241402
Hardoi - पुलिस ने चोरी के समान सहित चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Harpalpur, Uttar Pradesh:बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की दो जोड़ी पायल व 3000 रुपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बियर ना पीने को लेकर पति ने पत्नी को होटल के कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- बियर ना पीने को लेकर पति ने पत्नी को होटल के कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट, परिजनों व अन्य किसी से शिकायत करने पर पति ने दी पत्नी को जान से मार कर नदी में फेंकने की धमकी, पति अपनी पति और दो मासूम बच्चों को बीच सड़क पर छोड़कर भागा, मासूम बच्चों सहित महिला को रोता बिलखता देख राहगीरो ने महिला को कराया शांत, बीच सड़क पर अपना दर्द बयां करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला सदर कोतवाली इलाके का ।0
0
Report
मोरोड़ी गांव में ट्रैक्टर सीट पर शव मिलने से दहशत, हत्या की आशंका
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के मोरोड़ी गांव में एक व्यक्ति का शव ट्रैक्टर की मुख्य सीट पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोरोड़ी निवासी तोताराम पुत्र बिशम्बर दयाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तोताराम बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर से कुएं पर जाने की बात कहकर निकला था। बाद में उसका शव निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित खड़े ट्रैक्टर में मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने forensic टीम को मौके पर बुलवाकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गये। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।0
0
Report
धौलपुर के नरसिंहगढ़ चौराहे पर फायरिंग वाला वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: गांव नरसिंहगढ़ चौराहे पर फायरिंग का वीडियो वायरल, धौलपुर में फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह मामला कौलारी थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हथियार से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दो युवकों के बीच हुए आपसी झगड़े के बाद यह फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कौलारी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ ही फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。 फायरिंग-मारपीट मामले में एसपी को दिया ज्ञापन वहीं इससे पहले इसी मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी विकास सांगवान को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 27 सितंबर की शाम नरसिंहगढ़ चौराहे पर मोमोज की दुकान पर हुए विवाद के बाद दुकान संचालक भीकम के साथ मारपीट की गई। अगले दिन कुछ लोग लाठी-डंडे, पत्थर और अवैध हथियार लेकर चौराहे पर पहुंचे और भीकम, भूरा सहित परिजनों व ग्रामीणों पर फायरिंग व पथराव कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की0
0
Report
Advertisement
सीकर के दौरे में मुख्यमंत्री खाटू श्याम दर्शन और लोकार्पण कार्यक्रम
Sikar, Rajasthan:सीकर मुख्यमंत्री आज सीकर जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज सीकर दौरा मुख्यमंत्री को दौरे को लेकर फतेहपुर में तैयारियां जोर है।जोरों पर है।तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में सबसे पहले खाटू श्याम जाएंगे खाटू श्याम जी मैं दर्शन और पूजा अर्चना के बाद में फतेहपुर जाएंगे।फतेहपुर विकास कार्यों का लोकार्पण और लाभार्थी जनसंवाद सम्मेलन में शिरकत करेंगे फतेहपुर से मुख्यमंत्री पिपराली जाने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे जयपुर एयरपोर्ट से होंगे रवाना 12.25 बजे ग्राम जालूण्ड स्थित पहुंचेंगे हैलीपैड 12.40 बजे खाटूश्यामजी मंदिर में करेंगे दर्शन एवं पूजा-अर्चना 1.10 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होकर 1.20 बजे पहुंचेंगे जालूण्ड हैलीपैड 1.25 बजे जालूण्ड से रवाना होकर 1.50 बजे पहुंचेंगे निमावत पॉलिक स्कूल फतेहपुर स्थित हैलीपैड 2 बजे चमड़िया कॉलेज, फतेहपुर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत दोपहर 2 से 3 बजे तक सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे 3.05 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 3.10 बजे निमावत पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे 3.15 से 4.30 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पिपराली स्थित वैदिक आश्रम के लिए रवाना होंगे。 शाम 4.30 बजे पिपराली स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे 4.40 से 5 बजे तक वैदिक आश्रम पिपराली में आयोजित पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 5.05 बजे वापस पिपराली हैलीपैड पहुंचेंगे। शाम 5.10 बजे पिपराली से हैलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे。 भाजपा नेता श्रवण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, कलेक्टर आशिष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत सहित भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौजूद0
0
Report
झारखंडः गैस सिलेंडर कीमत बढ़ने पर पार्टियों में बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद झारखंड में बयानबाजी शुरु हो गई है। झामुमो ने निशाना साधा तो बीजेपी ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करता है कीमतों में उतार चढ़ाव0
0
Report
नई दवा पर स्वास्थ्य नीति में खासी हलचल, क्या बदलाव आएंगे?
