241402
Hardoi - महिला के साथ अश्लील हरकतें करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Harpalpur, Uttar Pradesh:अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है. अरवल थाना अध्यक्ष आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट में होटल पर हमला: 15-20 युवकों ने तोड़फोड़ की, CCTV में कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट में स्फटिक शिला के पास बीती रात 15 से 20 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दो फोर व्हीलर गाड़ियों से लाठी-डंडों से लैस होकर आए युवकों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। बताई जा रही है कि स्थानीय होटल संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी बदला लेने पहुंचे थे। पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची चित्रकूट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
पुणे के डागदुशेथ गणपती मंदिर में गणेश चतुर्थी पर भक्तों की भीड़ भारी
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): HUGE RUSH OF DEVOTEES AT DAGDUSHETH GANPATI TEMPLE ON THE OCCASION OF GANESH CHATURTHI0
0
Report
रतलाम के गणेश मंदिरों में भक्तों का तांता, उत्सव अब 12 दिनों तक
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम गणेश उत्सव के पहले ही दिन रतलाम के गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। इस बार दस दिवसीय गणेश उत्सव का संयोग 12 दिनों का रहेगा। शहर के गणेश मंदिर भी आकर्षक सजावट से जगमगा रहे हैं। कहीं फूलों की सजावट है, तो कहीं विद्युत रोशनी से मंदिरों को सजाया गया है। भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं रतलाम के सबसे प्राचीन उकाला गणेश मंदिर की अपनी अनूठी मान्यता है। यहां भगवान गणेश किशोर स्वरूप में विराजमान हैं, इसलिए रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित नहीं हैं। मंदिर से भक्त अखंड ज्योत लेकर दूर-दराज के गांवों में गणेश पंडालों तक पहुंचा रहे हैं। मान्यता है कि शहर में किसी भी घर में मांगलिक कार्य हो, तो पहला निमंत्रण उकाला गणेश को दिया जाता है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर मुठभेड़: लुटेरों को गिरफ्तार, शाहिद लंगड़ा घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में लुटेरा बदमाश शाहिद लंगड़ा घायल गिरफ्तार, कांबिंग में दो बदमाश फिरोज रशीद भी गिरफ्तार, बदमाशों ने जंगल में महिला से लूटा था सोने का लॉकेट, बदमाशों से बाइक 2 तमंचे व सोने का लॉकेट मिला, रामराज थाने के अहमद वाला पुलिया पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
पुणे के दगडूशेठ गणपति की शोभायात्रा पर भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:पुणे (महाराष्ट्र): गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं。0
0
Report
हाथरस के आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बद से बदतर, वीडियो ने खोली पोल
Hathras, Uttar Pradesh:एक तरफ जहाँ केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर पुर जोर कोशिश कर रहे हैं... बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए लगातार अधिकारियों को निर्देश देते नजर आते हैं... तो वहीं हाथरस में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही से छोटे छोटे बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं... पूरा मामला हाथरस जिले के नया बांस और सुरंगपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र का है... इस केंद्र के बदतर हालातों को बयां करता हुआ एक वीडियो सामने आया है... जो जिम्मेदारों की पोल खोल रहा है... इस आंगनवाड़ी केंद्र में एक तरफ जहां छत का गाडर बीच से झुक चुका है... जो कभी भी हादसे का चेहरा बन सकता है... तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है... बताया जा रहा है... कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुई कई बार शिकायत की गई... कुछ लोग मौके पर आए भी... लेकिन वीडियो बना कर चले गए... उसके बाद इस केंद्र में आ रहे मासूम बच्चों की सुध किसी ने नहीं ली... अब देखना होगा कि... कब तक जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी... और ये मासूम बच्चे बेखौफ होकर इस आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ाई कर पाएंगें ...0
0
Report
Advertisement
AMU अब्दुल्लाह हॉल में मेस व साफ-सफाई पर छात्राओं का हंगामा, परीक्षा प्रभावित
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्लाह हॉल में मेस और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन सोमवार को हंगामे में बदल गया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। हंगामे का असर परीक्षा पर भी पड़ा। अब्दुल्लाह हॉल की छात्राएं मेस में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपनी शिकायतें रख रही थीं। छात्राओं का आरोप है कि उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनने के बजाय कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही थी। इसे लेकर नाराजगी बढ़ी और उन्होंने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुँची प्रॉक्टर टीम के साथ बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ने का आरोप है। छात्राओं ने प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की करने के गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, हंगामे का असर अब्दुल्लाह स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल की परीक्षा पर भी पड़ा। छात्राओं के मुताबिक सोमवार को होने वाली परीक्षा में वे शामिल नहीं हो सकीं, जिससे परीक्षा देने पहुँचिे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला में विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है0
