icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241402
BBalgovindFollow8 Jan 2025, 02:29 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोला में गोवंश अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव की हैं...समय माता मंदिर मार्ग पर धन निरंकार आश्रम के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले का सामने आने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और अवशेषों को वहां से हटवाकर जेसीबी की मदद से जमीन में दफना दिया गया। लेकिन अवशेष हटने के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और देखते ही देखते गोला-कौड़ीराम मार्ग को जाम कर दिया गया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डाल रख दी गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए गोला पुलिस के साथ बांसगांव और गगहा थाने से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि भोर के समय पशुओं को काटने के बाद उनके मांस वाले हिस्से वहां से ले जाए गए और अवशेष आश्रम के पास छोड़ दिए गए। कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि सुबह टहलने वालों के पहुंचने पर मौके पर मौजूद कुछ लोग वहां से भाग निकले। हालांकि, इन दावों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब पूरे मामले की वास्तविक स्थिति, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और संदिग्ध लोगों की पहचान की जांच कर रही है।।सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी का स्पष्ट भरोसा मिलने तक सड़क खोलने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के साथ-साथ इलाके में पशु तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की मांग की। करीब एक घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद गोला कोतवाल सीपी पांडेय ने 36 घंटे के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डाल हटाई और यातायात बहाल हो सका। इस मामले में भाजपा नेता रतनप्रकाश दुबे, अवनीश कुमार, नवल किशोर दुबे, देवेश पांडेय, केशभान यादव और अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर वाली तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में मामले में कड़ी कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। गोरखपुर के गोला में गोवंशीय अवशेष मिलने के बाद जिस तरह से ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया, उसने पुलिस-प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी। फिलहाल पुलिस ने 36 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और अवशेष यहां तक कैसे पहुंचे। बाईट: राजेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए संभावित साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।
0
0
Report

मिर्च के खेत में लापता युवक का शव मिला, इलाके में हड़कंप

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिला में इलाज के बाद घर लौटते समय लापता हुए युवक का शव मिर्च के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के कदिरपुर नेवादा गांव का है। गुरुवार शाम इलाज के बाद घर लौट रहा नीरज सिंह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पूरी रात युवक का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह कदिरपुर नेवादा गांव के बाहर मिर्च के खेत में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव की पहचान लापता नीरज सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शव पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

RLD का दावा: यूपी में 100 सीटें लड़ना चाहता, सहारनपुर की तीन सीटें खास

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी दावेदारी बढ़ा दी है। RLD के प्रदेश महासचिव चौधरी अय्यूब हसन ने कहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इससे पहले RLD की ओर से लगभग 60 सीटों पर दावेदारी की चर्चा सामने आई थी। ऐसे में 100 सीटों की मांग के साथ पार्टी ने गठबंधन में अपने हिस्से को लेकर बड़ा दावा पेश किया है। चौधरी अय्यूब हसन के मुताबिक, RLD पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के नेताओं को भी टिकट देने की तैयारी में है। हालांकि, उम्मीदवारों और सीटों को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन स्तर पर होने वाली बातचीत के बाद ही होगा। सहारनपुर जिले में भी RLD की संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो सकती है। पार्टी पहले से ही बेहट और सहारनपुर देहात विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी जता चुकी है। अब रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट को लेकर भी RLD की नजर बताई जा रही है। मौजूदा विधानसभा में रामपुर मनिहारान सीट से BJP के देवेंद्र कुमार निम विधायक हैं। यदि RLD की दावेदारी तीनों सीटों तक पहुंचती है, तो आगामी दिनों में सहारनपुर की इन सीटों को लेकर NDA के भीतर सीट बंटवारे की बातचीत महत्वपूर्ण हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA पर बड़ा हमला, परिवार-दौलत तक सीमित?

