241001
Hardoi - चूहों की हरकत से पुलिस पड़ी मुसीबत में,देर रात स्टेट बैंक का बजा इमरजेंसी अलार्म
Bilgram, Uttar Pradesh:हरदोई में देर रात स्टेट बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी आनन-फानन में थाने का पूरा फोर्स बैंक के बाहर जमा हो गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। इसके बाद रात में ही बैंक के अधिकारियों को बुलाकर बैंक खुलवाई गई और पूरी बैंक का मुआयना किया गया। इस दौरान जब सब कुछ सही पाया गया। तफ्तीश में सामने निकल कर आया कि चूहों की शरारत से बैंक का अलार्म बजा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Warwan के Mungli गांव में आग, सात मकान जलकर राख
Kishtwar, Warwan के Mungli गांव में कल रात आग लगने से कम से कम सात मकान जल गए। आग अब नियंत्रण में है, कोई मानवीय नुकसान नहीं हुआ। कुछ पशुओं की मौत भी बताई गई है। स्थानीय लोग आग बुझाने में शामिल हुए क्योंकि Warwan में फायर स्टेशन नहीं है। आग संकुल आवासीय क्षेत्र में लगी और तेजी से फैल गई। बाद में चार फायर टेंडर के साथ अन्य मशीनरी Spot पर तैनात की गईं; Larnoo, Anantnag से भी फायर टेंडर भेजे गए और गांव तक पहुंचने में लगभग तीन घंटे लगे। इस घटना ने Warwan में समर्पित फायर सेवा की कमी पर फिर से रोशनी डाली। अक्टूबर 2016 में Warwan के Sukhnoi गांव में लगभग 25 मकान जल चुके थे। आग अब नियंत्रण में है, और संपत्ति व पशु नुकसान का आकलन जारी है।0
0
Report
बाढ़ में फंसे दो हिरणों की जान बची; वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Bagaha, Bihar:बगहा में इंसानों के साथ-साथ बेजुबान वन्य जीवों पर भी कुदरत का कहर टूट पड़ा है। आलम यह है कि सैलाब के सितम से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों के जानवर भी आफत में हैं। दरअसल नेपाल के देवघाट से रिकॉर्ड तोड़ पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी के जलस्तर में पिछले दिनों हुई बेतहाशा वृद्धि के कारण वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में जलभराव के बाद कई वन्य जीव बाढ़ के पानी में फंस रहे हैं तथा कई रिहायशी इलाकों की ओर रुख़ अख्तियार कर रहे हैं। इसी बीच वन विभाग की टीम ने दो हिरणों का सफल रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि बगहा-1 प्रखंड के जमुनिया और ठकराहा के मोतीपुर नवका टोला इलाके से दो हिरणों के बाढ़ के पानी में फंसने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद फ़ौरन वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। लिहाजा बाढ़ के तेज बहाव के बीच दोनों हिरण पानी में बह रहे थे फिर क्या वनकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों हिरणों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताते दें कि बगहा रेंजर श्रीमान मालाकार के नेतृत्व में रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने दोनों हिरणों को सुरक्षित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया है। इधर बाढ़ और जलभराव के बीच वन्य जीवों के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, ऐसे में ग्रामीणों की सूचना और वनकर्मियों की तत्परता से दो हिरणों की जान बच सकी। अब वन विभाग की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि बाढ़ में फंसे वन्य जीवों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें और खुद रेस्क्यू करने की कोशिश कतई न करें।0
0
Report
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने रंका मोड़ पर सड़क जाम कर मांगें मनवाने का आह्वान किया
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा शहर का अतिव्यस्त चौक रंका मोड़ उस समय जाम हो गया ज़ब अचानक 30 से 40 की संख्या मे पहुंचे झारखण्ड आंदोलन कारी संघर्ष मोर्चा बैनर तले लोग सड़क पर दरी बिछाकर सड़क को जाम कर दिया और अपनी छः सूत्री मांग मनवाने को लेकर झारखण्ड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मोर्चा के अध्यक्ष ने अपनी मांगो के बारे मे बात करते हुए कहा की आंदोलनकारी की पहचान के लिए जेल जाने की व्यध्यता समाप्त किया जाए ,आ आन्दोलनकारी को चिन्हित कर 50 हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाए ,आन्दोलनकारी के आश्रितों को नोकरी देने, 26 प्रतिसत रियल्टी का अधिकार, रोजगार की गारंटी देने और जिले के भंडरिया में कोयला खदान चालू करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
गोरौल के केला अनुसंधान केंद्र में ट्रांसफॉर्मर चोरी, लैब का संचालन ठप
