241001
हरदोई- पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को किया जागरूक
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई , शहर में सीओ सिटी के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने- तीन सवारी न बैठाने और चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया . वाहन चालकों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का वादा किया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हरदोई पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सड़क सुरक्षा अभियान।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीधी वनरक्षक भर्ती: 8 पद, सिर्फ एक अभ्यर्थी मौजूद, बाकी खाली
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग: सीधी वनरक्षक भर्ती में चौंकाने वाला नजारा 8 पदों के लिए भर्ती, लेकिन पहुंची सिर्फ 1 अभ्यर्थी!सीधी जिले में वनरक्षक भर्ती के दौरान हैरान करने वाली स्थिति सामने आई है। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए निकाली गई 8 विशेष पदों की भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए केवल एक महिला अभ्यर्थी ही उपस्थित हुई, जबकि 7 पद खाली रह गए। भर्ती के लिए 25 पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। 23 जून को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मापजोख और पात्रता परीक्षण आयोजित किया गया। उपस्थित होने वाली एकमात्र अभ्यर्थी उमरिया जिले की निवासी बताई गई।अगले दिन आयोजित पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा में एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा।वन विभाग ने बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय के लिए कुल 8 पदों पर विशेष भर्ती निकाली थी। 25 उम्मीदवारों को बुलावा, लेकिन मैदान में सिर्फ 1 अभ्यर्थी — सीधी की वनरक्षक भर्ती ने खड़े किए कई सवाल.0
0
Report
खरसिया सिविल अस्पताल में बवासीर ऑपरेशन से युवक की मौत; परिजनों ने लापरवाही आरोप
Darogapara, Chhattisgarh:खरसिया सिविल अस्पताल में बवासीर के ऑपरेशन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया की पुरानी बस्ती निवासी राघवेंद्र मिश्रा ने अपने पुत्र तामेश्वर को बवासीर के ऑपरेशन के लिए खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान युवक अचानक बेहोश हो गया। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में Ambulance के माध्यम से युवक को रायगढ़ लेकर रवाना हुए, लेकिन चपले के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन एवं स्थानीय लोगों के साथ सिविल अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले तामेश्वर पूरी तरह स्वस्थ था और बवासीर जैसी सामान्य सर्जरी में मौत होना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण ही युवक की जान गई। डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल तब और गहरा गया जब रेफरल पर्ची में पुरुष मरीज को "फीमेल" दर्ज किया गया पाया गया। इस त्रुटि को लेकर भी परिजनों ने नाराजगी जताई और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रवीण तिवारी, खरसिया चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी तथा पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा। फिलहाल परिजन ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।0
0
Report
खड़ीश्वर तपस्या का समापन: ओगड़ पीर महाराज का बहुमान
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन के वोपारी गांव में तपस्वी संत ओगड़पीर ब्रह्म नाथ महाराज द्वारा अच्छी वर्षा एवं गौ रक्षा के लिए 21 दिनों तक खड़ीश्वर तपस्या की गई। आज तपस्या के अंतिम दिन समापन पर उक्त साधु का बहुमान करने जिले भर साधु संत एवं ग्रामीण पहुंचे और तपस्वी ओगड़ पीर ब्रह्मा नाथ महाराज का श्रीफल भेट कर उनका बहुमान किया। वोपारी गांव के आसन मठ मठाधीश दीनानाथ महाराज के सानिध्यता में ओगड़ पीर महाराज की खड़ीश्वर तपस्या के समापन पर सभी साधु संतों का श्रीफल भेट कर बहुमान किया। उक्त साधु तपस्वी की तपस्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।0
0
Report
Advertisement
खरगोन के सुखपुरी में तेज बल्कर हादसे से टला, निवासियों ने मिट्टी डलवाने की मांग
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के सुखपुरी क्षेत्र में गुरुवार एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक तेज रफ्तार बल्कर वाहन अनियंत्रित हो गया, जो लहराते हुए बाईकों को टक्कर मारकर एक कॉलोनी के बाउंड्रीवाल से जा टकराया। गनिमत रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि तीन बाइक सहित एक कार को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कसरावद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार बल्कर वाहन क्रमांक AP 16 TA 6086 अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार और तीन बाइक वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद एक पोल को भी टक्कर मारी। वाहनों को रौंदते हुए बल्कर वाहन सीधे MP Power Transmission Company की रहवासी कॉलोनी की बाउंड्री वॉल में जा घुसा। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के अनुसार मेनगांव से सुखपुरी के बीच का यह मार्ग हादसों का ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन हादसों की मुख्य वजह सड़क निर्माण के बाद दोनों ओर किनारों साईड शोल्डर पर मिट्टी फिलिंग का न होना है। सड़क और जमीन के बीच गहरा अंतर होने के कारण जैसे ही कोई वाहन नीचे उतरता है या साइड लेता है, वह संतुलन खो देता है। इसी कारण तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के दोनों ओर जल्द से जल्द मिट्टी डलवाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
रांची में आपात काल दिवस के कार्यक्रम में संविधान हत्या दिवस का आयोजन