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- अखिलेश यादव के PDA पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला, राजभर बोले- अखिलेश का PDA हर हफ्ते अपना रंग बदलता है,, ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा- अब PDA का मतलब परिवार और दौलत रह गया है,, राजभर ने कहा- PDA पूरा करने के लिए अब अपराधी की तलाश बाकी है,, सपा के राज्यसभा टिकट को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा,, सुभासपा के बागी विधायकों के सपा से संपर्क के सवाल पर बोले- वे चुनाव से पहले से ही सपा में हैं,, विधायकों को पार्टी से निकालने के सवाल पर राजभर का तंज- जो खुद मर रहा है, उसे क्यों मारने जाएं,, राज्यसभा चुनाव को लेकर राजभर ने NDA प्रत्याशियों की जीत का दावा किया,, बोले- BJP और NDA के जितने भी उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे सभी जीतेंगे,, अम्बेडकरनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा पर जमकर बरसे ओम प्रकाश राजभर
0
0
Report

छिंदवाड़ा चेन स्नैचिंग: तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन व कार बरामद

Chhindwara, Madhya Pradesh:चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, 3 लाख की सोने की चेन और 7 लाख की कार बरामद छिंदवाड़ा में कोतवाली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:20 बजे एक व्यक्ति डीडीसी कॉलेज के गेट के पास से घर लौट रहा था. इसी दौरान सफेद रंग की कार से आए अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर मारपीट की और गले में पहनी करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेम थापा उर्फ शुभम, निवासी नया बसेरा मल्टी नेहरू नगर भोपाल को पकड़ा. पुछ्छाछ में उसने अपने साथी राजेंद्र सिंह उर्फ रन्नी, निवासी कोलार रोड भोपाल और एक अपचारी बालक के साथ वारदात करना स्वीकार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात के लिए कार का इस्तेमाल किया था.कार के नंबर में बदलाव कर उसे छिंदवाड़ा लाया गया था.पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद कर ली है. मामले में तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम थापा के खिलाफ भोपाल में हत्या के प्रयास और मारपीट सहित पांच मामले तथा राजेंद्र सिंह के खिलाफ भोपाल और हैदराबाद में चोरी के मामले दर्ज हैं. बाइट - आशीष धुर्वे थाना प्रभारी कोतवाली छिंदवाड़ा
0
0
Report

सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलते समय दम घुटने से मौत, एक घायल गंभीर

Chhindwara, Madhya Pradesh:सैप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने उतरे 2 युवक .एक की मौत और एक की हालत गंभीर. गैस रिसाव मानी जा रही मौत की वजह छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र के कुर्सी ढाना गांव में शुक्रवार को नए बने सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई .दोनों टैंक के अंदर उतरे थे उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और हालत बिगड़ने लगी इसके बाद दोनों बेहोश हो गए .मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को तुरंत टैंक से बाहर निकाला. उन्हें गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों का अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया गया . जानकारी के अनुसार, कुर्सी ढाना में पिछले दिनों सेप्टिक टैंक बनाया गया था शुक्रवार को उसकी सेंटरिंग खोलने के लिए मोहन और दियालाल टैंक के अंदर उतरे थे इसी दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी. इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई. वहीं दियालाल का इलाज चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर गैस रिसाव के कारण दोनों बेहोश हुए. दोनों युवक कुर्सी ढाना के रहने वाले हैं.तामिया सिविल अस्पताल में इलाज के बाद दियालाल को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां दियालाल की हालत गंभीर बताई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

कारका नदी पिकनिक हादसे: दो छात्र डूबे, 28 घंटे बाद शव बरामद

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र के ईरपानार हाईस्कूल के दो छात्रों की कारका नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र 9 साथियों के साथ महाराष्ट्र की कारका नदी में पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे के करीब 28 घंटे बाद दोनों छात्रों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। कांकेर से पहुंची गोताखोर टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। वहीं पूर्व विधायक अनूप नाग और वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। दरअसल पिकनिक मनाने गए छात्रों के लिए कारका नदी का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। ईरपानार हाईस्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले 9 छात्र महाराष्ट्र की कारका नदी पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे दो छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद दोनों डूब गए। साथियों ने दोनों छात्रों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 28 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोर टीम ने दोनों छात्रों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। रेस्क्यू अभियान में कांकेर से पहुंची गोताखोर टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी लगातार जुटे रहे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक अनूप नाग और वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी भी घटनास्थल पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। हादसे के बाद मृतक छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी में बाढ़ से 8 मौत, बर्थडे मनाने गए तीन युवक भी डूबे

Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज मौत का दिन रहा । पहाड़पुर,बंजरिया और घोड़ासहन प्रखंड में पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई है। पहाड़पुर में चार बच्चियों की तो घोड़ासहन में एक लड़की की डूबने से मौत हो गई है।बंजरिया में तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई है。 मोतिहारी में बर्थडे पार्टी मौत का कारण बन गया । मोतिहारी के तीन युवक मोटरसाइकिल से बंजरिया ब्लॉक स्थित खंडवा नहर के पास छठ घाट के पास बर्थडे मनाने गए हुए थे। बर्थडे मनाने के बाद उक्त तीनों युवक ने स्नान करने के लिए जैसे ही बाढ़ के पानी में छलांग लगाया उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हो सका जिस कारण तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। घाट के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और उसपर कपड़ा देखकर ग्रामीणों को कौतूहल हुआ फिर धीरे धीरे बात आग की तरह फैल गई। करीब 2 घंटे तक गोताखोरों ने खोजबीन की जिसके बाद तीनों का शव निकाला जा सका। बंजरिया प्रखंड के चौलाहा निवासी तीन युवक की मौत हो गई है। मृतक युवकों का नाम यश कुमार ,शकील अंसारी और समीर दीवान बताया जा रहा है। एक साथ तीन युवकों की मौत के बाद चौलहा में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड जीता; इशिका चौधरी ग्वालियर शान

Morena, Madhya Pradesh:एशियन गेम्स में भारत ने चीन को हराकर गोल्ड जीता; इशिका चौधरी ग्वालियर शान इस जीत से देशभर में उत्साह है और ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी भी इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनीं. परिवार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और जश्न आतिशबाजी के साथ मनाया. परिवार का कहना है कि अब इशिका का अगला लक्ष्य ओलंपिक है ताकि वह भारत के लिए कप जीतें. इशिका ने 11 साल की उम्र से हॉकी शुरू की और आज ग्वालियर, मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है. उनकी माता गायत्री चौधरी कहती हैं कि बेटियों के लिए सोच बदली है, वे पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ रही हैं. इशिका की मौसी गिरिजा तिवारी बताती हैं कि घर में सब उसे 'कछुआ' कहते थे, अब वही कछुआ रेस जीतकर देश का मान बढ़ा रहा है। ग्वालियर इस बेटी पर गर्व कर रहा है और टीम को बधाई दे रहा है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर थाने के सामने नवविवाहिता की रील बनाकर महंगा पड़ा; पुलिस ने माफी दिलवाई

Muzaffarpur, Bihar:नवविवाहिता को Muzaffarpur के एक थाने के सामने रील बनाना महंगा पड़ गया। पानापुर मॉडल थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहित महिला का हाल ही में एक युवक से शादी हुआ है और शादी के बाद वह दिल्ली में रहती थी, फिलहाल मायके पानापुर थाना क्षेत्र आई हुई थी। मॉडल थाना पानापुर के गेट पर जाकर उसने कई गाने पर रील बना डाली। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार को यह सूचना लगी तो पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया और थाने पर लाकर कैमरे के सामने माफी मांगवाई, इसके साथ ही सोशल प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करवाया गया। यह घटनाक्रम Muzaffarpur में चर्चा का विषय बन गया है।
0
0
Report

लखीसराय में दुर्गा पूजा से पहले 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौक के समीप डाक पार्सल वैन से 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डाक पार्सल वैन से शराब की बड़ी खेप लखीसराय के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने विद्यापीठ चौक के पास वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान पिकअप से 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप सीतामढ़ी ले जाकर डिलीवरी करनी थी। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top