Hajipur, Bihar:वैशाली में गोरौल थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बिहार के एकमात्र केला अनुसंधान केंद्र में चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसके क्वायल समेत कई महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरी की इस घटना के बाद अनुसंधान केंद्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लैब का कामकाज बंद हो गया है। थाना के इतने करीब हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि केला अनुसंधान केंद्र परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने क्वायल एवं अन्य महत्वपूर्ण उपकरण निकालकर चोरी कर लिए। सुबह जब केंद्र के कर्मियों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो चोरी की जानकारी हुई। ट्रांसफार्मर के महत्वपूर्ण पार्ट्स गायब होने के कारण केंद्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसका सीधा असर अनुसंधान केंद्र की प्रयोगशाला के कामकाज पर पड़ा है। केला अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एसके ठाकुर ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों और गोरौल पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
कनवास कोर्ट परिसर में पति-पिता पर हमला, वकीलों ने SDM कोर्ट का बहिष्कार किया
Kota, Rajasthan:कनवास कोर्ट परिसर में महिला और पिता पर सरेआम हमला, SDM से तनातनी के बाद वकीलों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार। पारिवारिक विवाद में पति व ससुराल वालों ने की मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर भड़के वकीलों ने SDM कोर्ट के कार्य का किया बहिष्कार। सांगोद (कनवास/कोटा) कनवास उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय एवं कोर्ट परिसर में पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे पिता-पुत्री पर सरेआम जानलेवान हमला कर दिया गया। कार सवार हमलावरों से जान बचाकर मोटरसाइकिल से भाग रही पीड़िता शिकू सुमन और उसके पिता घनश्याम पर उनके पति और ससुराल वालों ने कोर्ट परिसर के भीतर घेरकर मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिकू सुमन अपने पिता घनश्याम के साथ जा रही थी, तभी कार में आए उसके पति परीक्षित सुमन, सास, ससुर और दीपक सुमन ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित पिता-पुत्री किसी तरह जान बचाकर सुरक्षा की आस में कनवास कोर्ट परिसर के भीतर शरण लेने पहुंचे। हालांकि, दुस्साहसी आरोपियों ने कोर्ट परिसर में ही दोनों को घेर लिया और सरेआम बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अभिभाषकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए किसी तरह दोनों की जान बचाई। कनवास थानाधिकारी (SHO) अनूप सिंह ने बताया कि पीड़िता शिकू सुमन की रिपोर्ट पर पति परीक्षित सुमन सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, परिसर में हुई इस वारदात और सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष महेश मालव और सचिव बद्रीलाल मेरोठा के नेतृत्व में एक Shishtmándal SDM बाबूलाल मीणा से मिला। वकीलों ने आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान SDM ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और सुरक्षा मांगों की अनदेखी की। इससे नाराज वकीलों ने SDM कोर्ट का अनिश्चितकालीन न्यायिक बहिष्कार शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, कनवास SDM बाबूलाल मीणा ने अमर्यादित भाषा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वकीलों की नाराजगी दूर कर ली गई है। बाइट अभिभाषक परिषद अध्यक्ष महेश मालव0
0
Report
पटना कुर्जी मोड़ पर चेन स्नेचिंग CCTV में कैद, सात लाख सोने चेन लूट
Patna, Bihar:एंकर--पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास सुबह-सुबह बाइक सवार अपराधियों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित पंकज कुमार के मुताबिक, वह सुबह करीब 7:40 बजे अपने घर से निकले थे और पार्षदीय कार्यालय जा रहे थे। करीब 7:50 बजे कुर्जी मोड़ के पास वह एक ऑटो चालक से बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों मौके से फरार हो गए। पंकज कुमार ने बताया कि चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये थी। घटना के बाद वह दीघा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि इंस्पेक्टर से बातचीत हुई है और वह लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है。0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के सोनारी में महिला से चेन छीनतई, पुलिस CCTV से बदमाश की तलाश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: सोनारी के बाल विहार कुंज नगर में महिला से चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस लौहनगरी जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल विहार, कुंज नगर स्थित एस के मैन्स पार्लर काली मंदिर के समीप का है, जहां बुधवार की सुबह दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे。 सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。 जमशेदपुर का है, जहां दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे。 सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