Ranchi, Jharkhand:आपात काल के 51 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी रांची महानगर कार्यालय में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपात काल के काले अध्याय का 51 वें वर्ष पर जे पी आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया गया। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा आपात काल में देश के सामने अजीब स्थिति पैदा हुई, देश स्तब्ध रह गया। आपात काल के माध्यम से सामान्य लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार किया गया। वित्त...अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम बाइट ...सी पी सिंह, विधायक, बीजेपी0
0
Report
करौली के दुष्कर्म व आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग ज्ञापन
Karauli, Rajasthan:दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जिला करौली मंडरायल थाना क्षेत्र के एक गांव में गत माह हुई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में एक बार फिर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की CID या CBI से निष्पक्ष जांच कराने, नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को दबाने का प्रयास किया और समय पर उचित कार्रवाई नहीं की。 पीड़िता के पति ने बताया कि 26 मई की रात उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय वे केरल में मजदूरी कर रहे थे। 27 मई को पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे。 पति का आरोप है कि घटना वाली रात उनकी पत्नी को लांगरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक जबरन घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह घर लौट रही थी, तब रास्ते में मंडरायल थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा उसके साथ भी दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद महिला को गंभीर हालत में छोड़ दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई और उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मंडरायल थाना पुलिस और FS L टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुलिस से दुष्कर्म के संबंध में मेडिकल जांच कराने की मांग की, लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई और केवल आत्महत्या के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मर्ग दर्ज कर लिया गया। मृतका के पति का आरोप है कि बाद में तथ्यों की जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने 18 जून 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण एवं दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हालांकि उनका आरोप है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में परिजनों का आरोप है कि पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद जांच की गति धीमी है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। मृतका के पति सहित दर्जनों लोग SDM कार्यालय पहुंचे और SDM Preeti Meena को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की CID या CBI से जांच कराने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो उन्हें धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में मरीज की मौत के बाद नए आरोप, इलाज पर सवाल
Sagar, Madhya Pradesh:बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में मरीज की मौत के बाद बबाल, गलत इलाज के आरोप.. बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में एक बार फिर एक मरीज़ की मौत के बाद मेडिकल कालेज आरोपों के घेरे में आ गया है और यहां होने वाले इलाज को लेकर भी लोग शंकित है। दरअसल यहां देवेंद्र पाठक नाम के शख्स की इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गलत इलाज के आरोपों के साथ पीड़ित परिवार ने गोपालगंज थाने में डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। देवेंद्र की पत्नी के मुताबिक देवेंद्र को इलाज के लिए एडमिट कराया गया था और 12 दिन पहले रात के वक्त वार्ड की स्टाफ नर्स द्वारा बाहर से अर्जेंट इंजेक्शन लाने को कहा गया उनका बेटा नहीं था तो एक और मरीज के परिजन से उन्होंने इंजेक्शन बुलाये और नर्स को दिए और नर्स ने एक इंजेक्शन लगाया , जिसके लगने के 10 से 15 सेकंड बाद ही देवेंद्र की हालत बिगड़ना शुरू हुई और फिर उन्होंने आंख नहीं खोली बल्कि 12 दिन तक वो कोमा में रहे उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र का इंजेक्शन लगते ही कोमा में चले जाना और फिर मौत गलत इलाज का नतीजा है। जिस तरह से अर्जेंट में इंजेक्शन बुलाया गया और लगते ही हालत बिगड़ी ये साफ करता है कि इंजेक्शन सही तरीके से नहीं लगा या फिर जिस डॉक्टर ने ये दवा लिखी उसने लापरवाही की है। इन आरोपों पर मेडिकल प्रशासन का कहना है कि देवेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा कि मौत की वजह क्या है और जो रिपोर्ट आएगी उसके हिसाब से आगे कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
अधिवक्ता जनरल के आदेश को ठेंगा दिखा रहे NTPC के अधिकारी,,आदर्श पुनर्वास निति का नहीं हो रहा पालन,,,
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले के साराडीह बैराज से रायगढ़ जिले के NTPC लारा जल पूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाया जाना है, पर मामले में पाइपलाइन लगाने के गाइडलाइन जिसके लिए अधिवक्ता जनरल बिलासपुर छग ने भूअर्जन अधिकारी को पत्र लिखा है,,जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि बिंदु "6. प्रकरण में प्रस्तावित जल संरचना से जल ले जाने हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए भू-अर्जन एवं संबंधित जो भी समस्या आयेगी उसका निराकरण संस्थान स्वयं के व्यय पर स्वयं करेगा। इसके साथ ही छ.ग. राज्य की आदर्श पुनर्वास नीति-2007 (यथा संशोधित) का पालन करना अनिवार्य होगा।"पर एनटीपीसी के अधिकारी पुलिस एवं प्रशासन को आगे कर अपने कार्य निपटाने के चक्कर में,,किसानों की जमीन पर जबरन जेसीबी चला रहें हैं,,0
0
Report
हापुड - कैमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल विभाग मौके पर।
Abdullapur Modi, Uttar Pradesh:हापुड़ कैमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव। अज्ञात कारणों से लगी पेंट फैक्ट्री में भीषण आग। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी। धौलाना के यूपीएसआईडीसी फेस 1 स्थित लक्ष्मी केमिकल फैक्ट्री की घटना।0