0
Report
हरतालिका तीज पर संगम में महिलाओं की पवित्र डुबकी और पति के लिए दुआ
Noida, Uttar Pradesh:हरतालिका तीज पर महिलाएं संगम में पवित्र डुबकी लगाती हैं और अपने पतियों की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। आज दशाश्मेध घाट समेत सभी घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हैं और यह रस्म सुबह से शाम तक चलता है।0
0
Report
राजस्थान नगरपालिका चुनाव: रफीक खान बोले- 8-10 सीटें हमारी, आगे बढ़ेगा स्कोर
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान: जयपुर नगरपालिका आम चुनाव 2026 की जारी मतगणना पर राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफीक खान कहते हैं, "अब तक आए नतीजों में बीजेपी आगे दिख रही है, लेकिन हमारी जीत वाली सीटों के नतीजे अभी आने बाकी हैं। उनकी गिनती अभी हुई ही नहीं है... उदाहरण के लिए, अगर मेरे विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो हम बीजेपी से 2-3 सीटें ज़्यादा जीतेंगे... हालांकि, जो 4-5 सीटें घोषित हुई हैं, वे बीजेपी के खाते में गई हैं। हमारी सीटें अभी घोषित होनी बाकी हैं। हम 8-10 सीटें जीतेंगे। उनके नतीजों का अभी इंतज़ार है। किशनपोल और हवामहल में भी ऐसा ही ट्रेंड दिख रहा है... हमारा स्कोर 60 तक जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम वार्ड 123: पूनम मेहता BJP की जीत हासिल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम वार्ड 123 से BJP की पूनम मेहता चुनाव जीती0
0
Report
उत्तराखंड: देहरादून के हिस्सों में बारिश से DD कॉलेज Road पर दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Uttarakhand: Rain lashes parts of Dehradun visuals from DD College Road.0
0
Report
झारखंड में MMDR संशोधन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: धरना और प्रदर्शन तय
Ranchi, Jharkhand:खान खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ झारखंड के सत्ताधारी दलों की तरफ से आंदोलन की रणनीति तैयार। 19 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सभी प्रखंडों में धरना तो वहीं 26 सितंबर को कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन MMDR कानून के खिलाफ झारखंड में सत्ता पक्ष सड़क पर उतरकर आंदोलन की तैयारी कर चुकी है।एक तरफ जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सितंबर को सभी प्रखंडों पर एक दिवसीय धरना देगी वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपना विरोध दर्ज करेगी।सत्ता पक्ष का आरोप है कि यह कानून झारखंड के हितों और राज्य के खनिज संसाधनों के अधिकारों के खिलाफ है और इसे राज्य विरोधी कानून बताते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।झारखंड के सत्ताधारी दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खाद खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने कहा कि एक छटाक भी कोयला यहां से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा हम यहां मीनिंग का डांस जिले और पूरा देश रोशन हो ऐसा उचित नहीं यह जो कानून है वह आदिवासी मूलवासी के साथ धोखा है।0
0
Report
Advertisement
मानपुर के महादलित गांव को सड़क, पुलिया और जल‑स्रोत नहीं मिलने पर ग्रामीण चिंतित
Gaya, Bihar:बिहार के गया जी जिले के मानपुर प्रखंड के कईया पंचायत स्थित गोपाल नगर वार्ड संख्या तीन के ग्रामीण आजादी के बाद भी सड़क, पुलिया और नल-जल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे इस महादलित गांव में सड़क की बदहाल स्थिति और पइन-नाला पर पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को होती है। जब बरसात के मौसम में नदी और पाइन का जल स्रोत बढ़ जाता है और नदी व पाइन को पार करने के लिए जान को जोखिम में डाल कर अपनी जरूरतों की पूर्ति करते है और छोटे - छोटे बच्चों को पानी की तेज धारा में हाथ पकड़कर पार करते है ताकि बच्चों का पढ़ाई बाधित न हो। ऐसे हालात में अगर गाँव मे कोई बीमार हो जाए या किसी महिला को प्रसव पीड़ा हो तो उसको खाट पर लेटा कर पार करते है और उसके बाद अस्पताल पहुँचाया जाता है।0
0
Report
Digvijay Singh के आरोप सागर शराबकांड में हड़कंप, SP पर रिश्वत-न्यायिक जांच सवाल