जयपुर में बिहार मूल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी विश्वकर्मा थाना इलाके का मामला पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में बिहार की रहने वाली थी मृतका जयपुर में प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा पुलिस जुटी है मामले की जांच में एंकर-जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार मृतका बिहार की रहने वाली थी और जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
संभल के गुमथल गांव में गरीब का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक युवक घायल
Chandausi, Uttar Pradesh:*संभल के गुमथल गांव में गरीब का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक युवक घायल* *रात करीब तीन बजे हुआ हादसा, मलबे में दबे शाहरुख को ग्रामीणों ने निकाला* *पीड़ित परिवार ने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर मुआवजे की मांग की* एंकर:- संभल के गुमथल गांव में मंगलवार रात एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में सो रहा परिवार का एक सदस्य शाहरुख पुत्र साबिर घायल हो गया। वीओ:- मामला संभल के तहसील चंदौसी के विकासखंड बनियाखेड़ा क्षेत्र के गुमथल गांव का है। नसरीन पत्नी साबिर ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर था। पिछले कमरे की छत का हिस्सा पहले ही गिर चुका था। मंगलवार रात करीब तीन बजे बरामदे का बचा हुआ हिस्सा भी अचानक धराशायी हो गया। मलबे में शाहरुख दब गया, जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। खुले आसमान के नीचे सो रहे परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवार ने मकान की जांच कराकर मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
सरस्वती नगर अनाज मंडी की सड़क से किसान परेशान, प्रशासन से सुधार की मांग
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर के सरस्वती नगर अनाज मंडी से ये तस्वीरें सरकारी व्यवस्थाओं और तैयारियों के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। मंडी के गेट पर सड़क धंसी हुई है, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी जमा होने से हालात बदतर हो चुके हैं। ऐसे में यहां अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। सवाल है कि आखिर कब सुधरेंगे मंडी के हालात? वीओ : ये तस्वीरें सरस्वती नगर अनाज मंडी की हैं, जहां सड़क की हालत इतनी खराब है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जमा पानी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर करीब एक महीने से बैठकों का दौर जारी है। डीसी, एसडीएम, तहसीलदार और मंडी अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं। हर बार तैयारियां पूरी होने और सुविधाओं की जांच किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। वीओ : जिले की प्रमुख अनाज मंडियों में शामिल सरस्वती नगर मंडी में बड़ी मात्रा में अनाज पहुंचता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। कच्चे रास्तों और बदहाल सड़क के बीच किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट – संजू गुदियाना, जिलाध्यक्ष BKU.. “मंडी में सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं और पानी भरा हुआ है। ट्रॉली पलटने का डर बना रहता है। अधिकारी बैठकें तो करते हैं, लेकिन मौके पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा।” वीओ (आउट्रो): अब सवाल यह है कि बैठकों और दावों से आगे बढ़कर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही मंडी की सुध ली जाएगी? किसान अब जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
अमेठी: महंत ने पुलिस से नाराज़गी के बीच समाधि की चेतावनी दी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - भाले सुल्तान पुलिस के कार्यशैली से नाराज़ महंत बैठे धरने पर, बाबा गरीब दास के आश्रम के महंत पर हुए हमलें के मामले में पुलिस द्वारा पेशबंदी का हवाला देते हुए बाबा को किया जा रहा था परेशान, न्याय न मिलने पर समाधि लेने जा रहे हैं बाबा, बाबा ने समाधि के लिए स्वयं खोदा गड्ढा, दोपहर 12.15 मिनट पर बाबा लेंगे समाधि, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम बाबा को मनाने में जुटी, बाबा का आरोप आश्रम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए और आश्रम के बगल मांस भोजन बना रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो, दर्ज मुकदमे के जांच ठीक तरीके से होते सम्बंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा गरीब दास आश्रम का है मामला0