Alwar, Rajasthan:0
0
Report
Advertisement
गंडक के उफान से सारण तटबंध टूटा, पानापुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Chapra, Bihar:गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच पानापुर प्रखंड में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सरौजा भगवानपुर गांव के समीप सारण मुख्य तटबंध टूट गया, जिसके बाद गंडक का पानी तेज रफ्तार से निचले इलाकों की ओर फैलने लगा है। तटबंध टूटने से पानापुर के साथ-साथ तरैया क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सतजोड़ा के समीप तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों और गांवों की ओर बढ़ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में पानी फैलने से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। लोग अपने सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए हैं। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा खतरा बढ़ने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। पानी के बढ़ते दबाव के कारण पानापुर क्षेत्र के विभिन्न तटबंधों पर दबाव और रिसाव की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से लगातार बचाव कार्य भी किया जा रहा था, लेकिन गंडक के बढ़ते जलस्तर और पानी के भारी दबाव के बीच आखिरकार सरौजा भगवानपुर के पास सारण तटबंध टूट गया। तटबंध टूटने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती तेजी से फैल रहे बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने और प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित निकालने की है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।0
0
Report
पर्वतीय परंपरा लौट आई: मालू पत्तों से विवाह भोज, प्लास्टिक से दूरी
Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ की संस्कृति हमेशा प्रकृति से जुड़ी रही है। जंगल सिर्फ ईंधन और चारे का स्रोत नहीं थे, बल्कि जीवन और संस्कारों का हिस्सा भी थे। मालू के पत्तों से बनने वाले दोने-पत्तल इसी परंपरा की पहचान थे। शादी-विवाह और मांगलिक अवसरों पर इन्हीं में भोजन परोसा जाता था। लेकिन बदलते दौर में प्लास्टिक ने इनकी जगह ले ली और यह पारंपरिक हुनर धीरे-धीरे भुलाया जाने लगा। अब रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के भटवाड़ी गांव में शिक्षक सत्येंद्र भंडारी इस परंपरा को फिर से जीवंत करने की पहल कर रहे हैं। अक्टूबर में होने वाले अपनी बेटी के विवाह समारोह में उन्होंने प्लास्टिक के बजाय मालू के पत्तों से बने दोने-पत्तलों के इस्तेमाल का फैसला किया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संदेश भी दे रही है। वीओ-1 : मालू के पत्ते कभी पहाड़ के सामाजिक जीवन की सहज पहचान हुआ करते थे। बुजुर्गों के हाथों में आते ही ये पत्ते दोने और पत्तल का आकार ले लेते थे। न मशीन, न कारखाना... सिर्फ जंगल से मिले पत्ते और पीढ़ियों से चला आ रहा हुनर। प्लास्टिक ने सुविधा जरूर बढ़ाई, लेकिन इसके साथ कचरे का बोझ भी बढ़ा। सत्येंद्र भंडारी अब उसी पारंपरिक जीवन-पद्धति की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें प्रकृति से लिया गया संसाधन इस्तेमाल के बाद फिर प्रकृति में ही लौट जाता है। बाइट : सत्येंद्र भंडारी, शिक्षक, भटवाड़ी वीओ-2 : अक्टूबर में बेटी के विवाह में जब मेहमानों को भोजन मालू के पत्तों से बनी पत्तलों में परोसा जाएगा, तो उसके साथ एक संदेश भी होगा—अपनी जड़ों की ओर लौटने का। खास बात यह है कि गांव के बुजुर्ग अब नई पीढ़ी को भी यह हुनर सिखा रहे हैं। बुजुर्गों के अनुभव और बच्चों की जिज्ञासा मिलकर एक भूली हुई परंपरा को फिर से जीवित कर रही है। बाइट : भीम सिंह जगवान, बुजुर्ग, भटवाड़ी बाइट : मानवेंद्र सिंह नेगी, ग्रामीण, भटवाड़ी वीओ-3 : यह सिर्फ दोने-पत्तल बनाना सीखना नहीं, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति की मशाल पहुंचाना है। बुजुर्गों की उंगलियों से निकलता हुनर अब बच्चों की उंगलियों में उतर रहा है। यही इस पहल की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। बाइट : आयुष प्रताप, नई पीढ़ी बाइट : मनीष, नई पीढ़ी वीओ-4 : पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत हमेशा बड़े अभियानों से नहीं होती। कभी-कभी एक छोटी पहल भी बदलाव का रास्ता खोल देती है। मालू के पत्तों से बनी पत्तल इस्तेमाल के बाद मिट्टी में मिल जाती है। यानी प्रकृति से लिया गया संसाधन, बिना उसे नुकसान पहुंचाए वापस प्रकृति में लौट जाता है। शायद यही पहाड़ की पारंपरिक जीवन-पद्धति का सबसे बड़ा संदेश है। पीटीसी : भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग0
