241303
HARDOI-पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार!
Mallawan, Uttar Pradesh:कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर गस्त के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक को घेराबंदी करते हुए अपने कब्जे में लिया और तलाशी के दौरान उसमें से गौवंशो को उतरवाकर गौशाला भिजवाया गया और मृत तीन गौवंशो को दफनाया गया।आरोपी चालक अंजू अली पुत्र मंसूर अली निवासी ग्राम गाजीपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसको जल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड की नई उत्पाद नीति से राजस्व बढ़ा, Q1 में 1272 करोड़ जुटाए
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नई उत्पाद नीति का असर अब राजस्व के आंकड़ों में भी दिखने लगा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ही उत्पाद विभाग ने तय लक्ष्य से 103 करोड़ रुपये अधिक की कमाई कर सरकार के खजाने में 1272 करोड़ रुपये जमा किए हैं। बढ़ते राजस्व से उत्साहित विभाग अब 4600 करोड़ नहीं, बल्कि 4800 करोड़ रुपये तक राजस्व जुटाने का दावा कर रहा है। विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो इसके पीछे नई उत्पाद नीति और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी वजह बता रहे हैं।0
0
Report
नीतीश कुमार दिल्ली स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल
Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए दिल्ली में सरकारी बंगले पर आज गृह प्रवेश है जहां जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता पूजा में शामिल होंगे नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और ललन सराफ भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार का सरकारी आवास दिल्ली के 9, सुनहरी बाग रोड में है0
0
Report
झल्लारा स्कूल में शिक्षक तबादला: छात्रों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया
Udaipur, Rajasthan:शिक्षक के तबादले से छात्रों का फूटा आक्रोश तालाबंदी कर किया प्रदर्शन झल्लारा ब्लॉक के बड़ी वीरवा स्कूल के शिक्षक के तबादले से आक्रोशित हुए छात्र 12 कक्षाओं के 284 छात्रों के लिए स्कूल में नियुक्त है 8 शिक्षक छात्र सुबह से ही स्कूल पर तालाबंदी कर सड़क पर बैठ कर दे रहे हैं धरना छात्र तबादला होकर गए शिक्षक को वापस स्कूल में लगवाने की कर रहे मांग स्कूल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को दी मामले की सूचना समझाइश का कर रहे है प्रयास0
0
Report
Advertisement
हापुड़ हादसे में 12 घायल, 4 की हालत गंभीर; बस चालक की झपकी बताई गई
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे- 9 पर एक सड़क हादसा हुआ. यहां ब्रजघाट के पास बीते दिन सीतापुर डिपो की एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि यूपी रोडवेज की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस चालक सहित कुल 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस से बाहर निकाला गया और सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. फिलहाल, अब सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक घटना सुबह के वक्त बस चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण होना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री सीतापुर जनपद के रहने वाले थे, जो दिल्ली की ओर जा रहे थे.0
0
Report
जगन्नाथ रथ यात्रा में विधायक-पालिका अध्यक्ष की ई-रिक्शा सवारी वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर की बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ललिता यादव के अनोखे अंदाज का बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, दरअसल बीजेपी विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया बीती शाम जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में निकली थीं, लेकिन बाजार में भीड़ अधिक होने पर उनकी कार निकल नहीं पा रही थी, ऐसे में उन्होंने ई-रिक्शा की सवारी की और उनका साथ नगरपालिका अध्यक्ष ने दिया, और फिर जगन्नाथ स्वामी का भजन गुनगुनाया, आप भी सुनिए विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष की जुगलबंदी.0
0
Report
चलती ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही हाथ जोड़कर मांगी माफी ....!