Sagar, Madhya Pradesh:दिग्गी राजा का सागर एसपी पर खुला आरोप 50 लाख रूपये महीने लेते हैं शराब माफिया से, न्यायायिक जांच के प्रमुख को लेकर भी दिग्विजय सिंह का हमला.. बंडा की जहरीली शराब कांड में जहां लोगों ने अपनों को खोया वहीं अब सियासत जोरो पर है। इस बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए है तो न्यायिक जांच के प्रमुख को कटघरे में खड़ा किया है, इतना ही नहीं उन्होंने अब तक हुई पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी कई सवाल उठाए है। देखिए ये खास रिपोर्ट.. बंडा की जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अभी भी पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है किसी ने बेटा तो किसी भाई बाप खोया, आंसू खत्म नहीं हो रहे और हर तरफ इस कांड की चर्चाएं है लेकिन सियासत अब और तेज हो गई है। मुख्य मंत्री सागर पहुंचे तो उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस को सलाह दी अपील की कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति न करें और दुख की इस घड़ी में संयम बरतें। मुख्यमंत्री की ये अपील उस वक्त आई जब वो सागर में शराब कांड के पीड़ितों से मिलकर आए और इसके पहले कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता भाजपा सरकार पर बरस चुके थे। ये सिलसिला थमा नहीं बल्कि अब जो आरोप लग रहे है वो सूबे की सियासत ही नहीं बल्कि प्रशासनिक तंत्र को भी कटघरे में खड़ा कर रहे है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बीते दो दिनों तक सागर जिले के दौरे पर रहे वो पीड़ित परिवारों के दर्द को कम करने आए थे बकायदा करीब 30 परिवारों से उन्होंने भेंट की इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की और फिर वो इस कदर बरसे जिसने इलाके में हो रही बारिश की चर्चाओं को भी जैसे विराम लगा दिया है। दिग्विजय सिंह ने सबसे पहला और बड़ा आरोप सागर एसपी अनुराग सुजानिया पर लगाया है, उनका आरोप है कि एसपी सागर को हर महीने शराब माफिया से 50 लाख की रिश्वत मिलती है और उनकी सांठ गांठ शराब माफिया से है, उन्होंने सुजानिया के मुरैना के कार्यकाल में शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि एसपी चाहे तो उन पर मानहानि का मुकदमा करें वो बिना प्रमाण के कुछ नहीं कहते मुकदमा लड़ने तैयार है। सागर जिले में हुई मौतों से नाराज दिग्विजय सिंह सिर्फ एसपी तक सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की गई न्यायिक जांच को लेकर भी असंतुष्टि जाहिर की है। उनका आरोप है कि इस न्यायिक जांच समिति के प्रमुख बनाए गए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिज विष्णु प्रताप सिंह चौहान सही जांच नहीं करेंगे वो न्याय दिलाने नहीं बल्कि जांच की लीपापोती के लिए नियुक्त किए गए है। दिग्विजय सिंह ने व्यापम कांड का हवाला देकर कहा कि व्यापम की जांच भी इन्हीं चौहान साहब ने की थी और सब पर पर्दा डाल दिया उन्होंने जांच प्रमुख बदलने की मांग भी की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अभी तक हुई पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठाये है, उनके मुताबिक सरकार और पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है उन्होंने इस मामले के आरोपियों के नामों का उल्लेख कर एक एक के बारे में बड़ी बात कही, और कहा कि आबकारी विभाग इस माफिया तंत्र से मिला हुआ है और पैसे कमाने में जुटा है। शराब माफिया से भाजपा नेताओं के संबंधों का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने एक और बड़ी बात कही कि जब पूरे प्रदेश में शराब को लेकर छापेमारी चल रही है तो फिर सागर में मंत्री गोविंद राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के व्यावसायिक ठिकानों पर छापे क्यों नहीं मारे गए और उनके यहां शराब की जांच क्यों नहीं हुई? इतने ही नहीं मजाकिया अंदाज में दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले खेतों में मिली लाखों की महंगी शराब को लेकर तंज कसा और कहा कि खेतों में शराब फेंकने से अच्छा था एसपी के घर पर शराब पहुंचा देते वहां कोई चेक भी करने नहीं जाता और एसपी का भी फायदा हो जाता। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप बेहद गंभीर है एक तरफ न्यायिक जांच पर सवाल है तो भाजपा नेताओं की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगे है और सबसे अहम जिस अफ़सर की निगरानी और नेतृत्व में जहरीली शराब कांड में न्याय दिलाने का काम चल रहा है उस अफसर यानी जिले के एसपी पर खुल्लम खुल्ला बड़ा आरोप लगा है ऐसे में जांच क्या सही तरीके से हो पाएगी? क्या जांच पर पीड़ित परिवार यकीन कर पाएंगे? और एक आईपीएस पर एक जिम्मेदार राजनेता ने खुला आरोप लगाते हुए चुनौती भी दी है तो अब एसपी क्या कदम उठाएंगे और सरकार अपने अधिकारी पर लगे आरोपों के बाद क्या एक्शन लेगी?0
0
Report
दहेज के लिए विवाहिता प्रियंका कुमारी की गला घोंटकर हत्या, भोजपुर नरही में तहलका
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नरही गांव निवासी प्रियंका कुमारी (26 वर्ष), पति नीतीश राय के रूप में हुई है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। भाई का यह भी आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी प्रियंका को कथित तौर पर जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद से ही प्रियंका को दहेज को लेकर कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दो छोटे बच्चों की मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है।हालांकि परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है।फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।0
0
Report
Advertisement