0
Report
संदिग्ध मौत: CISF जवान के साथ लिव-इन रिश्ता, अंजलि घोड़ेश्वर की मौत जांच में
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि जगदीश घोड़ेश्वर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई अंजलि पिछले दो वर्षों से CISF जवान करण सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और करीब 15 दिन पहले ही दोनों किराये के मकान में शिफ्ट हुए थे दरअसल अंजलि का शव मकान कि सीढ़ियों पर पड़ा मिला करण ने परिजनों को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया परिजनों ने जब अंजली के शव को देखा तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी जिसके बाद फौरन इसकी सूचना मोहन नगर थाने की पुलिस को दी गई मौके पर मोहन नगर थाने की पुलिस पहुँची और मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के मर्चुरी भेजा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ये स्पष्ठ हो सकेगा कि हत्या है या कुछ और फिलहाल पुलिस पति करण सिंह से भी पूछताछ कर रही है रिपोर्ट व पूछताछ के आधार पर मामला विवेचना में लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
सेवानिवृत्ति से दिन पहले चंबल नदी में पटवारी की डूबकर मौत, परिवार में शोक
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: पितरों को तर्पण करने गए पटवारी चंबल नदी में डूबे, आज ही होनी थी सेवानिवृत्ति धौलपुर शहर के घंटाघर निवासी पटवारी मोहनलाल गुप्ता बुधवार सुबह पितरों को तर्पण करने के लिए चंबल नदी पर गए थे। तर्पण के दौरान नदी किनारे पैर फिसलने से वे गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल गुप्ता की आज ही सेवानिवृत्ति होनी थी। लंबे समय तक राजस्व विभाग में सेवा देने के बाद आज उनका अंतिम कार्य दिवस था। सेवानिवृत्ति के दिन ही सुबह वह पितृ पक्ष के चलते तर्पण के लिए चंबल पहुंचे थे, जहां यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। चंबल नदी में तेज बहाव के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने बताया कि गोताखोर लगातार नदी में तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सेवानिवृत्ति के दिन ही हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है0
0
Report
ग्रेटर नोएड़ा के खेड़ी भनौता में भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों का विरोध; टीम लौटी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब प्राधिकरण की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। प्राधिकरण की टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के दौरान प्राधिकरण की ओर से जो बातें और वादे किए गए थे, उन्हें अभी तक पूरी तरह पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि पहले भूमि अधिग्रहण के दौरान तय की गई शर्तों और मांगों को पूरा किया जाए, उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाए। मौके पर ग्रामीणों और प्राधिकरण की टीम के बीच काफी देर तक बातचीत और विरोध का दौर चलता रहा। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े नजर आए और उन्होंने प्राधिकरण से पुराने वादों को पूरा करने की मांग की, ग्रामीण को विरोध को देखते हुए प्राधिकार की टीम वापस लौट गई।0
0
Report
सीतामढ़ी में कथित बयान पर दवा विक्रेताओं ने क्लिनिक पहुंचकर हंगामा मचाया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सोशल मीडिया पर दिया गया एक कथित बयान एक व्यक्ति के लिए उस वक्त भारी पड़ गया, जब बड़ी संख्या में दवा विक्रेता और एमआर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उसके निजी क्लीनिक पर पहुंच गए। आरोप है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस शख्स ने एमआर को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी बात को लेकर दवा विक्रेता और एमआर में नाराजगी बढ़ी और सभी एकजुट होकर उसके क्लीनिक पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर विरोध और हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख आरोपी शख्स ने अपने कथित बयान को लेकर दवा विक्रेताओं से माफी मांगी। वायरल वीडियो में वह कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कैमरे के सामने उसने कथित तौर पर यह भी स्वीकार किया कि वह वास्तविक रूप से डॉक्टर नहीं है और काम करते-करते अनुभव हासिल करने की बात कह रहा है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