0
Report
बेटे की जीत के लिए मां ने कैंपस दाखिला लिया, नैनीताल DSB में चर्चा
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान की जीत ने सबका ध्यान खींचा है। लेकिन इस जीत की कहानी में एक मां की भूमिका भी खास चर्चा में है। बेटे को छात्रसंघ अध्यक्ष बनाने के लिए मां बीना चौहान ने खुद डीएसबी परिसर में एडमिशन लिया और चुनावी अभियान में बेटे के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहीं। चुनाव परिणाम में भानु प्रताप चौहान ने 1355 वोट हासिल कर एबीवीपी के शुभम कुमार को 482 वोटों से हराया। अब जीत के बाद मां-बेटे की यह जोड़ी परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने शानदार जीत दर्ज की। भानु प्रताप को कुल 1355 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के शुभम कुमार को 873 वोट हासिल हुए। इस तरह भानु प्रताप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 482 वोटों के अंतर से हराया। लेकिन डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में भानु प्रताप की जीत की कहानी सिर्फ Vote की नतीज़ों तक सीमित नहीं है। इस चुनाव में उनकी मां बीना चौहान की भूमिका भी खास चर्चा में रही। बेटे को छात्रसंघ अध्यक्ष बनाने के लिए बीना चौहान ने इस साल डीएसबी परिसर में राजनीति विज्ञान विषय में दाखिला लिया। इसके बाद वह चुनावी गतिविधियों में भी सक्रिय नजर आईं। बेटे के लिए समर्थन जुटाने से लेकर चुनावी रणनीति में साथ देने तक, बीना चौहान लगातार भानु प्रताप के साथ खड़ी रहीं। यही वजह है कि भानु प्रताप की जीत के बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कैंपस में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और भानु प्रताप के समर्थन में नारेबाजी की। खास बात यह भी है कि बीना चौहान खुद राजनीति से जुड़ी हुई हैं। वह हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के वार्ड नंबर 10, नवाबी रोड-मल्ला गोरखपुर से पार्षद हैं। ऐसे में बेटे के छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल करते हुए चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। कुल मिलाकर डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान की जीत के साथ उनकी मां बीना चौहान की चुनावी भूमिका भी खास चर्चा में है। बेटे की जीत के लिए मां का कैंपस में दाखिला लेना और चुनावी अभियान में सक्रिय होकर साथ देना, इस चुनाव की सबसे अलग तस्वीरों में शामिल रहा।0
0
Report
Advertisement
कटिहार ट्रैफिक पुलिस के कड़े चेक: नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, जागरूकता बढ़ी
Katihar, Bihar:कटिहार में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, सड़क पर उतरकर सैकड़ों वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई ट्रैफिक जांच के साथ अपराध नियंत्रण पर भी नजर अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना बिना जरूरी कागजात वाहन चलाने, हेलमेट या सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने तथा अन्य यातायात्रा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमनुसार कार्रवाई बिहार में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बीच कटिहार में भी ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर की सड़कों पर अब नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की पैनी नजर है। नगर थाना क्षेत्र में यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की टीम सड़क पर उतरकर एक-एक कर वाहनों को रोक रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना भी है। दस्तावेज सही तो राहत, नियम टूटे तो जुर्माना जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के दस्तावेज दुरुस्त पाए जा रहे हैं और जो यातायात नियमों का पालन करते मिले, उन्हें जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। वहीं, बिना जरूरी कागजात वाहन चलाने, हेलमेट या सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर लगातार हो रही पुलिस जांच से वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है । अब बड़ी संख्या में लोग घर से निकलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने पर ध्यान दे रहे हैं। इस अभियान का एक दूसरा पहलू भी सामने आ रहा है। सड़क पर लगातार पुलिस की मौजूदगी से केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने में मदद मिल रही है। वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों की भी जांच की जा सकती है, जिससे अपराध नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नियमित वाहन जांच से यातायात नियमों के प्रति लोगों में जिम्मेदारी बढ़ेगी। खासकर व्यस्त सड़कों और बाजार क्षेत्रों में ऐसी कार्रवाई सड़क सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल कटिहार में ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान साफ संदेश दे रहा है । सड़क पर वाहन चलाना सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी नहीं, लेकिन नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय है।0
0
Report
वजीराबाद की बदहाली: जलभराव-गंदगी से लोग पलायन की तैयारी कर रहे
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद से बदहाली की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान लोग अब पलायन करने को मजबूर होने का दावा कर रहे हैं। दुकानों पर ताले हैं और कई मकानों में सन्नाटा पसरा है। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके की 9/60 नंबर गली की हैं। कभी रौनक से भरी रहने वाली इस गली में अब कई फ्लैटों और दुकानों पर सन्नाटा नजर आता है। आलीशान इमारतों के नीचे बनी मार्केट में कई दुकानें बंद पड़ी हैं। कहीं दुकानों के शटर गंदे नाले के पानी से गल चुके हैं, तो कहीं दुकानों के अंदर तक पानी भरा दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से जलभराव, गंदगी और टूटी सड़कों ने उनकी जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे हैं कि कारोबार प्रभावित हो रहा है और कई लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी वजह से कुछ परिवार इलाके से पलायन कर चुके हैं, जबकि कई लोग यहां से जाने की तैयारी में हैं। वहीं आर्थिक मजबूरी के चलते कुछ परिवार अभी भी इसी बदहाल माहौल में रहने को मजबूर हैं। तस्वीरों में दिख रही यह मुख्य सड़क पैगाम अपार्टमेंट वाली गली के नाम से जानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। शिकायत और पत्राचार के बावजूद न तो गली का निर्माण हुआ और न ही नालियों की नियमित सफाई हो सकी। लोगों को आशंका है कि गंदे पानी और जमा कचरे के चलते बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीद थी, लेकिन वर्षों गुजरने के बावजूद हालात में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। मौजूदा विधायक की ओर से भी नालियों और गलियों के निर्माण का आश्वासन मिलने की बात लोग कह रहे हैं। लगातार देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आश्वासन सुनते-सुनते कई साल बीत गए और इस दौरान कई परिवार इलाके को छोड़कर चले गए। अब सवाल यह है कि आखिर वजीराबाद की इन गलियों की बदहाली कब दूर होगी? कब जलभराव और गंदगी से लोगों को राहत मिलेगी? और कब बंद पड़ी दुकानों में फिर से रौनक लौटेगी? फिलहाल स्थानीय लोग विकास कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड पर एविनिक्स फैक्ट्री में भीषण आग, 7 दमकलें मौके पर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना 1 अक्टूबर की रात लगभग 1:11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। प्लॉट नंबर C-87/1 स्थित फैक्ट्री भवन के भूतल पर आग लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने दो होज लाइन डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता और भवन के अंदर भारी धुएं को देखते हुए वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। फैक्ट्री के तीन तरफ अन्य फैक्ट्रियां होने के कारण दमकल कर्मियों को मुख्य रूप से सामने की ओर से ही फायर फाइटिंग करनी पड़ी। आग और धुएं की अधिकता के बीच दमकल कर्मियों ने बीए सेट पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग में फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के अभियान में कुल 7 दमकल की गाड़ियां लगाई गईं।