकान में दाखिल हुए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध आरोपी की स्पष्ट तस्वीर मिली, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई。 कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और मकान की रेकी कब की गई थी। पुलिस ने शाम तक मामले का खुलासा करने की बात कही है.
0
0
Report
Advertisement

गया जी शहर के दिग्धी तालाब में अज्ञात शव मिला, पुलिस जाँच में जुटी

Gaya, Bihar:गयाजी शहर में अलहे सुबह ऐसी खबर सामने आया था जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया था। जिसके बाद इस सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला यह है कि गयाजी शहर के सिविल लाइन थानां क्षेत्र के दिग्धी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तालाब में पड़ा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानां को दिया। सूचना मिलते ही दलबल के साथ स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुँची और स्थानीय लोगों के मदद से तालाब से शव को निकाला गया। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया। फिलहाल शव की पहचान नही हो सका है और पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है और अज्ञात व्यक्ति कैसे तालाब के पास आया और कैसे इसकी मौत हुई है इन सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

थानागाजी में तमंचे पर लूट: व्यापारी से 1.60 लाख रुपये छीने

Alwar, Rajasthan:थानागाजी में जयपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान करने वाले व्यापारी से तमंचे की नोक पर 1.60 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थानागाजी के बिहारी सर गांव निवासी देशराज शर्मा थानागाजी में जयपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान करते हैं। बुधवार रात लगभग सात बजे दुकान बंद करने के बाद वह दिनभर की बिक्री के करीब 1.60 लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से अपने गांव बिहारी सर जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास मार्ग पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने देशराज पर तमंचा तान दिया और उनका रुपये से भरा बैग छीन लिया। अचानक हुई वारदात से घबराए व्यापार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी तमंचा तान दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी थानागाजी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। सूचना मिलते ही थानाधिकारी महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। दिनभर दुकान पर आने वाले ग्राहकों और आसपास की गतिविधियों से जुड़े फुटेज को भी जांच में शामिल किया जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की तत्परता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top