0
Report
Advertisement
दहेज प्रताड़ना से मौत: ग्वालियर में निशा राठौर के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में दहेज की आग एक बार फिर एक घर उजाड़ गई। विवाहिता निशा राठौर की तेजाब पीने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले गंभीर हालत में निशा को अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पति पर मारपीट कर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। मृतक ने पहले महिला थाने में पति की मारपीट की शिकायत भी की थी। तब पति ने मारपीट न करने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन प्रताड़ना जारी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दअरसल मृतिका निशा पत्नी गजेंद्र राठौर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में रहती थी। उसकी शादी साल 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के सामान के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा था। अच्छा सामान न लाने और नया सामान लाने के लिए रोज मारपीट की जाती थी। मायके वाले मांग पूरी कर सामान भी देते थे। सोमवार को ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि निशा की तबियत बिगड़ रही थी। जब वह और पिता मानसिंह नारायण विहार कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंचे तो निशा घर पर ही तड़प रही थी। लेकिन ससुराल वाले उसे अस्पताल नहीं ले गए थे। लेकिन विकास और पिता उसे ससुराल से अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। रोज की मारपीट से परेशान होकर निशा पहले भी मायके आ गई थी। तब मायके पक्ष ने ससुराल वालों को समझाया था। बात न मानने पर थाने में शिकायत की गई थी। उस समय पति गजेंद्र ने थाने में लिखित रूप से भरोसा दिया था कि अब कभी मारपीट नहीं करेगा। कल बुधवार की शाम निशा की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। निशा के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट कर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।0
0
Report
रिम्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में दीपेंद्र सिंहा नियुक्त
Ranchi, Jharkhand:रांची डॉक्टर दीपेंद्र सिंहा को रिम्स के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया डॉ राजकुमार सिंहा का रिम्स निदेशक पद से इस्तीफा स्वीकार किया गया0
0
Report
फतुहा में मुहर्रम सुरक्षा कड़ी, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील
Patna, Bihar:फतुहा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है ताकि मुहर्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। पर्व से एक दिन पहले फतुहा पुलिस ने शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गुरुवार को फतुहा थाना अध्यक्ष श्रीमन्त सुमन के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों और जवानों की बड़ी संख्या शामिल रही। यह मार्च फतुहा बाजार सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रशासन की तैयारियाँ की जानकारी दी। फ्लैग March का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थाना अध्यक्ष श्रीमन्त सुमन ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचें। यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों को यह संदेश भी दिया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और मुहर्रम के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर NH-28 पर LPG टैंकर पलटा; गैस रिसाव नहीं, बड़ा हादसा टला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में LPG टैंकर पलटने से हड़कम्प,फायर बिग्रेड ने सम्भाला मोर्चा,बड़ा हादसा टला। गोरखपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खोराबार थाना क्षेत्र के एनएच-28 फोरलेन पर एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ और कोई जनहानि भी नहीं हुई। हालांकि चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडिला के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गीडा से बिहार की ओर जा रहा एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चूंकि टैंकर में ज्वलनशील गैस भरी हुई थी, इसलिए लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बन गया। हादसे में टैंकर चालक दीपक घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खोराबार थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एलपीजी गैस से लडे टैंकर को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर एहतियाती कदम उठाए। फायर ब्रिगेड की मदद से पानी का टैंकर मंगवाया गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर लगातार पानी का छिड़काव कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की चिंगारी या गर्मी से आग लगने की संभावना न रहे। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के बावजूद टैंकर से गैस का कोई रिसाव नहीं हुआ और न ही कोई विस्फोट हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार यदि गैस का रिसाव होता तो यह हादसा बड़े अग्निकांड का रूप ले सकता था। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-28 पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करते हुए आवागमन सुचारु बनाए रखा। साथ ही क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि एलपीजी गैस से भरे टैंकर के पलटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया।0
0
Report
विद्यालयों के पाठ में आपातकाल पर NCERT अध्याय, धर्मेंद्र प्रधान बोले—जानना जरूरी है
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर कहा, "यह सही है। NCERT ने सही किया है। आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल जैसे काले कारनामों को जानना और समझना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए इसीलिए NCERT ने इसे विषय में लाया है। NCERT ने अच्छा काम किया."0
0
Report
प्रोफ नरेश पंत भू-विज्ञान विशेषज्ञ के रूप में पहचाने गए
Noida, Uttar Pradesh:Prof naresh pant GEOLOGIST0
0
Report
Advertisement