Mau, Uttar Pradesh:स्लग - चलती ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही हाथ जोड़कर मांगी माफी ....! " राइफ़ल के नोख वाला गाना बजाकर ट्रैक्टर पर स्टंटबाज़ी " प्रकाश पाण्डेय/मऊ/7309558116 एंकर _ उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को चलती ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई मऊ पुलिस ने स्टंटबाज की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो अपलोड किया था वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती हुई ट्रैक्टर पर खड़े होकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है, जो न केवल उसकी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता था। पुलिस की सख्ती और स्टंटबाज की 'तौबा' वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद, मऊ पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को ढूंढ़ निकाला पुलिस के सामने आते ही स्टंटबाज का सारा साहस जवाब दे गया वायरल हुए एक अन्य वीडियो में वह पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करते और माफी मांगते हुए नजर आया।0
0
Report
Advertisement
हापुड - पीएम व सीएम पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल। गौतम कुमार नाम का युवक ने देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर की अमर्यादित टिप्पणी। वाइरल वीडियो मे धमकी व गाली दे रहा है तगासराय का गौतम कुमार। थाना देहात पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दे रही लगातार दबिश। देश के प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर युवक फरार। थाना देहात के तगासराय का रहने वाला बताया जा रहा आरोपी।0
0
Report
एमसीडी की स्थायी समिति गठन प्रक्रिया शुरू, 27 जुलाई मतदान
Noida, Uttar Pradesh:एमसीडी की सभी 12 वार्ड समितियों के चुनाव के बाद अब स्थायी समिति गठन की प्रक्रिया शुरू। निगम प्रशासन ने स्थायी समिति चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। 21 जुलाई तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 27 जुलाई को होगा स्थायी समिति के लिए मतदान एमसीडी की सबसे शक्तिशाली और अधिकार संपन्न समिति मानी जाती है स्थायी समिति वित्तीय मामलों, बड़े विकास कार्यों, ठेकों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रस्तावों पर लेती है अंतिम निर्णय।0
0
Report
बाड़मेर में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, कड़ी कार्रवाई की मांग
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग बाड़मेर। प्रदेश में सामने आए कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में शहर में कांग्रेस के छात्र एवं युवा संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जलती मशालें लेकर नारेबाजी की और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई。 जुलूस की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण युवाओं को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。 वक्ताओं ने कहा कि सरकार को केवल आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。 प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, छात्र संगठन के प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में युवाओं ने सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।0
0
Report
Advertisement
आडानी पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब ग्रामीणों के लिए मौत बन गया
Baran, Rajasthan:अडानी पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब बना मवेशी के मौत का तालाब, उड़ती राख से ग्रामीणों का दम घुटने लगा बारां जिले के कवाई स्थित अडानी पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐशअब स्थानीय ग्रामीणों और मवेशियों के लिए काल बन चुकी है। पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब अब पूरी तरह से खतरनाक दलदल में तब्दील हो चुका है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण आए दिन बेजुबान जानवर इस राख के दलदल में फंसकर तड़प-तड़प कर अपनी जान गंवा रहे हैं, जिससे स्थानीय पशुपालकों में भारी आक्रोश है। समस्या सिर्फ मवेशियों तक ही सीमित नहीं है। इस ऐश पोंड से तेज हवाओं के साथ उड़ने वाली बारीक फ्लाई ऐश ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। निमोदा सहित इसके आसपास के दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। हवा में तैरते राख के कणों के कारण लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है और स्थानीय स्तर पर दमा, एलर्जी व आंखों में जलन की बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलों और पेड़-पौधों पर भी इस राख की सफेद चादर जम चुकी है, जिससे फसलों के उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लगातार शिकायतें करने के बावजूद प्लांट प्रबंधन प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है।0
0
Report