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर बागबेड़ा में गुप्त सूचना पर गिरफ्तार, 1.428 किलोग्राम गांजा व देशी कट्टा बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा की खरीद-बिक्री और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 29सितंबर की रात करीब 12:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रनिंग रूम के पास लक्ष्मी मेडिकल के आसपास गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि उसके पास अवैध हथियार है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, एक माचिस, दो मोमबत्तियां और गांजा पैक करने के लिए रखे 62 प्लास्टिक पाउच भी मिले。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा, पिता स्वर्गीय प्राणकिशन गिरी, निवासी संजयनगर, नाला के पास, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा के रूप में हुई है। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास में परसुडीह, बागबेड़ा, टेल्को और बर्मामाइंस थानों में दर्ज कई मामले शामिल हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले बताए गए हैं। पुलिस अब देशी कट्टा और गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोत का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
बेरमो की सड़क धंसने से यातायात ठप, प्रशासन ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में सड़क गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस सड़क में पहले दरार पड़ी थी लेकिन अब गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। सड़क पर आनेजाने वाले को रोक दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को जल्द दुरुस्त करने का दिया निर्देश दिया गया है। बताते चले कि बेरमो के फुसरो नगर परिषद के फुसरो शहर की सबसे व्यस्त सड़क फुसरो-करगली- कथारा मुख्य सड़क जो सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप एक हिस्सा धंस जाने और गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। पहले इस सड़क में दरार पड़ी थी लेकिन अब सड़क पूरी तरह से धंस चुका है और गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है जहां बैरिकेटिंग लगाकर लोगो को आनेजाने पर रोक लगा दिया गया है। जानकारी मिलते ही बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह घटनास्थल पहुंचे और क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लिया उन्होंने सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग एवं बेरमो प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि फुसरो-करगली- कथारा मुख्य सड़क पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवा जाहि से भारी दबाव रहता है। इस मार्ग से बस, ट्रक, हाइवा, ऑटो सहित बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन का आवागमन निरंतर जारी रहता है। जिसे देखते हुए सड़क की मरम्मति बहुत ही खाश है। वहीं सड़क के नीचे भी भारी मात्रा में कोयला दबा हुआ है। फुसरो बाजार में भी भारी मात्रा में कोयला दवा हुआ है जहां कई बार बाजार को शिफ्ट कराने की कोशिश की गई लेकिन हुआ नहीं।0
0
Report
पटना के फ्लाईओवरों की लोड टेस्टिंग अक्टूबर से IIT पटना की निगरानी में
Patna, Bihar:राजधानी पटना के प्रमुख पुलों की अब हेल्थ जांच करायी जाएगी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इसकी जिम्मेदारी आईआईटी पटना को दी है पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले फ्लाईओवरों की लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे का काम 1 अक्टूबर से शुरू होगा। यह तकनीकी परीक्षण IIT पटना की देखरेख में कराया जाएगा। जांच के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग फ्लाईओवर को दो घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। पहले 1 अक्टूबर की रात आर-ब्लॉक रोड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद रहेगा। यहां रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को जीपीओ सर्किल और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के बीच के हिस्से में तकनीकी जांच की जाएगी। 5 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ आरओबी पर ट्रैफिक रोका जाएगा। इसके अगले दिन यानी 6 अक्टूबर को कंकड़बाग फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिंग और सर्वे का काम होगा। जांच का सिलसिला 7 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। इस दिन चिरैयाटांड़ से मीठापुर ओवरब्रिज तक करबिगहिया के रास्ते वाले फ्लाईओवर पर रात 2 बजे से 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 8 अक्टूबर को बेली रोड ब्रिज पर तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