मुंबई से दिल्ली तक नकली नोट गिरोह भंडाफोड़; दिल्ली पुलिस ने नेटवर्क पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई से दिल्ली तक फैले नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़.. दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो मुंबई में नकली नोट तयार कर उन्हें दिल्ली में सप्लाई कर बाजार में खपाता था। पुलिस के अनुसार, थाना भलस्वा डेयरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच में नकली नोट छापने से लेकर उन्हें दिल्ली तक पहुंचाने और बाजार में चलाने के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है.0
0
Report
पूजा पाल का अखिलेश पर पलटवार: क्या मिला जवाब, आज सुनिए
Noida, Uttar Pradesh:पूजा पाल का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा- पूछ रहे थे क्या मिला, आज जवाब सुन लीजिए पूजा पाल बोलीं- BJP में क्षमता के दम पर हर पद तक पहुंचने का अवसर 'BJP में चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है' - पूजा पाल पूजा पाल का सपा पर हमला- "वंशवाद की राजनीति में आम कार्यकर्ता का भविष्य नहीं" पूजा पाल का दावा- "BJP में पाल समाज के बेटे-बेटियों के लिए हर अवसर खुला" सपा में सिर्फ अतीक , मुख्तार, आजम और सैफई परिवार से जुड़े लोगों का भविष्य0
0
Report
Advertisement
मारुति नेक्सा वर्कशॉप में करंट से मौत, मुआवजे की मांग पर धरना जारी
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित मारुति नेक्सा वर्कशॉप में करंट लगने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर राजकीय BDएम अस्पताल में हंगामा किया और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. मुआवजे को लेकर पिछले 12 घंटे से अधिक समय से धरना चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग अस्पताल परिसर में पिछले 12 घंटों से धरना दे रहे हैं. परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मुआवजे की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे. कई बार वार्ता हुई लेकिन बेनतीजा रही. मामले को सुलझाने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक दो से तीन बार वार्ता की गई, लेकिन हर बार वार्ता विफल रही. मृतक के परिजन अपनी मांगों पर अड़े हैं, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस व कंपनी के कर्मचारी फिलहाल परिजनों को समझाइश कर रहे हैं और मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं. मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना भी पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजनों व कंपनी के कर्मचारियों में समझौता नहीं हुआ. सुबह होने पर परिजनों और मोहल्ले वासियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर परिवार के भरण पोषण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो अस्पताल परिसर से उठकर कंपनी के आगे धरना दिया जाएगा.0
0
Report
जगन्नाथपुर रथ मेले में नकद ही है एकमात्र भुगतान विकल्प, ऑनलाइन पेमेंट बाधित
Ranchi, Jharkhand:रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन मेले की रौनक के बीच लोगों को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से ऑनलाइन पेमेंट ठप पड़ गया है। ऐसे में जिनके पास कैश नहीं है, उन्हें खरीदारी करने में मुश्किल हो रही है। 10 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में बच्चों के खिलौने, झूले, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें सजी हैं। लेकिन भारी भीड़ की वजह से मोबाइल नेटवर्क बार-बार बाधित हो रहा है। इसका सीधा असर ऑनलाइन पेमेंट पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यूपीआई और क्यूआर कोड से भुगतान कई बार फेल हो रहा है। आस्था, उत्साह और परंपरा के इस मेले में रौनक तो खूब है, लेकिन नेटवर्क की समस्या लोगों के उत्साह पर थोड़ा असर डाल रही है। फिलहाल कैश ही मेले में सबसे भरोसेमंद भुगतान का माध्यम बना हुआ है। जगन्नाथपुर ऑनलाइन न्यास बोर्ड के सदस्य कमल ठाकुर ने बताया कि मेले में हजारों लोगों की भीड़ की वजह से नेटवर्क जाम हो जाते हैं जिस पर न्यास समिति कम कर रहा है और मोबाइल कंपनियों से भी वार्ता जारी है कि मेला परिसर में अलग से टावर की व्यवस्था कीजाए। मेले में आने वाले कई लोग आज भी डिजिटल पेमेंट पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदार भी ग्राहकों से कैश रखने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जगन्नाथपुर रथ मेला घूमने का मन बना रहे हैं, तो अपने साथ पर्याप्त नकदी जरूर रखें, ताकि मेले का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकें।0
0
Report
कटकमदाग प्रशासन ने सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाकर बुलडोजर से कब्जामुक्त कर दिया
Hazaribagh, Jharkhand:सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कटकमदाग प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा दिया है, इस कार्रवाई के बाद इलाके में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे कानून के राज और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।0
0
Report
Advertisement
